पीरियड में कम ब्लीडिंग हो तो क्या करना चाहिए? - peeriyad mein kam bleeding ho to kya karana chaahie?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइल हेल्थपीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग से हो गए हैं परेशान तो काम आएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

natural home remedies to stop heavy menstrual bleeding हैवी ब्लीडिंग की समस्या तब होती है जब महिलाओं को एक दो घंटे के अन्दर पैड बदलना पड़ रहा होता है या फिर आपके पीरियड्स एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहत

पीरियड में कम ब्लीडिंग हो तो क्या करना चाहिए? - peeriyad mein kam bleeding ho to kya karana chaahie?

Manju Mamgainलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 17 Jun 2022 04:50 PM

Home Remedies For Heavy Periods: पीरियड्स महिलाओं को हर महीने होने वाली एक स्वाभाविक और नेचुरल प्रक्रिया है। लेकिन समस्या तब हो जाती है जब पीरियड्स के दौरान महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होने लगती है। जिसकी वजह से महिलाओं को न सिर्फ अत्यधिक दर्द बल्कि कई बार एनीमिया का भी शिकार होना पड़ता है। है। दरअसल हैवी ब्लीडिंग की समस्या तब होती है जब महिलाओं को एक दो घंटे के अन्दर पैड बदलना पड़ रहा होता है या फिर आपके पीरियड्स एक हफ्ते से ज्यादा समय तक रहते है, तो उस स्थिति को हैवी ब्लीडिंग माना जाता है। अगर आप भी पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहते हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपको राहत पहुंचा सकते हैं। 

संगीत से जुड़े ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें किस समय कौन सा म्यूजिक सुनने से मिलेगा क्या फायदा

पीरियड्स के दौरान होने वाली हैवी ब्लीडिंग से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे-
दालचीनी-

इस उपाय को करने के लिए आप सबसे पहले एक कप उबलते पानी में दालचीनी की एक स्टिक डालकर उसकी चाय तैयार कर लें। पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के लिए यह एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। इस उपाय को आपको दिन में दो बार इस्तेमाल करना है। 

अदरक-
अदरक के इस उपाय को करने के लिए कुछ मिनट पानी में अदरक को उबालकर उसका पानी तैयार कर लें। यह पानी पीरियड्स में बहुत ज्यादा ब्लीडिंग होने से रोकने में मदद करता है। इस पानी को आप भोजन करने के बाद दिन में तीन बार ले सकती हैं।

केले का फूल-
पके हुए केले के फूल के साथ दही का एक कप खाने से प्रोजेस्टेरोन बढ़ने लगता है, जिससे हैवी ब्लीडिंग पर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। पीरियड्स के दौरान हैवी ब्लीडिंग के लिए यह भी एक प्रभावी प्राकृतिक उपाय है।

धनिया-
अगर पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग नॉर्मल से ज्यादा हो तो आधा लीटर पानी में लगभग 6 ग्राम धनिया के बीज डालकर तैयार इस काढ़े का सेवन करें। इससे हैवी ब्लीडिंग को रोकने में मदद मिलेगी। 

मैग्नीशियम से भरपूर चीजें- 
शोध बताते हैं कि पीरियड्स के दौरान हैवी पीरियड्स का सबसे बड़ा कारण शरीर में मैग्नीशियम की कमी का होना होता है। इस कमी को पूरा करने के लिए तिल के बीज, तरबूज के बीज, जई, कोको, कद्दू, स्क्वैश और मैग्नीशियम युक्त अन्य फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।

अगर आपके पीरियड्स में भी ब्‍लड का फ्लो बहुत कम है तो इस आर्टिकल में एक्‍सपर्ट के बताए नुस्‍खे को आजमाएं। 

सामान्य से अधिक हल्के पीरियड्स आमतौर पर चिंता का कारण नहीं होते हैं क्‍योंकि महिलाएं अक्सर पाती हैं कि उनका मेंस्ट्रुअल फ्लो हर महीने अलग-अलग होता है और कुछ महीने दूसरों की तुलना में हल्के होते हैं।

 हालांकि, कुछ मामलों में लाइट पीरियड्स तनाव या वजन कम होने के कारण हो सकते हैं। यह प्रेग्‍नेंसी या हार्मोन से संबंधित किसी समस्‍या का संकेत भी दे सकते हैं।

जी हां, महिलाओं को कई पीरियड्स संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, पीरियड्स में कम ब्‍लड का फ्लो ऐसी समस्‍या है जो तनाव का कारण बन सकती है। जबकि इसके लिए हमेशा किसी एक्‍सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। लेकिन एक सरल घरेलू उपाय है जो न केवल समस्या को हल करने में मदद कर सकता है बल्कि पीरियड्स के दर्द में भी मदद कर सकता है।

एक्‍सपर्ट की राय

इसकी जानकारी हमें आयुर्वेदिक एक्‍सपर्ट जीतूंचदन जी दे रही हैं। उन्‍होंने अपने इंस्‍टाग्राम के माध्‍यम से इस नुस्‍खे को शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्‍शन में लिखा है, 'कम फ्लो से परेशान हैं? अपान मुद्रा आपका समर्थन करने के लिए मौजूद है। अपान मुद्रा अपान वायु के मुक्त फ्लो को सक्षम करती है। अपान वायु उन्मूलन के लिए जिम्मेदार है। यह नाभि और पेरिनेम के बीच स्थित अंगों को नियंत्रित करती है। इस प्रकार अपान वायु पीरियड्स के ब्‍लड, मल, मूत्र के उचित उन्मूलन में शामिल है।'

इसे जरूर पढ़ें:इन टिप्स को अपनाकर हैवी पीरियड्स को करें हैंडल

पीरियड्स में सही ब्‍लीडिंग के लिए अपान मुद्रा

अपान मुद्रा शब्‍द दो शब्दों को मिलाकर बना है। जिसमें अपान का अर्थ 'वात' है, जो हमारे शरीर के लोअर एब्डोमेन में होता है। जबकि मुद्रा का अर्थ 'पोज' है। इसे पाचन शक्ति की मुद्रा भी कहा जाता है।

अपान मुद्रा की विधि

पीरियड में कम ब्लीडिंग हो तो क्या करना चाहिए? - peeriyad mein kam bleeding ho to kya karana chaahie?

  • इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं। 
  • अपने दोनों हाथों को जांघों पर रखें और हाथों को आकाश की ओर।
  • इसके बाद, मीडिल और रिंग फिंगर को मोड़ लें और अंगूठे के ऊपरी हिस्‍से को इनसे टच करें। 
  • ध्‍यान रहें, इस दौरान इंडेक्स और छोटी उंगली को पूरी तरह स्ट्रेच करें।
  • ऐसा दोनों हाथों से करें।
  • इस आसन को करने के दौरान अपनी आंखों को बंद रखें।
  • धीरे-धीरे सांस लें और सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। 
  • ध्यान रखें कि इस मुद्रा को करीब 5 मिनट तक करें।

अपान मुद्रा के फायदे

पीरियड में कम ब्लीडिंग हो तो क्या करना चाहिए? - peeriyad mein kam bleeding ho to kya karana chaahie?

  • मेस्‍टुअल फ्लो को बढ़ाने में मदद करती है।
  • कब्ज से राहत दिलाती है।
  • मूत्र प्रतिधारण से राहत देती है
  • आपको अच्‍छा महसूस कराने में मदद करती है।
  • शरीर में आकाश और पृथ्वी एलीमेंट को बैलेंस करने में मदद करती है।
  • पेट के निचले हिस्से, पेल्विक के अंगों और उसके कार्यों को नियंत्रित करती है।

सावधानी

  • इसे शुरुआती 8 महीनों के दौरान गर्भवती महिला द्वारा नहीं किया जाना चाहिए। 
  • दस्त, पेचिश के दौरान नहीं करना चाहिए। 

आप भी इस मुद्रा को करके मेंस्ट्रुअल फ्लो को ठीक कर सकती हैं। हालांकि, अगर आपने इससे पहले मुद्रा को कभी नहीं किया है तो एक बार एक्‍सपर्ट की निगरानी में इसे करें। ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें। 

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

पीरियड में कम ब्लीडिंग हो तो क्या करना चाहिए? - peeriyad mein kam bleeding ho to kya karana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

पीरियड खुलकर न आने पर क्या करें?

पीरियड्स खुलकर न आने पर डॉक्टर से मिलें अगर आप खुद में पीरियड खुल के नहीं आने के लक्षणों को अनुभव करती हैं तो आपको बिना देरी किए एक अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श करना और अपनी परेशानियों के बारे में उन्हें बताना चाहिए। निर्धारित समय पर पीरियड्स आना सेहत के लिए बहुत जरूरी है।

पीरियड खुलकर आने के लिए क्या खाएं?

अदरक का रस – ताजे अदरक का रस माहवारी खुलकरआने की समस्या का एक बेहतर घरेलू इलाज है। ताजे अदरक की गांठ लें और इसे अच्छी तरह धोकर काट लें और पानी में उबालें। फिर इसे छानकर एक चम्मच शहद और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और प्रतिदिन दिन में दो बार पीएं। आपका पीरियड खुलकर आने लगेगा।

पीरियड में कम खून आने से क्या होता है?

मासिक धर्म के दौरान रक्तस्राव का कम होना (period kam hona) स्वयं में स्वतंत्र रोग नहीं है। यह गर्भाशय संबंधी विकार और हार्मोनल असंतुलन के कारण प्रदर्शित होने वाला लक्षण है। अण्डाशय में ग्रंथियाँ जिसे पॉलिसिस्टिक ओवरियन सिंड्रोम (Polycystic ovarian syndrome) भी कहा जाता है के कारण मासिक स्राव में अल्पता देखी जाती है।

पीरियड कम होने पर क्या करें?

इस उपाय को करने के लिए आप सबसे पहले एक कप उबलते पानी में दालचीनी की एक स्टिक डालकर उसकी चाय तैयार कर लें। पीरियड्स में होने वाली हैवी ब्लीडिंग को रोकने के लिए यह एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। इस उपाय को आपको दिन में दो बार इस्तेमाल करना है।