पूरे विश्व में सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है? - poore vishv mein sabase badee koshika kaun see hai?

उत्तर- कोशिका सजीवों के शरीर की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है और प्राय: स्वत: जनन की सामर्थ्य रखती है। यह विभिन्न पदार्थों का वह छोटे-से-छोटा संगठित रूप है जिसमें वे सभी क्रियाएँ होती हैं जिन्हें सामूहिक रूप से हम जीवन कहतें हैं।


कोशिकाएँ दो प्रकार की होती हैं

I. यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic cell)

II. प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryote Cell)


जीव विज्ञान क्या है - प्रकार, शाखाएं, जनक


02. यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic cell) किसे कहते हैं?

उत्तर- वैसी कोशिकाएँ जो पूर्ण रूप से विकसित होती हैं, यूकैरियोटिक कोशिकाएँ कहलाती हैं। इस प्रकार की कोशिकाएँ विषाणु (virus), जीवाणु (Bacteria) तथा नील-हरित शैवाल (Blue-green Algae) को छोड़कर सभी पौधे तथा जन्तु में पायी जाती हैं। यह रचनात्मक आधार पर पूर्ण विकसित कोशिका होती है।


इन कोशिकाओं में दोहरी झिल्ली के आवरण, केन्द्रक आवरण (Nuclear Envelope) से घिरा सुस्पष्ट केन्द्रक पाया जाता है जिसमें DNA व हिस्टोन प्रोटीन के संयुक्त होने से बनी क्रोमेटिन तथा इसके अलावा केन्द्रक (Nucleolus) होते हैं


03. प्रोकैरियोटिक किसे कहते हैं?

उत्तर- वैसी कोशिकाएँ जो पूर्ण रूप से विकसित नहीं होती हैं, प्रोकैरियोटिक कोशिकाएँ कहलाती हैं, ये प्रारंभिक कोशिकाएं होती हैं और ये एक कोशिकिय होती हैं


इन कोशिकाओं में हिस्टोन प्रोटीन नहीं होता है जिसके कारण क्रोमेटिन नहीं बन पाता है. केवल DNA के सूत्र ही गुणसूत्र के रूप में पड़ा होता है. अन्य कोई आवरण इसे घेरे नहीं रहता है. अत: केन्द्रक नाम की कोई विकसित कोशिकांग इसमें नहीं होती. जीवाणुओं (Bacteria) व नील-हरित शैवालों (blue-green algae) में ऐसी ही कोशिकाएं मिलती हैं


जीव विज्ञान की शाखाएँ


04. प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक कोशिका में क्या अंतर है?

उत्तर- प्रोकैरियोटिक और यूकैरियोटिक में अंतर (Difference between Prokaryote and Eukaryote cell)


प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryote Cell)

I. 70s राइबोसोम होता है।

II. हिस्टोन प्रोटीन (Histone protein) अनुपस्थित होता है।

III. केंद्रक (Nucleus) अनुपस्थित या अल्प विकसित होता है।

IV. कोशिकीय अंगक (cell organelles), mitochondria, plastid (लवक), lysosome, Endoplasmic Reticulum (अंत: द्रव्यी जालिका), Golgibodies (गॉळजिकाय) उपस्थित नहीं होते हैं।

V. यह सरल कोशिका है।

VI. उदाहरण -- जीवाणु,विषाणु,माइक्रो प्लाज्मा,नीले हरे शैवाल


यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryote Cell)

I. इनमे 80s राइबोसोम होता है।

II. जबकि इसमे हिस्टोन प्रोटीन (Histone protein) उपस्थित होते हैं।

III. जबकि इसमे केंद्रक (Nucleus) उपस्थित होता है।

IV. जबकि इसमें कोशिकीय अंगक (cell organelles), mitochondria, plastid(लवक), lysosome, Endoplasmic Reticulum (अंत: द्रव्यी जालिका), Golgibodies (गॉळजिकाय) उपस्थित होते हैं।

V. यह एक जटिल कोशिका है।

VI. उदाहरण -- पादप एवं जंतु


05. कोशिका की खोज किसने की थी?

उत्तर- कोशिका इतनी सूक्ष्म है लेकिन इसकी खोज का इतिहास उतना ही बड़ा एवं दिलचस्प है। सामान्य रूप से अगर बात करें तो कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने सन 1665 में की थी, कोशिका भित्ति की खोज का श्रेय भी रॉबर्ट हुक को ही जाता है, उन्होंने एक कॉर्क के टुकड़े में सर्वप्रथम कोशिका को खोजा जो कि मृत पादप कोशिकाएँ थी।


जीवधारियों का वर्गीकरण - मोनेरा & कवक


06. कोशिका की पावर हाउस किसे कहते है?

उत्तर- कोशिका की पावर हाउस माइटोकांड्रिया को कहते हैं। माइटोकांड्रिया कोशिका का उर्जा-घर है जहाँ पर ग्लूकोज का विखण्डन होता है और रासायनिक उर्जा उत्पन्न होती है। यही उर्जा हमारे शरीर की गतिविधियों का संचालन करती है और हमें शारीरिक बल प्रदान करती है। माइटोकांड्रिया में उत्पन्न उर्जा ATP अणुओं के रूप में संचित हो जाती है।


07. कौन सी कोशिका में कोशिका भित्ति होती है?

उत्तर- मोनेरा जगत ,कवक जगत ,पादप जगत ,कुछ प्रोटिस्टा में कोशिका भित्ति होती है सिर्फ जंतु जगत और माइकोप्लाज्मा में नहीं होती है


08. मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

उत्तर- मानव शरीर की सबसे बड़ी (largest) कोशिका महिलाओं के अण्डाशय (ovary) से निकलने वाले अण्डे (OVUM) है 

जबकि तंत्रिका तंत्र की कुछ तंत्रिकायें (NEURONS) शरीर की सबसे लम्बी (longest) कोशिकाएं हैं।


09. मानव शरीर में सबसे छोटी कोशिका कौन सी है?

उत्तर- Granual Cell (Brain)


10. कोशिका में आत्महत्या के थैले किस कोशिका का नाम रखा गया?

उत्तर- लाइसोसोम


11. अमीबा में कितने कोशिका होते हैं?

उत्तर- अमीबा एक कोशीजीव है।


द्विनाम पद्धति क्या है - वैज्ञानिक नाम


12. मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका क्या है?

उत्तर- तंत्रिका कोशिका मानव शरीर की सबसे बड़ी कोशिका है।


13. कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण कहाँ होता है?

उत्तर- कोशिका में प्रोटीन का संश्लेषण राइबोसोम नामक कोशिकांग से होता है mRNA के द्वारा लाई गई सूचना को राइबोसोम द्वारा पढ़कर उस पर सूचना के अनुसार प्रोटीन बनाता है यह एक जटिल प्रक्रिया हैl


14. कोशिका का रसोई घर किसे कहा जाता है?

उत्तर- हरित लवक (Chloroplasts) को कोशिका का रसोईघर कहा जाता है।

हरित लवक में हरे रंग का पदार्थ क्लोरोफिल होता है जो पादपों को प्रकाश-संश्लेषण में सहायता करता है, इसीलिए इसे ‘कोशिका का रसोई घर’ भी कहा जाता है

विश्व में सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है?

सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग के अंडे की कोशिका है। मानव शरीर की सबसे बड़ी (largest) कोशिका महिलाओं के अण्डाशय ( ovary) से निकलने वाले अण्डे (OVUM) है।

सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है class 9?

सबसे बड़ी कोशिका अंडाणु है। इसे मादाजननकोशिका भी कहते हैं। यह मादा शरीर में प्रजनन कोशिका है।

विश्व की सबसे छोटी कोशिका कौन सी है?

सही उत्तर माइकोप्लाज़्मा है। सबसे छोटी जीवित कोशिका मायकोप्लाज़्मा की है। मोनेरा जगत के सदस्यों में सबसे छोटी जीवित कोशिकाएँ शामिल हैं। माइकोप्लाज़्मा को सबसे छोटी जीवित कोशिका के रूप में जाना जाता है लेकिन इसमें कोशिका भित्ति नहीं होती है।

सबसे बड़ी कोशिका कौन सी है * 1 Point?

Step by step video solution for [object Object] by Biology experts to help you in doubts & scoring excellent marks in Class 9 exams. ... .