भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 1/6

MP Mango Farming: भारतीय आम बड़े चाव से खाते हैं. यहां के राज्यों के में आम की अलग-अलग तरह की प्रजातियां पाई जाती हैं. ये सभी अपने अलग-अलग विशेषताओं को लेकर जाने जाते हैं. कुछ आम अपनी मिठास तो कुछ अपनी साइज की वजह से जाने जाते हैं. यहां लंगड़ा दशहरी मालदा समेत कई ऐसे प्रजाति के आम पाए जाते हैं जिसकी खेती कर किसान बढ़िया मुनाफा हासिल कर रहे हैं,

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 2/6

 मध्य प्रदेश के जबलपुर में खेती की जाने वाला एक आम बेहद चर्चा में बना हुआ है. इसे दुनिया का सबसे महंगा आम बताया जा रहा है. जापान के मियाजाकी शहर में इसकी खेती बड़े पैमाने पर होती है. इस वजह से इसका नाम मियाजाकी रखा गया है. वहीं इसका वैज्ञानिक नाम टाइयो नो टमैंगो है.

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 3/6

 900 ग्राम वजन वाले इस आम की कीमत भारत में 2 लाख 70 हजार प्रति किलो के आसपास बताई जाती है. जबलपुर के रहने वाले संकल्प परिहार बड़े पैमाने पर आम की खेती करते हैं. साल 2020 में उन्होंने जापान के मियाजाकी से आम के कुछ पौधे मंगाए और उनकी खेती करने लगे.  

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 4/6

संकल्प परिहार बताते हैं कि उन्होंने पहले दो तीन पेड़ों से ही इस आम की खेती की थी. उन्हें इसका फायदा हुआ तो उन्होंने इसकी संख्या बढ़ा दी. आज वह तकरीबन 52 पेड़ों की खेती करने लगे हैं. नए पौधे लगाने के लिए वह खुद के पेड़ों के कलम या तो गुठलियों का सहारा लेते हैं. वह कहते हैं कि देश के अन्य किसान उनसे संपर्क कर इस आम के कलम लेकर खेती कर सकते हैं. फिलहाल इसकी खेती भारत में जबलपुर के अलावा  बांग्लादेश, थाइलैंड और फिलीपिंस में भी होने लगी है.

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 5/6

टाइयो नो टमैंगो( मियाजाकी) नाम का ये आम अपनी कीमतों को लेकर फिर से सुर्खियों में है. संकल्प परिहार के मुताबिक हाल के कुछ वर्षों में इस आम के चोरी होने की घटनाएं बढ़ी है. ऐसे में इस बार भी उन आमों की सुरक्षा के लिए उन्होंने बगीचे में 3 गार्ड और 9 कुत्ते लगा रखें हैं..

भारत में सबसे महंगा आम कौन सा है? - bhaarat mein sabase mahanga aam kaun sa hai?

  • 6/6

बताते हैं कि पकने के बाद इस आम का इसका रंग हल्का लाल और पीला हो जाता है और इसकी मिठास भी सबको अपनी तरफ आकर्षित करती है. इसके अलावा इसमें अन्य आमों के मुकाबले रेशे बिल्कुल नहीं पाए जाते हैं. इस आम को एग ऑफ सन यानी सूर्य का अंडा भी कहा जाता हैं. इसके अलावा अपने उग्र लाल रंग के कारण मियाज़ाकी आमों को ड्रैगन का अंडा भी कहा जाता है.

नमिता कुमारी, पूर्णिया। विश्व का सबसे महंगा आम 'ताइयो नो तमागो' यानी मियाज़ाकी आम का उत्पादन अब बिहार में भी संभव है। बिहार के पूर्णिया में पूर्व विधायक स्वर्गीय अजीत सरकार के घर पर इस अनोखे आम का पेड़ लगा है। आम का मंजर सुनहरा और आम का रंग लाल होता है। जानकारों की माने तो यह आम विश्व की सबसे महंगा आम है। एक आम की कीमत 21 हजार और 2.70 लाख रुपए किलो तक यह आम अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिक चुका है।

आम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और केयरटेकर भी रखा
अजीत सरकार के दामाद विकास दास का कहना है कि 30 साल पहले किसी विदेशी साथी ने उनकी पत्नी यानि अजीत सरकार की बेटी रीमा सरकार को गिफ्ट में इस आम का पौधा दिया था। जिसको विधायक की पुत्री ने अपने दरवाजे पर लगा दिया। आज यह आम काफी चर्चा में है। इस आम की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा और केयरटेकर भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि यह आम सूरज की रोशनी पड़ने पर लाल हो जाता है। इसकी खासियत है कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में रहता है। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह आम बहुत ही अच्छा है।

इस आम में है अनानास और नारियल का स्वाद
उन्होंने कहा कि पहले तो उन लोगों को इस आम की खासियत के बारे में पता ही नहीं था। लेकिन जब गूगल और अन्य स्त्रोतों से पता किया तो पता चला कि यह जापान का मशहूर आम 'ताईयो नो तमागो' है, जिससे मियाज़ाकी आम के नाम से भी जाना जाता है। वहीं केयरटेकर चंदन दास ने बताया कि इस आम का स्वाद भी काफी अनोखा है। इसमें अनानास और नारियल का स्वाद आता है। इन दिनों यह आम पूर्णिया में काफी चर्चा में है।

MoneyControl News | अपडेटेड Jun 17, 2021 पर 3:05 PM

आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है। देश में आम की कई किस्में उगाई जाती हैं। आज हम आपको आम की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने वाले जो आप पहली बार सुन रहे होंगे।

क्या आप जानते हैं दुनिया का सबसे महंगा आम कहां पाया जाता है। शायद आपके दिमाग में कई देश आ रहे होंगे। उसमें भारत का भी नाम शामिल होगा। लेकिन ऐसा नहीं है।

दुनिया का सबसे महंगा आम जापान में पाया जाता। वो आम अगर भारत में उगने लगे तो बेहिचक आपकी भी खाने की इच्छा होगी। इस महंगे आम का नाम मियाजाकी (miyazaki) है। दुनिया के बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है।

अब यह आम मध्य प्रदेश के जबलपुर में उगाया जा रहा है। इसकी बागवानी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जबलपुर के संकल्प परिहार और उनकी पत्नी ने कुछ साल पहले अपने बगीचे में दो पौधे लगाए थे। उन्हें इन पौधों की जानकारी नहीं थी कि ये दुनिया के सबसे महंगे आम लग रहे हैं। इन आमों का रंग गहरा लाल होता है।

आम मालिक का कहना है कि आम का उत्पादन करने वाले कई शौकीनों ने इनकी बड़ी कीमत चुकाने के लिए तैयार हैं। एक कारोबारी ने तो इस एक आम के 21,000 रुपये तक देने के लिए तैयार हो गया था। मुंबई के एक ज्वैलर्स ने तो मुंहमांगी रकम देने के लिए तैयार हो गया। आम के मालिक का कहना है कि इन आमों को अब नहीं बेचा जाएगा। बल्कि इससे अधिक से अधिक पौधे उगाए जाएंगे।   

वहीं मध्य प्रदेश के हॉर्टीकल्चर डिपार्टमेंट का कहना है कि इन आमों के पेड़ को देखा है। ऐसे आम भारत में दुर्लभ हैं। इनका स्वाद बहुत मीठा है। ये दूसरे आम से अलग दिखते हैं। उत्पादन कम होने से महंगे ज्यादा हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

भारत का सबसे अच्छा आम कौन सा है?

दशहरी आम देशभर में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली किस्म है. दशहरी आम उत्तर प्रदेश में ज्यादा मिलती है. इस प्रजाति की उत्पत्ति लखनऊ के पास दशहरी गांव से हुई यही वजह है कि इसका नाम ही दशहरी रख दिया. यह जून के आखिरी और जुलाई महीने में उपलब्ध होता है.

हिंदुस्तान का सबसे महंगा आम कौन सा है?

भारत में तइयो नो तमांगो नस्ल के एक आम की कीमत 21 हजार बताई जाती है। पूर्णिया में इस नस्ल का एक पेड़ है जो 25 साल से मौजूद है। इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है। इस आम को खास तरीके से तैयार किया जाता है।

सबसे महंगे आम कौन सा है?

मगर क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे महंगे (World's most expensive mango) आम कहां मिलते हैं और वो इतने खास क्यों हैं? इस आम का नाम है मियाजाकी (Miyazaki mangoes) जो मूल रूप से जापान के मियाजाकी में पाया जाता है मगर ये साउथ ईस्ट एशिया के कुछ-कुछ हिस्सों में भी मिल जाता है. इस आम को 'सूर्य का अंडा' भी कहते हैं.

दुनिया का सबसे अच्छा आम कौन सा है?

इस महंगे आम का नाम मियाजाकी (miyazaki) है। दुनिया के बाजार में इसकी कीमत 2.70 लाख रुपये प्रति किलो है।