दादी मां की कहानी से आपको क्या प्रेरणा मिलती है? - daadee maan kee kahaanee se aapako kya prerana milatee hai?

“दादी माँ’ कहानी से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?

Solution

पाठ ‘दादी माँ’ हमें यह प्रेरणा देता है कि बड़ों की सीख सदैव महत्त्वपूर्ण होती है। हमें अपने बुजुर्गों की भावनाओं को समझकर उनका सम्मान करना चाहिए। हमें सदैव उनका पूरा खयाल रखना चाहिए। जिस प्रकार उन्होंने हमारी चिंता व परवाह की, वैसे ही हमें उनकी बुढ़ापे में करनी चाहिए। बुजुर्ग मान-सम्मान के भूखे होते हैं। हमें उन्हें सदैव सम्मान देना चाहिए तथा मुश्किल समय में उनको सहारा देना चाहिए।

Concept: गद्य (Prose) (Class 7)

  Is there an error in this question or solution?

APPEARS IN

दादी मां कहानी से क्या प्रेरणा मिलती है?

(क) “दादी माँ' कहानी से आपको क्या प्रेरणा मिलती है? पाठ 'दादी माँ' हमें यह प्रेरणा देता है कि बड़ों की सीख सदैव महत्त्वपूर्ण होती है। हमें अपने बुजुर्गों की भावनाओं को समझकर उनका सम्मान करना चाहिए। हमें सदैव उनका पूरा खयाल रखना चाहिए।

दादी माँ से हमें क्या सीख मिलती है?

'दादी माँ' पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है? Solution : दादी माँ. पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि हमें हमेशा बड़ों की सीख माननी चाहिए। बीमार लोगों की सेवा करनी चाहिए और बुरे समय में अपने तथा परायों का सहारा बनना चाहिए।

लेखक द्वारा दादी माँ पाठ लिखने का उद्देश्य क्या है?

लेखक द्वारा 'दादी माँ' कहानी लिखने का उद्देश्य है कि जीवन की ऐसी मधुर यादें होती हैं जो कभी भी नहीं भूलती और कई यादें हमें प्रेरणा देती हैं। इस पाठ से भी यही सीख मिलती है कि जब लेखक को अपनी दादी की मृत्यु का संदेश मिलता है तो वह अपने बचपन की यादों में खो जाता है जो दादी के साथ जुड़ी थी।

दादी माँ पाठ में क्या चुनौतीपूर्ण है?

लेखक अपनी दादी माँ के बहुत लाडला थे और उन्हें हमेशा लगता था कि यदि वह कोई गलती करते भी हैं तो उनकी दादी माँ हमेशा उनका साथ देगीं और उन्हें माफ़ कर देंगी। सब कुछ सही चल रहा था जब लेखक के दादाजी की मृत्यु हुई, उस वजह से दादी माँ बहुत उदास रहने लगी थीं। लेखक के पिता जी ने दादाजी के श्राद्ध में काफी रुपये खर्च किए थे।