विश्व का सबसे बड़ा सांप कौन है? - vishv ka sabase bada saamp kaun hai?

स्टोरी हाइलाइट्स

  • विशालकाय सांप का वीडियो आया सामने
  • सांप को क्रेन से उठाया गया
  • वीडियो देख लोग हैरान

कैरेबियाई देश डोमिनिका (Dominica) से एक ऐसा विशालकाय सांप (Giant Snake) का वीडियो सामने आया है. ये सांप इतना बड़ा है कि उसे उठाने के लिए क्रेन (Snake On Crane) की मदद लेनी पड़ी. इसे दुनिया का 'सबसे बड़ा सांप' बताया जा रहा है. यह सांप वर्षा वन (Rainforest) में पाया गया है. 

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक जीवित सांप जो कम से कम 10 फीट लंबा था, उसे क्रेन के जरिए उठाया गया. क्रेन से लटकते हुए सांप तेजी से हरकत कर रहा था. ये देखकर पास खड़े लोग और क्रेन चलाने वाला भी हैरान रह गया. 

जिस जगह पर ये सांप पाया गया वहां खतरनाक बोआ कंस्ट्रिक्टर (Boa Constrictor) सांपों की एक प्रजाति पाई जाती है. इस प्रजाति के सांप करीब 13 फीट तक लंबे होते हैं. 

‘World’s biggest snake’ so massive it has to be lifted by CRANE from bush lair
https://t.co/uNiHDrKvUc

— The US Sun (@TheSunUS) October 21, 2021

हमला करते समय, बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप पहले अपने शिकार के चारों ओर से जकड़ लेते हैं, फिर उन्हें मौत के घाट उतारने से पहले अपने दांतों से काटते हैं. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहा सांप किस प्रजाति का है. 

गौरतलब है कि डोमिनिका, जिसकी लंबाई सिर्फ 29 मील और चौड़ाई 16 मील है, को वन्यजीवों के लिए सबसे मुफीद जगह बताया जाता है. इसे 'द नेचर आइलैंड' भी कहा जाता है. यहां अक्सर दुर्लभ प्रकार के जीव-जंतु देखने को मिल जाते हैं. 

रिपोर्ट के अनुसार, इस सांप को सबसे पहले जंगल में काम करने वाले लोगों ने देखा था. इसे देखते ही उनके होश उड़ गए. बाद में उसे हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी. इस घटना की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें सांप को क्रेन से लटका हुआ देखा जा सकता है. 

और पढ़ें

  • हाथी ने मगरमच्छ को मार डाला, कैमरे में कैद हुई खूनी जंग
  • सोशल मीडिया स्टार ने LIVE के दौरान ही पी लिया कीटनाशक, फॉलोअर्स के उकसावे पर गई जान!

विश्व का सबसे बड़ा सांप कौन है? - vishv ka sabase bada saamp kaun hai?

दुनिया के सबसे बड़े सांपो की बात करे तो आमतौर पर बहुत से लोग इसके बारे में जानते ही होंगे, क्योंकि अक्सर यह हमें फिल्मों, समाचार और अन्य जगह देखने को मिल ही जाते है। जी हाँ हम बात कर रहे है ‘एनाकोंडा’ के बारे में जिनकी मौजूदा समय में सिर्फ चार प्रजातिया ही हमारे पास है। हो सकता है पहले ये इस धरती पर काफी समय तक रहे हो पर धीरे-धीरे अब विलुप्त होने के कगार पर है। समय के साथ अब इनका आकर भी शायद उतना न रहा हो पर अब भी एनाकोंडा की कुछ बहुत बड़ी प्रजातियाँ पाई जाती है, जिसके बारे में नीचे पढ़ सकते है।

In English – Biggest Snake In The World

हालांकि बहुत से लोग ‘अजगर’ को ‘एनाकोंडा’ समझने की भूल कर बेठते है तो जान ले भले ही अजगर इनसे काफी मिलते झुलते हो पर ‘एनाकोंडा’ आकार में इनसे काफी बड़े और भारी होते है। हलाकि अजगर दुनिया के सबसे लम्बे सांप होते है।
एनाकोंडा आमतोर पर कम गहराई वाले पानी में रहना पसंद करते है जो की उनके शिकार के लिए काफी सही जगह होती है। असल में ‘एनाकोंडा’ जहरीले नहीं होता वे अपने शिकार को अपने बड़े शरीर के जरिये कुंडली में फंसाकर इंतजार करते है जब तक की दम घुटने से जीव की मोत नहीं हो जाती। जहरीले होने की बात करे तो अगर अबतक आप नहीं जानते की दुनिया का सबसे जहरीला सांप कौन सा है तो हमारे सांपो पर लिखें गए दूसरे लेखों को जरूर पड़े।

एनाकोंडा को ‘वाटर बोआ‘ भी कहा जाता है जो की मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में पाए जाते है। इसकी पाई जाने वाली प्रजातियों में से कुछ प्रजातिया काफी छोटी और कुछ तो इतनी बड़ी की जिससे इसे दुनिया के सबसे बड़े सांपो में समलित किया गया हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा सांप ‘हरा एनाकोंडा’ (Green Anaconda) हैं। जो की ‘एनाकोंडा’ की ही एक प्रजाति है इसे आम पानी बोआ, विशाल एनाकोंडा, और सुकरी नाम से भी जाना जाता है। इसका यह नाम लैटिन भाषा के म्यूरिनस शब्द से लिया गया है जिसका मतलब होता है ‘चूहों के शिकार करने के विषय में सोचा जाना’।

विश्व का सबसे बड़ा सांप कौन है? - vishv ka sabase bada saamp kaun hai?

हरा एनाकोंडा दुनिया का सबसे भारी, बड़े और लंबे सांपों में से एक है, इसकी अब तक की सबसे अधिक ज्ञात लंबाई 5.21 मीटर (17.1 फीट) है जिसका वजन 97.5 किलोग्राम तक दर्ज किया गया है। जो की एक मादा हरी एनाकोंडा थीं।
हलाकि आमतौर पर इनकी लम्बाई 3 मीटर नर हरे एनाकोंडा की और लगभग 4.6 मीटर मादा एनाकोंडा की तक होती है और भार 30 से 70 किलोग्राम तक ही होता है।

इनकी लम्बाई से जुडी दिलचीब बात यह है कुछ दावों के अनुसार दुनिया में ’30 -40 फीट’ लम्बे एनाकोंडा होने का और उसे देखने का भी दावा किया गया है पर इसे अभी कहीं पर भी दर्ज नहीं किया गया। इसी को देखते हुए इस सांप पर 50,000 डालर का नगद इनाम रखा गया यदि कोई 30 फिट (9.14 m) या उससे लम्बे एनाकोंडा को दर्ज करवाता है तो।

विश्व का सबसे बड़ा सांप कौन है? - vishv ka sabase bada saamp kaun hai?

हरा एनाकोंडा पहचान उसके नाम से की जा सकती है इसकी खाल हरे रंग की होती है जिसपर काले रंग के धब्बे होते है इसकी आँखे सर के ऊपर की और होती है जो की आमतौर पर पानी के सतह से ऊपर देखने में मदद करती है इसी के साथ इसके सर के दोनों और नारंगी-पीली पट्टियां होती है जिससे की इसकी पहचान करना और भी आसान हो जाता है।

हरा एनाकोंडा जो की ‘एनाकोंडा’ सांपो की सबसे बड़ी प्रजाति होती है ये मुख्य रूप से कोलंबिया, इक्वाडोर, पेरू, वेनेजुएला, गुयाना, बोलीविया, ब्राजील, त्रिनिदाद और टोबैगो में एंडीज के पूर्व में पपाये जाते है। इंसानो के लिए यह इतने जानलेवा नहीं होते यह ज्यादातर छोटे जानवरो को अपना शिकार बनते है।

तो आशा है दुनिया का सबसे बड़ा सांप से जुड़ी सभी जानकारी आपको मिल गयी होगी, अन्य इसी प्रकार की जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

जाने :

विश्व का सबसे बड़ा सांप का नाम क्या है?

लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाने वाले हैं जिसमें दुनिया का सबसे बड़ा सांप माना जाने वाला एनाकोंडा सड़क पार (Anaconda on Road) करते दिख रहा है. यह इतना बड़ा है कि पूरी सड़क पर इसका कब्जा नजर आ रहा है.

सांपों का राजा कौन सा है?

वासुकि नाग को सभी नागों का राजा माना जाता है। वासुकि को भगवान शिव का परम भक्‍त माना जाता है। यही कारण है कि भगवान शिव उन्‍हें अपने शरीर पर धारण किए रहते हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा और जहरीला सांप कौन सा है?

किंग कोबरा : करीब साढ़े पांच मीटर लंबाई तक बढऩे वाला यह सांप अपने एक ही वार में काफी अधिक मात्रा में जहर छोड़ता है, यह दुनिया का सबसे बड़ा जहरीला सांप है।

देश का सबसे बड़ा सांप कौन सा है?

किंग कोबरा सामान्य लंबाई 16 फीट – भारत का सबसे बड़ा सांप है. जो कि लंबाई में लगभग 19 फीट तक लंबा भी हो सकता है.