कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

कब्ज कैसे होता है? 

कब्ज के लक्षण 

कब्ज का इलाज कैसे करें ? 

योग, कब्ज को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका 

कब्ज दूर करने के लिए पाँच योगासन 

योग का नियमित अभ्यास आपको कब्ज़ से दूर रखेगा 

कुछ लोगों के लिए कब्ज एक दैनिक मामला बन गया है।और, हम आम तौर पर इसे एक बीमारी मान लेते हैं ; जबकि यह एक लक्षण है। यदि सही समय पर इसका इलाज़ नहीं किया गया तो यह श्रोणि रोगों और पेट के विकारों में बदल सकता है। लेकिन हम अक्सर कब्ज को लापरवाही से लेते हैं।


कब्ज कैसे होता है? 

कब्ज अलग अलग लोगों के लिए अलग अलग मायने रखता है। कुछ लोगों के लिए यह असामयिक मल हो सकता है, और कुछ लोगों के लिए केवल कठिन मल का पारित होना हो सकता है। जो भी मामला हो, इस समस्या का मूल कारण हमारी अस्वास्थ्यकर जीवनशैली है।

अनुचित काम का समय, आराम करने के लिए कम समय और बहुत अधिक जंक फूड का सेवन हमारे शरीर को नुकसान पहुचाता है जिसे कि हम अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं । इसके अलावा आहार में ताज़े फल और हरी पत्तेदार सब्जियों की कमी से, विशेष रूप से भोजन जिसमें फाइबर कम हो, कब्ज का कारण बन सकता है। पानी का कम सेवन भी एक और कारण है।


कब्ज के लक्षण 

  • अनियमित या कम मात्रा में मल त्याग
  • मल त्यागने में दबाव
  • छोटे या कठिन मल का पारित होना
  • पेट में दर्द और ऐंठन
  • फूला हुआ पेट

सुदर्शन क्रिया से तन-मन को रखें हमेशा स्वस्थ और खुश ! (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});  


कब्ज का इलाज कैसे करें ? 

कब्ज की समस्या को इसकी प्रारंभिक अवस्था में संबोधित किया जाना चाहिए। समय पर इसकी देखभाल न करने पर यह एक खतरनाक श्रोणि रोगों और अन्य पेट के विकारों में परिवर्तित हो सकती है।

कब्ज का इलाज करने के लिए कुछ सुझाव:

  • हमारे आहार के माध्यम से हम कब्ज का सरल तरीके से इलाज कर सकते हैं। ताजी पत्तेदार सब्जियों और फलों जैसे फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।
  • पानी का खूब सेवन करें। सुबह में गर्म तरल पदार्थ का सेवन बहुत उपयोगी हो सकता है।
  • दैनिक मल त्याग के लिए एक नियमित दिनचर्या स्थापित करें।
  • नियमित योगाभ्यास करें।

कब्ज का इलाज करने के विभिन्न तरीके हैं। रेचक और अन्य उपचार उपलब्ध हैं जो कब्ज से राहत प्रदान कर सकते हैं। लेकिन यह ठीक ही कहा गया है की - निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है और योग कब्ज को रोकने का सबसे अच्छा तरीका है।


योग, कब्ज को दूर करने का एक प्राकृतिक तरीका 

कुछ ही मिनटों का नियमित योग अभ्यास अनियमित मल त्यागने की तकलीफ़ को सुधारने में मदद करता है, पेट में खिंचाव और पेट फूलने की समस्या से भी राहत दिलाता है व सारा दिन सुख एवं शांति रखने में भी मदद करता है।

योग हमारे शरीर को तरोताज़ा करता है और शरीर में रक्त औरऑक्सीजन के प्रवाह को भी बढ़ाने में मदद करता है। अधिकांश योग आसनों में श्रोणि का अच्छा संचलन शामिल होने के कारण, योग अभ्यास वास्तव में कब्ज से राहत दिलाने में मदद कर सकता हैं।


कब्ज दूर करने के लिए पाँच योगासन 

यहाँ कुछ योग आसन दिए गए हैं, नियमित रूप इनका अभ्यास करने पर, कब्ज की बीमारी में राहत मिल सकती है।

मयूरासन 

यह आसन पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और अस्वास्थ्यकर भोजन के प्रभाव को नष्ट करता है। यह आसन पेट दबाव को बढ़ाता है ,जो प्लीहा और यकृत एनलार्ज्मेंट्स को कम कर देता है। यह आसन आंतो को भी मजबूत बनाता है। इस तरह से कब्ज की समस्या से राहत दिलाता में मदद करता है।

अर्ध मत्स्येंद्रासन 

कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

इस आसन के महत्वपूर्ण शारीरिक पहलू यह हैं कि - यह पैन्क्रियाज़, लिवर , स्प्लीन, किडनी, पेट और कोलन  को प्रभावित करता है , इसलिए मल त्यागने में सुधार और कब्ज से राहत प्रदान करता है।

हलासन 

कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

हलासन  को करने से कब्ज, बदहज़मी और पेट संबंधी सभी प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। साथ ही पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो अपने वजन को कम करने के लिए रोजाना हलासन जरूर करें।

पवनमुक्तासन 

कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

जैसा नाम से ही पता चलता है, यह आसन शरीर से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। हममें से ज्यादातर नियमित कब्ज से पीड़ित लोगों के लिए यह एक आम परेशानी है। यह आसन अपच/ मन्दाग्नि सहित कई पाचन संबंधी विकार को भी दूर करने में मदद कर सकता है। यह अम्लपित्त जिसे एसिड रिफ्लक्स भी कहते हैं, से राहत दिलाने में भी मदद करता है, जो की अपच के कारण ही होता है।

तितली मुद्रा 

कब्ज को तुरंत कैसे दूर करें? - kabj ko turant kaise door karen?

यह आगे झुककर करने वाले आसन से हमारे पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और गैस, ऐंठन और पेट की सूजन से भी राहत दिलाता है। यह आसन तनाव को कम करने में भी मदद करता है जो कि अच्छे पाचन के लिए अत्यंत आवश्यक है।


योग का नियमित अभ्यास आपको रखेगा कब्ज़ से दूर 

चिंता करना बंद करें और अभ्यास शुरू करें! आपके दैनिक समय के बस कुछ ही पल के अभ्यास से आप एक स्वस्थ पाचन तंत्र प्राप्त कर सकते हैं तथा परिणामस्वरूप खुश भी रह सकते हैं। परंतु अपने आहार में सुधार लाना मत भूलिएगा, जैसे कि फाइबरयुक्त  खाना, फल और सब्ज़ी और पानी का पर्याप्त सेवन कब्ज को दूर रखने में आपको मदद करेगा। योग का नियमित रूप से अभ्यास शरीर और मन के विकास में मदद करता है, साथ ही इसके कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ भी हैं परंतु फिर भी यह दवा का विकल्प नहीं है।

एक प्रशिक्षित श्री श्री योग शिक्षक की देखरेख में ही इन योग आसनों को सीखना व इनका अभ्यास करना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य सम्बन्धी विकार की स्थिति में, एक डॉक्टर और एक श्री श्री योग प्रशिक्षक से परामर्श के बाद ही योग आसनों का अभ्यास करें। श्री श्री योग पाठ्यक्रम के बारे में जानने के लिए अपने नज़दीकी 'आर्ट ऑफ़ लिविंग सेंटर' में पूछताछ करें।

यदि आपको इस पाठ्यक्रम के बारे में और अधिक जानकारी चाहिए या फिर आप अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त  करना चाहते हैं तो हमें इस पते पर लिखें।

तुरंत पेट साफ करने के लिए क्या करें?

Highlights.
अंजीर का करें सेवन अंजीर कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है। ... .
सेब का सिरका सेब का सिरका सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। ... .
सौंफ और जीरा पाउडर सौंफ और जीरा पाउडर सेवन करने के कई फायदे हैं। ... .
मुलेठी का करें सेवन मुलेठी पाचन शक्ति को ठीक करने के लिए एक प्रभावी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है। ... .
पानी ... .
अजवाइन.

कब्ज तुरंत निकालने के लिए कैसे?

कब्ज के घरेलू इलाज के लिए अन्य घरेलू उपाय (Other Home Remedies to Cure Constipation in Hindi).
रोज 2 चम्मच गुड़ गर्म दूध के साथ लें।.
दूध में सूखे अंजीर को उबाल कर खाएं, और दूध को पी लें।.
रात में सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को गर्म पानी के साथ लें।.
सुबह उठकर नींबू के रस में काला नमक मिलाकर सेवन करें।.

लैट्रिन नहीं हो रहा है तो क्या करें?

नींबू पानी नींबू हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। ... .
दूध और दही कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पेट में अच्छे बैक्टीरिया का भी होना जरूरी है। ... .
आयुर्वेदिक दवा सोने से पहले दो या तीन त्रिफला टैबलेट गर्म पानी के साथ लें। ... .
खाने में फाइबर.

गैस और कब्ज का रामबाण इलाज?

4 प्रतिदिन रात में हरड़ के चूर्ण या त्रिफला को कुनकुने पानी के साथ पिएं। इससे कब्ज दूर हेगा, साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या से भी निजात मिलेगी। 5 कब्ज के लिए आप सोते समय अरंडी के तेल को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इससे पेट साफ होता है, और कब्ज की समस्या नहीं होती।