शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

क्या आप भी उन देशों में बसने के बारे में सोच रहे हैं, जिनके बारे में आप अक्सर सपने देखा करते थे, लेकिन वहां कानूनी रूप से रहने और काम करने के तरीकों के बारे में सोचकर पीछे हट जाते हैं। तो चिंता मत करिए आज हम आपको उन देशों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप सच्चे प्यार में पड़कर शादी द्वारा नागरिकता हासिल कर सकते हैं।
(फोटो साभार : unsplash.com)

नीदरलैंड्स - The Netherlands

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

यह खूबसूरत मध्य यूरोपीय देश लोकप्रिय रूप से हॉलैंड कहलाता है, जहां रहने का सपना हर कोई देखता है। अगर आप नीदरलैंड्स में रह रहे हैं और काम कर रहे हैं तो देश की नागरिकता प्राप्त करने की योग्यता सामान्य रूप से न्यूनतम 5 वर्ष होती है। लेकिन अगर आप यहां के किसी नागरिक से शादी करते हैं, तो इन नियमों में थोड़ी ढील दी जाती है। अगर आप यहां अपने पार्टनर के साथ लगातार 3 साल तक रहते हैं तो आप नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए खुद ही योग्य हो जाते हैं। जब तक आप आवेदन करने के लिए योग्य अवधि के दौरान अपने जीवनसाथी के साथ हैं, तब तक उससे फर्क नहीं पड़ता कि आप नीदरलैंड में रहते हैं या बाहर किसी देश में रहते हैं।

इन देशों में निवेश करने से नागरिकों को मिलता है गोल्डन वीजा, साथ-साथ परिवार को भी मिलते हैं कई और लाभ

(फोटो साभार : unsplash.com)

जर्मनी - Germany

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

जर्मनी भी एक ऐसा देश है, जहां जाने का सपना या बसने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन इमिग्रेशन प्रक्रिया की वजह से वो सपना अधूरा का अधूरा रह जाता है। लेकिन अगर आप यहां के किसी नागरिक से सच्चे प्यार में पड़कर शादी करने के बाद यहां की नागरिकता आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन एक समस्या है, यहां शादी करने के बाद आपको यहां जर्मनी सीखनी पड़ेगी, जो कि नागरिकता हासिल करने के लिए एक अहम हिस्सा है और कानूनी रूप से जर्मनी में अपनी पत्नी के साथ 3 साल की अवधि के लिए निवास भी करना होगा। इस तरह आपको नागरिकता के लिए आवेदन में रखा जाएगा। यहां जर्मनी सीखने के दौरान आपको कुछ पैसे भी दिए जाएंगे।

Immigration: जेब में रखिए भारतीय पासपोर्ट और हो जाइए इन 5 विदेशी जगहों में बसने के लिए तैयार

(फोटो साभार : pixabay.com)

ब्राज़ील - Brazil

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

ब्राज़ील अमेरिका का और दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश है, जहां की नागरिकता पाना भी शादी के जरिए काफी आसान है। जहां कई अन्य देशों में नागरिकता हासिल करने के लिए योग्यता प्रक्रियाओं में वर्षों लग लग जाते हैं, वहीं ब्राजील में यदि आप ब्राजीलियाई से विवाहित हैं, तो आपको अपने प्रेम संबंध के एक वर्ष के भीतर नागरिकता प्रदान की जा सकती है। ये प्रक्रिया निवेश और परमानेंट रेजिडेंस विकल्पों की तुलना में कई बेहतर और तेज है, जहां फॉरेनर 4 साल के बाद बिना किसी रुकावटों के आसानी से वहां रह सकते हैं।

दुनिया के 6 ऐसे देश जिनकी नहीं है अपनी कोई मुद्रा, कारण जानने के बाद आपको भी नहीं होगा यकीन

(फोटो साभार : unsplash.com)

स्विट्ज़रलैंड - Switzerland

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

स्विट्ज़रलैंड दक्षिण-मध्य यूरोप में स्थित एक भूमि से घिरा और पहाड़ी देश है। यह एक ऐसा उन्नत समाज देश है जो विवाह द्वारा नागरिकता की अनुमति देता है। यदि आपको स्विट्जरलैंड में रहने के खर्चे से कोई आपत्ति नहीं है, जो कि अधिकांश विकसित देशों की तुलना में काफी अधिक है, तब तो आप फिर अपनी पार्टनर से यानी स्विस नागरिक से शादी कर सकते हैं। कामकाजी या रेजिडेंस परमिट के माध्यम से स्विट्जरलैंड की नागरिकता को प्राप्त करने में समय लगता है, लेकिन विवाह द्वारा नागरिकता के लिए न्यूनतम पांच वर्ष की आवश्यकता होती है। अगर आप कानूनी रूप से यहां पांच साल से रह रहे हैं और 3 साल से स्विट्जरलैंड के नागरिक के साथ शादी को हो चुके हैं, तो नागरिकता पाने के योग्य हैं। आसपास के कुछ देशों के अलावा, जहां भाषा को समझना एक जरूरी शर्त है, लेकिन स्विट्जरलैंड में पार्टनर के लिए आपको बस स्विस नागरिक होने की जरूरत है।

भारतीय नागरिकों को नहीं होती, एक से अधिक नागरिकता या पासपोर्ट प्राप्त करने की अनुमति, आप भी जानिए इसके पीछे की

(फोटो साभार : unsplash.com)

स्पेन - Spain

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

स्पेन भी बेहद खूबसूरत देशों में से एक है, जहां शादी करके स्पैनिश नागरिकता हासिल करना बेहद आसान है। स्पेनिश बनने का सबसे तेज़ तरीका शादी है। अगर आप यहां के किसी नागरिक से शादी करते हैं, यहां रहते हैं और केवल एक वर्ष के लिए टैक्स का भुगतान करते हैं, तो आप नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए खुद ही ही योग्य हो जाएंगे। जहां किसी देश में नागरिकता हासिल करने के लिए 4 साल लग जाते हैं, वही यहां ऐसा कुछ नहीं है, बल्कि आपकोस्पैनिश भाषा भी सीखने की जरूरत नहीं है।

Immigration: 7 ऐसे देश जो निवेश के आधार पर देते हैं नागरिकता, आप भी पा सकते हैं इंवेस्टमेंट से सिटीजनशिप

(फोटो साभार : unspplash.com)

मेक्सिको - Mexico

शादी करने पर कौन सा देश नागरिकता देता है? - shaadee karane par kaun sa desh naagarikata deta hai?

उत्तरी अमेरिका में स्थित ये देश, पड़ोसी संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्वाटेमाला और बेलीज, एक ऐसी जगह है मैक्सिकन नागरिक को अपना जीवनसाथी बनाकर आसानी से यहां की नागरिकता हासिल कर सकते हैं। आप यहां मेक्सिको में अपनी पत्नी या पति के साथ रहने के दो साल बाद नागरिकता के लिए आवेदन करने के योग्य हो जाते हैं। दूसरा, आप मैक्सिकन पासपोर्ट के लिए भी योग्य हो जाते हैं, जहां आप 134 देशों में वीजा-मुक्त प्रवेश कर सकते हैं।

(फोटो साभार : unsplash.com)

Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

London की नागरिकता कैसे मिलती है?

पैसे देकर मनचाहे देश की नागरिकता लेने का सालाना कारोबार 1.8 लाख करोड़ रु..
करोड़ों का निवेश कर एंटीगुआ से लेकर अमेरिका और ब्रिटेन तक की नागरिकता पाना मुमकिन.
71 लाख रुपए में एंटीगुआ की तो 17 करोड़ रुपए के निवेश से ब्रिटेन की नागरिकता मिल जाती है.

जर्मनी नागरिकता कैसे मिलती है?

जर्मनी - Germany लेकिन एक समस्या है, यहां शादी करने के बाद आपको यहां जर्मनी सीखनी पड़ेगी, जो कि नागरिकता हासिल करने के लिए एक अहम हिस्सा है और कानूनी रूप से जर्मनी में अपनी पत्नी के साथ 3 साल की अवधि के लिए निवास भी करना होगा। इस तरह आपको नागरिकता के लिए आवेदन में रखा जाएगा।

कौन सा देश मुफ्त नागरिकता प्रदान करता है?

Lucia Citizenship By Investment. सेंट लूसिया ने दुनिया भर के 146 देशों को मुफ्त पासपोर्ट की पेशकश की है या आप वहां पहुंचने के बाद भी पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। इन देशों में हांगकांग, सिंगापुर, यूनाइटेड किंगडम और कई अन्य शामिल हैं। नागरिकता प्राप्त करने के लिए सेंट लूसिया में रहने की कोई शर्त नहीं है।

थाईलैंड की नागरिकता कैसे प्राप्त करें?

थाईलैंड (11 लाख रुपए से शुरू) थाईलैंड देश विदेशियों को 'ईलीट' रेजिडेंसी वीजा देता है, जो कि अमीर लोग ही लें सकते हैं । इस वीजा पर आप हर साल 3 हज़ार डॉलर अदा करके थाईलैंड में रह सकते हैं।