वजन बढ़ाने के लिए दही में क्या मिलाकर खाएं? - vajan badhaane ke lie dahee mein kya milaakar khaen?

इसमें कोई शक नहीं मोटापा की तारीफ किसी तरह से भी किया जाए। लेकिन साथ ही साथ यह भी सही है कि दुबलेपन शरीर को कोई पसंद करें।  आपके पर्सनालिटी में निखार लाने के लिए शरीर का भरापन एवं सुडौल होना बहुत जरुरी है। यहां पर कुछ आसान घरेलू तरीके के बारे में बताया जा रहा जो आपके शरीर में एक नया आयाम लाने में सक्षम है।

 

दुबलेपन के कारण – Causes of Underweight in Hindi

शरीर के दुबलेपन के कई वजह हो सकते हैं। यहां पर कुछ महत्वपूर्ण कारण के बारे में बताया जा रहा है।

  • तनाव
  • डिप्रेशन
  • सही खान पान का न होना
  • भूख न लगना
  • डायबिटीज जैसी बीमारी
  • ज़्यदा दवाइयों का सेवन करना
  • चिंता

 

वजन बढ़ाने के11 घरेलू तरीके  – 11 ways to gain weight in Hindi

  1. दही : अगर आपको सही माने में वजन बढ़ानी हो तो दही का सेवन जरूर करें।  दही में प्रचुर मात्रा में कार्बोहायड्रेट, फैट और कैलोरी मिलता है जो आपके वजन को बढ़ाते हुए दुबलेंपण को दूर करने में सहायक है।
वजन बढ़ाने के लिए दही में क्या मिलाकर खाएं? - vajan badhaane ke lie dahee mein kya milaakar khaen?
curd to gain weight

2. घी: वजन बढ़ाने के लिए घी बहुत उपयोगी घरेलू उपाय है क्योंकि इसमें कैलोरी एवं फैट भरपूर मात्रा में मिलता है। कैसे इस्तेमाल करें: सबसे पहले आप एक चम्मच घी और एक चम्मच चीनी लें।  इसको अच्छी तरह मिला लें।  खाना खाने के आधा घंटा पहले इसको लें।  कम से कम 45 दिन तक ऐसा करें।

3. मैंगो शेक: आम के सीजन में मैंगो शेक वजन बढ़ाने के लिए एक बहुत उम्दा तरीका है। अगर आप दुबलेपन से निजात पाना चाहते हैं तो मैंगो शेक जरूर लें क्योंकि दोनों में पोषण तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है।  दूध में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट एवं फैट पाया जाता है जबकि आम अधिक से अधिक कैलोरी के लिए जाना जाता है।

4. बटर: मोटा होने के लिए बटर का इस्तेमाल निहायत ही कारगर है। कैसे इस्तेमाल करें: आप बटर को नाश्ते में ब्रेड के साथ ले सकतें हैं। बटर कैलोरी के मामले में बहुत ही लाभदायक है।  100 ग्राम बटर में लगभग 600 कैलोरी पाया जाता है और साथ ही साथ यह प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट एवं वसा से भरपूर होता है।

5. केला और दूध: वजन बढ़ाने के लिए केला और दूध का उपयोग एक सटीक तरीका है। कैसे इस्तेमाल करें: आप नाश्ते में केला और दूध ले सकतें हैं।  दूध हल्का सा गर्म हो और एक चम्मच शहद जरूर मिलाएं। पोषण तत्व के लिए दूध की जितनी तारीफ की जाएं कम है। वही केला जिसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है आपके पाचन तंत्र को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाता है।

6. अंजीर और किशमिश: अगर आपको अपन वजन नेचुरल तरीके से बढ़ाना है तो ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल जरूर करें।  इसमें अंजीर और किशमिश का सेवन एक कारगर विधि साबित हो सकता है।  कैसे इस्तेमाल करें: अंजीर और किशमिश को रात में पानी में भिगों दें। इसको सुबह पानी से अच्छी तरह साफ करें और सुबह एवं शाम खाएं।

7. नट्स: वजन बढ़ाने के लिए नट्स अहम रोल अदा करता है।  कैसे इस्तेमाल करें: नट्स जैसे  बादाम,अलसी, मूंगफली इत्यादि को आप रात में भिगो कर रख दें। और दिन भर इसका सेवन करते रहें। नट्स कैलोरी एवं फैट के लिए जाना जाता है जो वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

8. तनाव: तनाव आपको कमजोर ही नहीं करता बल्कि बहुत सारी बीमारियों को भी दावत देता है। इसलिए चाहिए की आप तनाव से दूर रहे। तनाव  कम करने  सबसे अच्छा तरीका म्यूजिक सुने, योग करें और ध्यान भी करें।

9 दिन में सोएं: कहा जाता है कि खाना खाने के बाद दिन में नहीं सोना चाहिए क्योंकि इससे वजन बढ़ता है। जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए यह सटीक तरीका है।

10. आलू: आप अपने खाने में आलू का सेवन कर  सकते हैं। आलू कार्बोहायड्रेट से भरपूर हैं।  कैसे इस्तेमाल करें: आलू को विभिन्य रूप में खा सकते हैं।  इसकी आप सब्जी, चटनी, और तरह तरह के चीजे बना सकते है जो कैलोरी से भरपूर होता है।

11. चीकू: वैसे मौसमी फल और हरी सब्जियाँ सेहत को तंदुरुस्त रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह  आपको सेहतमंद रखते हुए तरह तरह की बीमारयों से बचाता है। चीकू एक ऐसा फल  है जिसमें कार्बोहायड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में सहायक  है।

Submitted by:

Hemant Pandey

वजन बढ़ाने के लिए दही में क्या मिलाकर खाएं? - vajan badhaane ke lie dahee mein kya milaakar khaen?

दही हमारे आहार का प्रमुख हिस्सा है। दही का काम शरीर में बल को बढ़ाना होता है। लेकिन जिन्हें कफ, जोड़ों की समस्या, एलर्जी व सांस संबंधी परेशानी है तो उन्हें परहेज करना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दही में आंवला चूर्ण, मिश्री व शक्कर मिलाकर खाएं। रात में खाने से बचें।
वसंत में दही खाने से बढ़ता है कफ
दही की प्रकृति उष्ण होती है। वसंत ऋतु में मौसम गर्म होता है। इसे खाने से कफ की वृद्धि होती है। दही का उपयोग हेमंत, शिशिर एवं वर्षा ऋ तु में अधिक करना चाहिए। अगर दही खाना चाहते हैं छाछ के रूप में लें।
गर्मी में संस्कार कर खाना फायदेमंद
अगर गर्मी में दही खा रहे हैं तो उसमें शक्कर, नमक, गुड़ या मिश्री मिला लें। थोड़ा पानी भी मिल सकते हैं। संस्कार करने से दही की तासीर ठंडी हो जाती है। अगर नमक मिलाते हैं तो इसका उपयोग जल्दी कर लें।
दही खाने के अन्य फायदे
दही मिश्री खाने के लाभ: जिनका वजन कम है उन्हें नियमित रूप से दही में मिश्री मिलाकर खाना चाहिए। इससे वजन में बढ़ोत्तरी होती है। इससे स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।
तनाव दूर होता: थकान होने पर दही खाते हैं तो ऊर्जा मिलती है। दही में एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं। तनाव घटता है। दही शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।
भरपूर कैल्शियम: दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। दही खाने से दांत और हड्डियां मजबूत होती हैं। साथ ही हड्डियों से जुड़ी बीमारियों की आशंका भी घटती है।
इम्युनिटी बढ़ती: दही से इम्युनिटी बढ़ती है। रोग प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है। अनिद्रा में भी इसका लाभ मिलता है।
डैंड्रफ से बचाव: इसे बालों में लगाने से डैंड्रफ से बचाव होता है। दही लगाने के आधे घंटे बाद बालों को धो लेना चाहिए।

दही में क्या मिलाकर खाने से वजन बढ़ता है?

आप रोजाना 150 से 200 ग्राम दही अगर नाश्ता या लंच में खाते हैं इससे बॉडी में गुड फैट बढ़ता है. इस तरह दही से वजन बढ़ सकता है. वजन बढ़ाने के लिए आप नाश्ते में दही और आलू खा सकते हैं. आप दही को चीनी डालकर खा सकते हैं और आलू को उबालकर फ्राई करके खा सकते हैं.

दही में क्या क्या मिलाकर खाना चाहिए?

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. अगर दही और चीनी एक साथ मिलाकर खाएंगे तो इससे कई फायदे मिलेंगे. गर्मियों में दही चीनी खाने से पेट अच्छा रहता है. दही और चीनी खाने से शरीर को अच्छी मात्रा में ग्लूकोज मिलता है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है.

कैसे 1 महीने में 10 किलो वजन बढ़ाने के लिए?

दुबलेपन से है परेशान तो इन असरदार तरीकों से बढ़ाए १० किलो वजन। जानिये १ महीने में १० किलो वजन कैसे बढ़ाएं।.
१. मसाले ज्यादा खाएं.
२. उच्च कैलोरी.
३. बार-बार खाएं.
४. मांसपेशियों का निर्माण करें.
५. दूध पिएं.
६. सूखे मेवे.
७. भोजन के पहले ज्यादा पानी ना पिएं.
८. स्वस्थ वसा और तेल.

वजन बढ़ाने के लिए दूध में क्या डालकर पीना चाहिए?

वजन बढ़ाने के लिए आप कई तरीकों से दूध पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप दूध में केला मिलाकर पी सकते हैं। वजन बढ़ाने के लिए दूध में बादाम, किशमिश और काजू आदि डालकर भी पिया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर या अंजीर मिलाकर पीना भी फायदेमंद हो सकता है।