लौह तत्व की कमी से मनुष्य में कौन सा रोग होता है? - lauh tatv kee kamee se manushy mein kaun sa rog hota hai?

हमारे शरीर में आयरन (लोहे) की कमी से कौन-कौन से रोग होते है तो आज आज की इस पोस्ट में हम आपको उन सभी बिमारियों या रोगों के बारे में जानकारी देगें कि आयरन की कमी से कौन से रोग होते है। आइये जानते है लौह खनिज की कमी (iron) से होने वाला रोग क्या कहलाता है।

Table of Contents

  • मानव शरीर में लौह की कमी क्या है – body me iron ki kami kya hai
  • मानव शरीर में आयरन के कार्य – Work of iron in human body in Hindi
  • लोहे की कमी से कौन सा रोग होता है –  iron ki kami se kaun si bimari hoti hai
  • आयरन की कमी से कौन सी बीमारियाँ होती है – Iron ki kami se kaun si bimari hoti hai
  • आयरन किन किन चीजों में पाया जाता है – Iron kin kin chijo me paya jata hai 

मानव शरीर में लौह की कमी क्या है – body me iron ki kami kya hai

आयरन अर्थात लोहे की कमी से मतलब यह कि जब व्यक्ति के शरीर के रक्त में लौह खनिज तत्व की कमी हो जाती हैं इसे ही आयरन की कमी कहा जाता है। आयरन की कमी को अंग्रेजी में “Iron Deficiency” कहा जाता हैं। यह आयरन एक खनिज तत्व है जो हमारे शरीर के खून में बहुत ही आवश्यक है। आयरन की सबसे अधिक मात्रा व्यक्ति के रक्त में पाए जाने वाले हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के अंदर पाया जाता हैं। 

मानव शरीर में आयरन के कार्य – Work of iron in human body in Hindi

हमारे शरीर में आयरन बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य करता है, यह मानव रक्त के अंदर उपस्थित रहकर कर अनेक प्रकार की शारीरिक क्रियाओं को संपन्न करता है। मानव शरीर में आयरन जो कि हीमोग्लोबिन में घुलकर ऑक्सीजन को शरीर के सभी अंगों तक ले जाने का कार्य करता है। इसी ऑक्सीजन के कारण हमारे अंगों को कार्य करने के लिए ऊर्जा प्राप्त होती है। ये लौह खनिज तत्व हमारे मस्तिष्क के विकास के साथ साथ हमारे शारीरिक विकास में भी सहायता करता हैं। आयरन कुछ हार्मोन और ऊतकों के उत्पादन के लिए जरूरी होता हैं। मानव शरीर में आयरन (लौह तत्व) के निम्नलिखित कार्य होते है-

  • आयरन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन करने में मदद करता है।
  • बच्चों में बुद्धि का विकास के आयरन सहायक होता है।
  • शारीरिक विकास और मांसपेशियों को ताकत प्रदान करता है।
  • मस्तिष्क को अच्छे तरीके से कार्य करने और आपके IQ को बढ़ाने में मदद करता है।
  • प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाये रखने में और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।
  • ऑक्सीजन को शरीर पूरे शरीर में ले जाने और ऊर्जा उत्पादन का कार्य करता है।

लोहे की कमी से कौन सा रोग होता है –  iron ki kami se kaun si bimari hoti hai

यदि आप जानना चाहते है कि मानव शरीर में लौह की कमी से कौन सा रोग होता है या आयरन की कमी से होने वाला रोग क्या कहलाता है। तो आइये इसे विस्तार से समझते है कि आयरन की कमी से मानव शरीर में कई प्रकार की शारीरिक समस्या हो सकती है। लोहे की कमी से व्यक्ति के दिमाग का विकास अच्छी तरह से नहीं हो पाता है इससे व्यक्ति की यादाश्त कमजोर हो जाती हैं जिसे हम खराब स्मृति भी कह सकते हैं, जो कि मानसिक कार्यों में रूकावट का कारण बन जाता है। आयरन की कमी से बच्चों के विकास में देरी होना, शिशुओं का कम वजन होना, बच्चों में बुद्धि का विकास ना हो पाना आदि। इसके अलावा माँ में आयरन की कमी के कारण बच्चें का समय पूर्व जन्म होना और आयरन डेफिशियेंसी एनीमिया (iron-deficiency anemia) जैसी बड़ी बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।

आयरन की कमी से कौन सी बीमारियाँ होती है – Iron ki kami se kaun si bimari hoti hai

हमारी बॉडी में आयरन की कमी से कई प्रकार की बीमारियाँ हो सकती है, जिसमे से कुछ बीमारियाँ निम्न है – 

  1. एनीमिया – Anemia
  2. हार्ट पल्पिटेशन – Heart Palpitations
  3. रेस्टलेस लेग सिंड्रोम – Restless Leg Syndrome
  4. ग्लोसाइटिस Glossitis
  5. संक्रमण  – Infection

आयरन किन किन चीजों में पाया जाता है – Iron kin kin chijo me paya jata hai 

ऊपर दिए गए आयरन की कमी से होने वाले रोगों से आप समझ ही गए होगें की आयरन हमारे लिए कितना आवश्यक होता है। हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए और हमारे शरीर में रक्त की कमी को पूरा करने के लिए हमारे भोजन में ऐसे खाद्य पदार्थ शामिल करने की आवश्यकता होती है जिससे हमे आयरन की भरपूर मात्रा प्राप्त हो। नीचे कुछ सब्ज़ियाँ दी गई है जिनसे आप आयरन प्राप्त कर सकते हैं।

  • मांस (Meat)
  • अंडे (Eggs)
  • मछली (Fish)
  • हरे पत्तेदार सब्जियां (Green leafy vegetables)
  • फलियां (Beans)
  • टमाटर (Tomato)
  • नट्स (Nuts)
  • आलू (Potato)
  • कद्दू (Pumpkin) 
  • किशमिश (Raisins) 
  • सूखे फल (Dried Fruits)

यह भी पढ़ें –

  • विटामिन के रासायनिक नाम, खोजकर्ता और उनकी कमी से होने वाले रोग
  • विटामिन A का रासायनिक नाम – Vitamin A ka Rasayanik Naam
  • विटामिन B का रासायनिक नाम क्या है – Vitamin B ka rasayanik naam kya hai

यदि आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें और आपको हमारे द्वारा दी गई पसंद आयी है तो आप इस प्रकार की और अधिक जानकारी के लिए हमारे Facebook के पेज को Like और हमें Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।

लौह तत्व की कमी से मानव शरीर में कौन सा रोग होता है?

आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया (या आयरन की कमी वाला एनीमिया) एनीमिया (लाल रक्त कोशिका या हीमोग्लोबिन का कम स्तर) का सबसे सामान्य प्रकार है।

लौह लवण की कमी से क्या हानि होती है?

बार-बार इन्फेक्शन होना, नाखूनों का तड़कना या कमजोर हो जाना, तेज हृदयगति, मिट्टी, बर्फ या स्टार्च जैसी अखाद्य वस्तुओं को खाने की इच्छा होना, बच्चों में भूख की कमी, रेस्टलेस लेग्स सिंड्रोम जैसी अनुभूति होना, आदि।

लौह तत्व का हमारे शरीर में क्या महत्व है?

लौह तत्व का मुख्य कार्य खून के प्रमुख घटक लाल रक्त कणों का निर्माण करना है। इतना ही नहीं, हीमोग्लोबिन के निर्माण का कार्य भी लोहा ही करता है, जो शरीर के अंग-प्रत्यंगों को सुडौल बनाता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में अहम भूमिका अदा करता है।

तत्वों की कमी से कौन सा रोग होता है?

पोषक तत्वों की कमी का असर लंबाई, वजन, कमजोरी और दुर्बलता के रूप में सामने आता है, तो थकान, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द होना एनीमिया के सामान्य लक्षण हैं।