ऑस्ट्रेलिया महादेश में कौन कौन से देश आते हैं? - ostreliya mahaadesh mein kaun kaun se desh aate hain?

आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है साथ में इन सभी देशो के नाम राजधानी और मुद्रा क्या है ये भी जानेंगे। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप जिसे ओशेनिया के नाम से भी जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल 14 देश है। और 9 ऐसे भी क्षेत्र है जो किसी दूसरे देश द्वारा शासित है।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। जो की पुरे महाद्वीप का अकेले 86 प्रतिशत क्षेत्रफल में फैला हुआ है। नाउरू इस देश महाद्वीप का सबसे छोटा देश है। चलिए जानते है विस्तार से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के बारे में।

  • ऑस्ट्रेलिया क्या है?
    • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी एक नजर में 
    • ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है (Australia mahadeep me kitne desh hai)
    • ऑस्ट्रेलिया में कितने शहर हैं?
    • FAQs –

ऑस्ट्रेलिया क्या है?

पूरी दुनिया में कुल सात महाद्वीप है. ऑस्ट्रेलिया उनमे से महाद्वीप एक है। इस महाद्वीप को ओशेनिया के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप सबसे छोटा महाद्वीप है और साथ ही अगर ऑस्ट्रेलिया को द्वीप माना जाय तो ये दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी है ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में स्थित है और प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया महादेश में कौन कौन से देश आते हैं? - ostreliya mahaadesh mein kaun kaun se desh aate hain?
australia me kitne desh hai

इसके उत्तर में इंडोनेशिया, पूर्वी तिमोर और पापुआ न्यू गिनी, उत्तर पूर्व में सोलोमन द्वीप, वानुअतु और न्यू कैलेडोनिया जबकि दक्षिण पूर्व में न्यूज़ीलैंड स्थित है। इसे द्वीपीय महाद्वीप भी कहा जाता है। 

इस महाद्वीप का कुल क्षेत्रफल 8,486,460 वर्ग किलोमीटर है। जो की विश्व का क्षेत्रफल का 5.9 प्रतिशत है और जनसँख्या लगभग 4 करोड़ 38 लाख है। जो विश्व की जनसंख्या का केवल 0.54 प्रतिशत ही है। जिसमे अकेले ऑस्ट्रेलिया देश की जनसंख्या ही 2 करोड़ 61 लाख है।

इस महाद्वीप का सबसे बड़ा देश ऑस्ट्रेलिया है। जो की पुरे महाद्वीप का 86 प्रतिशत क्षेत्रफल में फैला हुआ है। साथ में ऑस्ट्रेलिया दुनिया का छठवां सबसे बड़ा देश भी है। 

इस महाद्वीप में मुख्य तौर पर ईसाई धर्म को फॉलो किया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के शहर सिडनी और मेलबोर्न विश्व के प्रमुख आर्थिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के तौर पर जाना जाता है। ऑस्ट्रेलिया विश्व का 12वां सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश है। और सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है, एवं इसकी जनसंख्या 46 लाख है। 

  • एशिया महाद्वीप में कितने देश है, उनके नाम, राजधानी, मुद्रा एवं जनसंख्या
  • यूरोप में कुल कितने देश है?

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जानकारी एक नजर में 

क्षेत्रफल 8,486,460 वर्ग किलोमीटर 
जनसँख्या 4 करोड़ 38 लाख 
जनसंख्या घनत्व  5 व्यक्ति/वर्ग किलोमीटर
देशों की संख्या 14 
दूसरे देशों के द्वारा शासित प्रदेश की संख्या  09 
Demonym ऑस्ट्रेलियन 
सबसे बड़ा देश क्षेत्रफल में ऑस्ट्रेलिया 
सबसे छोटा देश क्षेत्रफल में  नाउरू
सबसे बड़ा देश जनसँख्या में ऑस्ट्रेलिया 
सबसे छोटा देश जनसँख्या में नाउरू
प्रमुख शहर सिडनी, मेलबोर्न, गोल्डकोस्ट, ब्रिस्बेन, पर्थ, वेलिंग्टन 
प्रमुख धर्म ईसाई 

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है (Australia mahadeep me kitne desh hai)

संयुक्त राष्ट्र के द्वारा जारी आकड़े के अनुसार ऑस्ट्रेलिया में कुल 14 देश है और 09 ऐसे भी देश है जिसपर किसी दूसरे देश का नियंत्रण है। जैसे की गुआम, नॉर्थेर्न मेरिआना आइलैंड, अमेरिकन समोआ ये तीनो यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका के अधीन है। न्यू सेलेडोनिआ, फ्रेंच पोलेनेसिआ, वल्लिस एंड फुटूना ये तीनो फ्रांस के अधीन है। कूक आइलैंड, निउए, टोकेलौ ये तीनो न्यूज़ीलैंड के नियंत्रण में है।

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के कुल 14 देशों को निचे बताया गया है। 

देश  का नाम  राजधानी  मुद्रा  जनसंख्या 
ऑस्ट्रेलिया कैनबेरा  ऑस्ट्रेलियन डॉलर  25,499,884
पापुआ नई गिन्नी  पोर्ट मोरेस्बी कीना  8,947,024
न्यूज़ीलैंड वेलिंग्टन  न्यूज़ीलैंड डॉलर  4,822,233
फिजी   सुवा फिजी डॉलर 896,445
सोलोमन आइलैंड  होनियारा  सोलोमन द्वीप डॉलर 686,884
माइक्रोनेशिया  पलिकिर  अमेरिकन डॉलर  548,914
वानुअतु पोर्ट भीला  वातु  307,145
समोआ  एपिया ताला 198,414
किरिबाती  टरावा किरिबाती डॉलर 119,449
टोंगा  नुकू’आलोफ़ा पांगा 105,695
मार्शल आइलैंड  माजुरो  अमेरिकन डॉलर 59,190
पलाऊ  Ngerulmud अमेरिकन डॉलर 18,094
तुवालु  फ़नाफ़ुटि   तुवालुअन डॉलर 11,792
नाउरू  यारेन ऑस्ट्रलियन डॉलर 10,824

ऑस्ट्रेलिया में कितने शहर हैं?

क्षेत्रफल की दृष्टि से ऑस्ट्रेलिया विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश है। और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। इस देश की राजधानी कैनबेरा है। और कुल छह राज्य है। ऐसे तो ऑस्ट्रेलिया में कई शहर है पर सिडनी, ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है इसके अलावा कुछ प्रमुख शहर मेलबोर्न, ब्रिस्बेन, एडिलेड, पर्थ, गोल्ड कोस्ट इत्यादि है। 

FAQs –

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की जनसंख्या कितनी है

Ans: 4 करोड़ 33 लाख है।

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का क्षेत्रफल कितना है ?

Ans: 8,486,460 वर्ग किलोमीटर

Q. ऑस्ट्रेलिया की जनसंख्या कितने करोड़ है?

Ans: 2 करोड़ 54 लाख

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ा देश कौन है

Ans: ऑस्ट्रेलिया

Q. ऑस्ट्रेलिया की राजधानी

Ans: कैनबेरा

Q. ऑस्ट्रेलिया में कुल कितने देश हैं?

Ans: ऑस्ट्रेलिया में कुल 14 देश है, और 9 ऐसे भी प्रदेश है जो किसी दूसरे देश नियंत्रण में है

Q. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे बड़ी और सबसे अधिक जनसंख्या वाला शहर

Ans: सिडनी ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर है, एवं इसकी जनसंख्या 46 लाख है.

आशा करता हूँ आपको ये आर्टिकल ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कितने देश है ज्ञानवर्धक लगा होगा, आप इसे अपने दोस्तों के साथ-साथ सोशल मीडिया साइट्स जैसे की Facebook, Twitter आदि पर भी शेयर जरूर करे, किसी भी प्रकार का सवाल, सुझाव आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते है, धन्यवाद! 

इन्हे भी पढ़े :-

  • Instagram पर सबसे ज्यादा Followers किसके है (2022)
  • दुनिया का 10 सबसे ताकतवर देश 2022 में कौन है।
  • अफ्रीका महाद्वीप में कितने देश है, उनके नाम राजधानी एवं जनसंख्या
  • दुनिया में कितने देश है 2022 उनके नाम, राजधानी और मुद्रा क्या है।
  • दुनिया के सात अजूबे के नाम फोटो सहित
  • दुनिया के दस सबसे बड़े देश, क्षेत्रफल और जनसंख्या के अनुसार

ऑस्ट्रेलिया महादेव के कितने देश हैं?

ऑस्ट्रेलिया के छ: राज्ये और दो मुख्य महाद्वीप प्रदेशे है। साथ ही कुछ छोटे प्रदेशे है जो संघीय सरकार के प्रबंधन के अंतगर्त है। राज्ये है, न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया, तस्मानिया, विक्टोरिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया.

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देश कौन कौन से हैं?

ओशिआनियाऑस्ट्रेलिया / महाद्वीपnull

ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में कुल कितने राज्य हैं?

ऑस्ट्रेलिया में छः राज्य और विभिन्न प्रदेश शामिल हैंऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का मुख्य क्षेत्र पाँच राज्यों और तीन प्रदेशों और दक्षिण में मुख्य भूमि क्षेत्र टासमानिया द्वीप से मिलकर बना हुआ है।

ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा देश कौन सा है?

चलिए सबसे पहले आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप का सबसे छोटा देश "नाउरू" है जो लगभग 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। नाउरू देश के बारे में सामान्य जानकारी नाउरु दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कोई राजधानी नहीं है यह देश ऑस्ट्रेलिया का सबसे छोटा देश होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे छोटा द्वीप देश भी है