सियाल की रचना किन तत्वों से हुई है - siyaal kee rachana kin tatvon se huee hai

 

सियाल की रचना किन तत्वों से हुई है - siyaal kee rachana kin tatvon se huee hai


Lucent geography question answer/ Geography question and answer for competitive exam.


भूगोल/Geography

पृथ्वी की आंतरिक संरचना


पृथ्वी की  आंतरिक संरचना के संबन्ध में वैज्ञानिकों में मतभेद है। अतः तापमान, दबाब , घनत्व, उल्काओं एवं भूकम्पीय तरंगों के आधार पर पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संबन्ध में जानकारी प्राप्त करने के प्रयास किये गए है।


पृथ्वी के अंदर के हिस्से को कितने भागों में  बांटा गया है:-

पृथ्वी के अंदर के हिस्से को तीन भागों में बांटा गया है-

1) भूपर्पटी (Crust) 2) आवरण (Mantle) 3) केंद्रीय भाग (Core).

1) भू-पर्पटी (Crust) :-  

  • पृथ्वी के ऊपरी भाग को भूपर्पटी कहते है। यह अंदर की तरफ 34 किमी. तक का क्षेत्र होता है।
  • यह मुख्यतः बेसाल्ट चट्टानों  से बना होता है। इसके दो भाग होते है। a) सियाल (SiAl) b) सीमा (SiMa)। 
  • सियाल क्षेत्र में सिलिकन एवं एल्युमिना तथा
  • सीमा क्षेत्र में सिलिकन एवं मैग्नेशियम की  बहुलता होती है। 
  • कस्र्ट भाग का औसत घनत्व 2.7 ग्राम/सेमि.पावर 3 है। 
  • यह पृथ्वी के कुल आयतन का 0.5% भाग घेरे हुए है।

भू-पटल की रचना सामग्री:-  

  • सबसे अधिक  आक्सीजन (46.60%), दूसरे  स्थान पर सिलिकन (27.72%), तीसरे स्थान पर एल्युमिनिय (8.13%) है।

2) मेंटल (Mantle) :-  

  • 2900 किमी मोटा यह क्षेत्र मुख्यतः बेसाल्ट पत्थरों के समूह की चट्टानों से बना है। Mantle के इस हिस्से में मैग्मा चैम्बर पाये जाते है। इसका औसत घनत्व 3.5 ग्राम/सेमी.पावर 3 से 5.5  ग्राम/सेमी.पावर3 है। यह पृथ्वी के कुल आयतन का 83% भाग घेरे हुए है। 
  1. कोनराड असंबद्धता :- ऊपरी क्रस्ट एवं निचले  क्रस्ट के बीच के सीमा क्षेत्र को कोनराड असंबद्धता कहते है।
  2. मोहविसिक डिसकन्टीन्यूटी (Mohovicic Discontinuity) :-क्रस्ट एवं मेंटल के बीच के सीमा क्षेत्र को मोहविसिक  डिसकन्टीन्यूटी  कहते है।
  3. रेपेटी असंबद्धता :- ऊपरी मेंटल एवं निचले के बीच के सीमा क्षेत्र को रेपेटी असंबद्धता कहते है।
  4.  गुटेनबर्ग विशार्ट असंबद्धता:- निचले मेन्टल तथा ऊपरी  क्रोड के सीमा क्षेत्र को गुटेनबर्ग विशार्ट असंबद्धता कहते है।
  5. लेहमैन असंबद्धता:- बाह्य क्रोड तथा आंतरिक क्रोड के सीमा क्षेत्र को लेहमैन असंबद्धता कहते है।
3) केंद्रीय भाग (Core):-पृथ्वी के केंद्रीय भाग (core) निकेल व् फेरस का बना होता है। इसका औसत घनत्व 13 ग्राम/सेमी.पावर 3 है। पृथ्वी केंद्रीय भाग संभवतः द्रव अथवा प्लास्टिक अवस्था में है यह पृथ्वी का कुल आयतन का 16%  भाग  घेरे  हुए है। 


सियाल की रचना किन तत्वों से हुई है - siyaal kee rachana kin tatvon se huee hai
पृथ्वी की आंतरिक संरचना


कुछ मुख्य तथ्य:-


1) पृथ्वी का औसत  घनत्व 5.5ग्राम/सेमी. पावर 3 एवं औसत त्रिज्या लगभग 6370 किमी. है। 

2) पृथ्वी के नीचे जाने पर प्रति 32 मी. की गहराई पर तापमान 1°C बढ़ता जाता है।

3) पृथ्वी के स्थलीय क्षेत्र पर सबसे नीचा क्षेत्र जॉर्डन में मृत सागर के आस पास का क्षेत्र है। यह क्षेत्र समुद्रतल से औसतन 400 मी० नीचा है।

4) सबसे पहले पाईथागोरस  ने बताया की पृथ्वी गोल है और यह आकाश में स्वतंत्र रूप से लटकी हुई है। 

5) सर आइजक न्यूटन ने साबित किया की पृथ्वी नारंगी के समान है। 

6) पृथ्वी की बाह्य सतह को मुख्यतः 4 भागों में बाँटा गया है। 

  1. स्थलमण्डल (Lithosphere)
  2. जलमण्डल (Hydrosphere)
  3. वायुमण्डल(Atmosphere)
  4. जैवमण्डल (Biosphere)


Geography Question Answer 

in Hindi

भूगोल/Geography

पृथ्वी की आंतरिक संरचना


Q.1  पृथ्वी की आंतरिक संरचना के संबन्ध में सर्वाधिक महत्तवपूर्ण जानकारी का स्रोत क्या है?

Ans. भूकम्प विज्ञान।


Q.2  सियाल, सीमा तथा निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है?

Ans. स्वेस के द्वारा किया गया है।


Q.3  पृथ्वी की धरातल से केंद्र की ओर निम्नलिखित का सही क्रम क्या है?

1) सीमा 2) सियाल 3) निफे।

Ans. सियाल, सिमा,निफे।

Q.4 निम्न में से कौनसा कथन सत्य है?

1) सियाल में ग्रेनाइट एवं निस जैसी चट्टानों की प्रधानता है?

2) सीमा का निर्माण मुख्यतः  बेसाल्ट एवं गैब्रो जैसी चट्टानों से हुआ है।

3) क्रोड में निकल एवं लोहा जैसे तत्वों की  अधिकता है।

4) उपर्युक्त सभी। 

Ans. उपर्युक्त सभी सही है। 


Q.5  भूपृष्ठ की किस परत में बेसाल्ट चट्टानों की अधिकता है?

Ans. सीमा परत में ।


Q.6  पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है?

Ans. निफे।


Q.7  पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम 'सियाल' (SiAl) शब्द का प्रयोग किसने  किया?

Ans. स्वेस।


Q.8  पृथ्वी की तीन संकेंद्री परतों में ऊपर से दूसरी परत का नाम क्या है? 

Ans.  सीमा। 


Q.9  पृथ्वी के केंद्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ है-

Ans. निकेल। 


Q.10 स्वेस ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को तीन भागों में बाँटा था। उनके विभाजन  में निम्न में से  कौनसा भाग नहीं है?

1) सियाल 2)सीमा 3) निफे 4) सबस्टेटम।

Ans. सबस्टेटम।


Q.11 स्थल मण्डल का तात्पर्य है?

Ans.  पृथ्वी की बाहय् पपड़ी से।


Q.12 स्थल मण्डल की मोटाई भूकम्पीय तरंगों के आधार पर कितनी पाई गयी?

Ans. 100 किमी।


Q.13 किस परत को  बेरीस्फीयर  कहा जाता है?

Ans.  पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत को।


Q.14  धरातल से भूगर्भ की ओर जाने पर  गहराई के साथ तापमान वृद्धि की दर क्या है?

Ans.  1℃ प्रति 32 मीटर।


Q.15 पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ  का विभाजन भू-पटल, मेन्टल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?

सियाल में क्या क्या पाया जाता है?

क्रस्ट की सबसे ऊपरी परत को सियाल कहा जाता है, जिसमें सिलिकेट और एल्युमिनियम (Si = सिलिकेट, Al = एल्युमिनियम) होता है। औसतन, सियाल की मोटाई सतह से 25 किमी दूर होती है।.
निकेल और लोहा पृथ्वी के मूल में पाए जाते हैं। ... .
'सिमा' नाम सिलिका और मैग्नेशिया के पहले दो अक्षरों से लिया गया है।.

सियाल में किसकी प्रधान होती है?

इसी कारण इस परत को सियाल(Si + al = Sial) कहा जाता है। इस परत का औसत घनत्व 2.9 है तथा इसकीऔसत गहरार्इ 50 से 300 कि. मी. है, इस परत में ग्रेनाइट चट्टान की अधिकतापायी जाती है तथा सोडियम, पोटेशियम, ऐल्युमिनियम पदार्थो की अधिकता पायीजाती है।

सियाल से आप क्या समझते हैं?

सहयोग (अंग्रेजी: Collaboration) का अर्थ दो या अधिक व्यक्तियों या संस्थाओं का मिलकर काम करना है। सहयोग की प्रक्रिया में ज्ञान का बारंबार तथा सभी दिशाओं में आदान-प्रदान होता है। यह एक समान लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में उठाया गया बुद्धि विषयक कार्य है। यह जरूरी नहीं है कि सहयोग के लिये नेतृत्व की आवश्यक होता है।

सीमा का घनत्व क्या है?

सीमा (SiMa) इसके मुख्य संघटक सिलिका (Si) और मैग्नीशियम (Mg) होते हैं। यह सियाल के ठीक नीचे पाई जाती है तथा भारी बेसाल्टी आग्नेय चट्टानों से बनी होती है। इस परत का औसत घनत्व 2.9 से 4.7 के बीच होता है तथा इसकी मोटाई, 1,000 से 2,000 किमी. तक है।