जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?

  • Hindi News
  • education
  • gk update
  • independence day jana gana mana gk facts about indian national anthem

stuti goswami |

नवभारतटाइम्स.कॉम | Updated: Aug 14, 2021, 11:13 AM

Facts About National Anthem: जन-गण-मन बंगाली भाषा में लिखा गया है, जिसमें संस्कृत शब्द शामिल है। चलिए जानते हैं इससे जुड़े अन्य तथ्य-

जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
Image Credit: freepik

हाइलाइट्स

  • किस फिल्म में सुना गया था जन-गण-मन?
  • जानें राष्ट्र गान से जुड़े सभी फैक्ट्स

Facts About Jana Gana Mana: भारत का राष्ट्रगान जब बजता है, तो हर कोई उसके सम्‍मान में खड़ा हो जाता है। भारत का राष्ट्रगान जन-गण-मन-गन-अधिनायक जय हे आज से ठीक 107 साल पहले 27 दिसंबर 1911 को कोलकत्‍ता में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अधिवेशन के गाया गया था, इसे गाने वाली थी नोवेल पुरस्‍कार विजेता और इस राष्ट्रगान के रचयिता राष्ट्रकवि रविंद्र नाथ टैगोर की भांजी सरला, उन्‍होंने स्‍कूली बच्‍चों के साथ यह गान बंगाली और हिंदी भाषा में किया था। उसी साल गुरुदेव रविन्द्रनाथ टैगोर ने इसकी रचना की थी। उन्होंने पहले राष्ट्रगान को बंगाली में लिखा था। बाद में सुभाष चंद्र बोस के निवेदन पर आबिद अली ने इसका हिंदी और उर्दू में रूपांतरण किया था, बाद में इसकी अंग्रेजी में भी रचना की गई, यह हिंद सेना का नेशनल ऐंथम था। वहीं 24 जनवरी 1950 को आजाद भारत की संविधान सभा ने इसे अपना राष्ट्रगान घोषित किया।

पांच पदों में लिखी गई पूरी कविता
राष्ट्रगान को रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1911 में लिखी गई एक कविता से लिया गया है, यह कविता 5 पदों में लिखी गई है, जिसके पहले पद को ही राष्ट्रगान के रूप में लिया गया। खुद रवींद्रनाथ टैगोर ने 1919 में आंध्र प्रदेश के बेसेंट थियोसोफिकल कॉलेज में यह गीत पहली बार गाया, जिसके बाद कॉलेज एडमिनिस्‍ट्रेशन ने इसे मॉर्निंग प्रेयर बना लिया। वहीं सन 1945 में एक फिल्‍म हमराही बनी थी जिसमें इस राष्ट्रगान का इस्‍तेमाल हुआ था, साथ ही राष्‍ट्रगान बनने से पहले ही देहरादून के द दून स्‍कूल ने इस संगीत को अपना आधिकारिक गीत बना रखा था। देश आजाद होने के बाद 14 अगस्त 1947 की रात पहली बार संविधान सभा का समापन इसी राष्ट्रगान के साथ किया गया। वहीं 1947 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय प्रतिनिधिमंडल से राष्ट्रगान के बारे में जानकारी मांगी गई तो महासभा को जन-गण-मन की रिकॉर्डिंग दी गई।
इसे भी पढ़ें:Indian Flag: पहले ऐसा दिखता था हमारा तिरंगा, कई बार बदले रंग, जानें भारत के झंडे के बारे में

52 सेकेंड का समय लगता
राष्ट्रगान को गाने में 52 सेकेंड का समय लगता है, वही इसके पहली और अंतिम पंक्ति गाने में 20 सेकेंड का समय लगता है, राष्ट्रगान को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिनका अनुपालन करना जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

अंग्रेजों ने गॉड सेव दि क्वीन गीत को किया था अनिवार्य
अंग्रेजों ने 1870 में अपना गीत गॉड सेव दि क्वीन गीत को गाना अनिवार्य कर दिया था। अंग्रेजों के इस आदेश से उस वक्त के सरकारी अधिकारी बंकिमचंद्र चटर्जी काफी आहत हुए थे। इसके बाद उन्होंने 1876 में इस गीत के विकल्प के तौर पर संस्कृत और बांग्ला के मिश्रण से वंदे मातरम नए गीत की रचना की थी। शुरूआत में इसके केवल दो पद रचे गए थे, जो केवल संस्कृत में थे।
इसे भी पढ़ें:Independence Day Speech: स्वतंत्रता दिवस पर ऐसे तैयार करें अपनी स्पीच, ये हैं टिप्स
हमारे राष्‍ट्र गान के बारे में दिलचस्‍प तथ्‍य

  • 24 जनवरी 1950 को आधिकारिक तौर पर इस गाने को राष्ट्रगान के तौर पर अपना लिया गया।
  • राष्ट्रगान के बोल और धुन स्वयं रवीन्द्रनाथ टैगोर ने आन्ध्रप्रदेश के मदनापल्ली में तैयार की थी।1
  • बेसेन्ट थियोसोफिकल सोसायटी की प्रिंसिपल और कवि जेम्स एच. कजिन्स की पत्नी मारगैरेट ने राष्ट्रगान के अंग्रेजी अनुवाद के लिए म्यूजिकल नोटेशन्स तैयार किए थे।
  • कानून के मुताबिक राष्ट्रगान गाने के लिए किसी को बाध्य नही किया जा सकता।
  • राष्ट्रगान के नियमों का पालन नही करने व राष्ट्रगान का अपमान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ इनसल्‍ट टू नेशनल ऑनर एक्‍ट-1971 की धारा-3 के तहत कार्रवाई की जाती हैं।
  • ऐसा कहा जाता रहा है कि टैगोर ने इस गीत को अंग्रेज जॉर्ज पंचम की प्रशंसा में लिखा था। 1939 में लिखे एक पत्र में टैगोर ने इस बात को खारिज किया था।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

रेकमेंडेड खबरें

  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    लाइफस्टाइल फोटो गैलरी संजय कपूर की बेटी हुई टॉपलेस, लाखों की जैकेट में बोल्ड तस्वीरें देखकर मम्मी को कहनी पड़ी ये बात
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    Adv: सस्ते में खरीदें कंबल और रजाई, सर्दी से बचने के सामान ₹299 से शुरू
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    बिग बॉस बर्थडे: झोपड़पट्टी के बच्चों के साथ चोर गैंग चलाते थे साजिद खान, स्कूल में भी डाला था डाका
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    फिल्मी खबरें अनुष्‍का- विराट ने इधर लिया 2.76 लाख के किराये पर नया घर, उधर अलीबाग में खरीदा करोड़ों का विला
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    हेल्थ बाइसेप्स का साइज होगा 16 इंच, ये एक्सरसाइज करने से जल्दी मिलता है रिजल्ट
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    लैपटॉप ये हैं टॉप यूजर रेटिंग वाले Best Gaming Laptops, इनमें पाएं 4GB का ग्राफिक्स कार्ड
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    हायो रब्‍बा देसी कपल ने बनाई ऐसी Instagram Reel, वीडियो देखकर पब्लिक लेने लगी फूल मजे!
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    यात्रा गोवा में गैर-कानूनी हैं ये एक्टिविटीज
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    न्यूज़ Samsung का तगड़ा डिस्काउंट, 18,000 रुपये में खरीदें 52 हजार वाली 43 इंच 4k Smart TV
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    भारत सिगरेट न पीने वालों को भी हो रहा फेफड़े का कैंसर, प्रदूषण बन रहा मुख्य वजह, मेदांता की नई स्टडी चौंका रही है
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    पटना नाराज वोटर करेंगे कुढ़नी का फैसला! ये नया 'खेला' जान उड़ जाएगी NDA और महागठबंधन की नींद
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    भुवनेश्वर 23 साल से लापता शख्स मिला जिंदा, तूफान आपदा में मरा मान चुका था परिवार
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    क्राइम मैं मां बनने वाली हूं... आयुषी चौधरी का वह झूठ, जिसका सच जान अब सिर पीट रहे होंगे हत्यारे मां-बाप
  • जन गण मन अधिनायक कौन है? - jan gan man adhinaayak kaun hai?
    खबरें छठ पूजा, ठेकुआ... क्या है दिल्ली MCD चुनाव में इसका कनेक्शन, नड्डा की बात और AAP की तैयारी से समझें पूरा समीकरण

देश-दुनिया की बड़ी खबरें मिस हो जाती हैं?

धन्यवाद

राष्ट्रगान में अधिनायक कौन है?

जनगण मन अधिनायक या मंगलदायक राज्यपाल ने कहा है कि जन गण मन अधिनायक नहीं मंगलदायक हो। उनके सुझाव पर विशेषज्ञों का कहना है कि इतिहास के अनुसार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने ही यह गीत जनगण मन अधिनायक जय हे... लिखा था और इस गीत में अधिनायक शब्द लीडर के लिए उपयोग किया गया है।

जन गण मन किसने लिखा कब लिखा?

भारत का राष्ट्र-गान, 'जन गण मन', कवि और नाटककार रवींद्रनाथ टैगोर के लेखन से लिया गया है। भारत के राष्ट्र-गान की पंक्तियां रवींद्रनाथ टैगोर के गीत 'भारतो भाग्यो बिधाता' से ली गई हैं। मूल गाना बंगाली में लिखा गया था और पूरे गाने में 5 छंद हैं। यह पहली बार 1905 में तत्त्वबोधिनी पत्रिका के एक अंक में प्रकाशित हुआ था।

रविंद्र नाथ टैगोर ने राष्ट्रगान क्यों लिखा?

1911 में टैगोर का परिवार अंग्रेजों के काफी नजदीक हुआ करता था। परिवार के बहुत से लोग ईस्ट इंडिया कंपनी में नौकरी करते थे। अंग्रेज अधिकारियों ने उनके परिवार के सदस्यों के जरिए उनपर गीत लिखने के लिए दबाव डाला। रवीन्द्रनाथ टैगोर ने मन से या बेमन से जन गण मन अधिनायक जय हे भारत भाग्य विधाता गीत लिखा

राष्ट्रगान के 52 सेकंड में ही क्यों गाया जाता है?

राष्ट्रगान को 52 सेकंड में ही क्यों गाया जाता है? प्रिय बंधु, क्योंकि राष्ट्रगान के शब्दों, धुन, लय तथा ताल को पूर्णतया ध्यान में रख कर गाने तथा बजाने में 52 सेकेंड से अधिक समय नहीं लगता है।