मीन राशि वालों को कौन सी माला पहननी चाहिए - meen raashi vaalon ko kaun see maala pahananee chaahie

मीन राशि

मीन राशि वालों को कौन सी माला पहननी चाहिए - meen raashi vaalon ko kaun see maala pahananee chaahie
मीन राशिफल के अनुसार, मीन भचक्र की बारहवीं और अंतिम राशि है। इस राशि का चिन्ह मछली है। मीन संस्कृत भाषा का शब्द है जिसका अर्थ मछली होता है। इसलिए इस राशि का चिन्ह भी मछली है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मीन द्विस्वभाव राशि है और गुरु बृहस्पति इस राशि के स्वामी हैं। यह पंच तत्वों (पृथ्वी, आकाश, जल, वायु और अग्नि) में जल तत्व की राशि है।

Show

मीन राशि वालों की शारीरिक बनावट

  • मीन राशि वाले जातकों का कद औसत होता है
  • इस राशि के जातकों व्यक्तित्व सामान्य नज़र आता है
  • मीन लग्न के जातक अक्सर मोटे होते हैं
  • मीन राशि वाले लोगों की आँखें सुंदर होती है
  • इस राशि के जातकों के कान, गले, भुजा या पैर में तिल होता है

मीन राशि के जातकों का व्यक्तित्व

मीन राशिफल के मुताबिक मीन राशि के जातकों का व्यक्तित्व रहस्यमयी होता है। ये जातक संवेदनशील और दूसरों के विचारों की कद्र करने वाले होते हैं। इनके अंदर बहुमुखी प्रतिभा होती है और अपनी इसी कला के कारण इन्हें समय-समय पर उसका लाभ भी प्राप्त होता है। इस राशि के जातक विश्वास योग्य होते हैं। लेकिन विचारों में सकारात्मक और नकारात्मक सोच का मिश्रण दिखाई देता है। मीन राशि के जातक स्वभाव से धार्मिक होते हैं। इनकी सबसे ख़ास बात यह होती है कि ये बुद्धिजीवी होते हैं। ये जातक काफी उदार स्वभाव के होते हैं। हालाँकि कुछ मामलों में ये रूढ़िवादी हो जाते हैं। ये अक्सर कल्पनाशील और संकोची मानसिकता के होते हैं।

मीन राशि वालों की विशेषताएँ

  • मीन राशि के जातक कलात्मक विचारों के होते हैं
  • मीन राशि के जातक परिस्थितियों को आसानी से समझ लेते हैं
  • ये जातक नए माहौल में आसानी से घुल-मिल जाते हैं
  • रिलेशनशिप में अहंकारी नहीं होते है
  • मीन राशि के जातक थोड़े आलसी प्रवृत्ति के होते हैं
  • मीन राशि वाले दयालु और कोमल हृदय वाले होते हैं
  • इस राशि के जातक तार्किक और स्पष्टवादी होते हैं
  • अपने क़रीबी लोगों का ख्याल रखना इनकी मुख्य विशेषता होती है
  • भय, अत्यधिक भरोसा, और वास्तविकता से मुँह मोड़ना, इनका नकारात्मक पक्ष है

मीन राशि के जातकों की शिक्षा

मीन राशिफल के अनुसार, कला, संगीत, साहित्य लेखन जैसे विषय मीन राशि वालों के प्रिय विषय होते हैं। यदि शिक्षा क्षेत्र में जातक इन विषयों का चुनाव करते हैं तो जातक अधिक सफलता प्राप्त होती है। इसके अलावा इन्हें फोटोग्राफी, ज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, अंकशास्त्र तथा लाइब्रेरी से संबंधित विषयों में ख़ास रुचि होती है।

मीन राशि वालों के लिए सफल कार्यक्षेत्र

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति ग्रह को गुरु कहा जाता है जो ज्ञान, सुख, देवता, मित्र, पुत्र आदि का कारक माना जाता है और गुरु मीन राशि का अधिपति है। अतः मीन राशि के जातकों को लेखन, सम्पादन, अध्यापन, लिपिक, पानी, अनाज, दलाली, मतस्य पालन, कमीशन, एजेंट, आयात निर्यात, कोरियोग्राफी आदि क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त होती है।

मीन राशि वाले जातकों का आर्थिक जीवन

मीन राशिफल के अनुसार, मीन राशि के जातक दूसरों की अपेक्षा अधिक धन कमाते हैं। परंतु फिजूलख़र्ची में भी पीछे नहीं रहते हैं। कई बार तो ऐसा हो जाता है कि फिजूलखर्ची के कारण इन्हें दूसरों से क़र्ज़ लेने की आवश्यकता पड़ जाती है और अपनी विश्वसनीयता के कारण इन्हें आसानी से ऋण भी मिल जाता है। आर्थिक क्षेत्र में इन्हें बार-बार उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है। हालाँकि ज्यादातर समय इनके पास धन की कमी नहीं रहती है।

मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन

मीन राशि के जातकों की नज़र में प्यार के बिना जीवन अधूरा है। ये जातक प्रेम जीवन में रोमांटिक होते हैं। हालाँकि किसी समझदार व्यक्ति को ही ये अपना प्रेमसाथी बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन साथी के चुनाव में ये प्रायः सफल नहीं होते हैं। मीन राशि जातक अपने साथी के भीतर सौंदर्य के साथ गुणों को भी देखते हैं। यदि इनका प्रेम सच्चा होता है तो ये अपने प्यार की ख़ातिर सबकुछ बलिदान करने को तैयार रहते हैं। हालाँकि ऐसा भी संभव है कि ये जातक एक साथ एक से अधिक व्यक्तियों से प्रेम कर सकते हैं। इस राशि के जातकों का प्रेम मात्र शारीरिक संपर्क तक सीमित नहीं रहता है बल्कि यह रोमांस एवं कल्पना से परिपूर्ण भी होता है। मीन राशि वाले जातक कर्क तथा कन्या राशि वालों की ओर आकर्षित होते हैं।

मीन राशि के जातकों का वैवाहिक जीवन

मीन राशिफल के मुताबिक मीन राशि वाले जातकों के लिए कन्या राशि का जीवनसाथी अच्छा माना जाता है। दोनों के संबंधों में काफी अनुकूलता देखने को मिलती है। इस राशि के जातक अविवाहित जीवन की अपेक्षा वैवाहिक जीवन में अधिक सुखी दिखाई देते हैं। हालाँकि यह ख़ुशी पूर्ण हो, ऐसा भी संभव नहीं है। मीन राशि के जातकों का एक से अधिक विवाह होने की संभावना भी रहती है।

मीन राशि के जातकों की मित्रता

मेष, कर्क, सिंह और धनु राशि वालों के साथ मीन राशि के जातकों की अच्छी मित्रता रहती है। वहीं वृषभ, मिथुन, कन्या और तुला राशि वालों से मीन राशि वाले जातकों के बीच वैचारिक मतभेद दिखाई देते हैं। मित्रता को लेकर इनके अंदर समान भाव रहता है। इसलिए ये जातक निर्धन व धनवान तथा जाति-बिरादरी, ऊँच-नीच आदि के आधार पर कोई भेदभाव नहीं रखते हैं।

मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

मीन राशि के जातकों को मधुमेह रोग होने की संभावना रहती है। इसके अलावा इस राशि के जातक मोटापे से भी ग्रसित हो सकते हैं। वहीं इन्हें सूजन, एलर्जी और पैर से संबंधित समस्याओं से भी दो-चार होना पड़ सकता है। मीन राशि के जातकों को भावनात्मक रूप से भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मीन राशि वालों को इन रोगों से सावधान रहने की आवश्यकता रहती है।

मीन राशि वालों का शुभ अंक

मीन राशि के जातकों के लिए 3 और 7 अंक शुभ होता है। अतः 3 अंक की शृंखला जैसे 3, 12, 21, 30 इनके लिए शुभ होती है। इसी क्रम में 7 अंकों की शृंखला 7, 25, 34, 43, 52 और 61 भी मीन राशि वालों के लिए शुभ संख्या होती है।

मीन राशि के जातकों का शुभ रंग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार मीन जल तत्व की राशि है और गुरु इसके स्वामी ग्रह हैं। मीन राशि के जातकों के लिए पीला रंग भाग्यशाली होता है। अतः गुरुवार के दिन मीन राशि वाले जातकों को पीले रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इससे उनके भाग्य में वृद्धि होगी।

मीन राशि के जातकों का शुभ दिन

मीन राशि का 'बृहस्पति' ग्रह से निकट का संबंध है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन गुरुवार होता है। इस दिन ये विशेष प्रसन्न रहते हैं। इनके लिए रविवार का दिन शुभ होता है, सोमवार का मध्य और मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन अशुभ होता है।

मीन राशि के जातकों का शुभ रत्न

मीन राशि के जातकों को पुखराज रत्न धारण करना चाहिए। इससे आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यह रत्न शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता दिलाता है। यदि किसी जातक के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है अथवा संतान संबंधी कोई समस्या है तो पुखराज धारण करने से इस तरह की समस्याएँ दूर होती हैं। इस रत्न के प्रभाव से जातक को स्वास्थ्य एवं आर्थिक क्षेत्र में प्रबल लाभ मिलता है। हालाँकि रत्न को विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए।

मीन राशि के जातकों के लिए शुभ जड़ी

हिन्दू ज्योतिष के अनुसार बृहस्पति ग्रह गुरु, ज्ञान एवं सद्गुणों का कारक होता है। भारंगी की जड़ धारण करने से जातक के स्वभाव में मानवीय प्रेम, धार्मिक एवं आध्यात्मिक ज्ञान की वृद्धि होने लगती है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति लाने एवं संतान प्राप्ति के लिए भी भारंगी की जड़ को धारण किया जाता है। वहीं जिन छात्रों का ध्यान पढ़ाई में नहीं लगता है, उनके लिए भी यह जड़ लाभकारी है।

मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रुद्राक्ष

मीन राशि गुरु के अधीन है और गुरु ग्रह की शांति के लिए पाँच मुखी रुद्राक्ष धारण किया जाता है। अतः मीन राशि के जातकों के लिए पाँच मुखी रुद्राक्ष शुभ होता है। ध्यान रखें, रुद्राक्ष को सदैव विधि के अनुसार ही धारण करना चाहिए।

मीन राशि ko कौन सी अंगूठी पहने?

Notifications. मीन राशि वालों के लिए भाग्यशाली रत्न पुखराज होता है अतः इन्हें वृहस्पति खराब रहने पर पुखराज पहनना चाहिए। गुरुवार के दिन सोने या तांबे की अंगूठी में 3 या 4 रत्ती का पुखराज जड़वाकर वृहस्पति का ध्यान कर तर्जनी अंगुली में धारण करें। यह शुभ एवं फलप्रद होता है।

मीन राशि वालों को कौन से देवता की पूजा करनी चाहिए?

मीन राशि के लिए गुरु, मंगल और रविवार श्रेष्‍ठ दिन हैं।

मीन राशि वालों को कौन सा धागा पहनना चाहिए?

इसके कारक ग्रह सूर्य, मंगल और गुरु माने गए हैं। जल तत्व प्रधान मीन राशि का स्वामी गुरु है। भाग द्विस्वभाव है और मीन लग्न की बाधक राशि वृषभ तथा बाधक ग्रह शुक्र है, लेकिन लाल किताब अनुसार शत्रु और मित्र ग्रहों का निर्णय कुंडली अनुसार ही होता है।

मीन राशि का शुभ रंग कौन सा है?

मीन राशि के लिए शुभ रंग मीन राशि वालों के लिए पीला, नारंगी, हल्का हरा, गुलाबी और समुद्री हरा सबसे शुभ रंग होते हैं।