उड़द की दाल और दही खाने से क्या होता है - udad kee daal aur dahee khaane se kya hota hai

दही (Curd) के उपयोग से कई व्यंजन बनाए जाते हैं, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। साथ ही गर्मी के मौसम में दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए दही खाने से कई बीमारियां भी दूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजे होती है, जिसके साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दही के साथ इन चीजों का सेवन करते हैं, तो यह जहर बन जाती है। जिससे आपके स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

दही के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन (Do Not Eat This Food With Curd In Hindi)

दही और उड़द दाल

अगर आप भोजन में उड़द दाल (Urad Dal) का सेवन कर रहे हैं, तो दही का भूलकर भी सेवन न करें। क्योंकि इससे पेट संबंधी जैसे एसिडिटी, सूजन, डायरिया की शिकायत हो सकती है।

दही और दूध

दही और दूध (Milk) का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से डाइजेशन संबंधी परेशानियां हो सकती है। साथ ही उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।

दही और आम

गर्मी के मौसम में आम (Mango) खाना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप आम खा रहे हैं, तो उस समय दही का सेवन न करें। क्योंकि आम के साथ दही का सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

दही और प्याज

अक्सर लोग भोजन करते समय सलाद में प्याज (Onion) खाना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप प्याज का सेवन कर रहे हैं, तो भोजन में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि प्याज और दही एक साथ खाने से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

दही और खट्टे फल

दही के साथ भूलकर भी खट्टे फलों (citrus fruits) का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन दोनों का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे पेट संबंधी परेशानियां हो सकती है।

दही और घी

अक्सर लोग पराठे में खूब सारा घी (Ghee) लगाकर दही के साथ खाना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं दही के साथ घी खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अगर आप दही और घी का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

नई दिल्ली: दही (Curd) के साथ कई लोग कुछ भी मिलाकर खा लेते हैं, ऐसा करने से टेस्ट तो बढ़ जाता है लेकिन क्या आपको पता है कई बार ये आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है. जैसे कि दही के साथ कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो दही में प्याज डालकर खूब चाव से खाते हैं. वहीं कुछ लोग दही के साथ दूध का सेवन करते हैं, ऐसा करना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है. 

दही के साथ प्याज खाना नुकसानदेह

दही में प्याज डालकर तो आप बड़े चाव से खाते हैं लेकिन इससे आपके शरीर को कितना नुकसान पहुंचा रहा है क्या आप ये जानते हैं. दही और प्याज दोनों की तासीर अलग-अलग होती है. दही ठंडा होता है जबकि प्याज की तासीर गर्म होती है. इन दोनों को एक साथ खाने की वजह से दाद, खाज, खुजली, एग्जिमा, सोराईसिस, त्वचा और पेट से संबंधित कई बीमारियां आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती हैं. इसलिए अगर आप इन दोनों चीजों को अभी तक एक साथ खा रहे थे तो तुरंत छोड़ दें. 

उड़द की दाल और दही खाने से क्या होता है - udad kee daal aur dahee khaane se kya hota hai

दही के साथ इन चीजों को भी कभी न खाएं

आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है.

उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए, दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं जिससे पाचन की समस्या हो सकती है.

यह भी पढ़ें- इस खास पौधे की चाय से दूर होगी सर्दी-खांसी, पेट की परेशानी से भी मिलेगा छुटकारा

दूध और दही
दूध और दही दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है. साथ ही डाइडेशन की परेशानी भी हो सकती है.

तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे पाचन पर असर पड़ता है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

एक भारतीय शादी में सबसे भोजन महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। चलिए जानते हैं कि एक भारतीय शादी में कितने मेन कोर्स रखने चाहिए।

एक शादी हर परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। और खाना आपकी शादी के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। बिना दावत के शादी नहीं होती! फिर आपको तो पता ही है कि दावत ठीक न हो तो 4 लोग बातें बनाने लगते हैं।

इसके अलावा, यह महत्वपूर्ण है कि आप अपनी शादी के लिए जो भोजन तैयार करते हैं वह स्वादिष्ट और शानदार हो। अगर ऐसा भी न हुआ तो वही 4 लोग बातें भी बनाएंगे और जीवन भर शिकायत करते रहेंगे। यही कारण है कि बाकी चीजों के साथ खाने में दावत को भी बहुत तवज्जो दी जाती है।

हमारी इंडियन वेडिंग में वैसे हर तरह के लोग होते हैं। विभिन्न संस्कृतियां होती है और फिर खाने की बात तो क्या ही की जाए? हर शहर अपने खास व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध हैं और वही आपको शादियों में देखने को भी मिलता है।

स्टार्टर, ड्रिंक्स, स्नैक्स, डेजर्ट, मेन कोर्स तो आपने शादियों में देखा ही होगा लेकिन आपको पता है कि लगभग कितने मेन कोर्स एक शादी में होने चाहिए।  वैसे तो सबकी अपनी इच्छा और बजट पर तय होता है, लेकिन हम आपको बताते हैं कि कम से कम कितनी मेन कोर्स डिशेज आपकी शादी में होनी चाहिए। किसी आम शादियों में 25-30 डिशेज होती हैं और यह लोगों की प्राथमिकता के हिसाब से कम जाता भी होती रहती हैं। मेन कोर्स की ही कुछ 10-15 डिशेज को लोग शादी के मेनू में शामिल करते हैं। आइए आपको बताएं कि किन चीजों को किस तरह से मेनू में शामिल करना चाहिए।

मेन कोर्स में होनी चाहिए ड्राई सब्जियां

bhindi cooking tips

एक मेन कोर्स बिना ड्राई सब्जियों के अधूरा है। आपकी नजर भी शादी के खाने वाले बुफे में गई होगी तो आपने देखा होगी कि लोग तरह-तरह की ड्राई सब्जियां भी मेनू में शामिल करते हैं। आपको बता दें कि आपके मेनू में 4-5 अलग-अलग सब्जियां जरूर होनी चाहिए। इससे ज्यादा आपके बजट पर निर्भर करता है, लेकिन कम से कम 4-5 सब्जियों को मेनू में जरूर रखें।

  • नवरतन कोरमा
  • पनीर मेथी मलाई
  • भरवां भिंडी
  • वेज माखनवाला
  • कुरकुरी भिंडी
  • तवा भिंडी
  • पालक पनीर
  • आलू पालक

मेन कोर्स में होनी चाहिए ग्रेवी रेसिपीज

मेन कोर्स में में ग्रेवी रेसिपीज हो तो आपका स्वाद बढ़ जाता है। आपके शादी के मेनू में इसी तरह 5-6 ग्रेवी और करी रेसिपीज होनी चाहिए, ताकि लोगों को अलग-अलग फ्लेवर और स्वाद मिल सके। 

  • मलाई कोफ्ता
  • पनीर लबदार
  • कश्मीरी दम आलू
  • अमृतसरी पनीर टिक्का
  • दही वाले आलू
  • नवरतन करी

मेन कोर्स में होनी चाहिए दालें

dal makhani main course

आपने बहुत से लोगों को शादियों में चावल और दाल मखनी खाते हुए देखा होगा। कई लोग शादियों में बस 1-2 दाल मेन कोर्स में रखते हैं क्योंकि इन्हें बहुत ज्यादा खाया भी नहीं जाता है। अगर आप दाल ज्यादा पसंद करते हैं तो आप 2-3 दालों को मेन कोर्स में शामिल कर सकते हैं।

  • दाल तड़का
  • दाल मखनी
  • पंचरत्न दाल
  • छोले
  • उड़द दाल

मेन कोर्स में होने चाहिए ये पुलाव रेसिपीज

जीरा राइस भी शादियों में होता ही है, लेकिन आपको मेनू में कुछ पुलाव रेसिपीज भी शामिल करनी चाहिए। इससे खाने की वैरायटी ज्यादा भी रहेगी और लोगों को नए स्वाद वाले पुलाव भी पसंद आएंगे।

  • मेथी पुलाव
  • कश्मीरी पुलाव
  • पुदीना पुलाव
  • काबुली पुलाव
  • बसंती पुलाव

तो कुल मिलाकर आपको अपने मेन कोर्स में अच्छी और बढ़िया डिशेज रखनी चाहिए। ऐसी रेसिपीज को शामिल करें जो लोगों को कंफर्ट भी दें और स्वाद भी। आप कुछ अद्भुत रेसिपीज भी शामिल कर सकते हैं। मेन कोर्स रेसिपीज में सब्जियों, ग्रेवी, पुलाव और दाल को मिलाकर कम से कम 12-15 डिशेज होनी चाहिए।

आपको शादी के मेन कोर्स में सबसे ज्यादा क्या खाना पसंद है, हमें कमेंट कर बताएं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

Her Zindagi

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

उड़द की दाल के साथ दही खा सकते हैं?

दही के साथ उड़द की दाल का सेवन लंबे समय में आपके पाचन को बाधित कर सकता है । इससे एसिडिटी, गैस, सूजन और यहां तक ​​कि दस्त भी हो सकते हैं।

क्या हम दाल और दही एक साथ खा सकते हैं?

दाल की प्रकृति गर्म होती है जबकि दही की प्रकृति ठंडी होती है, दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ मिलाने पर शरीर पर विपरीत प्रभाव पड़ता है । यह गैस्ट्रिक बना सकता है और दिल की समस्याओं को जन्म दे सकता है।

दही के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

मछली के साथ दही खाने से निश्चित रूप से बचना चाहिए, क्योंकि वे दोनों प्रोटीन से भरे होते हैं। सूत्रों के अनुसार जब पशु प्रोटीन को शाकाहारी प्रोटीन के साथ मिला दिया जाता है, तो मानव शरीर के लिए एक साथ पचाना मुश्किल हो जाता है। दोनों के मेल से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।

उड़द की दाल के साथ क्या नहीं खाना चाहिए?

उड़द की दाल, अनानास, कटहल, तूर दाल, झींगा, आम, मशरूम, नारियल, चना, ब्लैकबेरी और मटन को भी दूध के साथ नहीं मिलाना चाहिए । सब्जियों के साथ दूध और दुग्ध उत्पादों का सेवन करना। इसी तरह, दूध, शहद और उड़द की दाल के साथ बीफ अच्छा नहीं लगेगा।