रेडक्लिफ रेखा पर सबसे छोटा जिला कौन सा है? - redakliph rekha par sabase chhota jila kaun sa hai?

राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप

रेडक्लिफ रेखा पर सबसे छोटा जिला कौन सा है? - redakliph rekha par sabase chhota jila kaun sa hai?

राजस्थान स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप: राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°29′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। राज्य की पश्चिमी सीमा भारत-पाकिस्तान की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा है, जो 1070 किलोमीटर लम्बी है। राज्य की उत्तरी और उत्तरी-पूर्वी सीमा पंजाब तथा हरियाणा से पूर्वी सीमा उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश से, दक्षिणी-पश्चिमी सीमा क्रमशः मध्य प्रदेश तथा गुजरात से संयुक्त है। कर्क रेखा ( 23°12°) अक्षांश राज्य के दक्षिण में बाँसवाड़ा-दूंगरपुर जिलों से गुजरती है।

राजस्थान भौतिक विस्तार एवं आकृति:

राजस्थान का क्षेत्रीय विस्तार 3,42,239 वर्ग किलोमीटर में है जो भारत के कुल क्षेत्र का 10.41 प्रतिशत है। अतः क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान की आकृति विषम कोण चतुर्भुज के समान है। राज्य की उत्तर से दक्षिण लम्बाई 826 किलोमीटर तथा पूर्व से पश्चिम चौड़ाई 869 किलोमीटर है।

राजस्थानः स्थिति, विस्तार, आकृति एवं भौतिक स्वरूप – महत्वपूर्ण बिंदु
  • राजस्थान के क्षेत्रफल की दृष्टि से वृहत् जिले
    • जैसलमेर – 38401 वर्ग किमी.
    • बाड़मेर – 28387 वर्ग किमी.
    • बीकानेर – 27244 वर्ग किमी.
    • जोधपुर -22850 वर्ग किमी.
  • राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा जिला:
    • धौलपुर (3034 वर्ग किमी.) है।
    • दूसरा सबसे छोटा जिला ‘ दौसा’ (3432 वर्ग किमी.) है|
  • राजस्थान में कर्क रेखा:
    • राजस्थान राज्य का अधिकांश भाग कर्क रेखा के उत्तर में स्थित है।
    • कर्क रेखा राज्य के डूंगरपुर जिले की दक्षिणी सीमा से होती हुई बाँसवाड़ा जिले के लगभग मध्य से गुजरती है।
    • बांसवाड़ा कर्क रेखा के सर्वाधिक नजदीक शहर है।

राजस्थान की सीमाएँ

राज्य की कुल स्थल सीमा 5920 किमी. है। जिसमें से 1070 किमी. अंतर्राष्ट्रीय सीमा है और 4850 किमी अंतर्राज्यीय सीमा है|

अंतर्राष्ट्रीय सीमा

भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित अंतर्राष्ट्रीय सीमा 3323 कि.मी. है। इसमें से 2308 कि.मी. रेडक्लिफ रेखा है, जो गुजरात से चलकर जम्मू कश्मीर तक जाती हैं|

राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है यह केवल स्थलीय सीमा  बनाता  है

  • स्थलीय सीमा – 5920 km
  • तटीय सीमा – 0 km

स्थलीय सीमा – 

राजस्थान भारत के उत्तर – पश्चिम में स्थित है अतः यह अंतर्राष्ट्रीय सीमा तथा अन्तर्राज्यीय सीमा दोनों बनाता है

राजस्थान की कुल  स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर की है

  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा
  • अन्तर्राज्यीय सीमा

1. अंतर्राष्ट्रीय सीमा – राजस्थान की सीमा (Rajasthan border) 

राजस्थान की कुल  स्थलीय सीमा 5920 किलोमीटर में से 1070 किलोमीटर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा है जो भारत को पाकिस्तान से अलग करती है। राजस्थान की इस अंतर्राष्ट्रीय सीमा को रेडक्लिफ रेखा (REDCLIF LINE) कहते है।

राजस्थान के 4 जिलों में अंतर्राष्ट्रीय सीमा सीमा लगती है-

  1. श्रीगंगानगर – 210km
  2. बीकानेर – 168km
  3. जैसलमेर – 464km
  4. बाड़मेर – 228km
  • सबसे लम्बी अंतर्राष्ट्रीय सीमा जैसलमेर से लगती है
  • न्यूनतम अंतर्राष्ट्रीय सीमा बीकानेर से लगती है
  • अंतर्राष्ट्रीय सीमा के सबसे नजदीक जिला मुख्यालय श्रीगंगानगर है।

रेडक्लिफ रेखा – रेडक्लिफ रेखा भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित सीमा रेखा का नाम है। इसके संस्थापक सर सिरिल रेडक्लिफ( सीमा आयोग के अध्यक्ष) को माना जाता है। इसकी स्थापना 14-15 अगस्त, 1947 को की गयी। इसकी भारत के साथ कुल सीमा 3310 कि.मी. है।

नोट – रेडक्लिफ रेखा (REDCLIF LINE) विश्व की एकमात्र रेखा है जिसका निर्धारण कलम से किया गया है जबकि अन्य सीमा रेखाओं का निर्धारण पर्वत श्रखंला, नदी, महासागर, झील,खाड़ी आदि से हुआ है लेकिन भारत पाकिस्तान के बीच ऐसा कुछ भी उपस्थित नही है

  • रेडक्लिफ रेखा पर भारत के चार राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान व गुजरात स्थित है
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सर्वाधिक सीमा- राजस्थान (1070 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के साथ सबसे कम सीमा- गुजरात (512 कि.मी.)
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक नजदीक राजधानी मुख्यालय- श्री नगर
  • रेडक्लिफ रेखा के सर्वाधिक दुर राजधानी मुख्यालय- जयपुर
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में बड़ा राज्य- राजस्थान
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्र में सबसे छोटा राज्य- पंजाब
  • रेडक्लिफ रेखा एक कृत्रिम रेखा है।
  • पाकिस्तान के दो राज्य (प्रांत) राजस्थान के साथ  सीमा बनातें हैं। –  1. पंजाब प्रांत     2. सिंध प्रांत
  • राजस्थान के साथ सर्वाधिक सीमा – बहावलपुर
  • राजस्थान के साथ न्युनतम सीमा – उमरकोट
  • रेडक्लिफ के नजदीक जिला मुख्यालय- श्री गंगानगर
  • रेडक्लिफ के सर्वाधिक दुर जिला मुख्यालय- बीकानेर
  • रेडक्लिफ पर क्षेत्रफल में बड़ा जिला- जैसलमेर
  • रेडक्लिफ रेखा पर क्षेत्रफल में छोटा जिला- श्री गंगानगर
  • राजस्थान के परिधिय जिले – 25
  • राजस्थान के अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिले – 23
  • राजस्थान के अन्तःवर्ती  जिले – 8 – नागौर, पाली, जोधपुर, राजसमन्द, अजमेर, दौसा, टोंक, बूंदी
  • राजस्थान के केवल अंतर्राज्यीय सीमा वाले जिले – 21
  • राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी केवल अन्तराष्ट्रीय सीमा है – 2 – बीकानेर , जैसलमेर
  • राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी अंतर्राज्यीय एवं अन्तराष्ट्रीय सीमा है- 2

1. गंगानगर  पाकिस्तान + पंजाब,    2. बाड़मेर – पाकिस्तान + गुजरात

  • राजस्थान के ऐसे जिले जिनकी सीमा दो – दो राज्यों से लगती है- 4

1. हनुमानगढ़:- पंजाब + हरियाणा

2. भरतपुर:- हरियाणा + उतरप्रदेश

3. धौलपुर:- उतरप्रदेश + मध्यप्रदेश

4. बांसवाड़ा:- मध्यप्रेदश + गुजरात

  • केवल एक राज्य के साथ सीमा बनाने वाले जिले – 17

राजस्थान में रेडक्लिफ रेखा उत्तर में गंगानगर के हिंदुमल कोट से शुरू होकर  दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव  में समाप्त होती है  है।

राजस्थान की रेडक्लिफ रेखा की लंबाई कितनी है?

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 किमी है। यह राजस्थान के चार जिलों में पाया जाता है। रेडक्लिफ रेखा राज्य के उत्तर में गंगानगर के हिंदू कमल से लेकर दक्षिण में बाड़मेर के शाहगढ़ बाखासर गाँव तक फैली हुई है।

रेडक्लिफ रेखा राजस्थान के कितने जिलों से लगती है?

रेडक्लिफ रेखा के साथ राजस्थान की कुल सीमा 1070 कि. मी. है। जो राजस्थान के चार जिलों से लगती है।

राजस्थान का कौन सा जिला सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है?

सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसलमेर जिला (464 किमी) और सबसे कम अंतरराष्ट्रीय सीमा बीकानेर जिला (168 किमी) है।

रेडक्लिफ लाइन कब बनी?

17 अगस्त, 1947 में दोनों देशों के बीच सरहद बांट दी गई थी। ब्रिटिश वकील सर सिरिल रेडक्लिफ ने एक हिंदू और एक मुस्लिम वकील की मदद से दोनों देशों के बीच सीमा का निर्धारण किया था। उन्हीं के नाम पर इसका नाम रेडक्लिफ ( Radcliffe Line) रखी गई।