पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?
PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें।

पैर के नाखून अंदर की तरफ तब बढ़ते हैं जब नाखून स्किन के आस-पास नीचे की ओर ग्रो करना शुरू कर देते हैं | पैर के नाखून अंदर बढ़ने (ingrown toenail) के कारण विशेष रूप से जूते पहनने पर सूजन, दर्द और परेशानी हो सकती है | भाग्यवश, ऐसे कुछ उपाय हैं जिनसे पैर के नाखून अंदर बढ़ने के कारण होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है जिससे पैर के नाखून के हील होने तक आपको काफी राहत मिल सकती है |

  1. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    1

    पैर के नाखून में होने वाली सूजन का पता लगायें: अन्तर्वर्धित नाखून (ingrown toe nail) के कारण आमतौर पर नाखून के आस-पास थोड़ी सूजन आ जाती है | अपने दूसरे पैर की उसी अंगुली से पैर के नाखून की तुलना करें | देखें कि क्या वो नार्मल की तुलना में थोड़ी सूजी हुई दिखाई दे रही है या नहीं |

  2. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    2

    प्रभावित हिस्से पर होने वाले दर्द और सेंसिटिविटी को अनुभव करें: प्रभावित पैर के नाखून के आस-पास की स्किन में छूने पर दर्द अनुभव होगा | प्रभावित हिस्से को अंगुली से थोडा दबाकर स्थिर करें या एक नेल क्लिपर से उस नाखून को काटकर अलग कर दें |

    • पैर के प्रभावित नाखून में थोड़ी मात्रा में पस भी हो सकता है |

  3. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    3

    चेक करें कि नाखून कहाँ हैं: पैर के अंगूठे की स्किन के अंदर बढ़ने वाले नाखून में, स्किन नाखून के किनारों के अलावा नाखून के ऊपर भी बढ़ने लगती है या फिर नाखून ऐसा दिखाई देते हैं जैसे यह स्किन के अंदर की ओर बढ़ता जा रहा है | आपको नाखून का ऊपरी किनारा दिखाई नहीं देगा |[१]

  4. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    4

    अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें: अधिकतर अन्तर्वर्धित नाखून (ingrown toe nail) का सफलतापूर्वक इलाज़ घर पर किया जा सकता है | लेकिन अगर आपको डायबिटीज या ऐसी अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याएं हैं जिनके कारण नसों को नुकसान (neuropathy) या नर्व डैमेज होता है तो आपको घर पर खुद अपने इनग्रोन टो नेल का इलाज करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए | आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए |

    • अगर आपके पैर में नर्व डैमेज हो या ब्लड सर्कुलेशन ठीक न हो तो तुरंत डॉक्टर से पैर की स्किन के अंदर बढ़ने वाले नाखून को चेक कराएं |[२]

  5. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    5

    अपने डॉक्टर से सलाह लें: अगर आपको समझ न आ रहा हो कि आपको अन्तर्वर्धित नाखून है या नहीं तो डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर होता है | वे इसे डायग्नोज़ कर सकते हैं और उचित इलाज कर सकते हैं |

    • अगर कंडीशन थोड़ी ज्यादा खराब हो तो डॉक्टर आपको फूट स्पेशलिस्ट (podiatrist) के पास जाने की सलाह दे सकते हैं |

  6. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    6

    अपने पैर के अंगूठे की कंडीशन खराब न होने दें: अगर आपको लगता है कि आपके पैर के नाखून के अंदर नाखून बढ़ रहा है तो तुरंत इलाज़ करना शुरू कर देना चाहिए | अन्यथा आपको इन्फेक्शन जैसी अधिक गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है |

    • अगर इसके लक्षण 2 से 3 दिन से भी ज्यादा समय तक रहें तो डॉक्टर को दिखाएँ |[३]

  1. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    1

    गर्म पानी में पैर भिगोयें: एक बड़े बाउल या बाथटब में गर्म पानी भरकर उसमे पैर डुबायें | इससे सूजन और दर्द कम करने में मदद मिलेगी | इस पानी में लगभग 15 मिनट तक पैर डुबायें रखें | ऐसा दिन में 3 से 4 बार रिपीट करें |

    • पानी में एप्सोम साल्ट मिलाएं | एप्सोम साल्ट दर्द और सूजन कम करने के गुणों के तौर पर पहचाना जाता है | इससे पैर के नाखून को सॉफ्ट करने में भी मदद मिलती है | कुछ इंच पानी भरे हुए बाथटब में एक कप एप्सोम साल्ट मिलाएं या फुटबाथ लें |
    • अगर आपके पास एप्सोमे साल्ट नहीं है तो इसकी जगह पर सादा नमक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है | नमक के पानी से प्रभावित एरिया में बैक्टीरिया की ग्रोथ को कम करने में मदद मिलेगी |
    • प्रभावित एरिया पर धीरे-धीरे मसाज करें | इससे पैर के अंदर बढ़ रहे नाखून में पानी अंदर जा सकेगा जिससे बैक्टीरिया का खात्मा करने में मदद मिलेगी और सूजन और दर्द में भी आराम मिलेगा |

  2. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    2

    नाखून के किनारे को धीरे से ऊपर उठाने के लिए कॉटन या फ्लॉस का इस्तेमाल करें: पैर को पानी में भिगोने के बाद, पैर का नाखून काफी सॉफ्ट हो जाता है | डेंटल फ्लॉस के एक टुकड़े से अपने नाखून के किनारे के अंदर की ओर सफाई करते हुए सावधानी रखें | पैर के अंगूठे के नाखून के किनारे को धीरे से ऊपर उठायें जिससे यह स्किन के अंदर और न बढ़े |

    • हर बार पैर को पानी में भिगोने के बाद ऐसा ही करने की कोशिश करें | हर बार एक साफ़ लम्बा फ्लॉस इस्तेमाल करें |
    • स्किन के अंदर बढ़ रहे पैर के नाखून की लम्बाई के आधार पर ऐसा करना थोडा पीड़ादायक हो सकता है | इसलिए दर्द में आराम पाने के लिए कोई पेन रिलीवर ले लें |
    • यह प्रक्रिया बहुत देर तक न करें अन्यथा इन्फेक्शन बढ़ने की सम्भावना होगी जिससे डॉक्टर को दिखाने की नौबत आ सकती है |

  3. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    3

    पेन रिलीवर या दर्द निवारक दवाएं लें: बाज़ार में मिलने वाली पेन रिलीवर आपको होने वाली परेशानी में थोडा आराम पहुँच सकती हैं | नॉन-स्टेरॉयडल एंटी- इंफ्लेमेटरी ड्रग्स (NSAID) जैसे आइबूप्रोफेन (ibuprofen), नाप्रोक्सेन (naproxen) या एस्पिरिन (aspirin) लें | NSAIDs दर्द और सूजन में आराम पहुंचा सकती हैं |

    • अगर आप NSAIDs नहीं ले सकते तो इनकी जगह पर एसीटामिनोफेन (acetaminophen) लें |

  4. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    4

    टॉपिकल एंटीबायोटिक क्रीम का इस्तेमाल करें: एंटीबायोटिक क्रीम इन्फेक्शन को ख़त्म करने में मदद करती हैं | इस तरह की क्रीम ड्रग स्टोर्स और ग्रोसरी स्टोर्स पर आसानी से मिल जाती हैं |

    • एंटीबायोटिक क्रीम में टॉपिकल अनेस्थेटिक जैसे लिडोकेन (lidocaiने) भी हो सकते हैं | ये प्रभावित एरिया के दर्द में अस्थायी रूप से राहत देते हैं |
    • क्रीम के पैकेज पर इसे लगाने के लिए दिए गये इंस्ट्रक्शन्स फॉलो करें |

  5. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    5

    पैर के नाखून को प्रोटेक्ट करने के लिए इसे बांधकर रखें: पैर के अंगूठे के नाखून को इन्फेक्शन फिअलने से रोकने के लिए या मोज़े में फसने से बचने के लिए इसके चारो ओर थोडा गौज या बैंडेज लपेट दें |

  6. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    6

    पैर के आगे वाले हिस्से से खुले हुए (open-toe) सैंडल या ढीले जूते पहनें: ओपन-टो शूज, सैंडल या अन्य लूज़ फिटिंग वाले जूते पहनकर अपने पैर को आराम देने के लिए थोड़ी जगह दें |[४]

    • टाइट फिटिंग वाले शूज से नाखून पैर की स्किन के अंदर और ज्यादा बढ़ता है |

  7. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    7

    होम्योपैथिक रेमेडीज आजमायें: होम्योपैथि ऐसी अल्टरनेटिव मेडिसिन होती हैं जो कई बीमारियों को ठीक करने के लिए हर्ब्स और अन्य नेचुरल सामग्रियों से बनायीं जाती हैं |[५]पैर के नाखून के अंदर बढ़ रहे नाखून के दर्द में आराम पाने के लिए निम्लिखित होम्योपैथिक मेडिसिन में से किसी एक या एक से ज्यादा मेडिसिन का इस्तेमाल किया जा सकता है:

    • सिलिसा टेरा (silicea terra), ट्यूक्रियम (teucrium), नाइट्रिक एसिड (nitric acid), ग्रेफाइट्स (graphites), मैग्नेटिस पोलस ऑस्ट्रालिस (magnetis polus australis), फॉस्फोरिक एसिड (phosphoric acid), थूजा (thuja), कौस्टिकम (causticum), नेट्रम मुर (natrum mur), एलुमिना (alumina) या केली कार्ब (kali carb)|[६]

  1. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    1

    पने पैर को 15 मिनट के लिए पानी में भिगोयें: गर्म पानी में एप्सोम साल्ट डालकर पैर के प्रभावित नाखून को भिगोये रखें | इससे नाखून को नर्म बनाने में मदद मिलेगी जिससे इसे स्किन से आसानी से खींचकर बाहर लाया जा सकता है |

  2. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    2

    पैर के नाखून को स्किन से ऊपर उठायें: पैर के नाखून के पास की स्किन को धीरे से बाहर खींचें | इससे नाखून से स्किन को अलग करने में मदद मिलेगी जिससे नाखून का किनारा दिखाई देने लगेगा | पैर के नाखून के किनारे को स्किन से अलग करने के लिए फ्लॉस के एक टुकड़े या पॉइंटेड फाइल का इस्तेमाल करें | आपको पैर के नाखून के उस किनारे से शुरुआत करनी होगी जो अंदर की ओर (ingrown) न बढ़ रहा हो | धीरे-धीरे इनग्रोन किनारे की ओर फ्लॉस या फाइल लाते जाएँ |[७]

    • फाइल (file) को इस्तेमाल से पहले अल्कोहल या हाइड्रोजन पेरोक्साइड से डिसइन्फेक्ट करना न भूलें |

  3. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    3

    पैर की प्रभावित अंगुली को भी डिसइन्फेक्ट (disinfect) करें: जब आपके पैर के नाखून को स्किन से थोडा ऊपर उठाया जाता है एक नाखून के अंदर थोडा साफ़ पानी, रबिंग अल्कोहल या दूसरे डिसइन्फेक्टेंट डालें | इससे प्रभावित एरिया पर बैक्टीरिया को बढ़ने से रोका जा सकता है |

  4. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    4

    नाखून के किनारे के अंदर गौज पैक करें: थोड़ी सी साफ़ गौज लें और इसे ऊपर उठे हुए नाखून के अंदर भर दें | मुख्य बात यह है कि इससे नाखून का किनारा स्किन से टच नहीं हो पाता | अब यह स्किन के अंदर और ज्यादा बढ़ने की बजाय स्किन से दूर बढ़ सकता है |[८]

  5. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    5

    नाखून के आस-पास एंटीबायोटिक क्रीम लगायें: गौज को प्रभावित जगह पर रखते हुए एंटीबायोटिक क्रीम लगायें | आप लीडोकेन (lidocaine) जैसे ऑइंटमेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं जिससे वो जगह थोड़ी सुन्न हो जाएगी |

  6. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    6

    नाखून पर बैंडेज बांधें: अपने पैर के नाखून के चारो ओर गौज की एक स्ट्रिप लपेटें | या फिर आप एक बैंडेज या अंगूठे के मोज़े (toe sock) का इस्तेमाल कर सकते हैं जो पैर की एक अंगुली को बांकी से अलग रखने के लिए खासतौर पर एक ही अंगुली को कवरिंग देने के लिए बनाये जाते हैं |[९]

  7. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    7

    इस प्रोसेस को हर दिन रिपीट करें: इनग्रोन टोनेल को हील करने के लिए इस प्रोसेस का इस्तेमाल करें | जैसे-जैसे पैर की अंगुली हील होती जाती है, इनग्रोन टोनेल से होने वाला दर्द कम होता जायेगा और सूजन कम हो जाएगी |

    • हर दिन गौज बदलें जिससे पैर के नाखून वाले एरिया में बैक्टीरिया प्रवेश न कर सकें |

  1. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    1

    2 से 3 दिन के बाद डॉक्टर को दिखाएँ: अगर घरेलू इलाजों से 2 से 3 दिन के बाद भी पैर के नाखून में कोई सुधार न हो तो डॉक्टर को दिखाएँ | अगर आपको डायबिटीज या अन्य ऐसी कोई कंडीशन है जिसके कारण नर्व डैमेज हो जाती हैं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ और पोडियाट्रिस्ट (foot specialist) को दिखाने के बारे में विचार करें |[१०]

    • अगर आपको पैर की अंगुली पर कोई लाल लाइन (red streaks) दिखाई दें तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ | यह मेजर इन्फेक्शन का चिन्ह होता है |
    • अगर पैर के नाखून के पास पस हो तो भी डॉक्टर को दिखाना चाहिए |

  2. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    2

    डॉक्टर को अपने लक्षणों के बारे में बताएं: डॉक्टर आपसे पूछ सकते हैं कि पैर का नखों कब से बढ़ना शुरू हुआ और इसमें सूजन, लालिमा या दर्द कब से शुरू हुआ | डॉक्टर यह भी पूछेंगे कि आपको इनके अलावा बुखार जैसे और कोई लक्षण होते अनुभव होते हैं या नहीं | अपने डॉक्टर को सारे लक्षणों के बारे में बताएं |[११]

    • डॉक्टर आमतौर पर पैर के नाखून का इलाज़ कर देते हैं | लेकिन ज्यादा जटिल केसेस या बार-बार होने वाले केसेस में आपको पोडियाट्रिस्ट (podiatrist-foot specialist) को दिखाना चाहिए |[१२] [१३]

  3. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    3

    एंटीबायोटिक्स के लिए डॉक्टर से प्रिस्क्रिप्शन लें: अगर पैर का नाखून संक्रमित है तो डॉक्टर आपको ओरल या टॉपिकल एंटीबायोटिक लिख सकते हैं | इनसे इन्फेक्शन ख़त्म हो जायेगा और नए बैक्टीरिया नाखून के अंदर अपनी जड़ें नहीं जमा पायेंगे |

  4. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    4

    डॉक्टर को पैर के नाखून को ऊपर उठाने दें: डॉक्टर सबसे कम इनवेसिव प्रोसीजर आजमाने की कोशिश करेंगे जिससे पैर के प्रभावित नाखून को स्किन से ऊपर उठाकर थोडा दूर किया जा सके | अगर वे नाखून के किनारे को स्किन से दूर करते हैं तो नाखून के नीचे की ओर पर गौज या कॉटन लगा सकते हैं |[१४]

    • डॉक्टर आपको हर दिन गौज बदलने के निर्देश दे सकते हैं | अपने पैर के नाखून की हीलिंग के लिए इन निर्देशों को फॉलो करें |

  5. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    5

    पार्शियल नेल रिमूवल के बारे में जानें: अगर इनग्रोन टोनेल बहुत ज्यादा संक्रमित हो या आस-पास की स्किन में काफी अंदर तक बढ़ चुका हो तो डॉक्टर नाखून के आंशिक हिस्से को हटायेंगे | इसके लिए डॉक्टर पहले लोकल एनेस्थीसिया देंगे और फिर स्किन के अंदर बढ़ने वाले नाखून के उस हिस्से को हटाने के लिए नाखून के किनारे को काट देंगे |[१५]

    • पैर के नाखून 2 से 4 महीने में फिर से बढ़ जाते हैं | इस प्रोसीजर के बाद कुछ लोग नाखून के लुक को लेकर काफी परेशान हो जाते हैं | लेकिन अगर पैर का नाखून स्किन के अंदर बढ़ चुका हो तो इस पार्शियल रिमूवल के बाद भी बेहतर लुक के चांसेस होते हैं |
    • पैर के नाखून को निकलवाना काफी डरावना लग सकता है लेकिन इससे इनग्रोन टोनेल के प्रेशर, उत्तेजना और दर्द में काफी राहत मिल जाती है |

  6. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    6

    परमानेंट पार्शियल नेल रिमूवल (permanent partial nail removal) कराएं: अगर आपको बार-बार इनग्रोन टोनेल्स होते हैं तो आपको परमानेंट उपाय अपनाना चाहिए | इस प्रोसीजर में, डॉक्टर नाखून के कुछ हिस्से के साथ ही इस सेक्शन के नीचे स्थित नेल बड (nail bud) को भी निकाल देते हैं | इसके कारण इसी एरिया में नाखून फिर से नहीं बढ़ पाता |[१६]

    • यह प्रोसीजर लेज़र, केमिकल, इलेक्ट्रिकल करंट या अन्य सर्जरी के द्वारा होती है |[१७]

  1. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    1

    पैर के नाखूनों को सही तरीके से ट्रिम करें: कई इनग्रोन टोनेल्स पैर के नाखून को गलत तरीके से ट्रिम करने के कारण ही होते हैं | पैर के नाख़ून सीधे काटें | किनारों पर घुमाकर गोल न काटें |

    • सेनीटाइज्ड नेल क्लिपर्स का इस्तेमाल करें |
    • पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा छोटा न काटें | पैर के नाखून को थोडा लम्बा भी छोड़ा जा सकता है | इससे नाखून स्किन के अंदर नहीं बढ़ पाता |

  2. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    2

    फुटकेयर क्लिनिक पर जाएँ: अगर आप अपने पैर के अंगूठे को खुद क्लिप नहीं कर पा रहे हों तो इस सर्विस के लिए किसी फुटकेयर क्लिनिक पर जा सकते हैं | रेगुलरली अपने पैर के नाखून को ट्रिम कराने के लिए कोई लोकल हॉस्पिटल या हेल्थ करे सेंटर खोजें |[१८]

  3. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    3

    टाइट-फिटिंग वाले शूज न पहनें: अगर शूज आपके पैर की अंगुली ने चुभेंगे तो इनग्रोन टोनेल होने की सम्भावना बढ़ सकती है | अगर शूज के किनारे पैर की अंगुली को दबाते हैं तो नाखून को सही तरीके से बढ़ नहीं पाते |

  4. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    4

    अपने पैरों की सुरक्षा करें: अगर आप किसी ऐसी एक्टिविटी में लगे रहते हैं जिनके कारण पैर या अंगूठा घायल हो सकता है तो प्रोटेक्टिव शूज पहनें | उदाहरण के लिए, कंस्ट्रक्शन साईट पर स्टील की नोंक वाले जूते पहनें |[१९]

  5. पैर के अंगूठे का नाखून क्यों बढ़ता है? - pair ke angoothe ka naakhoon kyon badhata hai?

    5

    अगर आपको डायबिटीज है तो पैर के नाखूनों की देखभाल करें: डायबिटीज वाले लोगों के पैरों में अधिकतर सुन्नपन रहता है | अगर आप अपने पैर के नाखून खुद ट्रिम करते हैं तो दुर्घटनावश अपने पैर की अंगुली भी काट सकते हैं और आपको इसका अहसास भी नहीं होगा | एक फूट केयर क्लिनिक पर जाएँ या किसी दूसरे व्यक्ति से अपने पैर के नाखून ट्रिम कराएँ |[२०]

    • अगर आपको डायबिटीज या अन्य ऐसी बीमारियाँ हैं जिनसे नर्व डैमेज होता है तो रेगुलरली फुट स्पेशलिस्ट (podiatrist) को दिखाते रहना चाहिए |

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो १,०९,९९६ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

पैर के नाखून बढ़ने से क्या होता है?

इससे पहले कि समस्या गंभीर हो, आपको इसे रोकने के लिए सावधानीपूर्वक कदम उठाने चाहिए. चिकित्सा सलाह की आवश्यकता होती है ताकि सही उपचार का चयन किया जा सके और आपको लक्षणों से तुरंत राहत मिल सकें. नाखून के चारों ओर की त्वचा निविदा हो जाती है और पैर के अंगूठे में बहुत दर्द के साथ सूजन या कड़ी हो सकती है.

पैर के अंगूठे का नाखून निकल जाए तो क्या करें?

रूई के फोहे का इस्तेमाल कर त्वचा को आहिस्ता से दबाते हुए नाखून से अलग करें। (थोड़ा सा जैतून का तेल मलकर आप ऐसा आसानी से कर सकेंगे)। आरामदायक जूते पहनें जो कि अधिक तंग न हों ताकि अंगूठे के आसपास जगह रहे। दर्द से आराम पाने के लिए पेरासिटामोल जैसी दर्दनिवारक दवा ली जा सकती है।

नाखून बढ़ने का क्या कारण होता है?

यू-शेप क्यूटिकल (नाखून का किनारा) से नाखून बढऩा शुरू होते हैं। नाखून की जड़ क्यूटिकल के अंदर छिपी होती है। जब इसकी जड़ में नई कोशिकाएं विकसित होती हैं तो वे पुरानी कोशिकाओं को बाहर की ओर धकेलती हैं। बाहर ये हार्ड दिखाई पड़ती हैं।

नाखूनों से बीमारी की पहचान कैसे करें?

सफेद नाखून के ऊपरी हिस्से में गुलाबी लाइन : अगर आपके नाखून के ऊपरी हिस्से में गुलाबी लाइन दिखें, तो यह शरीर की किसी गंभीर बीमारी, हृदय रोग, गंभीर इंफेक्शन आदि का संकेत देता है. नाखून में धारियां – यह विटामिन-बी, बी-12, जिंक की कमी कमी का दर्शाता है. नीले नाखून – दिल, फेफड़ों में ऑक्सीजन की कमी होने के संकेत हैं.