धनु राशि में कौन कौन से नाम आते हैं? - dhanu raashi mein kaun kaun se naam aate hain?

Dhanu Rashi Boy Girl Names: परिवार में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तो उसके माता पिता के मन में सबसे पहला आने वाला आम ख्याल होता है कि बच्चे का नाम क्या रखे? हिन्दू परिवार में राशि के अनुसार नाम रखने की एक आम परम्परा है। हर राशि की कुछ खूबियाँ और कमजोरी होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशि होती है। धनु राशि इनमे से एक राशि है। धनु राशि को धनुष चिन्ह से दर्शाया जाता है। आज हम आपको धनु राशि के लड़के और लड़कियों के नाम बताएँगे जिनमे से आप अपने बच्चे का नाम रख सकते है।

हमने आपके साथ अपने पिछले लेखो में मकर, कुम्भ, तुला और मिथुन राशि के नाम शेयर कर चुके है। इन सभी राशियों का अपना महत्व होता है। आम तौर पर राशि नाम और जन्मतिथि पर आधारित होती है। धनु राशि के लोगो का जीवन के प्रति एक अलग नजरिया होता है। इस राशि के जातक अपनी ज़िन्दगी खुल के जीने में विश्वास रखते है। इसके अलावा इनमे कोई लाग लपेट नहीं होती, इन्हें जो कहना है मुहं पर कह देते हैं जिसकी वजह से इन्हें मुहफट भी कहाँ जाता है। Dhanu Rashi Name वालो को अन्य अच्छे गुणों और कमियों के बारे में आगे बात करेंगे।

धनु राशि के नाम: Dhanu Rashi (Sagittarius) Names

धनु राशि में कौन कौन से नाम आते हैं? - dhanu raashi mein kaun kaun se naam aate hain?
Dhani Rashi Names

राशि चक्र में धनु नौवे नंबर की राशि है। अंग्रेजी में इस राशी को Sagittarius कहाँ जाता है। इस राशी का चिन्ह तीर कमान है जिसका मतलब इन्हें तीर कमान के खेल में हराना मुश्किल है। सरल भाषा में कहाँ जाए तो इस राशी के लोग जब कोई लक्ष्य निर्धारित कर लेते है तो उसको पाने के रास्ते से उन्हें भटकाना बहुत मुश्किल होता है।

इन्हें चुनौतिया पसंद होती है वो फिर चाहे शारीरिक हो या मानसिक। धनु राशि के लोग दिमाग से तेज़ होती है, सोचने में ये दूसरो से दस कदम आगे होते है। इसलिए इन्हें मुर्ख बनाना मुश्किल होता है। संभावनाओं को तलाशना इन्हें पसंद है और जीवन में जोखिम लेने से भी इन्हें परहेज़ नहीं होता।

Dhanu Rashi के जातक अपनों की बहुत परवाह करते है पर उन्हें वो दिखाना नहीं आता। Sagittarius बहुत इमानदार होते है अपनी पसंद और नापसंद के को लेकर ये काफी क्लियर होते है। इनको इस बात की फ़िक्र नहीं होती कि इस बात को लेकर उन्हें कोई नापसंद करता हो।

जैसा कि हमने उपर भी बताया इस राशी के लोग लाइफ को एन्जॉय करने में यकीन रखते है। इन्हें नई जगह घूमना और नए लोगो से मिलना अच्छा लगता है। पार्टी में जाना और मजे करना इन्हें बहुत पसंद होता है।

इस राशि के नाम वालों की कमियों की बात की जाए तो इन्हें थोडा लापरवाह भी माना जाता है। कई बार ये चीजो को हलके में ले जाते है और जोखिम उठा लेते है जिससे वो खुद के साथ दूसरो को भी परेशानियों में डाल देते है।

इस राशि के लोग जल्दी से अपना हर काम निपटाना चाहते है और जल्दी में रहते है। जब कोई काम उनकी उम्मीद के अनुसार नहीं चल रहा होता तब वो जल्दी गुस्से में भी आ जाते है।

धनु राशि पर लड़के के नाम: Dhanu Rashi Names for Boys

धनु राशि के नामनाम का अर्थभुवन (Bhuwan)समझदार, बुद्धिमानभूपेन (Bhupen)राजाभगत (Bhagat)शिष्यभगेश (Bhagesh)घन का देवताभागादित्या (Bhagaditya)सूर्य जो धन और समर्धि देता हैभूमित (Bhoomit)धरती के मित्रभीम (Bheem)बलशालीभारत (Bharat)देश का नामभूपेंदर (Bhupender)राजाओ के राजाभौतिक (Bhautik)सब कुछ देखने वालाभैरव (Bhairav)जो अपने दर को हरा सकेभानु (Bhanu)गुणी, राज करने वालाभूदेव (Bhudev)भूमि का देवताभावनिश (Bhavnish)सम्राटभावदीप (Bhavadeep)हमेशा खुश रहने वालाभावमन्यु (Bhavmanyu)भगवान शिव का गौरवभीमेश (Bheemesh)भीम का दूसरा नामभुवनेश्वर (Bhuvneshwar)दुनिया का स्वामीबृज (Brij)हिन्दू भगवन श्री कृष्ण का नामभद्रेश (Bhadresh)अमीरों का भगवानभुवनेश (Bhuvanesh)भगवन विष्णु का नामभुषित (Bhooshit)सजा हुआभाविगुरु (Bhaviguru)जो भावनाओं से भरा हुआ होधनंजय (Dhananjay)धन जीतने वालाधैर्य (Dhairya)शब्र करने वालाधनुष (Dhanush)धनुष जिसका उपयोग तीर चलाने के लिए किया जाता हैधारिश (Dharish)हमेशा चमकने वालादक्षित (Dhakshith)शिव का दूसरा नामधर्मेन्द्र (Dhamendra)धर्म का देवताधनार्जन (Dhanarjan)धन कमाने वालाधर्वेश (Dharvesh)सत्य का स्वामीध्रुव (Dhruv)स्थिर रहने वालाधीरेन्द्र (Dhirendra)साहस का देवताध्रुशिल (Dhrushil)आकर्षकधीरज (Dheeraj)धैर्य रखने वाला/ जो शांत रहता हैधवल (Dhawal)शुद्धधैवत (Dhaivat)मधुरधनपाल (Dhanpal)धन के संरक्षकधरेंद्र (Dharendra)धरती पर राज करने वालाधीमांत (Dhimant)बुद्धिमानध्रुपद (Dhrupad)महल में रहने वाला राजाफाल्गुन (Falgun)पांडव पुत्र अर्जुन का दूसरा नामफनिंदर (Fanindra)कॉस्मिक नागफ्रावश (Fravash)अभिभावक देवदूतफणीश (Faneesh)हिंदी भगवन शिव
  • जाने: अपनी राशि कैसे पता करे

धनु राशि पर लड़की के नाम: Dhanu Rashi Names for Girls

धनु राशि पर नामनाम का अर्थभावना (Bhavana)स्नेही, अच्छी भावनाभगिनी (Bhagini)भाग्यशालीभागीरथी (Bhagirathi)गंगा नदी का दूसरा नामभुवनेश्वरी (Bhuvaneshwari)विश्व की देवीभाविका (Bhavika)हसमुख, हमेशा खुश रहने वालीभार्गवी (Bhargavi)सुन्दरभानुज़ा (Bhanuja)यमुना नदी का नामभारती (Bharati)सरस्वती देवी का नामभव्य (Bhavya)देवी पार्वती का नामभिलंगना (Bhilangana)नदीभाग्यलक्ष्मी (Bhagyalakshmi)धन की देवीभूमि (Bhoomi)घरती का नामभूमिजा (Bhumija)सीता का नामभुविका (Bhuvika)स्वर्गभागिनी (Bhagini)भगवान इंद्र की बहनभानुप्रिय (Bhanupriya)सूर्य प्रियदक्षिता (Dhakshitha)कौशलधनलक्ष्मी (Dhanalakshmi)देवी लक्ष्मी का दूसरा नामधनश्री (Dhanashri)देवी लक्ष्मी का दूसरा नामध्वनी (Dhwani)स्वर्ग से आने वाली आवाज़धंसिका (Dhansika)अमीरधारा (Dhara)पृथ्वीधारिका (Dharika)युवतीदृष्टि (Dhrishti)दृष्टिध्रुविका (Dhruvika)दृढ़ रहने वालीधनेषी (Dhaneshi)ज्ञानीध्यांशी (Dheyanshi)ध्यान के देवताधीमानी (Dhimani)इस धनु राशि के नाम का अर्थ है बुद्धिधित्या (Dhitya)किसी की प्रार्थनाओं का उत्तरधन्यश्री (Dhanyashree)धन्य और आभारीधारिका (Dharika)जवानधीति (Dheeti)विचारो से भरपूरधियांशी (Dhiyanshi)जिसके पास दैवीय शक्तियां होधनस्वी (Dhanasvi)भाग्यध्रासिका (Dhrasika)देवीफेना (Fenna)शांति की देवीफरिशा (Farisha)लाइटफूलन (Foolan)खिलनाफुलकी (Fulki)फुलकी नाम का अर्थ है चिंगारीफलोनी (Faloni)जिम्मेदारफ्रेया (Freya)नोबल

मित्रो हमे उम्मीद है धनु राशि के लड़का लड़की नाम: Dhanu Rashi Names for Boys Girl? की लिस्ट में से आपको अपनी पसंद का नाम जरुर मिल गया होगा। अगर आपको ये नाम की लिस्ट अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करे।

धनु राशि के अंदर कौन कौन से अक्षर आते हैं?

जिन लोगों के नाम का पहला अक्षर ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे है, उनकी राशि धनु होती है। इस राशि का स्वामी गुरु ग्रह है। इसका चिह्न धनुषधारी है।

धनु राशि से क्या क्या नाम बनते हैं?

इस राशि के लिए ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे यह अक्षर निर्धारित किये गए है जिनके द्वारे हम अपना नाम कौनसी राशि में आता है यह जान सकते है या धनु राशि में जन्म होने पर इन अक्षरों पे नामकरण कर सकते है.

लड़का का नाम क्या रखें 2022 list?

बॉय नाम लिस्ट इन हिंदी 2022.
अद्वितीय.
अपूर्व.

धनु राशि के बच्चे कैसे होते हैं?

धनु राशि वाले जातक सुंदर व प्राय: गौर वर्ण वाले होते हैं। उनका मस्तक चौड़ा होता है। धनु राशि एक अग्नि तत्व राशि है इसके प्रभाव से धनु राशि वाले साहसी एवं किसी भी परिस्थिति में हार ना मानने वाले होते हैं। वे उग्र व महत्वाकांक्षी होते हैं