कभी कोई ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी ना होगा? - kabhee koee aisa vishvaas kyon hai ki usaka ant abhee na hoga?

अभी तो मधुर वसंत की शुरुआत ही हुई है। इसलिए अभी उसका अंत नहीं होने वाला। हर सुंदर चीज का अस्तित्व थोड़े ही समय के लिए रहता है। या कई बार ऐसा होता है कि उसकी सुंदरता निहारने में हम इतने मगन हो जाते हैं कि हमें लगता है जैसे समय जल्दी बीत गया हो।

वसंत साल का सबसे सुन्दर मौसम होता है और खुशनुमा होने की वजह से लगता है जैसे बहुत थोड़े समय के लिए ठहरता है। कवि ने इसी भावना को चित्रित करने की कोशिश की है।

हरे-हरे ये पात,
डालियाँ, कलियाँ, कोमल गात।
मैं ही अपना स्वप्न मृदुल कर
फेरूंगा निद्रित कलियों पर
जगा एक प्रत्यूष मनोहर।

वसंत में डालियाँ, कलियाँ और छोटे पौधे सभी कोमल शरीर वाले होते हैं। गात शब्द का मतलब है शरीर। कवि ने लिखा है कि बसंत अपने सपनों जैसे मुलायम हाथों से नींद में डूबी कलियों को जगाने की कोशिश करता है। कोई भी कली जब खिलकर फूल बन जाती है तो ऐसा लगता है कि एक नए सबेरे की शुरुआत हुई है। यहाँ पर प्रत्यूष का मतलब है सबेरा या सुबह।

पुष्प-पुष्प से तंद्रालस लालसा खींच लूँगा मैं।
अपने नव जीवन का अमृत सहर्ष सींच दूंगा मैं।

वसंत ऋतु हर फूल से नींद की आलस को खींचने की कोशिश करता और हर किसी में नये जीवन का अमृत भर देता है।

द्वार दिखा दूंगा फिर उनको
हैं वे मेरे जहाँ अनंत
अभी न होगा मेरा अंत।

जब फूल खिल जायेंगे तो वसंत उन्हें इस असीम संसार के दरवाजे खोलकर उसका मनोहारी दृश्य दिखाएगा।

अगर दार्शनिक तौर पर देखा जाए तो वसंत का कभी अंत नहीं होता। बल्कि वसंत तो एक शुरुआत होती है। वसंत में खिले फूल ही आगे चल के फल बनते हैं। वो फल सभी जीव जंतुओं को भोजन देकर खुशियाँ बाँटते हैं। आखिर में उन्हीं फलों से बीज तैयार होते हैं और एक नई पीढ़ी की शुरुआत होती है। इसलिए वसंत बार-बार ये कह रहा है कि अभी उसका अंत नहीं होगा।

NCERT Solution

कविता से

प्रश्न 1: कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा?

उत्तर: जीवन एक अंतहीन चक्र के समान चलता रहता है। यदि पौधों के जीवन की बात करें तो बसंत ऋतु में अधिकतर पादपों में फूल लगते हैं। यही फूल बाद में फल बनते हैं, जिनसे पशु पक्षियों को भोजन मिलता है और उनका भरन-पोषण होता है। फलों से जो बीज निकलते हैं उनसे फिर एक नये पादप का सृजन होता है। इस तरह से जीवन का पहिया निरंतर चलता रहता है। इसलिए कवि को विश्वास है कि उसका अंत कभी नहीं होगा, क्योंकि अभी तो जीवन के चक्र की नई शुरुआत हुई है।

प्रश्न 2: फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए कवि कौन-कौन सा प्रयास करता है?

उत्तर: कवि अपने मुलायम हाथों से फूलों को पुचकारकर जगाने की कोशिश करता है। कवि चाहता है कि फूलों को नींद से जगा दे और उन्हें वसंत का मनोहारी दृश्य दिखा दे।

प्रश्न 3: कवि पुष्पों की तंद्रा और आलस्य दूर हटाने के लिए क्या करना चाहता है?

उत्तर: कवि फूलों को अपने हाथों से सहलाकर जगाने की कोशिश करना चाहता है।

कविता से आगे

प्रश्न 1: वसंत को ऋतुराज क्यों कहा जाता है? आपस में चर्चा कीजिए।

उत्तर: वसंत के मौसम में पौधों पर फूल खिलते हैं। इसलिए वसंत की छटा देखने लायक होती है। वैसे तो हर ऋतु सुंदर होती है लेकिन जितने रंग वसंत ऋतु में देखने को मिलते हैं उतने किसी अन्य ऋतु में नहीं। इसलिए वसंत को ऋतुराज कहा जाता है।

प्रश्न 2: वसंत ऋतु में आनेवाले त्योहारों के विषय में जानकारी एकत्र कीजिए और किसी एक त्योहार पर निबंध लिखिए।

उत्तर: वसंत ऋतु में कई त्योहार आते हैं लेकिन होली का त्योहार सबसे अधिक मजेदार होता है। पौराणिक कथा के अनुसार असुर राजा हिरण्यकश्यप की बहन होलिका इसी दिन आग में जलकर मर गई थी। इसलिए होली के एक रात पहले होलिका दहन किया जाता है। होली के दिन सब एक दूसरे को रंग और गुलाल से सराबोर करते हैं। हर घर में तरह तरह के पकवान बनते हैं। गुझिया तो प्राय: हर घर में बनती है। लोग भेदभाव और पुराने झगड़े भूलकर होली के दिन एक दूसरे से गले मिलते हैं और इस त्योहार का आनंद लेते हैं।

प्रश्न 3: “ऋतु परिवर्तन का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है” – इस कथन की पुष्टि आप किन-किन बातों से कर सकते हैं? लिखिए।

उत्तर: ऋतु परिवर्तन का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसके कुछ उदाहरण नीचे दिए गए हैं।

ऋतु बदलने के साथ हमारी पोशाकें और खान-पान बदल जाता है। सर्दियों में हम ऊनी कपड़े पहने हैं और चाय कॉफी पीना अधिक पसंद करते हैं। गर्मियों में हम सूती कपड़े पहनते हैं और आइसक्रीम और लस्सी पसंद करते हैं।

हमारी दिनचर्या पर भी इसका गहरा असर पड़ता है। वसंत ऋतु में हम अधिक देर तक खेलना कूदना जारी रख सकते हैं। लेकिन गर्मी में हम जल्दी थक जाते हैं।

बरसात और जाड़े में हमें सर्दी जुकाम से बचने की कोशिश करनी पड़ती है। बरसात आते ही लोग रेनकोट और छाता निकालकर साफ कर लेते हैं, क्योंकि उनकी जरूरत कभी भी पड़ सकती है। जब बारिश होती है तो उस समय पकौड़ों के साथ गरमा गरम चाय पीना बहुत लोगों को पसंद आता है।

उसको विश्वास है कि अभी वो कमज़ोर नहीं है। अपितु उसके अंदर जीवन को जीने के लिए उत्साह, प्रेरणा व ऊर्जा कूट-कूट कर भरी है। एक मनुष्य तभी स्वयं का अंत मान लेता है जब वह अपने अंदर की ऊर्जा को क्षीण व उत्साह को कम कर देता है। प्रेरणा जीवन को ईंधन देने का कार्य करती है, जब ये ही न रहे तो मनुष्य का जीवन कैसा? परन्तु ये तीनों प्रचुर मात्रा में उसके पास हैं। तो कैसे वह स्वयं का अंत मान ले। इसलिए उसका विश्वास है कि वो अभी अंत की ओर जाने वाला नहीं है।

कवि को ऐसा विश्वास कि उसका अंत अभी नहीं होगा, इसलिए है, क्योंकि कवि के मन में जोश और उमंग से भरा हुआ है। कवि के अनुसार उसकी तो अभी-अभी शुरुआत हुई है। उसे अभी जीवन में कई नवीन कार्य करने हैं। उसे युवा पीढ़ी को आलस्य से निकालना है और उनमें जोश एवं उमंग भरकर अपने कर्तव्य के पथ पर धकेलना है।
उसके जीवन की तो अभी शुरुआत ही हुई है, इसीलिए कवि को ऐसा विश्वास है कि अभी उसका अंत नहीं होगा।विशेष :
‘ध्वनि’ कविता जोकि सूर्यकांत त्रिपाठी निराला द्वारा लिखी गई है, उस के माध्यम से कवि निराला युवा मन में जोश भरने का प्रयत्न कर रहे हैं। वे आशावादी दृष्टिकोण अपनाकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं।

संदर्भ :
(‘ध्वनि’ कविता – सूर्यकांत त्रिपाठी निराला, पाठ 1, कक्षा 8

कुछ और जाने :

कवि ने अपने आने को ‘उल्लास’ और जाने को ‘आँसू बनकर बह जाना’ क्यों कहा है?

बदलू के मन में ऐसी कौन सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी ना रह सकी?

कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा ?`?

कवि को ऐसा विश्वास क्यों है कि उसका अंत अभी नहीं होगा? उत्तर:- कवि को ऐसा विश्वास इसलिए है क्योंकि अभी उसके मन में नया जोश व उमंग है। अभी उसे काफ़ी नवीन कार्य करने है। वह युवा पीढ़ी को आलस्य की दशा से उबारना चाहते हैं।

कवि अपने जीवन का अंत क्यों नहीं चाहता है?

कवि अपने जीवन का अंत क्यों नहीं चाहता? वह ईश्वर से स्वयं मिलना चाहता है। वह अपने जीवन में बहुत से कार्य करना चाहता है। वह निरंतर प्रकृति को सँवारना चाहता है।

फूलों को विकसित करने के लिए कवि कौन कौन सा प्रयास करता है?

Solution : कवि चाहता है कि सारे पुष्प अनन्त काल तक अपनी आभा, सुषमा और सुगन्ध सारे वातावरण में बिखेरते रहें। इसलिए किशोरों रूपी फूलों को अनंत तक विकसित करने के लिए उन पर छाये उनींदेपन के आलस्य को दूर करके अपने नवजीवन के अमृत से सहर्ष सींचने का प्रयास करता है।

वसंत को ऋतुराज क्यों कहा जाता है आपस में चर्चा कीजिए?

हमारे देश में छ: ऋतुएँ होती हैं - ग्रीष्म ऋतु, वर्षा ऋतु, शरद् ऋतु, हेमंत ऋतु, शिशिर ऋतु व वसंत ऋतु । इसमें वसंत को ऋतुराज कहते हैं क्योंकि इस ऋतु में न अधिक सर्दी पड़ती है और न अधिक गर्मी। अंग्रेज़ी महीने के अनुसार ये मार्च-अप्रैल में होती है।