आईआईटी का सबसे बेस्ट कॉलेज कौन सा है? - aaeeaeetee ka sabase best kolej kaun sa hai?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) भारत भर में स्थित पब्लिक तकनीकी और अनुसंधान संस्थान हैं। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अधिकार क्षेत्र में है। ये सभी संस्थान प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 द्वारा शासित हैं, जिसने उन्हें राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित किया है और गवर्नेंस के लिए उनकी शक्तियों, कर्तव्यों और ढांचे को निर्धारित किया है।

प्रौद्योगिकी संस्थान अधिनियम, 1961 में 23 IIT संस्थानों की सूची दी गई है। प्रत्येक IIT स्वतंत्र है और एक कॉमन काउंसिल (IIT Council) के माध्यम से दूसरों से जुड़ा हुआ है, जो उनके प्रशासन की देखरेख करता है। शिक्षा मंत्री IIT परिषद के अध्यक्ष होते हैं। 2021 तक, सभी IIT में ग्रेजुएशन के लिए सीटों की कुल संख्या 16,234 है।

हर साल विभिन्न आईआईटी कॉलेजों में एडमिशन लेने के लिए JEE Main और JEE Advanced की परीक्षा कराई जाती है। छात्र अपने टेस्ट स्कोर के आधार पर ही विभिन्न IIT कॉलोजों में एडमिशन के लिए अप्लाई करते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन एडमिट कार्ड सहित जेईई से संबंधित अन्य सभी सूचनाएं जारी करती है।

Show

भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने NIRF रैंकिंग 2021 जारी की जिसके अनुसार भारत के कुल 23 आईआईटी कॉलोजों में 17 कॉलोजों को टॉप सूची में स्थान दिया गया है। आइए जानते हैं उन 17 कॉलेजों में से टॉप 10 कॉलेजों की सूची को।

Top 10 IIT Colleges: ये हैं टॉप 10 आईआईटी कॉलेज

आईआईटी मद्रास
IIT मद्रास चेन्नई में स्थित है जिसका गठन 1959 में भारत सरकार ने वेस्ट जर्मन सरकार की मदद से किया था। NIRF रैंकिंग द्वारा आईआईटी मद्रास को लगातार तीन वर्षों से भारत के सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग संस्थान के रूप में स्थान दिया गया है।

आईआईटी दिल्ली

IIT दिल्ली की स्थापना 1961 में हुई थी और वर्तमान में यह भारत के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में दूसरे स्थान पर है। पहले इस संस्थान को कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी का नाम दिया गया था और 1963 में इसे संस्थान को IIT नाम दिया गया। यह संस्थान राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित है।

आईआईटी बॉम्बे

IIT बॉम्बे मुंबई के पवई में स्थित है और इसे 1958 में स्थापित किया गया था। यह भारत का दूसरा सबसे पुराना IIT संस्थान है। संस्थान ग्रेजुएशन कार्यक्रमों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है और इस संस्थान में 17 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।

आईआईटी खड़गपुर

IIT खड़गपुर सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है। इसकी स्थापना 1951 में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर शहर में हुई थी और इस संस्थान में 19 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं। IIT खड़गपुर की लाइब्रेरी देश की सबसे बड़ी लाइब्रेरियों में से एक है।

आईआईटी रुड़की
IIT रुड़की को मूल रूप से रुड़की विश्वविद्यालय और थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग के रूप में जाना जाता था। इसकी स्थापना वर्ष 1847 में रुड़की, उत्तराखंड में हुई थी। 2001 में, संस्थान को भारत के छठे IIT के रूप में नामित किया गया था, जिसमें 21 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।

आईआईटी गुवाहाटी

वर्ष 1993 में स्थापित IIT गुवाहाटी भारत का छठा सबसे पुराना आईआईटी है। IIT गुवाहाटी ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित है जिसमें 11 अकादमिक डिपार्टमेंट और 10 रिसर्च सेंटर उपलब्ध हैं।

आईआईटी हैदराबाद

IIT हैदराबाद की स्थापना 2008 में तेलंगाना के संगारेड्डी क्षेत्र में हुई थी और यह अपनी अकादमिक स्ट्रेंथ, रिसर्च और आईटी हब से निकटता के लिए जाना जाता है। इस संस्थान में 14 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।

आईआईटी धनबाद

आईआईटी धनबाद झारखंड के धनबाद में 218 एकड़ के मेन कैंपस के साथ एक पब्लिक तकनीकी संस्थान है। IIT धनबाद को पहले इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद के नाम से जाना जाता था। इस संस्थान में 18 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।

आईआईटी इंदौर

मध्य प्रदेश के इंदौर में स्थित IIT इंदौर की स्थापना 2009 में हुई थी। यह वर्ल्ड क्लास रिसर्च प्रोग्राम प्रदान करता है।

आईआईटी बीएचयू
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बीएचयू की स्थापना 1919 में बनारस इंजीनियरिंग कॉलेज के रूप में हुई थी और 2012 में इसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के रूप में नामित किया गया था। संस्थान में 14 अकादमिक डिपार्टमेंट हैं।

Interesting Facts about Indian Rivers: भारतीय नदियों की रोचक बातें


Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

TOP TEN IIT IN INDIA 2021 – 2022 – हमारे देश में ऐसें कई इंजीनियरिंग कॉलेज है जिनका देश के अलावा विश्व के बेहतरीन कॉलेज कि सूची मे नाम आता है। इस लेख मे हम जानेगे कि TOP TEN IIT COLLAGE IN INDIA के बारे मे। अभी हाल ही में शिक्षा विभाग ( N I R F ) द्वारा एक सूचि जारी की गई है जिसमें देश के टॉप-10 इंजीनियरिंग कॉलेज के बारे में बताया गया है। जहा पर उनके हाल हि वर्षो के प्रदर्शन के आधार पर इस सूची मी शामिल किया गया है।

इस सूची मे जगह बनाना इतना आसान काम नही है। जहा पुरे देश से इन्हे चुना जाता है। बताया जा रहा है कि इन टॉप – १० शिक्षण संस्थानों को तकनीकी क्षेत्र के बेस्ट 3000 संस्थानों में से चुना गया है। इन टॉप-10 संस्थानों का चयन नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) द्वारा किया गया है। इस टॉप – 10 की लिस्ट में टॉप – 10 पर आईआईटीज कॉलेज का ही कब्जा है। तो आइये जानते है देश के टॉप 10 इंजीनिरिंग कॉलेजों के बारे में…

Table

  • 1 १ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास:
  • 2 २ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली:
  • 3 ३ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे:
  • 4 ४ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर:
  • 5 ५ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर:
  • 6 ६ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की:
  • 7 ७ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवाहाटी:
  • 8 ८ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद:
  • 9 ९ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तीरची:
  • 10 १० इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदोर:

१ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास:

Top ten iit in india कि सूची मे मद्रास को पहले नंबर पर रखा गया है। आईआईटी मद्रास का निर्माण १९५९  में किया गया था। यह सिर्फ भारत ही नही बल्कि विश्व के उच्चतम शिक्षण संस्थानों में गिना जाता है। IIT-MADRAS एक आवासीय संस्थान है जिसमें लगभग 550 फैकल्टी, 8000 छात्र और 1200 प्रशासनिक और सहायक कर्मचारी हैं और लगभग 250 हेक्टेयर की खूबसूरत भूमि में स्थित एक स्व-निहित परिसर है। यह कैंपस चेन्नई शहर में स्थित है, जिसे पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था।

२ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली:

Top ten iit in india कि सूची मी दिल्ली को चौथे नंबर पर रखा गया है। IIT-DELHI का निर्माण 1961 में कि या गया था। तब से लेकर अब तक IIT-DELHI देश के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में शामिल होता रहा है। 1961 में दिल्ली में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के रूप में स्थापित, संस्थान को बाद में ‘इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (संशोधन) अधिनियम, 1963’ के तहत राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में घोषित किया गया और इसका नाम बदलकर ‘भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली’ कर दिया गया।

तब इसे अपनी शैक्षणिक नीति तय करने, अपनी परीक्षाएं आयोजित करने और अपनी खुद की डिग्री प्रदान करने की शक्तियों के साथ एक डीम्ड ( Deemed ) विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था। अपनी स्थापना के बाद से, इंजीनियरिंग, शारीरिक विज्ञान, प्रबंधन और मानविकी और सामाजिक विज्ञान सहित 48,000 से अधिक छात्रों ने विभिन्न विषयों में IIT-DELHI से स्नातक किया है। इनमें से, लगभग 5000 छात्रों से उपर ने पीएचडी की डिग्री प्राप्त की है।

३ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे:

Top ten iit in india कि सूची मे बॉम्बे को तिसरे नंबर पर रखा गया है। IIT – BOMBAY का निर्माण 1958 में किया गया था । आईआई बॉम्बे से कई शख्सियत निकली है जिन्होंने हर फिल्ड में देश का नाम रोशन किया है। IIT बॉम्बे विदेशी सहायता के साथ स्थापित होने वाला पहला IIT था। इस IIT – BOMBAY को यूनेस्को से धन तत्कालीन सोवियत संघ के चलन रूबल्स के रूप में मिला था। 1961 में संसद ने आईआईटी को ‘राष्ट्रीय महत्वपूर्ण संस्थान’ के रूप में घोषित किया गया। तब से, IIT – BOMBAY दुनिया के शीर्ष तकनीकी विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में उभरने के लिए तय्यार हो गया।

४ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर:

Top ten iit in india की सूची मे कानपुर को चौथे नंबर पर शामिल किया गया है। IIT- KANPUR की स्थापना 1959 में की गई थी। इसे अमेरिका ओर भारत के सहयोग के तत्वधान के तहत अमेरिका के ९ विश्वविद्यालयों के सहयोग से हुई। IIT- KANPUR मुख्य रूप से विज्ञान एवं अभियान्त्रिकी में शोध तथा स्नातक शिक्षा पर केंद्रित एक प्रमुख भारतीय तकनीकी संस्थान बनकर उभरा है। सन् में सं1963 स्थान का स्थानांतरण वर्तमान स्थान पर हुआ।

५ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खड़गपुर:

Top ten iit in india कि लिस्ट मे खरगपूर को पाचवे नंबर पर रखा गया है। यह सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है जिसका निर्माण भारत सरकार द्वारा 1951 में किया गया था। भारत सरकार ने इसे आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण संस्थान माना है,और इसकी गणना भारत के सर्वोत्तम इंजीनियरिंग संस्थानों में होती है। 1947 में भारत कि आझाधी के बाद IIT- KHARAGPUR की स्थापना उच्च कोटि के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को प्रशिक्षित करने के लिए हुई थी। भारत के सभी IIT संस्थानो मे से इसका क्षेत्रफळ सबसे जादा है । साथ हि यहा के विभाग ओर छात्रों कि संख्या भी सबसे अधिक है।

६ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की:

Top ten iit in india कि सूची मे रूड़की को 6 नंबर पर रखा गया है। IIT- ROORKEE का नाम सबसे पहले कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनियरिंग एट रूड़की ( 1847 – 1853 ) था। इसके बाद इसका नाम थॉमसन कॉलेज ऑफ सिविल इंजीनिरिंग ( 1853 – 1948 ) फिर यूनिवर्सिटी ऑफ रूड़की ( 1948 – 2001 ) हुआ। ओर 2001 में इसका नाम इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रूड़की रखा गया जो कि इसका वर्तमान स्वरूप है। ये उत्तराखंड राज्य के रुरकी मे है। यह संस्थान विश्व के सर्वोत्तम प्रोद्यौगिकी संस्थानो मे अपना स्थान रखता है। इसने प्रोद्यौगिकी विकास के सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है। 

७ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, गोवाहाटी:

Top ten iit in india कि सूची मे गोवाहाटी को इस लिस्ट में सातवें नंबर पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह सांतवा आईआईटी संस्थान है। IIT – GUWAHATI की स्थापना 1994 में की गई थी। ये पुर्वोतर का एकमात्र कॉलेज है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी का शैक्षणिक कार्यक्रम 1995 में शुरू हुआ। वर्तमान में संस्थान में सभी प्रमुख इंजीनियरिंग, विज्ञान को शामिल करने वाले ग्यारह विभाग और पांच अंतर-अनुशासनात्मक शैक्षणिक केंद्र हैं। और मानविय , बीटेक, बीडीएस, एमए, एमडीएस, एमटेक, एमएससी और पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश करते हैं।

कुछ ही समय के भीतर, गोवाहाटी इंस्टिट्यूटने उन्नत अनुसंधान करने के लिए विश्व स्तर के बुनियादी ढाँचे का निर्माण किया है और अत्याधुनिक वैज्ञानिक और इंजीनियरिंग उपकरणों से लैस किया गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी का परिसर एक विशाल 285 एकड मे फैला हुवा है। ब्रम्ह्पुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर शहर के दिल से लगकर, एक तरफ ब्रह्मपुत्र, और दूसरी तरफ पहाड़ियों और विशाल खुली जगहों के साथ, परिसर सीखने के लिए एक आदर्श सेटिंग प्रदान करता है।

८ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हैदराबाद:

Top ten iit in india कि सूची मे हैदराबाद को आठवे स्थान पर रखा गया है। टॉप टेन में शामिल होने वाला यह आठवा आईआईटी संस्थान है। इसकी स्थापना 2008  में की गई थी। IIT – हैदराबाद, सरकार द्वारा शुरू की गई IIT की दूसरी पीढ़ी में से एक है। IIT हैदराबाद की नींव अनुसंधान और नवाचार पर आधारित है। आज IIT -HYDERABADB.Tech, M.Tech , M.Sc M.Phil , M.Des और Ph.D प्रदान करता है। इंजीनियरिंग, विज्ञान, कला और डिजाइन की सभी शाखाओं में कार्यक्रम प्रदान करता है। जीवंत अनुसंधान संस्कृति पेटेंट और प्रकाशनों की संख्या से स्पष्ट है जो IIT – HYDERABAD मे है। IIT में छात्रों को ढेर सारे विकल्प दिए जाते हैं, जिन्हें वे फैकल्टी सलाहकार की मदद से पूरी मेहनत से चुनते हैं। सेमीस्टर तक चलने वाले पाठ्यक्रम IIT हैदराबाद में लगभग एक पूर्वगामी कहानी है।

14 से15 शैक्षणिक वर्ष से सभी बी.टेक कार्यक्रमों में ऐसे पाठ्यक्रमों की पेशकश शुरू हुई जो छोटे क्रेडिट के हैं, जिन्हे फ्रैक्टल एकेडमिक्स कहा जाता है। बहुत सावधानी से छात्रों के उत्साह को बनाए रखने और 1 सेमेस्टर से 8 वे सेमेस्टर तक छात्रों की स्थिति के साथ तालमेल रखने के लिए डिज़ाइन किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में आईआईटी हैदराबाद दुनिया भर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के साथ टाय – अप के साथ निर्माण में अत्यधिक सफल रहा है।

IIT हैदराबाद जापानी विश्वविद्यालयों और उद्योगों के साथ एक बहुत ही विशेष संबंध रखता है, जो अकादमिक और अनुसंधान सहयोगों से परे है। वास्तव में, IIT – HYDERABAD परिसर में कुछ प्रतिष्ठित इमारतें जापानी वास्तुकला सुंदर उदाहरण है । आईआईटीटी एक अद्वितीय समग्र शैक्षिक पारिस्थितिकी तंत्र बना रहा है जो इंटरैक्टिव सीखने, एक उच्च, लचीली शैक्षणिक संरचना, अत्याधुनिक अनुसंधान, मजबूत उद्योग सहयोग और उद्यमशीलता प्रदान करता है। यह एक ऐसा वातावरण प्रदान करता रहा है। जिसमें छात्र अपने सपनों को वास्तविकताओं में अनुवाद करने से नहीं डरते।

९ इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तीरची:

Top ten iit in india को इस लिस्ट में नववे स्थान पर रखा गया है। यह तमिलनाडु की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी का निर्माण 1964 में तीरुचापल्ली मे किया गया था। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान तिरुचिरापल्ली (आईआईआईटीटी) , जिसे IIT – TRICHY के रूप में भी जाना जाता है , राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है और एमएचआरडी के गैर-लाभकारी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल के तहत प्रस्तावित २१ आईआईआईटी में से एक है ।ITT एक शैक्षणिक और अनुसंधान संस्थान पूरी तरह से भारत सरकार , तमिलनाडु सरकार और उद्योग भागीदारों 50 :35 :15 के अनुपात में है। उद्योग भागीदारों मे शामिल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ( टी सी एस )  , इन्फोसिस, रामको सिस्टम । इन जैसे निजी भागीदारो कि मदत से ये इसका परिचालन किया जाता है।

१० इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदोर:

Top ten iit in india कि सूची मे इंदोर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीको दसवे स्थान पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2009 में की गई थी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक विश्व गुरु बनने और एक नई क्रांति की शुरुआत करने के लिए भारत के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, एक अभूतपूर्व आर्थिक विकास के परिणामस्वरूप, भारत सरकार ने तकनीकी जनशक्ति की आवश्यकता को आश्वस्त किया। और आठ नए आईआईटी स्थापित करने का निर्णय लिया। उनमें से छह ने शैक्षणिक वर्ष 2008 – 2009 से काम करना शुरू कर दिया था। ये हैदराबाद, गांधीनगर, राजस्थान, रोपड़, पटना और भुवनेश्वर में स्थापित किए गए थे। INDORE और MANDI ने जुलाई 2009 से कार्य करना शुरू किया।

Top ten iit in india कि सूची मे इंदोर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजीको दसवे स्थान पर रखा गया है। इस यूनिवर्सिटी की स्थापना 2009 में की गई थी। विज्ञान और प्रौद्योगिकी में एक विश्व गुरु बनने और एक नई क्रांति की शुरुआत करने के लिए भारत के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए, एक अभूतपूर्व आर्थिक विकास के परिणामस्वरूप, भारत सरकार ने तकनीकी जनशक्ति की आवश्यकता को आश्वस्त किया। और आठ नए आईआईटी स्थापित करने का निर्णय लिया। उनमें से छह ने शैक्षणिक वर्ष 2008 – 2009 से काम करना शुरू कर दिया था। ये हैदराबाद, गांधीनगर, राजस्थान, रोपड़, पटना और भुवनेश्वर में स्थापित किए गए थे। INDORE और MANDI ने जुलाई 2009 से कार्य करना शुरू किया।

फरवरी 2016 से, IIT – INDORE ने अपने स्थायी परिसर से कार्य करना शुरू कर दिया था । सभी प्रशासनिक कार्यालय, सामग्री प्रबंधन अनुभाग, वित्त और खाता अनुभाग, बेसिक साइंसेज के स्कूल, मानविय और सामाजिक विज्ञान के स्कूल, इंजीनियरिंग के स्कूल, बेसिक साइंस लैब्स और इंजीनियरिंग लैब्स सभी इस परिसर में स्थापित हैं। सेंट्रल लाइब्रेरी भी इसी परिसर में स्थित है। शैक्षणिक कार्यालय संस्थान के छात्रों के सभी शैक्षणिक मामलों के लिए जिम्मेदार है। इस कार्यालय में एक डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स, दो एसोसिएट डीन (अकादमिक), एक प्रशासनिक अधिकारी, एक प्रबंधक और तीन उप प्रबंधक के अलावा कुछ कर्मचारी होते हैं।

आप यह भी पढ सकते हो…

IIT सबसे बढ़िया कौन सा है?

भारत के मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) ने NIRF रैंकिंग 2021 जारी की जिसके अनुसार भारत के कुल 23 आईआईटी कॉलोजों में 17 कॉलोजों को टॉप सूची में स्थान दिया गया है।.
देश में हैं 23 आईआईटी संस्थान।.
आईआईटी मद्रास है नंबर 1 संस्थान।.
सबसे पुराना आईआईटी संस्थान है आईआईटी खड़गपुर।.

भारत में सबसे बड़ा IIT कॉलेज कौन सा है?

आईआईटी मद्रास.
आईआईटी दिल्ली.
आईआईटी बॉम्बे.
आईआईटी कानपुर.
आईआईटी खड़गपुर.
आईआईटी रुड़की.
आईआईटी गुवाहाटी.
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी तिरुचिरापल्ली.

भारत में कितने आईआईटी सरकारी कॉलेज है?

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (अंग्रेज़ी: Indian Institute of Technology) भारत के 23 तकनीकी शिक्षा संस्थान हैं। ये संस्थान भारत सरकार द्वारा स्थापित किये गये "राष्ट्रीय महत्व के संस्थान" हैं। 2018 तक, सभी 23 आईआईटी में स्नातक कार्यक्रमों के लिए सीटों की कुल संख्या 11,279 है।

इंडिया का नंबर वन कॉलेज कौन है?

इंडिया में सबसे नंबर वन कॉलेज कौन सा है? वर्ष 2023 में एनआईआरएफ रेटिंग की सूची (ओवरआल) में भारत की नम्बर वन कॉलेज मिरांडा हाउस (दिल्ली यूनिवर्सिटी से संबद्ध) को घोषित किया गया है।