विद्यार्थियों को परीक्षा में अपठित गद्यांश क्यों दिए जाते है? - vidyaarthiyon ko pareeksha mein apathit gadyaansh kyon die jaate hai?

Unseen Passages in Hindi for Class 6 : दोस्तों आज हमने कक्षा 6 के छात्र छात्राओं के लिए अपठित गद्यांश लिखे है। अक्सर कक्षा 6 के विद्यार्थियों को परीक्षा और हर महीने होने वाले टेस्ट में अपठित गद्यांश दिए जाते है जो कि विद्यार्थियों को पढ़कर उसके उत्तर लिखने होते है।

अगर आपको हमारे द्वारा लिखे गए अपठित गद्यांश पसंद आए हैं तो अपने दोस्तों से फेसबुक और व्हाट्सएप पर शेयर करना ना भूले।

विषय-सूची

1

  • Unseen Passage in Hindi for Class 6 Students
  • Apathit Gadyansh in Hindi for Class 6
  • अपठित गद्यांश कक्षा 6 हिंदी Pdf Download
  • अपठित गद्यांश कक्षा 6 के लिए mcq
  • Apathit Gadyansh in Hindi for Class 6 with Answers
  • अपठित गद्यांश कक्षा 6 हिंदी NCERT

Unseen Passage in Hindi for Class 6 Students

विद्यार्थियों को परीक्षा में अपठित गद्यांश क्यों दिए जाते है? - vidyaarthiyon ko pareeksha mein apathit gadyaansh kyon die jaate hai?

प्र.1 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर विकल्पों में से चुनिए :-

झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई को घुड़सवारी के साथ-साथ घोड़ों की भी अच्छी परख थी। एक बार घोड़ों का एक व्यापारी रानी के दरबार में आया। उसके पास एक जैसे दिखने वाले दो घोड़े थे। उसे विश्वास था कि रानी दोनों घोड़ों का एक दाम लगाएँगी, मगर रानी ने कुछ देर देखने के पश्चात्‌ एक घोड़े का दाम एक हज़ार रुपये और दूसरे घोड़े का दाम मात्र पचास रुपये लगाया। व्यापारी ने आश्चर्यचकित होकर रानी से पूछा “रानी जी, दोनों घोड़ों की शक्ल, रंग, कद-काठी में कोई फर्क नहीं है, फिर भी आपने दाम में इतना फर्क क्यों कर दिया?” रानी ने कहा, “जिस घोड़े का दाम मैंने एक हज़ार रुपये लगाया है, वह उत्तम कोटी का स्वस्थ घोड़ा है, और जिस घोड़े का दाम मैंने पचास रुपये लगाया है, वह किसी रोग का शिकार है और उसकी उम्र भी कम है।” रानी की सूझ-बूझ और बुद्धिमानी को देखकर व्यापारी बहुत प्रभावित हुआ।

1. व्यापारी क्‍या लेकर दरबार में आया ?

(क) घोड़ा (ख) दो घोड़े (ग) संदूक (घ) शस्त्र

2. रानी ने दूसरे घोड़े का दाम लगाया-

(क) पच्चीस रुपये (ख) पचास रुपये (श) सौ रुपये (घ) एक हज़ार रुपये

3. पहले घोड़े में क्या ख़ास बात थी-

(क) निम्न कोठी का स्वस्थ घोड़ा (ख) उच्च कोटी का अस्वस्थ घोड़ा

(ग) उच्च कोटी का स्वस्थ घोड़ा (घ) उत्तम घोड़ा

4. गद्यांश के लिए उचित शीर्षक छाँटिए-

(क) दो घोड़े (ख) घोड़े की सूझ-बूझ

(ग) रानी की सूझ-बूझ (घ) घुड़सवार रानी

5. ‘उत्तम’ शब्द का विलोम होगा-

(क) अधघम (ख) बुरा (ग) स्वस्थ (घ) गंदा

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 6


प्र.2 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

भारत की उत्तरी सीमा पर स्थित जम्मू व कश्मीर एक छोटा- सा राज्य है। यह राज्य अपनी प्राकृतिक सुन्दरता के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। श्रीनगर इसी राज्य की राजधानी है। श्रीनगर झेलम नदी के दोनों तटों पर बसा बहुत सुन्दर शहर है। एक तट से दूसरे तट तक जाने के लिए झेलम नदी पर कई पुल बने है। श्रीनगर में एक बहुत बड़ी और बहुत सुन्दर झील है । इस झील का नाम ‘डल झील’ है।

(क) जम्मू व कश्मीर भारत की कौन-सी सीमा पर स्थित है ?

उ:————————————————————————–

(ख) श्रीनगर किस नदी के तट पर बसा है ?

उ:—————————————————————–

(ग) श्रीनगर किस राज्य की राजधानी है ?

उ:—————————————————————-

(घ) श्रीनगर में स्थित झील का नाम बताइए ?

उ:—————————————————————-

(ड ) गद्यांश में से कोई दो संज्ञा और विशेषण शब्द छांटकर लिखिए:-

उ:—————————————————————

अपठित गद्यांश कक्षा 6 हिंदी Pdf Download


प्र.3 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

‘सहपाठी की मित्रता’ इस उक्ति में हृदय के कितने भारी उथल-पुथल का भाव भरा हुआ है. किंतु जिस प्रकार युवा पुरुष की मित्रता स्कूल के बालक की मित्रता से अधिक दृढ़, शांत और गंभीर होती है, उसी प्रकार हमारी युवावस्था के मित्र बाल्यावस्था के मित्रों से कई बातों में भिन्‍न होते है। मित्र चाहते हुए बहुत से लोग मित्र के आदर्श की कल्पना मन में करते हैं। पर इस कल्पित आदर्श से तो हमारा काम जीवन के झंझटों में चलता नहीं. सुंदर प्रतिभा, मनभावनी चाल और स्वच्छ प्रकृति ये दो-चार बातें देखकर मित्रता की जाती है, पर जीवन-संग्राम में साथ देने वाले मित्रों में इनसे कुछ अधिक बातें चाहिए। मित्र केवल उसे नहीं कहते, जिसके गुणों की तो हम प्रशंसा करें, पर जिससे हम स्नेह न कर सकें। मित्र भाई के समान होना चाहिए, जिसे हम अपना प्रीतिपात्र बना सकें। हमारे और हमारे मित्र के बीच सच्ची सहानुभूति होनी चाहिए। ऐसी सहानुभूति जिससे एक के हानि-लाभ को दूसरा अपना हानि-लाभ समझे।

(1) ‘सहपाठी की पमित्रता’ उक्ति में उथल-पुथल का भाव क्यों होता है?

उ:—————————————————————

(2) युवापुरुष और बाल्यावस्था के मित्रों में क्या अंतर होता है और क्‍यों?

उ:—————————————————————

(3) मित्रता करते समय हम क्या देखते है?

उ:—————————————————————

(4) सच्चे मित्र के क्या गुण होते है?

उ:—————————————————————

(5) मित्र को सच्चा पथ प्रदर्शक क्यों कहा जा सकता है?

उ:—————————————————————

अपठित गद्यांश कक्षा 6 के लिए mcq


प्र.4 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

होलेंड यूरोप का एक प्रसिद्ध देश है यह देश समुंदर तट पर बसा हुआ है देश को समुंदर के पानी से बचाने के लिए लोगों ने एक बड़ी दीवार बना रखी थी दीवार के पास के एक छोटे से गांव में एक मजदूर रहता था इसका बेटा पीटर भी इसी रास्ते से होकर स्कूल जाया करता था एक दिन पीटर के स्कूल में देर से आने के कारण अध्यापक महोदय ने उसे 2 घंटे के बाद छुट्टी दी शाम हो गई थी अचानक पीटर ने दीवारों में से एक जगह बहते पानी को देखा वह यह सोच कर डर गया कि इससे सारा गांव ही बह जाएगा उसने थोडे पत्थर इस सुराख में भरे और फिर अपनी हथेली से उस सुराख को रोके रखा इसे पानी बंद हो गया उसने सोचा कि किसी भी राहगीर से मैं गांव में खबर करवा दूंगा और लोग आकर दीवार ठीक कर देंगे रात हो गई मगर वहां कोई भी नहीं आया पीटर भी सारी रात उसी तरह बैठा रहा

समुद्र तट पर कौन सा देश बसा हुआ था?

उ:—————————————————————

लोगों ने गांव की रक्षा के लिए क्या किया?

उ:—————————————————————

पीटर किसका बेटा था?

उ:—————————————————————

अध्यापक ने कितने घंटे बाद पीटर को छुट्टी दी?

उ:—————————————————————

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 6 with Answers


प्र.5 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

संत कबीर ने ठीक ही कहा था ‘काल करे सो आज कर, आज करे सो अब” क्योंकि समय किससी नी प्रतीक्षा नहीं करता। जो व्यक्ति आज जन भय आज का  काम बाद के लिये टाहन देता है. बह बाद मैं पछताता ही रह जाता है। बुद्धिमान व्यक्ति समय का मूल्य जानते हैं। वे अपने सभी कार्य समय पर करते हैं और सफलता की सीढ़िया चढ़ते जाते है। आलसी और मूर्ख व्यक्ति कल की प्रतीक्षा करते रहते हैं पर उनका कल कमी नहीं आता। समय मुट्ठी मैं बन्द रेत की तरह होता है. जिसे जितना पकडो उतना ही हाथ से फिसलता चला जाता है। समय की परवाह न करने वाले विद्यार्थी भी बाद में पछताते हैं। अतः समय का सदुपयोग करना चाहिये।

(1). समय किसकी पतीक्षा करता है

(क) व्यक्ति की (ख) अवसर की

(ग) छात्र की (घ) किसी की नहीं

(2). कल की प्रतीक्षा कोन करते है

(क) आलसी  (ख) मुर्ख

(ग) उपरोक्त दोनों (घ)  इनमें से कोई नहीं

(3) “मुर्ख” शब्द का विलोम लिखे

(क) साहसी। (ख) बलवान,

(ग) बुद्धिमान (घ) आलसी

(4). समस की परवाह न करने वाले बाद में________है

(क) खुश रहते (ख) पछताते

(ग) भ्रम में रहते (घ) सोते है

अपठित गद्यांश कक्षा 6 हिंदी NCERT


प्र.6 निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए:-

देवी सरस्वती को आदिकाल से ही विंदया, बुद्धि और विवेक का भंडार माना जाता है. सरस्वती की पूजा विंदयार्थियों का त्यौहार है जिसे वसंत पंचमी के दिन मनाया जाता है | इस दिन विंदया की देवी सरस्वती के सामने हाथ जोड़कर सद॒गुण और उच्च शिक्षा का वरदान माँगते है | इनकी पूजा से हमें जान का प्रकाश मिलता है- इनकी कृपा से मनुष्य गुणवान, चरित्रवान एवं प्रतिभावान बनाता है | माँ सरस्वती के वस्त्र श्वेत है, उनकी सवारी हंस है और वै सदैव कमल के फूल पर आसीन रहती हैं |

1. सरस्वती को किसका भंडार माना जाता है ?

(क) विंद्या (ख) बुद्धि (ग) धन (घ ) विंदया, बूद्दि और विवेक

2. विंदया की देवी किसे माना जाता है ?

(क) दुर्गा (ख) लक्ष्मी (ग) सरस्वती (घ) पार्वती

3. माँ सरस्वती के वस्त्र कैसे हैं ?

(क) काले (ख) लाल (ग) पीले (घ) श्वेत

4. हंस किसकी सवारी है ?

(क) चामुंडा. (ख) सरस्वती (ग) पार्वती (घ) गौरी

5. सरस्वती पूजा का त्यौहार किस दिन मनाया जाता है ?

(क) गणैश चतुर्थी (ख) दुर्गा अष्ठमी (ग) बसंत पंचमी (घ) नाग पंचमी

यह भी पढ़ें –


Unseen Passage in Hindi for Class 3 (अपठित गद्यांश)

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 4 (अपठित गद्यांश)

Apathit Gadyansh in Hindi for Class 5 (अपठित गद्यांश)

Duniya ke Saat Ajoobe – दुनिया के सात अजूबे

फीस माफी के लिए प्रधानाचार्य को पत्र – Fees Maafi ke Liye Prathna Patra

आवेदन पत्र और प्रारूप – Aavedan Patra in Hindi

दोस्तों हमारे द्वारा लिखे गए Unseen Passages in Hindi for Class 6 कैसे लगे अगर आपको अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों में शेयर करना ना भूलें और अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो हमें कमेंट करके बताएं.

विद्यार्थियों को परीक्षा में अपठित गद्यांश से संबंधित प्रश्न पूछे जाने के क्या उद्देश्य है?

विद्यार्थियों को परीक्षा में अपठित गद्यांश से संबंधित प्रश्न पूछे जाने का उद्देश्य विद्यार्थी की तात्कालिक उत्तर देने की क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल, भाषायी योग्यता तथा विषय-वस्तु ज्ञान का परख करना होता है।

अपठित गद्यांश का उद्देश्य क्या है?

अपठित गद्यांश का उद्देश्य है: 'छात्रों की बौद्धिक गहराई की जाँच करना'। छात्रों की बौद्धिक गहराई की जाँच करना इसका अर्थ यह है कि छात्रों में रही हुई बुद्धि शक्ति का परीक्षण करना।

अपठित गद्यांश का मतलब क्या होता है?

जो गद्यांश बिना पढ़ा हुआ हो गद्यांश हो उसे अपठित गद्यांश कहा जाता है।

अपठित गद्यांश से आप क्या समझते हैं इससे क्या लाभ होता है?

वह गद्यांश, जिसका अध्ययन विद्यार्थियों ने पहले कभी न किया हो, उसे अपठित गद्यांश कहते हैं। अपठित गद्यांश देकर उस पर भाव-बोध संबंधी प्रश्न पूछे जाते हैं ताकि विद्यार्थियों की भावग्रहण-क्षमता का मूल्यांकन हो सके। अपठित गद्यांश का बार-बार मूक वाचन करके उसे समझने का प्रयास करें।