दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?
most poisonous snakes

Highlights

  • ये हैं दुनिया के पांच सबसे ज़हरीले सांप
  • एक तो आपके घर के आस-पास ही रहता है
  • सबसे जहरीला सांप कोबरा

Show

भारत ही नहीं दुनिया में हर रोज ना जाने कितने लोग सांपों के काटने से दम तोड़ देते हैं। कई बार तो ऐसा होता है कि आप जिस सांप को देखते हैं उसके बारे में आपको पता ही नहीं होता है कि वह कितना जहरीला है। हालांकि आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दुनिया के ऐसे पांच सबसे जहरीले सांप कौन से हैं, जिनसे आपको हमेशा बच के रहना है। ऐसे देखा जाए तो दुनिया में सांपों की लगभग तीन हजार से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। वहीं भारत की बात करें तो यहां लगभग सांपों की 69 प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें से कई तो बेहद जहरीले भी हैं। इन 69 सांपों में से 29 पानी के सांप हैं, जबकि 40 ऐसे सांप हैं जो जमीन पर रहते हैं। 

सबसे जहरीला सांप कोबरा

दुनिया का सबसे जहरीला सांप फिलिपीनी कोबरा को माना जाता है। कहा जाता है कि अगर यह आपको डस ले तो चंद मिनटों में आपकी मौत हो जाए। हालांकि, भारतीय कोबरा भी कम जहरीला नहीं होता है, जो गांवों में ज्यादातर आपके घरों के आस-पास भी कई बार दिख जाता है। इसलिए कोबरा जब भी दिखे सतर्क हो जाएं।

दूसरा सबसे जहरीला सांप

दूसरा सबसे जहरीला सांप इंनलैंड ताइपन सांप होता है। इस सांप की एक बाइट से आप यमराज के सीधे दर्शन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसके एक बाइट में 100 मिलीग्राम जहर होता है। सिर्फ इतना जहर ही लगभग 100 लोगों को मौत की नींद सुलाने के लिए पर्याप्त होता है। 

तीसरा सबसे जहरीला सांप

तीसरा सबसे जहरीला सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर को माना जाता है। इस सांप के एक बाइट में लगभग 70 मिलीग्राम जहर निकलता है जो एक हांथी को मारने के लिए पर्याप्त है। इसके साथ ही इससे इंसानों की भी मौत निश्चित है। इस सांप का कुछ मिली ग्राम जहर ही आपकी मौत का कारण बन सकता है, तो सोचिए की 70 मिली ग्राम क्या कर सकता है। 

ब्लैक माम्बा

ब्लैक माम्बा ऐसा खतरनाक सांप है जो धरती पर बहुत तेजी से चलता है। कहते हैं कि यह सांप 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। इसके साथ ही ये सांप इतना खतरनाक होता है कि अगर यह अपने शिकार की ओर लपकता है तो कम से कम उसे 10 से 12 बार काटता है और उसके शरीर में लगभग 400 मिलीग्राम ज़हर छोड़ देता है। इससे इंसान की मौत तुरंत हो जाती है।

ईस्टर्न टाइगर सांप

ईस्टर्न टाइगर सांप आपकी सोच से ज्यादा खतरनाक है। इसके जहर में ऐसे केमिकल्स होते हैं जो आपको मारने के साथ-साथ पैरालाइज भी कर सकते हैं। ईस्टर्न टाइगर सांप अगर कायदे से आपको काटे तो आप मर सकते हैं। लेकिन अगर इसने हल्का सा भी आपको काट लिया तो इसके पूरे चांस रहते हैं कि आप पैरालाइज हो जाएं।

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। National News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन

Dark Mode

TV9 Bharatvarsh | Edited By:

Updated on: May 10, 2021 | 2:07 PM IST

अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा दुनिया पर सबसे तेज चलने वाले खतरनाक सांपों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. ब्लैक माम्बा का जहर बेहद खतरनाक होता है. इस सांप का 1 mg जहर भी किसी इंसान की जान ले सकता है.

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

इनलैंड ताइपन मध्य पूर्व ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले इनलैंड ताइपन को वेस्टर्न टाइपन और स्मॉल स्केल्ड स्नेक के नाम से भी जाना जाता है. यह सांप अपने खतरनाक जहर की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इनलैंड ताइपन के एक बाइट में करीब 100 mg जहर होता है जो 100 लोगों की जान लेने के लिए काफी है. इतना ही नहीं, इस सांप का जहब कोबरा के मुकाबले 50 गुना ज्यादा जानलेवा होता है.

1 / 5

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

ब्लैक माम्बा अफ्रीका में पाए जाने वाला ब्लैक माम्बा दुनिया पर सबसे तेज चलने वाले खतरनाक सांपों की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. ब्लैक माम्बा का जहर बेहद खतरनाक होता है. इस सांप का 1 mg जहर भी किसी इंसान की जान ले सकता है. ब्लैक माम्बा को लेकर कहा जाता है कि ये अपने शिकार को एक-दो बार नहीं बल्कि 10 से 12 बार डसता है, जिसकी वजह से शिकार में करीब 400 mg जहर उगल देता है और उसकी मौत हो जाती है.

2 / 5

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

रसेल्स वाइपर रसेल्स वाइपर दुनिया के सबसे खतरनाक सांपों में से एक हैं. ये सांप भारत में पाए जाते हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि रसेल्स वाइपर प्रजाति के सांप भारत में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेते हैं. ये हर साल करीब 25 हजार लोगों को मार देते हैं. इनके काटने से असहनीय दर्द होता है और इंटरनल ब्लीडिंग शुरू हो जाती है.

3 / 5

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

किंग कोबरा दक्षिण पूर्व एशिया में पाए जाने वाले किंग कोबरा दुनिया के सबसे लंबे जहरीले सांप होते हैं. ये अपनी एक बाइट में काफी बड़ी मात्रा में जहर उगलते हैं. किंग कोबरा के काटने से नर्वस सिस्टम पर बहुत बुरा असर पड़ता है. किंग कोबरा का शिकार होने वाले लोग कोमा में भी जा सकते हैं. इसके अलावा इनके काटने से रेसपिरेटरी सिस्टम पर भी असर पड़ता है और समय पर इलाज न मिलने से इंसान की मौत भी हो सकती है.

4 / 5

दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक मध्य ऑस्ट्रेलिया और दक्षिणी न्यू गिनी में पाए जाने वाले ईस्टर्न ब्राउन स्नेक विश्व के सबसे जहरीले सांपों में से एक है. यह सांप ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान लेता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2005 से 2015 तक सांप के काटने से मारे गए कुल ऑस्ट्रेलियाई लोगों में 41 फीसदी लोगों की मौत ईस्टर्न ब्राउन स्नेक के काटने से हुई थी.

5 / 5

आज की बड़ी खबरें

  • दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

    स्टाइलिश और हॉट लुक में अवनीत ने फिर दिखाईं कातिलाना अदाएं

  • दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

    निकिता का लेटेस्ट स्टाइलिश लुक देख फैंस बोले ‘ऑरेंज कैंडी’

  • दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

    ब्लैक कलर की बिकिनी में एकदम हॉट लगीं नितिभा, फैंस के छूटे पसीने

  • दुनिया में सबसे खतरनाक सांप कौन सा है? - duniya mein sabase khataranaak saamp kaun sa hai?

    वेस्टर्न हो या फिर इंडियन, हर लुक में कमाल लगती हैं शहनाज कौर गिल

Most Read Stories

दुनिया का सबसे डेंजर सांप कौन सा है?

ब्लैक माम्बा यह खतरनाक सांप धरती पर सबसे तेज चलने वाला माना जाता है। सबसे हैरानी वाल बात यह है कि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। ब्लैक माम्बा किसी भी अपने शिकार को 10 से 12 बार काटता है और शरीर में 400 मिलीग्राम जहर छोड़ देता है।

विश्व का सबसे जहरीला सांप का नाम क्या है?

सबसे जहरीला सांप कोबरा दुनिया का सबसे जहरीला सांप फिलिपीनी कोबरा को माना जाता है। ... .
दूसरा सबसे जहरीला सांप दूसरा सबसे जहरीला सांप इंनलैंड ताइपन सांप होता है। ... .
तीसरा सबसे जहरीला सांप तीसरा सबसे जहरीला सांप सॉ-स्केल्ड वाइपर को माना जाता है। ... .
ब्लैक माम्बा ... .
ईस्टर्न टाइगर सांप.

सांपों का राजा कौन सा है?

नागों के राजा वासुकि नाग को सभी नागों का राजा माना जाता है। वासुकि को भगवान शिव का परम भक्‍त माना जाता है। यही कारण है कि भगवान शिव उन्‍हें अपने शरीर पर धारण किए रहते हैं।

कौन से सांप में जहर नहीं होता है?

गैर विषैले सांप उदाहरण: क्रेट, वाइपर, कोबरा, आदि. इंडियन पायथन), सैंड बोआ, चेकर्ड कीलबैक इत्यादि।