उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

सोने की सही आदत शरीर को स्वस्थ रहने में मदद करती है। कई बार हम गलत पोजीशन में सोते हैं, जिस कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। कुछ लोगों को पेट के बल यानी उल्टा लेटकर सोने की आदत होती है। ये स्लीपिंग पोजीशन शरीर के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। उल्टे होकर सोने से बॉडी पॉश्चर सही नहीं रहता जिस कारण गर्दन, पीठ और कूल्हे में दर्द  रह सकता है। कोई व्यक्ति अगर लंबे समय से पीठ के बजाय पेट के बल सोता है, तो उसे कई बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। उल्टा सोने से नींद में भी बाधा उत्पन्न होती है। कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद न पूरी होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं उल्टा सोने की वजह से सेहत को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

सिर में भारीपन रहना

कई बार उल्टा सोने की आदत की वजह से नींद नहीं पूरी होती, जिस कारण सिर भारी रहने लगता है। अगर आप तकिया लगाकर उल्टा सोते हैं, तो इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है, जिस कारण सिर में भारीपन और सिरदर्द की समस्या हो सकती हैं। लंबे समय तक उल्टे सोने से सिरदर्द की समस्या बढ़ भी सकती है।

गर्दन में दर्द

उल्टे सोने की आदत की वजह से गर्दन के दर्द की समस्या हो सकती है। उल्टा सोने की वजह से गर्दन मुड़ी रहती है, जिस कारण सिर तक ब्लड की सप्लाई प्रभावित होती हैं और गर्दन मे दर्द होता हैं। कई बार ये दर्द लगातार रहने से सर्वाइकल की समस्या भी हो सकती है। गर्दन का दर्द कंधों और हाथों तक भी पहुंच जाता है, जिस कारण नॉर्मल काम करने में भी परेशानी हो सकती है।

पेट की समस्या

उल्टा सोने की आदत की वजह से पेट से जुड़ी भी कई तरह की समस्याएं पैदा हो सकती हैं। लगातार उल्टा सोने की वजह से अपच, कब्ज और पेट में दर्द जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। उल्टा सोने की वजह से रात भर पेट पर भार बना रहता है, जो खाना पचाने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। इससे बाद में कब्ज और अपच आदि समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।

स्किन से जुड़ी परेशानियां

नींद पूरी नहीं होने के कारण स्किन बेजान और डल नजर आती है। उल्टा सोने की वजह से स्किन को ठीक ढंग से ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं हो पाता, जिस कारण स्किन से जुड़ी परेशानियों होने का खतरा बना रहता है। कई बार उल्टा सोने की वजह से नींद में बार-बार खलल पड़ता है और नींद पूरी नहीं हो पाती। इससे स्किन पर पिंपल्स, एक्ने और झुर्रियां आदि की समस्या भी बढ़ने लगती है। कई बार बेड पर मौजूद गंदगी स्किन पर कई  प्रॉब्लम्स का कारण बनती है।

उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

ब्रेस्ट में दर्द 

महिलाएं अगर लगातर उल्टा सोती हैं, तो ब्रेस्ट में दर्द हो सकता है। पेट के बल सोने की वजह से ब्रेस्ट पर लगातार दबाव बनता है और उनमें दर्द की शिकायत हो सकती है। प्रेगनेंट महिलाओं को भी उल्टा सोने की आदत से भी बचना चाहिए। उल्टा सोने की वजह से शिशु की सेहत को नुकसान हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- Body Pain: थकान और बॉडी पेन को कम करेंगे ये 5 घरेलू उपाय

उल्टा सोने की आदत शरीर में कई तरह की समस्याएं पैदा करती है। उल्टा सोने की वजह से कमर दर्द, पेट दर्द और स्पाइन में दर्द की संभावना बनी रहती है। इस आदत से निपटने के लिए एक करवट सोना शुरू कर सकते हैं। इससे उल्टा सोने की आदत से बचाव होगा। कई बार पेट में कीड़े की वजह से व्यक्ति उल्टा सोता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर से अवश्य परामर्श लें।

All Image Credit- Freepik

उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

What Are the Best Sleeping Positions? कई लोगों में होती है उल्‍टा सोने की आदत, जानिए इससे होने वाले नुकसान?

How Your Sleep Position Affects Your Health: गलत पोजीशन में सोने से गर्दन से लेकर पीठ और कई दूसरी परेशानी हो सकती हैं. बहुत से लोगों को पेट के बल (Pet Ke bal sona) सोना पसंद होता है, लेकिन यह सोने का सबसे गलत तरीका है. हालांकि केवल कुछ वयस्क ही इस स्थिति में सोना पसंद करते है. पेट के बल सोने से गर्दन, पीठ और कूल्हे में दर्द हो सकता है. इससे एसिड रिफ्लक्स के लक्षण बढ़ सकते हैं. इसलिए खासतौर पर उन लोगों को इस पोजीशन में सोने से बचना चाहिए जो GERD (खाने की नली में खाना ऊपर लौटना) से पीड़ित हैं.

पेट के बल सोने के नुकसान | Sleeping on Your Stomach: Is It Bad for You

यह भी पढ़ें


1. कमर दर्द बढ़ सकता है: जिन लोगों को पेट के बल सोने की आदत होती है, उन्हें कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है. दरअसल पेट के बल सोने से हमारी बैक बोन अपनी नैचुरल शेप में नहीं रह पाती. इसी वजह से लंबे समय तक पेट के बल सोने से कमर में दर्द हो सकता है. 

पीरियड आने की सही उम्र क्‍या है और कितनी ब्लीडिंग को माना जाएगा नॉर्मल? पाएं Periods से जुड़े ऐसे ही सवालों के जवाब 

उल्टा सोने से क्या बीमारी होती है? - ulta sone se kya beemaaree hotee hai?

2. गर्दन और सिर में दर्द : पेट के बल सोने से गले में दर्द की शिकायत हो सकती है. समस्या गंभीर होने पर पूरे नर्व में दर्द महसूस होने लगता है. इससे सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है. ऐसा इसलिए पेट के बल सोने से गर्दन मुड़ जाती है और सिर तक ब्लड की ठीक से सप्लाई नहीं हो पाती.

3. पेट से जुड़ी समस्या : जो लोग पेट के बल सोते हैं, उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने के ज्यादा चांस रहते हैं. ये अपच, कब्ज, पेट दर्द का कारण बनता है. दरअसल, उल्टा सोने के कारण हमारे पेट पर दबाव बढ़ जाता है और खाने का पाचन ठीक से नहीं हो पाता.

लड़कियों को पेट के बल क्यों नहीं सोना चाहिए?

महिलाओं या लड़कियों को भी पेट के बल न सोने की सलाह दी जाती है. इस पॉजिशन में सोने से उनमें ब्रेस्ट में दर्द की शिकायत हो सकती है. यह ब्रेस्ट पर दबाव डालता है और लगातार ऐसे सोने से उनमें दर्द की शिकायत भी हो सकती है. असल में पेट के बल सोने से ब्लड की सप्लाई पर भी असर पड़ता है, जो नुकसान पहुंचा सकता है. 

World No Tobacco Day 2022: धूम्रपान की आदत बना सकती है आपको अंधा, बहुत तेजी से कम होने लगती है आंखों की रोशनी

इस पोजीशन में सोने का एक फायदा भी | What Are the Best Sleeping Positions?

पेट के बल सोने का एक फायदा भी है. इससे खर्राटों और स्लीप एपनिया की संभावना कम हो सकती है. इसलिए कभी-कभी अपने पेट के बल सोना ठीक होता है लेकिन अगर यह आपकी सोने की पसंदीदा स्थिति है, तो भविष्य में इससे समस्या हो सकती है.

How To Lose Weight Fast | Weight Loss Tips | बेस्ट वेट लॉस टिप्स, डाइट प्लान और वेट मैनेजमेंट

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

औरतों को उल्टा क्यों नहीं सोना चाहिए?

पेट से जुड़ी समस्या : जो लोग पेट के बल सोते हैं, उन्हें पेट से जुड़ी समस्याएं होने के ज्यादा चांस रहते हैं. ये अपच, कब्ज, पेट दर्द का कारण बनता है. दरअसल, उल्टा सोने के कारण हमारे पेट पर दबाव बढ़ जाता है और खाने का पाचन ठीक से नहीं हो पाता.

सीधा सोने से क्या फायदा होता है?

स्टाइलक्रेज के मुताबिक सीधे सोने से सबसे ज्यादा फायदा शरीर में रीढ़ की हड्डी को मिलता है. गर्दन से लेकर कमर तक की हड्डी को रिलेक्स मिलता है. आड़े-तिरछे सोने से कमर का दर्द बढ़ सकता है. अगर कोई इंसान कमर दर्द, गर्दन दर्द या रीढ़ की हड्डी में होने वाले दर्द से परेशान है तो, पीठ के बल सोना उसके लिए फायदेमंद हो सकता है.

पेट के बल लेटने से क्या नुकसान है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अक्सर पेट के बल सोने वाले लोगों के शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द, झुनझुनी और सुन्नता की समस्या हो सकती है। कुछ अंगों में ऐसा महसूस हो सकता है कि जैसे वह बिल्कुल निष्क्रिय हो गए हों। पेट के बल सोने की आदत के कारण यह आपके सिर और रीढ़ की अलाइंमेंट पर भी असर हो सकता है।

पेट के बल सोने वाले व्यक्ति कैसे होते हैं?

पेट के बल सोना ऐसे सोने वाले लोग किसी भी प्रकार का खतरा उठाने के लिए तैयार नहीं होते। ये बहुत ही सोच-समझकर किसी से दोस्ती करते हैं। और आसानी से किसी पर विश्वास नहीं करते।