सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? - sar chandrashekhar venkataraman ko nobel puraskaar kyon mila?

संकलन: अभिषेक यादव
सन 1902 की बात है। मद्रास के प्रेसिडेंसी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की कक्षा लगी थी। इसमें एक 13-14 वर्ष का दुबला-पतला किशोर बैठा हुआ था। जब अध्यापक इलियट कक्षा की हाजिरी लेने आए, तो उनका ध्यान उस बालक पर गया। उन्होंने पूछा, ‘तुम यहां कैसे बैठे हो?’ बालक बोला, ‘सर, मैं इसी कक्षा का विद्यार्थी हूं।’ अध्यापक ने पूछा, ‘क्या नाम है तुम्हारा?’ बालक बोला, चंद्रशेखर। ‘लेकिन इतनी कम उम्र में तुम यहां कैसे पढ़ पाओगे?’ बालक बोला, ‘सर, मैं आपको कभी निराश नहीं करूंगा।’

इस तरह चेतना को शरीर से कर सकते हैं अलग, जान सकते हैं मृत्यु का रहस्य

उसके बाद जब बीए का परीक्षाफल घोषित हुआ, तो चंद्रशेखर अकेले प्रथम श्रेणी में पास हुआ। फिर उसने एमए में दाखिला लिया, लेकिन उसकी कम उम्र को देखकर अध्यापक उसे गंभीरता से नहीं लेते थे। एक दिन चंद्रशेखर ने भौतिकी पर एक लेख लिखा और अपने अध्यापक जोंस को जांचने के लिए दिया। मगर अध्यापक ने उनका लेख नहीं पढ़ा और बहुत दिनों तक वह लेख उन्हीं के पास पड़ा रहा। एक दिन चंद्रशेखर ने दोबारा लिखने का बहाना करके उनसे वह लेख ले लिया।

जीवन को मजबूत और खूबसूरत बनाने के लिए स्वामी विवेकानंद ने बताया तरीक

अब चंद्रशेखर ने उस लेख को दूसरे कागज पर लिखा और लंदन की प्रसिद्ध पत्रिका फिलोसॉफिकल मैगजीन में छपने के लिए भेज दिया। नवंबर 1906 के अंक में जब वह लेख छपकर आया तो अध्यापक जोंस हैरत में पड़ गए। वह चंद्रशेखर से नाराज हुए कि बिना पूछे उसने लेख क्यों भेज दिया। बड़ी ही विनम्रता से चंद्रशेखर बोला, ‘आपने लेख में कोई सुधार नहीं किया था, तो मैं समझा कि आप उससे सहमत हैं। इसलिए मैंने इसे छपने के लिए भेज दिया।’ चंद्रशेखर की विनम्रता देख जोंस का सारा गुस्सा जाता रहा और खुश होकर उन्होंने उसे गले से लगा लिया। यह थे हमारे देश के महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर वेंकटरमन, जिन्हें अपनी खोज ‘रमन प्रभाव’ के लिए 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? - sar chandrashekhar venkataraman ko nobel puraskaar kyon mila?

सर चन्द्रशेखर वेंकटरामन
सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? - sar chandrashekhar venkataraman ko nobel puraskaar kyon mila?
जन्म ७ नवम्बर १८८८
तिरुचिरापल्ली, तमिल नाडु
मृत्यु 21 नवम्बर 1970 (उम्र 82)
बंगलुरु, कर्नाटक, भारत
राष्ट्रीयता
सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला? - sar chandrashekhar venkataraman ko nobel puraskaar kyon mila?
 
भारत
क्षेत्र भौतिकी
संस्थान भारतीय वित्त विभाग
इंडियन एसोसिएशन फॉर कल्टिवेशन ऑफ साइंस
भारतीय विज्ञान संस्थान
शिक्षा प्रेसीडेंसी कालिज
डॉक्टरी शिष्य जी एन रामचंद्रन
प्रसिद्धि रामन इफेक्ट
उल्लेखनीय सम्मान नाइट बैचेलर (१९२९)
भौतिकी में नोबल पुरस्कार (१९३०)
भारत रत्न
लेनिन शांति पुरस्कार

सीवी रामन (तमिल: சந்திரசேகர வெங்கட ராமன்) (७ नवंबर, १८८८ - २१ नवंबर, १९७०) भारतीय भौतिक-शास्त्री थे। प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष १९३० में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है।[1] १९५४ ई. में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था।

परिचय

चन्द्रशेखर वेंकटरामन का जन्म ७ नवम्बर सन् १८८८ ई. में तमिलनाडु के तिरुचिरापल्‍ली नामक स्थान में हुआ था। आपके पिता चन्द्रशेखर अय्यर एस. पी. जी. कॉलेज में भौतिकी के प्राध्यापक थे। आपकी माता पार्वती अम्मल एक सुसंस्कृत परिवार की महिला थीं। सन् १८९२ ई. मे आपके पिता चन्द्रशेखर अय्यर विशाखापतनम के श्रीमती ए. वी.एन. कॉलेज में भौतिकी और गणित के प्राध्यापक होकर चले गए। उस समय आपकी अवस्था चार वर्ष की थी। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा विशाखापत्तनम में ही हुई। वहाँ के प्राकृतिक सौंदर्य और विद्वानों की संगति ने आपको विशेष रूप से प्रभावित किया।

शिक्षा

आपने बारह वर्ष की अल्पावस्था में ही मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली थी। तभी आपको श्रीमती एनी बेसेंट के भाषण सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके लेख पढ़ने को मिले। आपने रामायण, महाभारत जैसे धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन किया। इससे आपके हृदय पर भारतीय गौरव की अमिट छाप पड़ गई। आपके पिता उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजने के पक्ष में थे; किन्तु एक ब्रिटिश डॉक्टर ने आपके स्वास्थ्य को देखते हुए विदेश न भेजने का परामर्श दिया। फलत: आपको स्वदेश में ही अध्ययन करना पड़ा। आपने सन् १९०३ ई. में चेन्नै के प्रेसीडेंसी कॉलेज में प्रवेश ले लिया। यहाँ के प्राध्यापक आपकी योग्यता से इतने प्रभावित हुए कि आपको अनेक कक्षाओं में उपस्थित होने से छूट मिल गई। आप बी.ए. की परीक्षा में विश्वविद्यालय में अकेले ही प्रथम श्रेणी में आए। आप को भौतिकी में स्वर्णपदक दिया गया। आपको अंग्रेजी निबंध पर भी पुरस्कृत किया गया। आपने १९०७ में मद्रास विश्वविद्यालय से गणित में प्रथम श्रेणी में एमए की डिग्री विशेष योग्यता के साथ हासिल की। आपने इस में इतने अंक प्राप्त किए थे, जितने पहले किसी ने नहीं लिए थे।[2]

युवा विज्ञानी

आपने शिक्षार्थी के रूप में कई महत्त्वपूर्ण कार्य किए। सन् १९०६ ई. में आपका प्रकाश विवर्तन पर पहला शोध पत्र लंदन की फिलसोफिकल पत्रिका में प्रकाशित हुआ। उसका शीर्षक था - 'आयताकृत छिद्र के कारण उत्पन्न असीमित विवर्तन पट्टियाँ'। जब प्रकाश की किरणें किसी छिद्र में से अथवा किसी अपारदर्शी वस्तु के किनारे पर से गुजरती हैं तथा किसी पर्दे पर पड़ती हैं, तो किरणों के किनारे पर मद-तीव्र अथवा रंगीन प्रकाश की पट्टियां दिखाई देती है। यह घटना `विवर्तन' कहलाती है। विवर्तन गति का सामान्य लक्षण है। इससे पता चलता है कि प्रकाश तरगों में निर्मित है।

वृत्ति एवं शोध

उन दिनों आपके समान प्रतिभाशाली व्यक्ति के लिए भी वैज्ञानिक बनने की सुविधा नहीं थी। अत: आप भारत सरकार के वित्त विभाग की प्रतियोगिता में बैठ गए। आप प्रतियोगिता परीक्षा में भी प्रथम आए और जून, १९०७ में आप असिस्टेंट एकाउटेंट जनरल बनकर कलकत्ते चले गए। उस समय ऐसा प्रतीत होता था कि आपके जीवन में स्थिरता आ गई है। आप अच्छा वेतन पाएँगे और एकाउँटेंट जनरल बनेंगे। बुढ़ापे में उँची पेंशन प्राप्त करेंगे। पर आप एक दिन कार्यालय से लौट रहे थे कि एक साइन बोर्ड देखा, जिस पर लिखा था 'वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भारतीय परिषद (इंडियन अशोसिएशन फार कल्टीवेशन आफ़ साईंस)'। मानो आपको बिजली का करेण्ट छू गया हो। तभी आप ट्राम से उतरे और परिषद् कार्यालय में पहुँच गए। वहाँ पहुँच कर अपना परिचय दिया और परिषद् की प्रयोगशाला में प्रयोग करने की आज्ञा पा ली।

तत्पश्चात् आपका तबादला पहले रंगून को और फिर नागपुर को हुआ। अब आपने घर में ही प्रयोगशाला बना ली थी और समय मिलने पर आप उसी में प्रयोग करते रहते थे। सन् १९११ ई. में आपका तबादला फिर कलकत्ता हो गया, तो यहाँ पर परिषद् की प्रयोगशाला में प्रयोग करने का फिर अवसर मिल गया। आपका यह क्रम सन् १९१७ ई. में निर्विघ्न रूप से चलता रहा। इस अवधि के बीच आपके अंशकालिक अनुसंधान का क्षेत्र था - ध्वनि के कम्पन और कार्यों का सिद्धान्त। आपका वाद्यों की भौतिकी का ज्ञान इतना गहरा था कि सन् १९२७ ई. में जर्मनी में प्रकाशित बीस खण्डों वाले भौतिकी विश्वकोश के आठवें खण्ड के लिए वाद्ययंत्रों की भौतिकी का लेख आपसे तैयार करवाया गया। सम्पूर्ण भौतिकी कोश में आप ही ऐसे लेखक हैं जो जर्मन नहीं है।

कलकत्ता विश्वविद्यालय में सन् १९१७ ई में भौतिकी के प्राध्यापक का पद बना तो वहाँ के कुलपति आशुतोष मुखर्जी ने उसे स्वीकार करने के लिए आपको आमंत्रित किया। आपने उनका निमंत्रण स्वीकार करके उच्च सरकारी पद से त्याग-पत्र दे दिया।

कलकत्ता विश्वविद्यालय में आपने कुछ वर्षों में वस्तुओं में प्रकाश के चलने का अध्ययन किया। इनमें किरणों का पूर्ण समूह बिल्कुल सीधा नहीं चलता है। उसका कुछ भाग अपनी राह बदलकर बिखर जाता है। सन् १९२१ ई. में आप विश्वविद्यालयों की कांग्रेस में प्रतिनिधि बन गए आक्सफोर्ड गए। वहां जब अन्य प्रतिनिधि लंदन में दर्शनीय वस्तुओं को देख अपना मनोरंजन कर रहे थे, वहाँ आप सेंट पाल के गिरजाघर में उसके फुसफुसाते गलियारों का रहस्य समझने में लगे हुए थे। जब आप जलयान से स्वदेश लौट रहे थे, तो आपने भूमध्य सागर के जल में उसका अनोखा नीला व दूधियापन देखा। कलकत्ता विश्वविद्यालय पहुँच कर आपने पार्थिव वस्तुओं में प्रकाश के बिखरने का नियमित अध्ययन शुरु कर दिया। इसके माध्यम से लगभग सात वर्ष उपरांत, आप अपनी उस खोज पर पहुँचें, जो 'रामन प्रभाव' के नाम से विख्यात है। आपका ध्यान १९२७ ई. में इस बात पर गया कि जब एक्स किरणें प्रकीर्ण होती हैं, तो उनकी तरंग लम्बाइया बदल जाती हैं। तब प्रश्न उठा कि साधारण प्रकाश में भी ऐसा क्यों नहीं होना चाहिए?

आपने पारद आर्क के प्रकाश का स्पेक्ट्रम स्पेक्ट्रोस्कोप में निर्मित किया। इन दोनों के मध्य विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थ रखे तथा पारद आर्क के प्रकाश को उनमें से गुजार कर स्पेक्ट्रम बनाए। आपने देखा कि हर एक स्पेक्ट्रम में अन्तर पड़ता है। हरएक पदार्थ अपनी-अपनी प्रकार का अन्तर डालता है। तब श्रेष्ठ स्पेक्ट्रम चित्र तैयार किए गए, उन्हें मापकर तथा गणित करके उनकी सैद्धान्तिक व्याख्या की गई। प्रमाणित किया गया कि यह अन्तर पारद प्रकाश की तरगं लम्बाइयों में परिवर्तित होने के कारण पड़ता है। रामन् प्रभाव का उद्घाटन हो गया। आपने इस खोज की घोषणा २९ फ़रवरी सन् १९२८ ई. को की।

सम्मान

आप सन् १९२४ ई. में अनुसंधानों के लिए रॉयल सोसायटी, लंदन के फैलो बनाए गए। रामन प्रभाव के लिए आपको सन् १९३० ई. मे नोबेल पुरस्कार दिया गया। रामन प्रभाव के अनुसंधान के लिए नया क्षेत्र खुल गया।

१९४८ में सेवानिवृति के बाद उन्होंने रामन् शोध संस्थान की बैंगलोर में स्थापना की और इसी संस्थान में शोधरत रहे। १९५४ ई. में भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया। आपको १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार भी प्रदान किया था।

२८ फरवरी १९२८ को चन्द्रशेखर वेंकट रामन् ने रामन प्रभाव की खोज की थी जिसकी याद में भारत में इस दिन को प्रत्येक वर्ष 'राष्ट्रीय विज्ञान दिवस' के रूप में मनाया जाता है।

सन्दर्भ

  1. "Why Nobel laureate CV Raman resented Nehru (and even took a public swipe at him)". मूल से 16 नवंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 7 नवंबर 2017.
  2. "चन्‍द्रशेखर वेंकटरमण आधुनिक भारतीय विज्ञान का एक आख्‍यान". विज्ञान प्रसार. मूल से 27 सितंबर 2007 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि ५ मई २००९.

इन्हें भी देखें

  • रामन् प्रभाव
  • रामन अनुसन्धान संस्थान, बंगलुरु
  • इण्डियन एसोसियेशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साईन्स
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस
  • नोबेल पुरस्कार विजेताओं की सूची

बाहरी कड़ियाँ

चंद्रशेखर वेंकटरमन को नोबेल पुरस्कार क्यों मिला?

प्रकाश के प्रकीर्णन पर उत्कृष्ट कार्य के लिये वर्ष १९३० में उन्हें भौतिकी का प्रतिष्ठित नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनका आविष्कार उनके ही नाम पर रामन प्रभाव के नाम से जाना जाता है। १९५४ ई. में उन्हें भारत सरकार द्वारा भारत रत्न की उपाधि से विभूषित किया गया तथा १९५७ में लेनिन शान्ति पुरस्कार प्रदान किया था।

चन्द्रशेखर वेंकट रामन को किन किन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और कब कब?

1929 में उन्हें 'सर' की उपाधि दी गई। 1930 में उन्हें नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें कई अन्य पुरस्कार भी मिले; जैसे रोम का मेत्यूसी पदक, रॉयल सोसाइटी का ह्यूज पदक, फिलाडेल्फिया इंस्टीच्यूट का फ्रैंकलिन पदक, सोवियत रूस का अंतर्राष्ट्रीय लेनिन पुरस्कार, आदि। उन्हें 1954 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया

सी वी रमन का फुल फॉर्म क्या होता है?

चंद्रशेखर वेंकन रमन का जन्म 7 नवंबर, 1888 को ब्रिटिश इंडिया की मद्रास प्रेसिडेंसी के तिरुचिरापल्ली में हुआ था। उनका पूरा नाम चंद्रशेखर वेंकट रमन था।

सी वी रमन ने किसका आविष्कार किया था?

आज ही के दिन 1928 में देश के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन इफेक्ट की खोज की थी। उनकी इस खोज के सम्मान में 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे के रूप में मनाया जाता है। इसी आविष्कार के लिए सीवी रमन को 1930 में विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला था