नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

What to Eat to Make Nerves Strong in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए नसों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। नसें हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। नसें शरीर में दूसरे अंगों तक ब्लड को पहुंचाने का काम करते हैं। इसलिए नसों में थोड़ी सी भी गड़बड़ी होने पर व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह शरीर के दूसरे अंगों को मजबूत बनाने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी होता है, उसी तरह नसों को ताकतवर बनाने के लिए भी विटामिन्स और मिनरल्स लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि नसों में ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए? या शरीर की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाएं? नसों में ताकत कैसे लाएं?

नसों में ताकत लाने के लिए क्या खाएं?- Foods for Strong Nerves in Hindi

हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। लेकिन नसों में ताकत के लिए क्या खाएं? नसों में ताकत लाने के लिए भी आप हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते हैं। पालक और केल जैसी पत्तेदार सब्जियां नसों के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। इनमें मैग्नीशियम, कॉपर, फोलेट और कैल्शियम अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। 

  • कॉपर न्यूरोट्रांसमीटर के उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है। यह रीढ़ की हड्डी और नसों के कार्य में होने वाली विफलता को भी रोक सकता है। 
  • मैग्नीशियम मसल्स और नसों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है। नसों को ताकत देता है और दर्द शांत करता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी, सी और ई भी होते हैं। ये विटामिन्स मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र की कमजोरी को दूर करने में मदद करते हैं।

मछली को डाइट में रखें

मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड तंत्रिकाओं को ताकत देने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं ओमेगा 3 फैटी एसिड नसों से जुड़ी समस्याओं को भी ठीक करने में मदद कर सकता है। यह नसों को ताकत देने के लिए न्यूरोप्रोटेक्टिव क्षमता प्रदान करता है। इसके लिए आप सैल्मन, टूना या सार्डिन फिश खा सकते हैं।

ड्राई फ्रूट्स या मेवे खाएं

ड्राई फ्रूट्स भी नसों को ताकतवर बना सकते हैं। इसके लिए आप बादाम, काजू, अखरोट आदि को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये ड्राई फ्रूट्स मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं, जो नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है। मैग्नीशियम, सेराटोनिन का उत्पादन करता है, इससे नर्वस सिस्टम को आराम मिलता है और मूड अच्छा बना रहता है। इसलिए नसों में ताकत लाने के लिए मैग्नीशियम से भरपूर नट्स जरूर खाने चाहिए।

बैरीज को डाइट में शामिल करें

नसों के लिए कौन सा फल अच्छा है? नसों में ताकत लाने के लिए आप बैरीज का सेवन भी कर सकते हैं। ब्लूबेरी, रास्पबेरी, ब्लैकबेरी और स्ट्रॉबेरी जैसे फल नसों को ताकतवर बनाने में मदद कर सकते हैं। बैरीज में फ्लेवोनोइड्स नामक कंपाउंड होते हैं, जिनमें पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। फ्लेवोनाइड्स नसों के लिए काफी जरूरी होते हैं। ये मस्तिष्क रोगों को इलाज करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। बैरीज में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और डैमेज नसों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- Visible Hand Veins: हाथ की नसें क्यों दिखती हैं? जानें इसके 6 कारण

ओट्स का सेवन करें

ओट्स नर्वस सिस्टम के लिए एक दवा के रूप में काम करता है। ओट्स खाने से अनिद्रा, तनाव और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है। ओट्स में विटामिन बी होता है, जो मूड को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। 

ओट्स में नर्व एल्कालॉइड होता है, जो नर्वस सिस्टम को लंबे समय तक ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स तनावग्रस्त नसों को पोषण देता है। नसों में ताकत लाते हैं, नसों को मजबूत बनाते हैं।

इनके अलावा नसों में ताकत लाने के लिए आप डार्क चॉकलेट, ग्रीन टी, रोजमैरी और हल्दी को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें वे सभी जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो तंत्रिका तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। नसों को ताकत देते हैं और नसों को डैमेज होने से बचाते हैं। इसलिए आप अपने नसों को डैमेज होने से बचाने, नसों को ताकतवर बनाने के लिए आपको हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

इंसान का शरीर नसों और धमनियों के एक जटिल मार्ग से बना है। एक इंसान के शरीर में इतनी नसें होती हैं, अगर उन्हें निकालकर एक साथ जोड़ दिया जाए, तो लगभग 100,000 मील तक फैल सकती हैं। शरीर में धमनियां और नसें हृदय से शरीर के ऊतकों तक रक्त को आगे और पीछे ले जाने के लिए जिम्मेदार होती हैं। शरीर के अन्य अंगों की तरह रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखना जरूरी है।

स्वस्थ रक्त वाहिकाएं नरम और लचीली होती हैं जिससे रक्त आसानी से प्रवाहित होता है। अगर नसों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दिया गया, तो इनमें गंदगी जमा हो सकती है जिससे इनके कमजोर और अस्वस्थ होने का खतरा बढ़ सकता है। कई बार नसों के मोटे या सख्त होने से हार्ट अटैक (Heart Attack) और स्ट्रोक (Stroke) का जोखिम बढ़ सकता है।

सवाल है कि नसों को मजबूत कैसे बनाएं या नसों को खोलने का तरीका क्या है? नसों और रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले तो आपको फिजिकल रूप से एक्टिव रहना चाहिए। दूसरा आपको हेल्दी डाइट लेनी चाहिए। कुछ खाद्य पदार्थ हैं, जिनके सेवन से आप नसों को स्वस्थ और मजबूत बना सकते हैं।

(फोटो साभार: istock by getty images)

रंगीन फल-सब्जियां

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

अपने खाने में अलग-अलग रंग के फल-सब्जियां शामिल करके आप नसों से स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। इनमें बायोफ्लेवोनोइड्स फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। आप पत्तेदार साग रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता करते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो नसों को मजबूत बनाता है।

लाल मिर्च और हल्दी

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

मसालों का उपयोग हजारों वर्षों से औषधीय प्रयोजनों के लिए किया जाता रहा है। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद करता है। लाल मिर्च सर्कुलेशन को उत्तेजित करती है और आपके रक्त प्रवाह को बनाए रखने और स्वस्थ परिसंचरण में सहायता करने में मदद करती है।

अधिक फाइबर खाएं

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल में सुधार करने में मदद मिल सकती है, कोलेस्ट्रॉल धमनियों से खराब होने का सबसे बड़ा कारण है। आप अपने भोजन में रिफाइंड की जगह साबुत अनाज चुनें और नमकीन चिप्स या मीठी कैंडी के बजाय फलों और सब्जियों को स्नैक्स के रूप में लें।

नमक का कम सेवन करें

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

नसों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए खाने में सोडियम के लेवल को कंट्रोल करना जरूरी है। प्रोसेस्ड या पहले से पैक किए गए भोजन से बचें क्योंकि इनमें सोडियम अधिक होता है। डिब्बाबंद या पैकेज्ड फूड खरीदते समय, खरीदने से पहले सोडियम की मात्रा की जांच करने के लिए लेबल पढ़ें। खाने के ऊपर एक्स्ट्रा नमक न डालें।

हाइड्रेटेड रहें

नसों को ठीक करने के लिए क्या खाना चाहिए? - nason ko theek karane ke lie kya khaana chaahie?

स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूरी है। शरीर में लगभग 93% पानी होता है। आपको नसों के स्वस्थ रखने के लिए एक दिन में कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपके शरीर को अधिक समय तक काम नहीं करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

नसों को ताकत देने के लिए क्या खाना चाहिए?

Foods for blood vessels: आज ही से शुरू कर दें ये 5 काम, एक ही हफ्ते मजबूत हो जाएंगी शरीर की सारी कमजोर नसें.
रंगीन फल-सब्जियां अपने खाने में अलग-अलग रंग के फल-सब्जियां शामिल करके आप नसों से स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकते हैं। ... .
लाल मिर्च और हल्दी ... .
अधिक फाइबर खाएं ... .
नमक का कम सेवन करें ... .
हाइड्रेटेड रहें.

शरीर की नसों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

नसों को मजबूत करने के लिए विटामिन सी से भरपूर आहार जैसे- गोभी, ब्रोकली, पाइनएप्पल, संतरा, विटामिन सी जैसे आहार का सेवन करें. इस तरह के फूड्स नसों को मजबूत बनाए रखने में आपकी मदद कर सकते हैं. इसके अलावा अपने आहार में ओटमील, ब्राउन राइस, ब्रोकली, एवोकाडो, दालें जैसी चीजों को शामिल करें.

नसों की कमजोरी को दूर करने के लिए क्या खाएं?

नसों की कमज़ोरी का इलाज - Naso Ki Kamzori Ka Ilaj.
पुदीने का तेल यदि आपके नसों में बहुत दर्द होता है, तो दर्द से प्रभावित क्षेत्र में पुदीने के तेल से मालिश करें। ... .
सरसो का तेल सरसों के तेल से नसों के दर्द से छुटकरा पाया जा सकता है। ... .
लेवेंडर का फूल ... .
बेर की गुठलियां ... .
गाय का दूध ... .
किसमिस ... .
आयुर्वेद का साथ ... .
व्यायाम.

नसों में ताकत कैसे आएगी?

जानिए नसों को किस तरह से स्वस्थ रख सकते हैं..
बहुत सारा फाइबर खाएं फाइबर पाचन तंत्र को सही ढंग से काम करने में मदद करने के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. ... .
विटामिन सी और विटामिन ई का सेवन ... .
वजन बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से दूर रहें ... .
हाइड्रेटेड रहना ... .
गतिशील रहें ... .
धूम्रपान न करें ... .
इलाज करवाएं.