चोरी गई वस्तु का पता कैसे लगाएं? - choree gaee vastu ka pata kaise lagaen?

अगर आपकी कोई पसंद की चीज खो गई है तो इसका पता लगाने के लिए  न्यूमेरोलोजी में कुछ आसान तरीके बताए गए हैं।    

क्या आपकी सबसे पसंद की अंगूठी कहीं खो गई है? क्या आपके इयररिंग की जोड़ी कहीं गुम गई है? क्या आप अपनी पसंद की कोई भी चीज कहीं रखकर भूल गई हैं? जी हां, अगर आपकी कोई भी पसंद की वस्तु कहीं खो गई है तो इसका पता आप मिनटों में लगा सकती हैं।

आज तक आपने शायद ज्योतिष से ऐसी चीजों का पता लगाने की बात की होगी। लेकिन आप न्यूमेरोलोजी से भी अपने खोए हुए सामान का पता लगा सकते हैं। अगर आप भी वह व्यक्ति हैं जो नियमित रूप से अपनी खोई हुई चीजों की तलाश में घर का चक्कर लगाते हैं तो आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें कि कैसे आप न्यूमेरोलोजी से अपनी खोई हुई वस्तु का पता लगा सकती हैं। खासतौर पर इस उपाय से आप अपने सोने का सामान भी आसानी से ढूंढ सकती हैं। 

खोई हुई चीज का ऐसे लगाएं पता

चोरी गई वस्तु का पता कैसे लगाएं? - choree gaee vastu ka pata kaise lagaen?

यह एक बहुत ही सरल विधि है जिससे आप निर्धारित कर पाएंगे की हमारी खोई हुई वस्तु कहां है। अगर आपको थोड़ा बहुत भी भाग और जोड़ आता है तो आप इस विधि को कर सकते हैं। आपकी जो भी चीज़ या वस्तु खो गई हो तो उसका नाम ज्ञात कर लें। उसके नाम में जितने अक्षर हैं उन अक्षरों में 3 जोड़ दें  और जो योग फल आएगा उसमे 5 का भाग कर दें। 

जब हम 5 का भाग करेंगे तो कुछ शेषफल आएगा। अगर वो शेषफल 1 आता है तो वह वस्तु कहीं घर में ही मौजूद है और अगर यदि शेषफल 2 आएगा तो वह वस्तु कहीं बाहर चोरी हो गई है और यदि शेषफल 3 आएगा तो वह वस्तु शयन कक्ष में ही मौजूद है। ऐसे में उस वस्तु को शयन कक्ष में ही ढूढें। 

यदि शेषफल 4 आए तो वस्तु आपके घर के आसपास कहीं फेंकी गई है और यदि शेषफल 0 आए तो वस्तु किसी ने मज़ाक में छुपा कर रखी है और जल्द ही मिलने के योग हैं। 

इसे जरूर पढ़ें:न्यूमेरोलॉजी एक्‍सपर्ट से जानें कैसा रहेगा आपके लिए आने वाला साल 2022

कैसे ढूढें अपनी सपने की अंगूठी 

अगर आपकी पसंद की सोने की अंगूठी खो जाए तो आप ऐसे अनुमान लगाएं। जैसे मानें कि अंगूठी में 3 अक्षर होते हैं तो हम 3 में 3 जोड़ देंगे जिसका योग 6 आएगा। उसके बाद हम 6 को 5 से भाग करेंगे तो शेषफल 1 आएगा और यदि शेषफल 1 आता है तो समझें कि आपकी अंगूठी घर में ही हो कहीं हो सकती है। 

खोई हुई सोने की वस्तु का पता लगाने का अन्य तरीका 

चोरी गई वस्तु का पता कैसे लगाएं? - choree gaee vastu ka pata kaise lagaen?

न्यूमेरोलोजी के अनुसार आपकी गुम हुई वस्तु का पता लगाने के लिए सबसे पहले संख्या 1 से लेकर 108 के मध्य का कोई भी अंक मन में सोच लें। अब अपने मन में सोचे हुए अंक को 9 से विभाजित करें। भाग देने पर जो अंक शेष बचता है वह शेषफल ही आपकी खोई हुई चीज के बारे में बता सकता है। 

  • शेषफल 1- यदि आपके भाग देने पर शेषफल 1 बचता है तो खोई हुई वस्तु के पूर्व दिशा में (पूर्व दिशा में रखें यह चीजें) मिलने के संकेत मिलते हैं। 
  • शेषफल 2- यह चंद्रमा का अंक होता है इससे ये पता चलता है कि आपकी खोई वस्तु किसी महिला के पास हो सकती है। 
  • शेषफल 3- यह इस बात का संकेत देता है कि आपकी गुम हुई वस्तु परिवार के लोगों या मित्रों के पास मिल सकती है।
  • शेषफल 4- यह राहु का अंक है और आपकी वस्तु आपकी ही गलती से कहीं खो गयी है और इसके मिलने की सम्भावना न के बराबर है। 
  • शेषफल 5- यदि शेषफल 5 है तो आपकी खोई हुई चीज मिलने की संभावना तो है, लेकिन आपको वस्तु के मिलने का थोड़ा इंतजार करना होगा।
  • शेषफल 6- यह अंक बताता है कि आप अपनी गुम हुई वस्तु किसी को देकर भूल गए हैं।
  • शेषफल 7- शेषफल यह अंक बनने पर अंक ज्योतिष के अनुसार वस्तु के मिलने की काफी संभावना होती है।
  • शेषफल 9 या 0- यदि शेषफल 9 या 0 बचता है तो इसे मंगल (मंगल दोष के उपाय)का अंक माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि खोई हुई वस्तु या तो उसी दिन मिल जाएगी नहीं तो वस्तु के वापस मिलने की संभावना ना के बराबर ही है। 

इस प्रकार आप अपनी किसी पसंदीदा खोई हुई वस्तु का पता मिनटों में लगा सकती हैं और उसे सही स्थान पर रख भी सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik.com  

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

चोरी गई वस्तु का पता कैसे लगाएं? - choree gaee vastu ka pata kaise lagaen?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

खोई हुई चीज को कैसे पता करें कहां है?

खोई हुई चीज का इस तरह लगाएं पता अंक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आपकी गुम हुई वस्तु का पता लगाने के लिए सबसे पहले संख्या 1 से लेकर 108 के मध्य का कोई अंक मन में सोच लें। अब अपने मन में सोचे हुए अंक को 9 से विभाजित करें। भाग देने पर जो अंक शेष बचता है वह शेषफल ही आपकी खोई हुई चीज के बारे में बता सकता है।

चोरी किसने की है कैसे पता करें?

ज्योतिष द्वारा इसका सटीक पता प्रश्न कुंडली से लगाया जाता है। जब भी चोरी का पता लगता है, उस समय को नोट कर लीजिये, प्रश्न कुंडली बनायें। उपरोक्त लग्नों में खोयी वस्तु, उसके दिखाए गए लग्नो के सामने की दिशा में गयी है। चोरी करने वाला कौन हो सकता है ?

खोया हुआ सामान वापस कैसे मिलेगा?

उसी समय एक सफ़ेद रंग का रुमाल ले लें. उसके बीचो बीच एक रूपये का सिक्का रखे. रुमाल को चारों कोनों से बाँध दें. चौबीस घंटों में खोयी हुयी वस्तु का पता चल जाएगा.

प्रश्न कुंडली से घर में रखी वस्तु का पता कैसे लगाएं?

यदि कोई व्यक्ति चोरी गई वस्तु के संबंध में जानने के लिए आए और प्रश्न करे तो जिस समय वह प्रश्न करे उस समय की लग्न कुंडली बना लेना चाहिए या जिस समय वस्तु चोरी हुई है उस समय गोचर में जो लग्न चल रहा था उसके अनुसार फल कथन किया जाता है।