जापान के लोग इतने सुंदर क्यों होते हैं? - jaapaan ke log itane sundar kyon hote hain?

दुनियाभर में जापान की महिलाओं की ब्यूटी को काफी तवज्जो दी जाती है। इसकी खास वजह है उनकी नैचरल ब्यूटी। ब्यूटिशन की मानें, तो उनकी साफ और खूबसूरत स्किन की खास वजह है उनका जापानी फेसपैक, जिसने इन दिनों ब्यूटी में अपनी खास जगह बनाई है। इसमें चावल को कई रूपों में इस्तेमाल किया जाता है। क्लीनिंग से लेकर फ़ेशल तक में, चावल के पैक और मांड का उपयोग किया जाता है। ब्यूटी को निखारने के ये नैचरल तरीके अब इंडिया में भी खासे पसंद किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं जापानी फेसपैक कैसे किया जाता है और इससे कैसे आप निखार पा सकती हैं:

फेसपैक की खासियत
जापान की महिलाएं चावल से बने फेसपैक से अपनी स्किन को चिकनी और चमकदार बनाती हैं। इसके प्रयोग से स्किन में कसावट आती है और पोर्स भी छोटे हो जाते हैं। इसमें कई प्रकार के विटामिन, मिनरल्स और ऐंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जिनसे चेहरे पर खूबसूरत निखार आ जाता है।

ऐसे लाएं रातभर में चेहरे पर ग्लो


राइस पाउडर के बेशुमार फायदे हैं जैसे:
1- ऑयली स्किन वालों के लिए राइस पाउडर बेहद फायदेमंद है। चावल पाउडर के आटे में पानी मिलकर रात भर के लिए रख दें। सुबह इसमें थोड़ा सा पानी और आधा नींबू निचोड़ कर पेस्ट तैयार करें, अब इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर लगा लें। कुछ समय के बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें। स्किन क्लीन होने के साथ ही शाइनिंग करने लगती है।

2- इससे चेहरे की रंगत निखरती है। चावल के आटे को शहद और दही के साथ मिलाकर एक पैक तैयार कर चेहरे पर लगाएं और फिर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे रंगत निखरती है।

3- डार्क सर्कल: अगर आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हैं तो इस आटे को कैस्टर ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे तो दूर हो ही जाएंगे साथ ही बारीक रेखाएं भी दूर हो जाएंगी।

4- टैनिंग से सुरक्षा: कई बार सूरज की तेज किरणों से भी त्वचा डैमेज हो जाती है। कई बार टैनिंग की प्रॉब्लम भी हो जाती है। ऐसे में चावल के आटे को दूध के साथ मिलाकर लगाएं। इससे टैनिंग की प्रॉब्लम दूर हो जाएगी।

5- डेड स्किन दूर करता है: कुछ लोगों को स्क्रब करना पसंद नहीं होता। इसका एक बेहतर विकल्प है कि आप चावल के आटे को शहद या फिर ऑलिव ऑयल के साथ मिलाकर लगाएं। यह एक अच्छा स्क्रब है, जो डेड स्किन की अच्छी तरह से सफाई कर देता है।

गर्मी में चेहरे के लिए 'रामबाण' हैं ये चीजें


राइस पाउडर को यूज करने के कई तरीके
बॉडी स्क्रब: बॉडी स्क्रब के तौर पर भी चावल का पाउडर बेहद फायदेमंद है। त्वचा की गंदगी को साफ करके उसे नया रंग प्रदान करता है। स्किन की डेड स्किन खत्म हो जाती है। इसका उपयोग करने के लिए आप एक बड़े चम्मच राइस पाउडर में शहद और नारियल के तेल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इसे पूरे शरीर में रगड़ते हुए लगा लें। ये त्वचा के लिए सबसे अच्छा स्क्रब है।

नैचरल डिओडरेंट: चावल पाउडर का उपयोग त्वचा के साथ अंडरआर्म में करने से ये पसीने की दुर्गन्ध को दूर करने के काम करता है। यह अंडरआर्म के कलर को फेयर करता है।

नेचरल ग्लो पाने के लिए: चावल के पाउडर का उपयोग अपने चेहरे पर करने के लिए आप 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर के साथ, 1 चम्मच चावल के आटे को अच्छी तरह मिला लें। फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। यह चेहरे की गंदगी को साफ कर नेचरल ग्लो देता है।

जापान के लोग इतने सुंदर क्यों होते हैं? - jaapaan ke log itane sundar kyon hote hain?


जापानी फेसपैक बनाने के लिए सामान और विधि
जापानी फेसपैक बनाने के लिए 2-3 बड़े चम्मच कच्चा चावल, 1 बड़ा चम्मच गर्म दूध और 1 बड़ा चम्मच शहद की ज़रूरत होती है।

  • सबसे पहले कच्चे चावल को ठंडे पानी में धीमी आंच पर गरम करें, ध्यान दें कि चावल उबलें नहीं।
  • जब चावल सॉफ्ट हो जाएं तो पानी निथारकर चावल को एक कटोरी में निकाल लें। निथारा हुआ पानी बाद में फेसपैक धोने के काम आएगा।
  • फिर चावल में एक चम्मच गर्म दूध डालकर अच्छे से मिलाएं। अंत में इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर सारी सामग्री को फेंट लें।
  • चेहरा धो लें। अब इस फेसपैक या मास्क को अपने साफ चेहरे पर आधा घंटा लगे रहने दें, फिर चावल के पानी और सादे पानी से धो लें।
फ्रूट्स फेसपैक
चेहरे पर ग्लो लाने के लिए आप सेब, संतरे और स्ट्रॉबेरी के पीस को काटकर इसे चावल के साथ मिलाकर पीस लें। शरीर में ठंडक के लिए आप दही का भी उपयोग इसमें कर सकती हैं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट तक के लिए छोड़ दें। फैसपैक के सूख जाने के बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

जापानी महिलाएं दुनियाभर में अपनी बेदाग, निखरी और चमकती स्किन के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी ब्यूटी को लेकर काफी सजग रहती हैं। अपनी सुदंरता को बनाए रखने के लिए जापानी लड़कियां कास ब्यूटी टिप्स को फॉलो करती हैं, ताकि उनकी स्किन ग्लोइंग व बेदाग रहे। चलिए आप हम आपको उनके कुछ ैसे ब्यूटी सीक्रेट्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप भी खूबसूरत दिख सकती हैं।

हेल्दी डाइट

जापानी लड़कियों की खूबसूरती का सबसे बड़ा राज है उनका खान-पान। वह अपनी डाइट में फल, हरी सब्जी और मछली लेती हैं, जिससे त्वचा को सभी जरूरी तत्व मिल जाते हैं। इसके अलावा उनकी डाइट में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 से भरपूर फूड्स शामिल होते हैं।

खाना बनाने का खास तरीका

खाना बनाने की तकनीक भी जापानी महिलाओं का खूबसूरती का खास कारण है। वह कम तेल और स्टिम में खाना पकाते हैं, जिससे उनमें मौजूद न्यूट्रिशियंस बरकरार रहते हैं। इससे बॉडी के साथ-साथ स्किन को भी पूरी तरह से पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा खाने में मसालों का सावधानी भी उनके चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती है। 

नेचुरल ऑयल

स्किन को माइस्चराइज रखने के लिए वह एक खास किस्म का नेचुरल ऑयल यूज करती हैं। साथ ही वह रोजाना एसेंशियल ऑयल जैसे कि चंदन का तेल और लैवेंडर ऑयल अपनी बॉडी में लगाती है।

लोशन मास्क

ग्लोइंग और बेदाग स्किन के लिए वह एक लोशन मास्क नाम का टोनर भी लगाती हैं। इससे त्वचा में कसावट आती है और वह एंटी-एजिंग की समस्याओं से भी बची रहती हैं। इसके लिए थोड़ी कॉटन को टोनर में भिगोकर चेहरे पर कम से कम 10 मिनट तक लगाएं। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे में ग्लो आएगा।

जापान के लोग इतने सुंदर क्यों होते हैं? - jaapaan ke log itane sundar kyon hote hain?

शीट मास्क

यह एक पुराना आविष्कार हैं, जो जापानी लोगों की सुंदरता को बनाएं रखने में मदद करता हैं। इस शीट मास्क को पानी में भिगोकर त्वचा पर लगाया जाता हैं, जिससे त्वचा मॉइस्चराइज एवं सुंदर बनी रहती हैं।

ग्रीन टी

जापानी महिलाएं ग्रीन टी पीती हैं, जिसमें उच्च मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। ये मेटाबॉलिज्म की गति बढ़ाते हैं जिससे वजन कम होने के साथ स्किन भी ग्लो करती है। इतना ही नहीं, वह ग्रीन टी बैग्स फेंकने की बजाए उसे चेहरे पर अप्लाई करती है। यह पोर्स कम करता है और स्किन ग्लो करता है।

जापान के लोग इतने सुंदर क्यों होते हैं? - jaapaan ke log itane sundar kyon hote hain?

चावल का पानी

यहां की महिलाएं चेहरा धोने के लिए चावल का पानी यूज करती हैं। चावल को 20 से 30 मिनट के लिए पानी में रखें और उसके बाद उस पानी को एक बॉटल में भर लें। इस बॉटल को फ्रिज में रखकर रोजाना चेहरा धो सकते हैं। चावल के पानी में कई विटामिन और मिनरल्स है जो कि स्किन के लिए बहुत अच्छा है।

फेस मसाज

स्किन प्रॉब्लम्स को दूर रखने और उसे ग्लोइंग बनाने के लिए वह चेहरे की अच्छी तरह मालिश करती हैं। इससे त्वचा में ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे वो नर्म और लचीली होती है।

जापान के लोग गोरे क्यों होते हैं?

1. जापानी महिलाओं के सौंदर्य का राज उनके खान-पान में छिपा है। अधिक मात्रा में फल, हरी सब्जी और मछली के सेवन से उनके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई और ओमेगा-3 की पूर्ति होती है जिससे उनकी त्वचा में प्राकृतिक चमक आती है।

जापान की लड़कियां पतली क्यों होती है?

जापान की लड़कियो के घर मे खाना गर्म पानी से बनाया जाता है, ओर तेल मसाले का उपयोग बहुत कम किया जाता है। यही वजह है की उनके शरीर में अनावश्यक चर्बी जमा नहीं होती है। लड़कियां दूध और दूध से बनी सभी चीजों के सेवन से परहेज करती है, दूध शरीर में फैट की मात्रा को बढ़ाता है।

क्या जापान में हिंदू रहते हैं?

निकट भविष्य से संबंधित बौद्ध धर्म के विपरीत हिंदू धर्म जापान में अल्पसंख्यक धर्म है। फिर भी, हिंदू धर्म ने जापानी संस्कृति में कुछ हद तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

जापान में हाय कैसे करते हैं?

जापानी भाषा में हेलो कहने के तीन बेसिक तरीके होते हैं: ohayou, konnichiwa, और konbanwa। यह बहुत कुछ उसी तरह का होता है जैसे कि अंग्रेज़ी बोलने वाले कहते हैं, "गुड मॉर्निंग," "गुड डे," और "गुड ईवनिंग," उसी तरह जापानी भी ग्रीटिंग्स का इस्तेमाल दिन के समय के अनुसार अलग-अलग करते हैं