फिरोजा कौन सी राशि वाले पहन सकते हैं? - phiroja kaun see raashi vaale pahan sakate hain?

प्राचीन काल से ही रत्नों का काफी महत्व रहा है। ऐसी मान्यता है की रत्न व्यक्ति केके जीवन में ग्रहो का नकारात्मक प्रभाव को कम करते हैं और भाग्य उदय में मदद करते हैं। रत्न शास्त्र में 9 रत्नों और 84 उपरत्नों के बारे में बताया गया है। उन्हीं में से एक रत्न है ‘फिरोजा’। फिरोजा रत्न धारण करने से व्यक्ति को जीवन में सफलता मिलने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी रत्न को धारण करने से पहले विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं फिरोजा रत्न किन राशियों को किन राशि के लोगों को फिरोजा पहनना चाहिए और इसे पहनने की सही विधि क्या है।

किन्हें पहनना चाहिए फिरोजा
आगे बढ़ने से पहले बता देते हैं की फिरोजा रत्न को अंग्रेजी में टरक्वाइश कहा जाता है। फिरोजा रत्न का गहरे नीले रंग का होता है और देखने में भी काफी आकर्षक होता है। धनु और मीन राशि के लोगों के लिए ये रत्न काफी शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति सकारात्मक स्थिति में है तो इस रत्न को धारण किया जा सकता है। इसके अलावा मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं। इस बात का ख्याल रखें की जब भी ये रत्न धारण करें तो इसके साथ हीरा न पहनें। इसके साथ आप नीलम धारण कर सकते हैं।

वास्तु-शास्त्र के अनुसार जानें घर की कौन सी दिशा है शुभ

फिरोज रत्न पहनने के फायदे
कहा जाता है की फिरोजा रत्न धारण करने वाले व्यक्ति को आने वाले खतरे का पहले की आभास हो जाता है। जब किसी व्यक्ति पर संकट आने वाला होता है तो फिरोजा रत्न चटक जाता है। या फिर फिरोजा रत्न का रंग बदल जाता है। जैसे ही आपका रत्न चटक जाए तो उसे तुरंत बदल लेना चाहिए। रत्न शास्त्र के अनुसार, फिरोजा रत्न पहनने से व्यक्ति की मासपेशियां मजबूत हो जाती है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। साथ ही ये रत्न धन, प्रसिद्धि और ज्ञान बढ़ाता है।

फिरोजा धारण करने की विधि
फिरोजा रत्न को आप गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार के दिन धारण कर सकते हैं। कहा जाता है की इस रत्न को सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक धारण करना शुभ रहता है। इस रत्न को आज चांदी या फिर तांबे किसी भी धातु में पहन सकते हैं। इसे धारण करने से एक रात पहले दूध, शहद, मिश्री और गंगाजल के घोल में डालकर रख दें और फिर अगले दिन सुबह स्नान करने के बाद पूजा करके ही धारण करें।

जीवन में परेशानी लाती है ऐसी चीजें, तुरंत कर दे घर से बाहर

नोट : यह तमाम जानकारी जनरुचि को ध्यान में रखकर दी जा रहा है, ज्योतिष और धर्म के उपाय और सलाहों को आपनी आस्था और विश्वास पर आजमाएं। कंटेट का उद्देश्य मात्र आपको बेहतर सलाह देना है। इस संदर्भ में हम किसी प्रकार का कोई दावा नहीं करते हैं।

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

फिरोजा रत्न कौन सी राशि वाले पहन सकते हैं?

किन्हें पहनना चाहिए फिरोजा धनु और मीन राशि के लोगों के लिए ये रत्न काफी शुभ माना जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बृहस्पति सकारात्मक स्थिति में है तो इस रत्न को धारण किया जा सकता है। इसके अलावा मेष, कर्क, सिंह और वृश्चिक राशि के लोग भी इस रत्न को धारण कर सकते हैं

फिरोजा पत्थर कौन पहन सकता है?

साथ ही जो लोग लंबे समय से व्यवसाय और नौकरी में असफलताओं का सामना कर रहे हैं, उन्हें भी फिरोजा रत्न धारण करने के सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि कुंडली में गुरु ग्रह के आपके पक्ष में ना होने से दांपत्य जीवन में मनमुटाव और प्रेम विवाह में परेशानियां आने लगती हैं।

फिरोजा रत्न कितने दिन में असर दिखाता है?

फिरोजा रत्न को धारण करने के कोई नुकसान अभी तक नहीं जाने गए इसलिए इसे कोई भी पहन सकता है। 2. हालांकि यह माना जाता है कि यदि आपकी कुंडली में बृहस्पति पहले से ही बलवान है तो इसे पहनने की आवश्यकता नहीं है। 3.

फिरोजा कौन सी उंगली में पहनना चाहिए?

फिरोजा रत्न अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए इसके अलावा आप इसे चांदी में लॉकेट के रूप में गले में भी धारण कर सकते हैं।