हरियाणा राज्य में कौन कौन से जिले हैं? - hariyaana raajy mein kaun kaun se jile hain?

हरियाणा राज्य अपने देसी खान पान, बोली के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। परन्तु प्राचीन काल से ही सनातन धर्म के अनुयाइयों के लिए भी यह विशेष राज्य रहा है क्योंकि यही पर कुरुक्षेत्र में धर्म और सत्य के लड़ाई लड़ी गई थी। आज हम हरियाणा के सभी जिलों के नाम की सूची के बारे में आपको बताएंगे |

Show

इस राज्य की अधिकतर आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, आइए इस लेख में हम आपको हरियाणा के सभी जिलों के नाम बता रहे हैं, ताकि आपको यह पता रहे कि हरियाणा में कुल जिले की संख्या कितनी है ?

कर्नाटक में कुल कितने जिले हैं ?

हरियाणा में कुल कितने जिले हैं | Haryana MeKitne Jile Hai ?

  • हरियाणा में कुल कितने जिले हैं | Haryana MeKitne Jile Hai ?
    • हरियाणा के सभी जिलों के नाम | Haryana District Name List
  • हरियाणा के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले
    • हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले
    • हरियाणा के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले
    • हरियाणा के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले
    • हरियाणा के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले
    • हरियाणा का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला
    • हरयाणा में कितने जिले नए बने है ?
    • हरियाणा में पर्यटन हेतु जिला | Tourist Places In Haryana In Hindi
    • गुड़गांव
    • चंडीगढ़
    • कुरुक्षेत्र
    • फरीदाबाद
    • FAQ 

एक राज्य के तौर पर हरियाणा का गठन वर्ष 1966 में 1 नवंबर के दिन किया गया था। आरंभ में इस राज्य में सिर्फ 7 जिले ही मौजूद थे, जो रोहतक, जिंद, हिसार, महेंद्रगढ़, गुड़गांव, करनाल और अंबाला थे।

इस प्रकार वर्ष 2022 में हरियाणा राज्य में कुल जिलों की संख्या 22 है। सबसे अंतिम बार दादरी जिला इस राज्य में जोड़ा गया था। वर्तमान  समय में हरियाणा राज्य में गांवों की कुल संख्या 70007 है। परंतु समय बीतने के पश्चात दूसरे कई जिले भी हरियाणा राज्य में बनाए गए।

हरियाणा के सभी जिलों के नाम | Haryana District Name List

  • अम्बाला   
  • करनाल    
  • कुरुक्षेत्र    
  • कैथल     
  • गुरुग्राम    
  • जींद
  • झज्जर    
  • दादरी जिला      
  • पंचकुला    
  • पानीपत   
  • फतेहाबाद
  • फरीदाबाद 
  • भिवानी   
  • महेंद्रगढ़   
  • मेवात    
  • यमुनानगर 
  • रेवाड़ी     
  • रोहतक   
  • सिरसा    
  • सोनीपत
  • हिसार    
  • पलवल

हरियाणा के सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले

हरियाणा राज्य के IT शहर के तौर पर विख्यात गुड़गांव एक सर्वाधिक साक्षर जिलों में से एक है जिसकी कुल साक्षरता  दर 84.7% है। इसके पश्चात पंचकूला, अंबाला, फरीदाबाद, रेवाड़ी, झज्जर और रोहतक जिले का नाम आता है।

पंचकूला जिले में साक्षरता की दर 81.88 प्रतिशत है, वही अंबाला जिले में साक्षरता की दर 81.75 प्रतिशत है। इसके अलावा फरीदाबाद जिले में साक्षरता की दर 81.7% है, वही रेवाड़ी जिले में साक्षरता की दर 80.99% है। इसके अलावा झज्जर जिले में 80.65% और रोहतक जिले में 80.22% साक्षरता की दर है।

हरियाणा के सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले

साल 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा में सबसे अधिक जनसंख्या फरीदाबाद जिले में निवास करती है। इसके बाद दूसरे जिलों का नंबर आता है। नीचे दी हुई सारणी में देखें कि हरियाणा राज्य में जनसंख्या के मामले में कौन से जिले का स्थान कौन से नंबर पर है।

क्रमांक जिले का नाम जनसँख्या
1 फरीदाबाद 1809733
2 हिसार 1743931
3 भिवानी 1634445
4 गुड़गांव 1514432
5 करनाल 1505324
6 सोनीपत 1450001
7 जींद 1334152
8 सिरसा 1295189
9 यमुनानगर 1214205
10 पानीपत 1205437
11 अम्बाला 1128350
12 मेवात 1089263
13 कैथल 1074304
14 रोहतक 1061204
15 पलवल 1042708

केरल में कुल कितने जिले हैं ?

हरियाणा के सर्वाधिक लिंगानुपात वाले जिले

पुरुषों और महिलाओं के लिंगानुपात के मामले में हरियाणा राज्य का मेवात जिला पहले नंबर पर है और दूसरे नंबर पर फतेहाबाद जिले का स्थान आता है। मेवात जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर 907 महिलाएं हैं और फतेहाबाद जिले में प्रति एक हजार पुरुषों पर 902 महिलाएं हैं।

हरियाणा के सर्वाधिक भूमि क्षेत्रफल वाले जिले

भूमि क्षेत्रफल के मामले में हरियाणा जिले में पहले स्थान पर भिवानी का नंबर आता है। भिवानी जिले का टोटल भूमि क्षेत्रफल 5140 वर्ग किलोमीटर है। दूसरे स्थान पर सिरसा जिले का नंबर आता है। इस जिले का भूमि क्षेत्रफल 4276 वर्ग किलोमीटर है। तीसरे स्थान पर हिसार जिले का नंबर आता है, जिसका भूमि क्षेत्रफल 3788 वर्ग किलोमीटर है।

हरियाणा के सर्वाधिक विकास दर वाले जिले

हरियाणा की आईटी सिटी गुड़गांव ही हरियाणा का सबसे बढ़िया विकास दर वाला जिला है। इस जिले में विकास दर 73.96%है। इसके पश्चात मेवात जिले का नंबर आता है। मेवात जिले में विकास दर 37.93% है।

इसके बाद क्रमशः फरीदाबाद का स्थान आता है जिसकी विकास दर 32.54%है। इसके पश्चात पलवल जिले में विकास दर 25.76% है। वहीं पानीपत जिले में विकास दर 24.60% है।

हरियाणा का सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व वाला जिला

सबसे ज्यादा जनसंख्या घनत्व हरियाणा के फरीदाबाद जिले में है। इस जिले में 2298 प्रति व्यक्ति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व है। इसके पश्चात गुड़गांव जिले में 1241 प्रति व्यक्ति जनसंख्या घनत्व है।

हरयाणा में कितने जिले नए बने है ?

साल 2016 में हरियाणा में एकदम नया जिला बनाया गया था जिसका नाम दादरी रखा गया था। मेवात जिला हरियाणा राज्य में साल 2005 में बनाया गया था। वहीं 2008 में पलवल जिला बनाया गया था और साल 2000 में 3 अन्य जिले बनाए गए थे।

हरियाणा में पर्यटन हेतु जिला | Tourist Places In Haryana In Hindi

वैसे तो हरियाणा राज्य में अधिकतर आबादी ग्रामीण इलाके में ही रहती है और हरियाणा में अधिकतर इलाका ग्रामीण ही है। परंतु इसका मतलब यह नहीं है कि हरियाणा राज्य में घूमने की जगह नहीं है। इस राज्य में बहुत सारे भवन,  और पुराने किले हैं जो आपको अवश्य ही घूमने चाहिए, जो कि अलग-अलग जिले में मौजूद है।

गुड़गांव

हरियाणा की आईटी सिटी गुड़गांव शहर है, जो कि एक जिला भी है और यह हरियाणा का मुख्य पर्यटन स्थल है। गुड़गांव शहर दिल्ली के काफी नजदीक है। टेक्नोलॉजी के मामले में यह जिला काफी आगे है।

अगर आप हरियाणा घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो आपको गुड़गांव की यात्रा अवश्य करनी चाहिए। गुड़गांव जिला आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इस जिले का किंगडम ऑफ ड्रीम्स, साइबरहब और दमदमा लेक काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। गुड़गांव जिले में निम्न प्रसिद्ध घूमने की जगह मौजूद है।

  • सुल्तानपुर राष्ट्रीय उद्यान पक्षी अभयारण्य |
  • बादशाहपुर का किला |
  • बेगम समरू पैलेस |
  • फारुख का किला |
  • सीआरपीएफ शूटिंग रेंज |

तमिलनाडु में कुल कितने जिले हैं ?

चंडीगढ़

चंडीगढ़ जिला पंजाब राज्य की राजधानी है और यह हरियाणा राज्य की राजधानी भी है। इसे हमारे देश का सुविकसित शहर माना जाता है। अपनी हरी-भरी चीजों की वजह से चंडीगढ़ शहर काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। यहां पर सबसे प्रसिद्ध माता चंडी का मंदिर है और ऐसा कहा जाता है कि माता चंडी के मंदिर के नाम पर ही इस शहर का नाम चंडीगढ़ रखा गया है।

चंडीगढ़ जिले में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और अन्य कई महत्वपूर्ण यूनिवर्सिटी मौजूद है। चंडीगढ़ जिले में आप नीचे बताई गई जगहों को घूम सकते हैं।

  • रॉक गार्डन |
  • मोरनी हिल्स |
  • सरकारी संग्रहालय और आर्ट गैलरी |
  • शांति कुंज |
  • बटरफ्लाई पार्क |
  • सरकारिया कैक्टस गार्डन |
  • रोज गार्डन |
  • महेंद्र चौधरी प्राणि उद्यान |
  • छतबीर चिड़ियाघर |
  • सीढ़ीदार बगीचा |
  • यादविंदर गार्डन |
  • अंतर्राष्ट्रीय गुड़िया संग्रहालय |

कुरुक्षेत्र

महाभारत में कई बार कुरुक्षेत्र का जिक्र हुआ है यह धार्मिक जिला है। अपने समय में महात्मा बुध और विभिन्न सिख गुरुओं के द्वारा कुरुक्षेत्र की यात्रा की गई है। कुरुक्षेत्र जिले में बड़ी संख्या में पवित्र मंदिर, कुंड और धर्म स्थल मौजूद हैं। यह शहर महाभारत और हमारे देश की सबसे पुरानी सभ्यता के बारे में बताता है। यह भी कहा जाता है कि इसी जिले में महाभारत के युद्ध के दरमियान भगवान श्री कृष्ण के द्वारा गीता के बारे में अर्जुन को बताया गया था। कुरुक्षेत्र जिले में आप निम्न जगहों को घूम सकते हैं।

  • ब्रह्म सरोवर |
  • सननिहृत सरोवर |
  • शेख चेहली मकबरा |
  • कुरुक्षेत्र पैनोरमा और विज्ञान केंद्र |
  • धरोहर हरियाणा संग्रहालय |
  • भद्रकाली मंदिर |
  • श्री कृष्ण संग्रहालय |
  • भगवद्गीता का ज्योतिसर जन्मस्थान |

फरीदाबाद

यह हरियाणा राज्य का सबसे बड़ा शहर माना जाता है साथ ही हरियाणा राज्य की कई फैक्ट्रियां भी यहां पर मौजूद है। फरीदाबाद जिले को दो भागों में बांटा गया है। फरीदाबाद और बल्लभगढ़। इस जिले में आप नीचे बताई गई जगह को घूम सकते हैं।

  • सूरजकुंड |
  • बडखल झील |
  • मोर झील |
  • धौज झील |
  • राजा नाहर सिंह पैलेस |
  • अरावली गोल्फ कोर्स |

FAQ 

हरियाणा राज्य कब बनाया गया था ?

1966, 1 नवंबर

हरियाणा में सबसे पढ़े लिखे लोग कौन से जिले में रहते हैं ?

गुड़गांव

हरियाणा का कौनसा शहर आईटी सिटी कहा जाता है ?

गुड़गांव

हरियाणा में सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कौन सा है ?

गुड़गांव

हरियाणा में सर्वाधिक लिंगानुपात कौन से जिले में है ?

मेवात

महाराष्ट्र प्रदेश में कुल कितने जिले हैं ?

हरियाणा के 22 जिलों के नाम क्या क्या है?

हरियाणा.
अम्बाला.
अम्बाला जिला नक्शा (मानचित्र).
करनाल करनाल जिला नक्शा (मानचित्र).
कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र जिला नक्शा (मानचित्र).
कैथल कैथल जिला नक्शा (मानचित्र).
गुड़गांव गुड़गांव जिला नक्शा (मानचित्र).
जींद जींद जिला नक्शा (मानचित्र).

हरियाणा में कितने जिले हैं और उनके नाम?

हरियाणा 22 जिलों के साथ भारत के उत्तरी क्षेत्र में एक राज्य है और देश का सत्रहवां सबसे लोकप्रिय प्रदेश है। ... जिला.

हरियाणा में कुल कितने शहर हैं?

हरियाणा में कुल 154 नगर तथा कस्बे हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य में 1 लाख से अधिक जनसंख्या वाले 18 नगर हैं: फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, अम्बाला, यमुनानगर, रोहतक, हिसार, करनाल, सोनीपत, पंचकुला, भिवानी, सिरसा, बहादुरगढ़, जींद, थानेसर, कैथल, रेवाड़ी और पलवल।

हरियाणा का नया जिला कौन सा है?

हरियाणा का सबसे नया जिला कौन है? हरियाणा का सबसे नया जिला का नाम चरखी दादरी है। 18 सितंबर 2016 में चरखी दादरी को हरियाणा का 22 वां जिला बनाया गया था। यह जिला इससे पहले भिवानी जिले का हिस्सा हुआ करता था।