मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक मछलियों को भोजन कराने से आपके जीवन में क्या प्रभाव पड़ता है, आइए पंडित जी से जानते हैं।  

हिंदू धर्म में बहुत से पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से एक मछली भी है। मछली से जड़ी हिंदू धर्म में अलग-अलग मान्यताएं हैं। बंगालियों में तो बिना मछली के कोई भी शुभ काम नहीं होता है। वहीं कई घरों में मछली को पाला भी जाता है। 

इतना ही नहीं, मछली व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की खराब स्थिति को ठीक करने का भी काम करती है। ऐसे में ज्‍योतिष शास्‍त्र में मछली से जुड़े बहुत सारे उपाय बताए गए हैं। मगर सभी उपायों में सबसे महत्वपूर्ण उपाय है मछली को भोजन कराना। 

इस विषय में हमारी बातचीत भोपाल निवासी पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी से हुई। पंडित जी कहते हैं, 'मछली को जल की रानी कहा जाता है और जल सकारात्मक ऊर्जा का सबसे प्रभावशाली स्रोत होता है। ऐसे में मछली व्यक्ति के अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरती है और उसकी क्षमता एवं मानसिक शक्ति में वृद्धि करती है।' इसके साथ ही पंडित जी यह भी बताते हैं कि ज्‍योतिष शास्‍त्र में मछली को मीन राशि की संज्ञा दी गई है इस राशि के स्‍वामी देव गुरु बृहस्पति होते हैं, जिनकी उपासना से समाज में मान सम्मान, जीवन में सुख-समृद्धि और नौकरी एवं व्यवसाय में उन्नति प्राप्त होती है। 

इसे जरूर पढ़ें- कबूतर को रोज खिलाएं दाना और फिर देखें चमत्कार

इसलिए हिंदू धर्म में मछली पालन और मछलियों को भोजन कराने को बहुत ही शुभ माना गया है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि मछलियों को भोजन कब और कैसे कराएं और आटे की गोलियों के अलावा उन्हें आप और क्या खिला सकते हैं। 

मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

हिंदू धर्म में मछली का महत्व

हिंदू धर्म में मछली को जगत पिता भगवान विष्णु का अवतार माना गया है। मत्स्य अवतार भगवान विष्णु के 10 अवतारों में से एक है। इस अवतार में अवतरित होकर जगत पिता नारायण ने संसार को भयानक जल प्रलय से बचाया था। इसके साथ ही उन्होंने हयग्रीव नामक दैत्य का वध भी किया था, जिसने वेदों को चुराने का अपराध किया था। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक के महीने में जब भगवान विष्णु जल में निवास करते हैं, उन दिनों लोग मछली खाना बंद कर देते हैं।

मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

मछली को आटा कब खिलाना चाहिए?

शास्त्रों में अलग-अलग जानवरों को अलग-अलग भोजन सामग्री खिलाने का जिक्र मिलता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार मछली को आटे की गोलियां खिलाने से धन लाभ होता है। इतना ही नहीं, अगर आपकी कोई कीमती वस्तु खो गई है तो वह भी आपको वापस प्राप्त हो जाती है। मछलियों को भोजन कराने का सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय या फिर सूर्यास्‍त के बाद का होता है।  

इसे जरूर पढ़ें- घर में बिल्ली का आना, क्या देता है संकेत

मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

मछलियों को आटा डालने से क्या फल मिलता है?

मछलियों को आटा खिलाने से धन लाभ (धन प्राप्ति के 10 आसान उपाय) तो होता ही है, साथ ही पुरानी संपत्ति से भी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं, धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होते हैं। यदि आपके दुश्मन आप पर हावी हो रहे हैं, तो उनका प्रभाव कम हो जाता है। किसी शुभ काम में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। 

किस ग्रह को शांत करती हैं मछली? 

घर में मछलियों को पालने से कुंडली में अशांत राहु ग्रह शांत हो जाता है। मछली किस रंग की होनी चाहिए, उसका भी बड़ा महत्व है। घर में यदि आप काले रंग की मछली पालते हैं, तो यह सुरक्षा का प्रतीक मानी जाती है। काली मछली घर की नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करती है। इसलिए एक काली मछली जरूर पालें। 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

मछलियों को आटा
अक्सर देखा जाता है कई लोग अपनी पुरानी संपत्ति को लेकर या अपने मूल्यवान चीज को खो जाने से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना मछली को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से पुराने संपत्ति पुन हासिल करने के योग बनते हैं। इसके साथ ही धन का आगमन के योग भी बनते हैं।

कुत्ते को रोटी
अपने समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। यह दुश्मन उनका कोई भी अच्छा काम होने नहीं देते हैं और हमेशा बाधा, परेशानी डालने की चेष्टा करते हैं। अपने दुश्मनों से बचने के लिए रोजाना कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। ऐसा कहा है कि नियमित रूप से कुत्ते को रोटी खिलाने से उनके दुश्मनों का नाश होता है।

यह भी पढ़े :— बजरंगबली के चमत्कारी उपायः चुटकी में दूर होंगे सारे कष्ट, बनेंगे बिगड़े काम

चीटियां को आटा और चीनी
बहुत से लोग कर्ज को लेकर भी काफी परेशान होते हैं। अपने आवश्यकता की पूर्ति के लिए कर्ज लेते हैं लेकिन समय पर चुकाने पाते हैं। ऐसे लोगों को शक्कर और आटा मिक्स करके चीटियां को डालना चाहिए। ऐसा कहा जाता है जैसे जैसे चीटियां इस आटे और चीनी को खत्म करती है उसी प्रकार से उसका कर्ज भी धीरे.धीरे समाप्त हो जाता है।

मछली को आटा क्यों खिलाना चाहिए? - machhalee ko aata kyon khilaana chaahie?

पक्षियों को दाना
अक्सर देखा जाता है सुबह- सुबह बहुत सारे लोग पक्षियों को दाना खिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं या जिनके आर्थिक मामले अटके हुए हैं उन लोगों को पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक मामले में लाभ मिलता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को भी पक्षियों को दाना डालना चाहिए उनको भी उन्नति मिलती है।

मछलियों को आटा कब डालना चाहिए?

मछलियों को भोजन कराने का सबसे अच्‍छा समय सूर्योदय या फिर सूर्यास्‍त के बाद का होता है।

मछलियों को आटा डालने से क्या फल मिलता है?

मछलियों को आटा‍ खिलाने से शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या आदि शनि दोष दूर हो जाते हैं। इससे सभी ग्रह दोष दूर होते हैं।

मछली को रोटी खिलाने से क्या होता है?

ऐसा कहा जाता है मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से पुराने संपत्ति पुन हासिल करने के योग बनते हैं। इसके साथ ही धन का आगमन के योग भी बनते हैं। अपने समाज में ऐसे बहुत से लोग हैं जो एक दूसरे के दुश्मन बने हुए हैं। यह दुश्मन उनका कोई भी अच्छा काम होने नहीं देते हैं और हमेशा बाधा, परेशानी डालने की चेष्टा करते हैं।

मछलियों को खाने में क्या पसंद है?

मछलियां उबले तथा फ्रिज में जमें हुए दोनों प्रकार के चावलों को खूब पसंद करती हैं। यही नहीं आपको तो यह जान कर भी आशचर्य होगा कि उन्‍हें पास्‍ता तक अच्‍छा लगता है। इसलिए अगली बार अगर आप पास्‍ता या चावल पका रहे हों, तो कुछ दाने मछली के टैंक में डालना बिल्‍कुल मत भूलियेगा। मटर मछलियों के लिए एक स्‍वास्‍थ्‍यवर्धक आहार है।