उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद वल्लभ पंत और पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी। - फोटो : अमर उजाला Show विस्तारउत्तर प्रदेश को 84 साल के अंदर अब तक 22 मुख्यमंत्री मिल चुके हैं। आजादी से पहले दो और आजादी के बाद 20 लोगों ने प्रदेश की सत्ता संभाली है। आजादी से पहले तीन अप्रैल 1937 को मोहम्मद अहमद सईद खान को अंग्रेज गवर्नर हैरी ग्राहम हैग ने यूनाइटेड प्रोविंसेस के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर नियुक्त किया था। 16 जुलाई 1937 तक उन्होंने कार्यभार संभाला। 17 जुलाई 1937 से 2 नवंबर 1939 और फिर 1 अप्रैल 1946 से 27 दिसंबर 1954 तक गोविंद वल्लभ पंत मुख्यमंत्री रहे। गोविंद वल्लभ पंत इकलौते मुख्यमंत्री रहे जिन्होंने आजादी से पहले और बाद दोनों ही बार प्रदेश की सत्ता संभाली। आजादी के बाद हुए चुनाव में पंत ने बरेली से चुनाव लड़ा था। उत्तर प्रदेश ही देश का पहला राज्य है, जहां सबसे पहले किसी महिला ने मुख्यमंत्री का पदभार संभाला हो। यहां 2 अक्तूबर 1963 से तीन मार्च 1967 तक सुचेता कृपलानी मुख्यमंत्री रहीं। पढ़िए सभी 22 मुख्यमंत्रियों का इतिहास... देश का सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश है. साल 2022 में इस राज्य में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इस बार कौन सी पार्टी सत्ता में आएगी यह तो वक्त ही बताएगा. उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा बार मुख्यमंत्री मायावती बनी हैं. मायावती 4 बार राज्य की मुख्यमंत्री बन चुकी हैं. वहीं चंद्रभानु गुप्त, नारायण दत्त तिवारी और मुलायम सिंह तीन बार मुख्यमंत्री बन चुके हैं. हालांकि सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड डॉक्टर संपूर्णानंद के नाम है. वह 28 दिसंबर साल 1954 से लेकर 6 दिसंबर साल 1960 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे. मायावती के नाम 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड मायावती के नाम राज्य में 4 बार मुख्यमंत्री बनने का रिकॉर्ड है. मायावती पहली बार जून साल 1995 में मुलायम सिंह की पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ कर बीजेपी और अन्य दलों के समर्थन से पहली बार प्रदेश की मुख्यमंत्री बनी. हालांकि उनका कार्यकाल केवल 4 महीने का था. मायावती दूसरी बार साल 1997 में मुख्यमंत्री बनी इस बार उनका कार्यकाल 6 महीने का था. News Reels तीसरी बार वह साल 2002 में बाजेपी के साथ गठबंधन करके सत्ता में आईं. तब उनका कार्यकाल 1 साल 118 दिन का था. राज्य की पंद्रहवीं विधानसभा चुनाव साल 2007 में मायावती ने 403 विधानसभा सीटों में से 206 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत में आयी. इस बार उनका कार्यकाल साल 2007 से लेकर साल 2012 तक रहा. तीन बार यूपी की सत्ता पर काबिज होने वाले नेता मायावती के बाद तीन नेताओं को तीन बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने का अवसर प्राप्त हुआ. चंद्रभानु गुप्त पहली बार साल 1960 से लेकर साल 1962 तक मुख्यमंत्री पद पर रहे. दूसरी बार वह 19 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने थे. तीसरी बार चंद्रभानु गुप्त साल 1967 में मुख्यमंत्री बने लेकिन इस बार उनका कार्यकाल केवल 19 दिन का था. नारायणदत्त तिवारी पहली बार साल 1976 में मुख्यमंत्री बने उनका कार्यकाल तकरीबन 1 साल का था. दूसरी बार वह साल 1984 में 1 साल 52 दिन के लिए मुख्यमंत्री बने. तीसरी बार वह साल 1988 में राज्य की सत्ता पर काबिज हुए. मुलायम सिंह यादव राज्य की सत्ता पर 3 बार काबिज होने वाले तीसरे व्यक्ति हैं. वह पहली बार साल 1989 में मुख्यमंत्री बने थे. पहली बार उनका कार्यकाल 1 साल 201 दिन का था. हालांकि तब वह जनता दल की तरफ से मुख्यमंत्री बने थे. दूसरी बार मुलायम सिंह साल 1993 में 1 साल 6 महीने के लिए मुख्यमंत्री बने. वहीं तीसरी बार वह साल 2003 में मुख्यमंत्री बने. तीनों नेताओं को तीन बार मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला. लेकिन एक बार भी वे अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सके. प्रदेश में अब तक 33 बन चुके हैं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में अब तक 33 मुख्यमंत्री बन चुके हैं जिसमें मायावती 4 बार, चंद्रभानु गुप्त, नारायण तिवारी और मुलायम सिंह तीन-तीन बार, डॉ. संपूर्णानंद, चौधरी चरण सिंह, हेमवती नंदन बहुगुणा और कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे हैं. मुख्यमंत्री कार्यकाल
यह भी पढ़ें जानिए, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा और सबसे कम उम्मीदवार किस सीट से थे? 2022 में भारत का मुख्यमंत्री कौन है?Chief Ministers. भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन है?सुचेता कृपलानी (मूल नाम: सुचेता मजूमदार) (२५ जून,१९०८ - १ दिसम्बर, १९७४) एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ थीं। ये उत्तर प्रदेश की मुख्य मंत्री बनीं और भारत की प्रथम महिला मुख्यमंत्री थीं।
28 राज्य के मुख्यमंत्री कौन कौन हैं?राज्यों के मुख्यमंत्री | Chief Minister Of All States In Hindi. भारत के प्रथम मुख्यमंत्री का नाम क्या है?चौधरी ब्रह्म प्रकाश (1918–1993) भारत के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा दिल्ली के प्रथम मुख्यमंत्री थे।
...
चौधरी ब्रह्म प्रकाश. |