Show भगवान विष्णु को पसंद है यह नैवेद्य, भोग लगाने से मिलता है धन-समृद्धिपूजा से पहले लोग यह जानना चाहते हैं कि भगवान विष्णु को किसका भोग लगाया जाए ताकि वे जल्द प्रसन्न हो जाएं। सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने की मान्यता है। इस दिन भक्त पीले रंग की वस्तुओं का अत्यधिक उपयोग करते हैं। भोग में गुड़ और चना या चने की दाल भगवान विष्णु को अर्पित करते हैं। लेकिन पूजा से पहले लोग यह जानना चाहते हैं कि भगवान विष्णु को किसका भोग लगाया जाए ताकि वे जल्द प्रसन्न हो जाएं। भगवान विष्णु को लगाएं खीर या हलवे का भोग श्रीहरि विष्णु को खीर और हलवा बहुत पसंद है। हमारे देश में कई तरह की खीर बनाई जाती है। आप शुद्ध दूध और चावल से बनी खीर भगवान विष्णु को भोग लगाएं। खीर के अलावा सूजी का हलवा भगवान विष्णु को बेहद पसंद है। ऐसी मान्यता है कि हर रविवार और गुरुवार को भक्तों को किसी लक्ष्मी नारायण मंदिर में जाकर भगवान श्रीहरि के दर्शन करना चाहिए। पूजा करने के बाद लक्ष्मी और नारायण को खीर या सूजी के हलवे का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी और नारायण दोनों की कृपा भक्त पर बनती है और उसे किसी भी प्रकार के धन-समृद्धि की कमी नहीं रहती है। भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के भोग मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम को केसर भात, खीर, धनिए का भोग पसंद है। मिठाई में कलाकंद, बर्फी और गुलाअ जामुन का भोग पसंद हैं, वहीं भगवान श्रीकृष्ण को माखन और मिश्री का नैवेद्य बहुत पसंद है। लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप Edited By: kartikey.tiwari Bhagwan Ko Bhog: नई दिल्लीः जब हम मंदिर जाते हैं तो प्रसाद के लिए ले गई वस्तु मंदिर में भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं. अर्पित करने के बाद जब हम उस अर्पित की गई खाद्य वस्तु को वापस लेते हैं तो भी उसके आकार –प्रकार और स्वरूप में कोई परिवर्तन हुए बिना प्रसाद बन जाता है. सनातन परंपरा में भगवान को भोग लगाकर ही भोजन करने का प्रावधान है. इसके अलावा विशेष अनुष्ठान पर विशेष भोग भी लगाया जाता है. यह भी स्पष्ट है कि हर भगवान के लिए अलग-अलग प्रकार का प्रसाद और भोग है, जो उनको बहुत प्रिय है. जानिए किस भगवान को क्या पसंद है. बता रहे हैं आचार्य विक्रमादित्य- विष्णु भोग: खीर या सूजी के हलवे का नैवेद्य कई तरह के हलवे बनते हैं लेकिन सूजी का हलवा विष्णुजी को बहुत प्रिय है. सूजी के हलवे में भी लगभग सभी तरह के सूखे मेवे मिलाकर उसे भी उत्तम प्रकार से बनाएं और भगवान को भोग लगाएं. प्रति रविवार और गुरुवार को विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में जाकर विष्णुजी को उक्त उत्तम प्रकार का भोग लगाने से दोनों प्रसन्न होते हैं और उसके घर में किसी भी प्रकार से धन और समृद्धि की कमी नहीं होती है. शिव भोग: भांग और पंचामृत का नैवेद्य श्रावण मास में शिवजी का उपवास रखकर उनको गुड़, चना और चिरौंजी के अलावा दूध अर्पित करने से सभी तरह की मनोकामना पूर्ण होती है. श्री हनुमान भोग: चूरमा, पंच मेवा, गुड़ से बने लड्डू कोई व्यक्ति 5 मंगलवार कर हनुमानजी को चोला चढ़ाकर यह नैवेद्य लगाता है, तो उसके हर तरह के संकटों का अविलंब समाधान होता है. माँ लक्ष्मी भोग: पीले रंग के मिष्ठान्न, केसर-भात लक्ष्मीजी को सफेद और पीले रंग के मिष्ठान्न, केसर-भात बहुत पसंद हैं. कम से कम 11 शुक्रवार को जो कोई भी व्यक्ति एक लाल फूल अर्पित कर लक्ष्मीजी के मंदिर में उन्हें यह भोग लगाता है तो उसके घर में हर तरह की शांति और समृद्धि रहती है. किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं रहती. मां दुर्गा भोग: खीर, मालपुए, मीठा हलुआ, पूरणपोळी बुधवार और शुक्रवार के दिन दुर्गा मां को विशेषकर नेवैद्य अर्पित किया जाता है. माताजी के प्रसन्न होने पर वह सभी तरह के संकट को दूर कर व्यक्ति को संतान और धन सुख देती है. यदि आप माता के भक्त हैं तो बुधवार और शुक्रवार को पवित्र रहकर माताजी के मंदिर जाएं और उन्हें ये भोग अर्पित करें. सरस्वती भोग: दूध, पंचामृत, दही, मक्खन श्रीगणेश भोग: मोदक या लड्डू का नैवेद्य श्रीराम भोग: केसर भात, खीर, धनिए का
भोग श्रीकृष्ण भोग: माखन और मिश्री Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. भगवान विष्णु को क्या पसंद है?विष्णु भोग: खीर या सूजी के हलवे का नैवेद्य
विष्णुजी को खीर या सूजी के हलवे का नैवेद्य बहुत पसंद है. खीर कई प्रकार से बनाई जाती है. खीर में किशमिश, बारीक कतरे हुए बादाम, बहुत थोड़ी-सी नारियल की कतरन, काजू, पिस्ता, चारौजी, थोड़े से पिसे हुए मखाने, सुगंध के लिए एक इलायची, कुछ केसर और अंत में तुलसी जरूर डालें.
भगवान विष्णु को भोग में क्या पसंद है?भगवान विष्णुभगवान विष्णु को तुलसी अति प्रिय है इसलिए उन्हें भोग में तुलसी अर्पित की जाती है. तुलसी के बिना उनका भोग अधूरा है. इसके अलावा भगवान विष्णु को आटे की पंजीरी, सूजी का हलवा और पंचामृत भी अर्पित किया जाता है. इससे वे प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं.
भगवान विष्णु को कौन सा फल पसंद है?केला : केला भगवान विष्णु को बहुत प्रिय हैं उनके नैवेद्य में केला होना भी जरूरी है। 7. श्रीफल : फल और फूल के साथ श्रीफल चढ़ाने से लक्ष्मीपति प्रसन्न होते हैं।
भगवान विष्णु का प्रिय कौन है?पुराणानुसार विष्णु की पत्नी लक्ष्मी हैं। पौराणिक कथा के अनुसार तुलसी भी भगवान् विष्णु को लक्ष्मी के समान ही प्रिय है और इसलिए उसे 'विष्णुप्रिया' के रूप में मान्यता प्राप्त है।
|