इंदिरा गांधी का जन्म कैसे हुआ? - indira gaandhee ka janm kaise hua?

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बारे में वैसे तो आपने कई वाकए सुने होंगे, इंदिरा से जुड़े हुए महत्वपूर्ण वाकयों में 1975 की इमरजेंसी और ऑपरेशन ब्लूस्टार शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे इंदिरा नेहरू से इंदिरा गांधी कैसे बन गईं?

वैसे ये वाकया स्वतंत्रता प्राप्ति के पहले का है, जो उनके पति के संघर्ष के दिनों से शुरू होता है। इंदिरा गांधी के पति थे फिरोज जहांगीर घांदी जो बाद में फिरोज गांधी बन गए और बाद में उन्हें इंदिरा से प्यार हुआ और दोनों पति पत्नी बन गए। लेकिन ये कैसे हुआ, कब हुआ? इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

फिरोज गांधी का जन्म बंबई के एक पारसी परिवार में हुआ था। बचपन उन्होंने बबंई और इलाहाबाद में गुजारा। जब वे महज 18 साल के हुए भारत के स्वतंत्रता आंदोलन ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित किया और वे बन गए स्वतंत्रता सेनानी।

इसी दौरान उनकी मुलाकात इंदिरा और उनकी मां कमला नेहरू से हुई। आंदोलन के दिन धूप बहुत थी और इसके कारण कमला नेहरू बेहोश होकर गिर पड़ी, फिरोज उन्हें एक जगह ले गए और वहां उनको होश में लाए।

इस वाकए के अगले ही दिन फिरोज ने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और पूरे तरह से स्वतंत्रता आंदोलन में लग गए। स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के साथ ही फिरोज ने अपना उप-नाम घांदी से गांधी कर लिया जो आज तक उनके परिवार वाले इस्तेमाल कर रहे हैं। इस दौरान वे कई बार लाल बहादुर शास्त्री के साथ जेल भी गए।

फिरोज-इंदिरा की प्रेम कहानी : फिरोज इंदिरा को पहले से ही चाहने लगे थे, और आखिरकार उन्होंने एक दिन इंदिरा के सामने अपना प्रस्ताव रख दिया। वह साल 1933 था और इंदिरा तब मात्र 16 साल की थीं। इंदिरा के कम उम्र के होने के चलते इंदिरा और उनकी मां ने फिरोज के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

जैसा कि फिरोज गांधी स्वतंत्रता सेनानी थे तो वे नेहरू के करीब पहले से थे। लेकिन अब वे नेहरू परिवार के और करीब आने लगे और कमला नेहरू के वे चहेते बन गए। वे 1934 में कमला नेहरू की भोवाली यात्रा में भी उनके साथ थे।

उसके बाद जब कमला नेहरू की हालत 1935 में खराब हुई तो उन्होंने आनन-फानन में यूरोप ले जाने के लिए सारे इंतजाम किए। यूरोप में लंबी बीमारी के चलते कमला नेहरू की मौत हो गई। जब कमला नेहरू का निधन हुआ तब वे उनके पास ही थे। इन सालों में इंदिरा और फिरोज एक दूसरे के बहुत करीब आ चुके थे और आखिरकार मार्च 1942 में दोनों ने हिंदु रीति-रिवाजों से शादी कर ली।

उनके भीतर गजब की राजनीतिक दूरदर्शिता थी। मात्र ग्यारह वर्ष की उम्र में उन्होंने ब्रिटिश शासन का विरोध करने के लिए बच्चों की वानर सेना बनाई थी। 1938 में वह औपचारिक तौर पर इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हुईं और 1947 से 1964 तक अपने प्रधानमंत्री पिता नेहरू के साथ उन्होंने काम करना शुरू कर दिया।

ऐसा भी कहा जाता था कि वह उस वक्त प्रधानमंत्री नेहरू की निजी सचिव की तरह काम करती थीं, हालांकि इसका कोई आधिकारिक ब्यौरा नहीं मिलता। इंदिरा गांधी को राजनीति विरासत में मिली थी और वे सियासी उतार-चढ़ाव को बखूबी समझती थीं। यही वजह रही कि उनके सामने न सिर्फ देश, बल्कि विदेश के नेता भी उन्नीस नजर आने लगते थे। अत: पिता के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) में इंदिरा गांधी का ग्राफ अचानक काफी ऊपर पहुंचा और लोग उनमें पार्टी एवं देश का नेता देखने लगे। वे सबसे पहले लाल बहादुर शास्त्री के मंत्रिमंडल में सूचना एवं प्रसारण मंत्री बनीं।

शास्त्री जी के निधन के बाद 1966 में वह देश के सबसे शक्तिशाली पद 'प्रधानमंत्री' पर आसीन हुईं। एक समय ‘गूंगी गुडिया’ कही जाने वाली इंदिरा गांधी तत्कालीन राजघरानों के प्रिवी पर्स समाप्त कराने को लेकर उठे तमाम विवाद के बावजूद तत्संबंधी प्रस्ताव को पारित कराने में सफलता हासिल करने, बैंकों का राष्ट्रीयकरण करने जैसा साहसिक फैसला लेने और पृथक बांग्लादेश के गठन और उसके साथ मैत्री और सहयोग संधि करने में सफल होने के बाद बहुत तेजी से भारतीय राजनीति के आकाश पर छा गईं।

वर्ष 1975 में आपातकाल लागू करने का फैसला करने से पहले भारतीय राजनीति एक ध्रुवीय सी हो गई थी जिसमें चारों तरफ इंदिरा ही इंदिरा नजर आती थीं। इंदिरा की ऐतिहासिक कामयाबियों के चलते उस समय देश में ‘इंदिरा इज इंडिया, इंडिया इज इंदिरा’ का नारा जोर-शोर से गूंजने लगा। इंदिरा उस वक्त राजनीति एक ध्रुवीय हो गई थी। उनकी शख्सियत इतनी बड़ी हो गई थी कि उनके सामने कोई दूसरा नजर नहीं आता था। अपने व्यक्तित्व को व्यापक बनाने के लिए उन्होंने खुद भी प्रयास किया। इंदिरा के बारे में सबसे सकारात्मक बात यह है कि वह राजनीति की नब्ज को समझती थीं और अपने साथियों से उनका बेहतरीन तालमेल था।

इंदिरा (इन्दिरा प्रियदर्शिनी गाँधी) का सबसे बड़ा सपना गरीबी मुक्त भारत था। लेकिन आज भी वह सपना साकार नहीं हो पाया है। सभी लोगों को भारत से गरीबी को मिटाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए, ताकि उनके सपने को हकीकत में तब्दील किया जा सके। इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को होगी कि जनता पार्टी के शासन काल में श्रीमती इंदिरा गांधी पूरी तरह आध्यात्मिकता की ओर उन्मुख हो गई थीं।
उन दिनों सुबह-सवेरे के नित्यकर्मों से विमुक्त होने के बाद वे लगभग एक घंटे तक योगाभ्यास करती थीं और तत्पश्चात मा आनंदमयी के उपदेशों का मनन करती। सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे के मध्य वे आगंतुक दर्शनार्थियों से मिलती थीं। इन अतिथियों में विभिन्न प्रदेशों के कांग्रेसी नेताओं के अतिरिक्त कतिपय साधु-संत भी होते थे। अपनी उन भेंट-मुलाकातों के मध्य आमतौर पर श्रीमती गांधी के हाथों में ऊन के गोले और सलाइयां रहती थीं। अपने स्वजनों के लिए स्वेटर आदि बुनना उन दिनों उनकी हॉबी बन गई थी।

दोपहर में एक बजे के लगभग भोजन करने के बाद वे घंटेभर विश्राम करती थीं। विश्राम के बाद अक्सर वे पाकिस्तान के मशहूर गायक मेहंदी हसन की गजलों के टेप सुनती थीं। रात में बिस्तर पर जाने के पहले उन्हें आध्यात्मिक साहित्य का पठन-पाठन अच्छा लगता था। इस साहित्य में मा आनंदमयी के अतिरिक्त स्वामी रामतीर्थ और ओशो की पुस्तकें प्रमुख थीं। ओशो के कई टेप भी उन्होंने मंगवा रखे थे, जिनका वे नियमित रूप से श्रवण करती थीं। श्रीमद्भगवत गीता में भी इस दरम्यान उनकी पर्याप्त रुचि हो गई थी। समय-समय पर वे उसका भी पारायण करती थीं। उन्हीं दिनों कुछ समय के लिए वे हरिद्वार भी गई थीं, जहां स्वामी अखंडानंद के भगवत पाठ का उन्होंने श्रवण किया था। ऋषिकेश के निकट मुनि-की-रेती पर अवस्थित स्वर्गत स्वामी शिवानंद के आश्रम में भी उन्होंने कुछ घंटे व्यतीत किए थे।

इंदिरा की राजनीतिक छवि को आपातकाल की वजह से गहरा धक्का लगा। इसी का नतीजा रहा कि 1977 में देश की जनता ने उन्हें नकार दिया, हालांकि कुछ वर्षों बाद ही फिर से सत्ता में उनकी वापसी हुई। उनके लिए 1980 का दशक खालिस्तानी आतंकवाद के रूप में बड़ी चुनौती लेकर आया। ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को लेकर उन्हें कई तरह की राजनीतिक समस्याओं का सामना करना पड़ा।

राजनीति की नब्ज को समझने वाली इंदिरा मौत की आहट को तनिक भी भांप नहीं सकीं और 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सुरक्षाकर्मियों सतवंत सिंह और बेअंत सिंह ने उन्हें गोली मार दी। दिल्ली के एम्स ले जाते समय उनका निधन हो गया। इंदिरा गांधी के निधन के बाद भारत में शोक की लहर उठ गई और वो ऐसी लहर थी जो आज भी हर भारतवासी के दिल में उठ जाती है।

इंदिरा जी पढ़ने के लिए कहाँ गई थी?

इनके पिता जवाहरलाल नेहरू भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन के एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और आज़ाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री रहे। 1934–35 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के पश्चात, इन्दिरा ने शान्तिनिकेतन में रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा निर्मित विश्व-भारती विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया।

श्रीमती इंदिरा गांधी का जन्म कब और कहां हुआ था?

19 नवंबर 1917, प्रयागराज, भारतइन्दिरा गांधी / जन्म की तारीख और समयnull

इंदिरा जी के पति कौन थे?

फिरोज़ गांधीइन्दिरा गांधी / पतिnull

इंदिरा गांधी को कितनी गोलियां लगी थी?

सिर्फ उनका हृदय सही सलामत था। उनके शरीर पर गोलियों के 30 निशान थे और 31 गोलियां इंदिरा के शरीर से निकाली गईं। राजीव गांधी भी तब तक दिल्ली पहुंच गए थे।