भारत रत्न को देश का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है। लेकिन अभी तक 48 हस्तियों में से केवल 5 महिलाओं को ही यह पुरस्कार मिला है। जानें उनके बारे में। Show
भारत रत्न को देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार देश और दुनिया में अमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। बता दें कि साल 1954 से लेकर अभी तक इस पुरस्कार से कुल 48 हस्तियों को सम्मानित किया जा चुका है। जिनमें ज्यादातर पुरुष ही शामिल हैं, वहीं अब तक केवल 5 महिलाओं को ही यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान जितना प्रतिष्ठित है, उतना ही विवादों से भरा हुआ। सालों से भारत सरकार इस पुरस्कार की घोषणा करते आई है, ऐसे में ज्यादातर राजनेताओं को ही इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा पुरस्कार के लिए महिला और पुरुष के नामांकन में भी भेदभाव देखने को मिलता है। आज के इस लेख में हम आपको भारत रत्न पाने वाली पहली महिला के बारे में बताएंगे। भारत रत्न का इतिहासइस पुरस्कार की शुरुआत भारत के पहले राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद द्वारा 2 जनवरी 1954 को की गई थी। पहले यह सम्मान मरणोपरांत नहीं दिया जाता था, लेकिन साल 1955 के बाद से इस सम्मान को मरणोपरांत दिए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अंतर्गत आजादी की जंग में शामिल होने वाले कई राजनेताओं को भी यह सम्मान मिला। हालांकि 13 जुलाई,1977 से 26 जनवरी 1980 को यह पुरस्कार समारोह स्थगित कर दिया गया। भारत रत्न पाने वाली पहली महिलादेश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' की शुरुआत 1954 से हुई। पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया। भारत रत्न विजेताओं की सूची 1. 1954 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (देश के दूसरे राष्ट्रपति), जन्म 5 सितम्बर 1888, निधन 17 अप्रैल 1975 2. 1954 में चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, अंतिम गवर्नर जनरल). जन्म 10 दिसम्बर 1878, निधन 25 दिसम्बर 1972 3. 1954 में डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन (नोबेल पुरस्कार विजेता, भौतिकशास्त्री) जन्म 7 नवम्बर 1888, निधन 21 नवम्बर 1970 4. 1955 में डॉ. भगवान दास (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लेखक) जन्म 12 जनवरी 1869, निधन 18 सितम्बर 1958 5. 1955 में सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या (सिविल इंजीनियर, मैसूर के दीवान), जन्म 15 सितम्बर 1861, निधन 14 अप्रैल 1962 6. 1955 में पं. जवाहरलाल नेहरू (प्रथम प्रधानमंत्री, लेखक, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 14 नवम्बर 1889, निधन 27 मई 1964 7. 1957 में गोविंद वल्लभ पंत (स्वतंत्रता सेनानी, उप्र के पहले मुख्यमंत्री, देश के दूसरे गृहमंत्री) जन्म 10 सितम्बर 1857, निधन 7 मार्च 1961 8. 1957 में डॉ. धोंडो केशव कर्वे (शिक्षक और समाज सुधारक) जन्म 18 अप्रैल 1887, निधन 9 नवम्बर 1962) 9.1958 में डॉ. बिधान चन्द्र राय (चिकित्सक और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) 1 जुलाई 1882, निधन 1 जुलाई 1962 10. 1961 में पुरुषोत्तम दास टंडन (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शिक्षक) जन्म 1 अगस्त 1882, निधन 1 जुलाई 1962 11. 1961 में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (प्रथम राष्ट्रपति, स्वतंत्रता सेनानी, विधिवेत्ता) जन्म 3 दिसम्बर 1884, निधन 28 फरवरी 1963 12. 1963 में डॉ. जाकिर हुसैन (देश के तृतीय राष्ट्रपति) जन्म 8 फरवरी 1897, निधन 3 मई 1969 13.1963 में डॉ. पांडुरंग वामन काणे (भारतविद और संस्कृत के विद्वान) जन्म 1880, निधन 1972 14. 1966 में लाल बहादुर शास्त्री (देश के तीसरे प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त, जन्म 2 अक्टूबर 1904, निधन 11 जनवरी 1966 15.1971 में इंदिरा गांधी (देश की चौथी प्रधानमंत्री) जन्म 19 नवम्बर 1917, निधन 31 अक्टूबर 1984 16. 1975 में वराहगिरी वेंकट गिरी (देश के चौथे राष्ट्रपति, श्रमिक संघवादी), जन्म 10 अगस्त 1894, निधन 23 जून 1980 17. 1976 में के. कामराज (स्वतंत्रता सेनानी, मुख्यमंत्री मद्रास), मरणोपरान्त, जन्म 15 जुलाई 1903, निधन 1975 18. 1980 में मदर टेरेसा (नोबेल पुरस्कार विजेता, कैथोलिक नन, मिशनरीज़ संस्थापक) जन्म 26 अगस्त 1910, निधन 5 सितम्बर 1997 19. 1983 में आचार्य विनोबा भावे (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक), मरणोपरान्त, जन्म 11 सितम्बर 1895, निधन 15 नवम्बर 1962 20. 1987 में खान अब्दुल गफ्फार खान (स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम अभारतीय) जन्म 20 जनवरी 1890, निधन 1988 21. 1988 में मरुदुर गोपाला रामचन्दम (अभिनेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री), एमजीआर को मरणोपरान्त, जन्म 17 जनवरी 1917, निधन 24 दिसम्बर 1987 22. 1990 में डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर (भारतीय संविधान के वास्तुकार, राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री) मरणोपरान्त, जन्म 14 अप्रैल 1891, निधन 6 दिसम्बर 1956 23. 1990 में नेल्सन मंडला (नोबेल पुरस्कार विजेता, रंगभेद विरोधी आंदोलन के नेता) जन्म 18 जुलाई 1918, निधन 5 दिसम्बर 2013 24. 1991 में राजीव गांधी (देश के सातवें प्रधानमंत्री) मरणोपरान्त, जन्म 20 अगस्त 1944, निधन 21 मई 1991 25. 1991 में सरदार वल्लभ भाई पटेल (देश के पहले गृहमंत्री, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त, जन्म 31 अक्टूबर 1875, निधन 15 दिसम्बर 1950 26. 1991 में मोरारजी भाई देसाई (देश के पांचवें प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 29 फरवरी 1896, निधन 10 अप्रैल 1995 27. 1992 में मौलाना अबुल कलाम आजाद (देश के प्रथम शिक्षा मंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) मरणोपरान्त, जन्म 11 नवम्बर 1888, निधन 22 फरवरी 1958 28. 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा (जेआरडी टाटा), (देश के जाने माने उद्योगपति) मरणोपरान्त, जन्म 29 जुलाई 1904, निधन 29. नवम्बर 1993 29. 1992 में सत्यजीत रे (फिल्म निर्माता, निर्देशक) जन्म 2 मई 1921, निधन 23 अप्रैल 1992 30. 1997 में एपीजे अब्दुल कलाम (देश के 11वें राष्ट्रपति, वैज्ञानिक) जन्म 15 अक्टूबर 1931 31. 1997 में गुलजारीलाल नंदा (दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी) जन्म 4 जुलाई 1897, निधन 15 जनवरी 1998 32. 1997 में अरुणा आसिफ अली (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी), मरणोपरान्त, जन्म 16 जुलाई 1909, निधन 29 जुलाई 1996 33. 1998 में एमएस सुब्बालक्ष्मी (शास्त्रीय संगीत गायिका) जन्म 16 सितम्बर 1916, निधन 11 दिसम्बर 2004 34. 1998 में सी. सुब्रमण्यम (स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कृषि मंत्री), जन्म 30 जनवरी 1910, निधन 7 नवम्बर 2000 35. 1998 में जयप्रकाश नारायण (स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ), मरणोपरान्त, जन्म 11 अक्टूबर 1902, निधन 8 अक्टूबर 1979 36. 1999 में पंडित रविशंकर (सितार वादक) जन्म 7 अप्रैल 1920, निधन 11 दिसम्बर 2012 37. 1999 में अमर्त्य सेन (नोबेल पुरस्कार विजेता, अर्थशास्त्री), जन्म 3 नवम्बर 1933 38. 1999 में गोपीनाथ बोरदोलोई (स्वतंत्रता सेनानी, असम के मुख्यमंत्री), मरणोपरान्त, जन्म 1890, निधन 1950 39. 2001 में लता मंगेशकर (पार्श्व गायिका), जन्म 28 सितम्बर 1929 40. 2001 में उस्ताद बिस्मिल्ला खां (शहनाई वादक) जन्म 21 मार्च 1916, निधन 21 अगस्त 2006 41. 2008 में पंडित भीमसेन जोशी (शास्त्रीय गायक) जन्म 4 फरवरी 1922, निधन 24 जनवरी 2011 42. 2014 में सचिन तेंडुलकर (भारतीय क्रिकेटर), जन्म 24 अप्रैल 1973 43. 2014 में सीएनआर राव (जाने-माने वैज्ञानिक व केमेस्ट्री के विशेषज्ञ ) , जन्म 30 जून 1934 44. 2015 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ( जाने-माने राजनेता), जन्म 25 दिसंबर 1924 45. 2015 में पं. मदनमोहन मालवीय ( शिक्षाविद, समाज सुधारक), जन्म, 25 दिसंबर 1861 46. 2019 में प्रणब मुखर्जी (राजनेता, पूर्व राष्ट्रपति) 47. 2019 में नानाजी देशमुख (समाजसेवी) 48. 2019 में भूपेन हजारिका (गीतकार, संगीतकार, कवि) हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
भारत रत्न पाने वाले पहले भारतीय कौन है?Highlights. सन् 1954 में भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन , भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और वकील सी. राजगोपालाचारी, और भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले पहले व्यक्ति थे।
भारत रत्न पाने वाले प्रथम महिला कौन थी?सही उत्तर इंदिरा गांधी है। वह भारत की पहली महिला प्रधान मंत्री थीं और उन्हें 1971 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। 1959 में वे कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष चुनी गईं थी। 1966 में, वह भारत के प्रधान मंत्री के रूप में चुनी गईं थी।
पहली बार भारत रत्न कितने लोगों को मिला?1954 में स्थापित हुआ था भारत रत्न पुरस्कार। सी. राजगोपालाचारी को सर्वप्रथम इस पुरस्कार से नवाजा गया था। 1954 से लेकर अब तक 48 लोगों को ये पुरस्कार दिया जा चुका है।
|