भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

आपको भी भूख कम लगती है या आपके सामने स्वादिष्ट भोजन होने के बाद भी आपको खाने का मन नहीं होता। भूख की इस कमी को एनोरेक्सिया कहा जाता है। यह स्थिति तब बनती है, जब आपको कुछ भी खाने की इच्छा कम हो। अगर आपके साथ ऐसा बार-बार हो रहा है, तो आपको इसके कारण और लक्षणों के बारे में जरूर पता होना चाहिए।

कई बार कुछ ना खाने पर भी लोगों को भूख नहीं लगती। भले ही उनके सामने कितना भी लाजवाब भोजन क्यों न रख दिया जाए, इसे देखकर वे नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं। भूख कम होने के पीछे स्वास्थ्य स्थितियां कारण हो सकती हैं। हो सकता है कि इसके पीछे की वजह शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की बीमारियां हों। हो सकता है भूख कम लगने से आप कम वजन और कुपोषण का अनुभव करें।

सही समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो मामला बिगड़ भी सकता है। इसलिए ये जरूरी है कि भूख न लगने के पीछे जल्द से जल्द कारण का पता लगाएं और इसका उपचार करें। भूख कम होने के लक्षणों और कारणों के बारे में जानने के लिए पढ़ें हमारा ये आर्टिकल।
(फोटो साभार: istock by getty images)

​भूख में कमी के लक्षण-

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

वजन कम होना-
भूख न लगने का सबसे आम और शुरुआती लक्षण है वजन कम होना। इससे कुछ मामलों में कुपोषण बढ़ सकता है। यदि दिनभर भूखे रहने के बाद आपका वजन कम होने लगे, तो जितनी जल्दी हो सके, डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि आपकी खराब भूख, अवसाद, एनोरेक्सिया नर्वोसा या बुलिमिया जैसी खाने की गड़बड़ी की बड़ी वजह हो सकती है।

​थकान-

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

कुछ मामलों में भूख न लगने पर लोगों के मुंह का स्वाद चला जाता है। शरीर में थकान और कमजोरी इतनी बढ़ जाती है कि भूख लगने पर भी खाने की इच्छा नहीं होती। विशेषज्ञों के अनुसार, सही मात्रा में पोषक तत्व न लेने से व्यक्ति का शरीर जल्दी थक जाता है और उसे कुछ भी खाने का मन नहीं होता।

​खाने की इच्छा नहीं होना-

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

अगर आपने सुबह से कुछ भी नहीं खाया है, तब भी कुछ खाने का मन न करे, तो ये भूख में कमी का लक्षण है। खाने की इच्छा न करना ध्यान देने योग्य लक्षण है।

​भूख कम होने का कारण-

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

कम भूख के पीछे अलग-अलग स्वास्थ्य स्थितियां हो सकती हैं। ज्यादातर मामलों में कारण का उपचार होने के बाद कम भूख की समस्या से छुटकारा मिल जाता है। यहां आप भूख कम होने के पीछे के कारण जान सकते हैं।

बैक्टीरिया- बैक्टीरिया या वायरस भूख न लगने के सबसे बड़े कारणों में से है। यदि बैक्टीरियल इंफेक्शन की वजह से आपको कम भूख लगती है, तो संक्रमण का इलाज होने के बाद आप अपनी भूख में बहुत अंतर देख सकते हैं। बहुत जल्दी आपकी भूख पहले जैसे सामान्य हो जाएगी।

दवाओं का सेवन करना

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

किसी बीमारी के लिए नियमित रूप से किसी दवा का सेवन करना भी भूख में कमी की वजह बन सकता है। यानी कि कुछ दवाएं आपकी भूख को प्रभावित करती हैं। भूख न लगने की स्थिति ज्यादातर तब बनती है जब दवाएं किसी व्यक्ति के पेट और पाचन तंत्र से होकर गुजरती हैं। इस मामले में ज्यादातर डॉक्टर्स एंटीबायोटिक, इम्यूनोथेरेपी और कीमोथेरेपी का सुझाव देते हैं।

​मनोवैज्ञानिक कारण-

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

मनोवैज्ञानिक कारण और मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति एक व्यक्ति की भूख पर असर डाल सकती है। हर वक्त अवसाद, चिंता, घबराहट, तनाव भूख में कमी के कुछ अहम कारण हैं। वयस्कों को भूख न लगने के पीछे एक कारण उनकी उम्र होना भी है।

पुरानी बीमारी का लंबे समय तक इलाज

भूख ना लगना कौन सी बीमारी है? - bhookh na lagana kaun see beemaaree hai?

लंबे समय तक किसी बीमारी का इलाज चलना भी भूख में कमी की वजह बन सकता है। भूख ना लगना प्रतिरक्षा प्रणाली के काम करने की प्रक्रिया में बाधा पैदा करती है। इससे व्यक्ति का पेट तो खराब होता ही है साथ ही बीमार भी रहने लगता है। खासतौर से अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं या फिर अस्थमा, मधुमेह, थायराइड, हार्ट फेलियर या पेट का कैंसर की शिकायत है, तो पूरी संभावना है कि आपको भूख न लगे।

अंतर्निहित स्थितियों के कारण भूख नहीं लगती। वहीं, इनमें से कुछ ऐसे लोग भी हैं, जिन्हें सर्दी, फूड पॉइजनिंग या दवा के साइड इफेक्ट के चलते कुछ भी खाने का मन नहीं होता। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय रहते इलाज करने से भूख पहले जैसे सामान्य हो सकती है।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

हिंदी न्यूज़भूख न लगने के ये हो सकते हैं लक्षण, इन आसान उपायों से बढ़ा सकते हैं भूख

शरीर का हर संकेत बहुत अहम होता है। इसमें भूख न लगना भी शामिल है। यूं तो भूख न लगना एक बहुत सामान्य लक्षण है, लेकिन यह किडनी फेल होने से लेकर कैंसर तक के संकेत देता है।  एम्स के डॉ. केएम नाधीर के अनुसार, भूख न लगने या कुछ भी खाने की इच्छा नहीं होने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें कब्ज, पेट में वायरस, पाचन संबंधी रोग, गलत तरह का खानपान, गलत समय पर खाने-पीने की आदत शामिल हैं। लंबे समय तक भूख न लगने की स्थिति को डॉक्टरी भाषा में एनोरेक्सिया कहा जाता है। इसके मेडिकल या मनोवैज्ञानिक कारण भी हो सकते हैं।

  भूख न लगने के संकेत
खाने के प्रति उत्साह की कमी
खुराक कम होना यानी पेट सामान्य से जल्दी भर जाना
खाते समय थकान महसूस होना, खाना आधा छोड़कर उठ जाना
मनपसंद चीजों को भी नहीं खाना
चबाने और निगलने में परेशानी
खाते समय उबकाई आना

  आमतौर पर भूख न लगने की समस्या शरीर अपने आप ठीक कर लेता है। जो लोग घर या ऑफिस में लंबे समय तक बैठे रहते हैं या शारीरिक रूप से कम सक्रिय रहते हैं, उन्हें अमूमन भूख कम लगती है। ऐसे लोग जिस दिन थोड़ा पसीना बहा लेते हैं, उन्हें तेज भूख लगती है। यह शरीर का सिस्टम करता है, लेकिन लंबे समय से भूख नहीं लग रही है और शरीर का वजन कम हो रहा है तो डॉक्टर से जरूर सम्पर्क करें।

  इसलिए बहुत जरूरी है भूख पर ध्यान देना
भूख में अचानक या धीरे-धीरे कमी होना कई संकेत देता है। इसके  पीछे तनाव भी हो सकता है। यह निमोनिया, हेपेटाइटिस, लीवर में सूजन या जलन, एड्स, किडनी कैंसर का लक्षण हो सकता है। भूख की कमी कई तरह के पाचन रोग की ओर इशारा करती है। जैसे कोलाइटिस, कोलन कैंसर, क्रोन रोग या सीलिएक रोग।

  भूख बढ़ाने के लिए करें ये उपाय
सबसे जरूरी है रोज व्यायाम और अनुशासित जीवनशैली। व्यायाम करने वालों को कभी भूख की कमी नहीं होती। खाना खाने का वक्त और मात्रा निर्धारित करें। ठीक से पालन करने पर शरीर इतना आदी तो जाता है कि वक्त होने पर खुद ही भूख के संकेत देने लगता है। 
कहते हैं, खाना पहले आंखों से खाया जाता है। यानी डिश की सजावट उसे खाने के लिए प्रेरित करती है। इसलिए थाली को सजाकर पेश करें। तरह-तरह की चीजें शामिल कर उसको रंग-बिरंगी बनाएं।
नरम चीजें खाएं। जैसे - खिचड़ी, हलवा, दही, आइसक्रीम, जिन्हें ज्यादा चबाना नहीं पड़ता या बिना चबाए खाया जा सकता है। जो लोग गले की समस्या के कारण नहीं कुछ नहीं खा पाते हैं, वे मिनरल वाटर या नींबू पानी की मदद लें। 
थाली छोटी रखें। कई लोग बड़ी थाली और ढेर सारे व्यंजन देखकर सहम जाते हैं।
भूख बढ़ाने वाली चीजों का सेवन करें जैसे - सेब का ज्यूस, करौंदे का रस, मूली. हरा धनिया, अजवाइन और काला नमक, इलायची, इमली। 
दिमाग का हाइपोथैलेमस वाला हिस्सा ही भूख को नियंत्रित करता है। इस हिस्से को जागृत बनाए रखने के लिए प्राणायाम करें।
 यदि इतना करने के बाद भी भूख नहीं लगती है तो डॉक्टर को दिखाएं। बाजार में भूख बढ़ाने का दावा करने वाले कई टॉनिक उपलब्ध हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह पर ही इन्हें लें।

अधिक जानकारी के लिए देखें: https://www.myupchar.com/disease/loss-of-appetite
स्वास्थ्य आलेख www.myUpchar.com द्वारा लिखे गए हैं।

भूख नहीं लगती है तो क्या करना चाहिए?

Highlights.
अजवाइन अजवाइन पेट की समस्या के लिए बेहद कारगर है। ... .
काली मिर्च काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जो पाचन ठीक करने के साथ भूख बढ़ाने में भी कारगर है। ... .
अदरक अदरक औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ... .
आंवला आंवला में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। ... .
त्रिफला चूर्ण त्रिफला चूर्ण सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।.

भूख ना लगने से कौन सी बीमारी होती है?

भूख ना लगने की समस्या को एनोरेक्सिया कहते हैं. इसमें व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक कमजोरी हो सकती है. यदि किसी व्यक्ति को भूख न लगने की समस्या लंबे समय तक रहती है तो उसके वजन में गिरावट आ सकती है और उसकी हड्डियां भी कमजोर हो सकती हैं.

मुझे पूरे दिन भूख क्यों नहीं लगती?

किडनी की समस्याओं, किसी प्रकार के बैक्टीरियल इंफेक्शन, चिंता, तनाव या डिमेंशिया जैसी बीमारियों में भी भूख खत्म हो जाती है। इसके अलावा भी बहुत से ऐसे कारण हैं, जो किसी व्यक्ति की भूख को प्रभावित कर सकते हैं। जब हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से नीचे चला जाता है, तो एनीमिया की स्थिति पैदा हो जाती है।

भूख कम लगने के क्या कारण है?

कई प्रकार के मनोरोगों की स्थिति में भी भूख न लगने की समस्या सबसे सामान्य देखी जाती है। चिंता-तनाव, डिप्रेशन, शोक जैसी स्थितियां भी आपकी भूख को प्रभावित कर देती हैं। यदि आपको बिना किसी अंतर्निहित समस्या के कारण लंबे समय से भूख न लगने की दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में मनोचिकित्सक से सलाह लिया जाना चाहिए।