26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ है? - 26 janavaree 2022 ganatantr divas kee kaun see varshagaanth hai?

मोदी मंत्रिमंडल 2023 | Modi Mantrimandal 2023 | Modi Cabinet Ministers Name List [PDF] | Latest and New Appointments 2023 | Current Affairs 2023...

Show

26 जनवरी 2022 गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ है? - 26 janavaree 2022 ganatantr divas kee kaun see varshagaanth hai?

Pankaj Vijayलाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीWed, 26 Jan 2022 08:06 AM

हमें फॉलो करें

ऐप पर पढ़ें

Republic Day 2022 : हर वर्ष 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। दरअसल 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू किया गया था। भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया गया। इस वजह से हर साल 26 जनवरी का दिन राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर, 1949 को देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था, इसलिए इस दिन को देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 

1- पहली बार गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1950 को मनाया गया था। इसी दिन भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ तिरंगा फहराया था।     

2- आजादी से पहले 26 जनवरी को ही स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता था। करीब 18 वर्ष तक 26 जनवरी को पूर्ण स्वराज दिवस (स्वतंत्रता दिवस) मनाया जाता रहा। 

3- आजादी के आंदोलन से लेकर देश में संविधान लागू होने तक, 26 जनवरी की तारीख का अपना महत्व रहा है। 31 दिसंबर 1929 को कांग्रेस के लाहौर अधिवेशन में जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में प्रस्ताव पारित कर भारत के लिए पूर्ण स्वराज की मांग की गई थी। कहा गया कि अगर ब्रिटिश सरकार ने 26 जनवरी, 1930 तक भारत को उपनिवेश का दर्जा (डोमीनियन स्टेटस) नहीं दिया, तो भारत को पूर्ण स्वतंत्र घोषित कर दिया जाएगा। 26 जनवरी 1930 को पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इसी दिन जवाहर लाल नेहरु ने तिरंगा फहराया था। फिर देश को आजादी मिलने के बाद 15 अगस्त 1947 को अधिकारिक रूप से स्वतंत्रता दिवस घोषित किया गया। इस तरह आजादी मिलने से पहले ही 26 जनवरी, अनौपचारिक रूप से देश का स्वतंत्रता दिवस बन गया था।

4- 26 जनवरी 1930 को पूर्ण स्वराज का प्रस्ताव लागू होने की तिथि को महत्व देने के लिए ही 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू किया गया था। इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस घोषित किया गया।

5- साल 1950 में देश के पहले भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी ने 26 जनवरी के दिन भारत को एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया। इस दिन डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद को भारतीय गणतंत्र के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई। उन्हें तोपों की सलामी दी गई। तब से तोपों की सलामी की यह परंपरा बनी हुई है। 

6- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के मौके पर कार्यक्रम जहां लाल किले पर होता है और प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं जबकि गणतंत्र दिवस पर  कार्यक्रम राजपथ पर होता है और राष्ट्रपति झंडा फहराते हैं। राष्ट्रपति देश के संवैधानिक प्रमुख होते हैं।

7- दिल्ली में 26 जनवरी, 1950 को पहली गणतंत्र दिवस परेड, राजपथ पर न होकर इर्विन स्टेडियम (आज का नेशनल स्टेडियम) में हुई थी।

8- साल 1950-1954 के बीच दिल्ली में गणतंत्र दिवस का समारोह, कभी इर्विन स्टेडियम, किंग्सवे कैंप, लाल किला तो कभी रामलीला मैदान में आयोजित हुआ।

9- राजपथ पर साल 1955 में पहली बार गणतंत्र दिवस परेड शुरू हुई। आठ किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह परेड रायसीना हिल से शुरू होकर राजपथ, इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला पर खत्म होती है। लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी कोविड महामारी के चलते गणतंत्र दिवस परेड के रूट को शार्ट किया गया है। परेड विजय चौक से शुरू होकर इंडिया गेट के पास नेशनल स्टेडियम पर ही खत्म हो जाएगी। हालांकि, परेड के बाद निकलने वाली झांकिया लाल किले पर जाकर ही खत्म होगी।

10- पहले सवा लाख लोग परेड देखते थे जिन्हें कोविड के चलते साल 2021 में घटाकर 25 हजार कर दिया गया था। लेकिन इस बार दर्शकों की संख्या करीब 8 हजार के आसपास ही होगी। 

अगला लेख पढ़ें

AISSEE 2023 Answer Key: सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा की आंसर की जल्द जारी होने की संभावना, ऐसे कर सकेंगे चेक

गणतंत्र दिवस 2022 को कितने साल हुए?

Republic day 2022: देश आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है.

26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस की कौन सी वर्षगांठ है?

भारत... Republic Day 2022 : हर वर्ष 26 जनवरी का दिन भारत में गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस बार देश अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।

26 जनवरी 2022 कौन सा गणतंत्र दिवस है photo?

Republic Day wishes: 26 जनवरी 2022 को भारत 73वां गणतंत्र दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है.

73 वें गणतंत्र दिवस कब है?

Republic Day 2022. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) की अध्यक्षता में बुधवार 26 जनवरी को 73वें गणतंत्र दिवस (73rd Republic Day) के मौके पर भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विविधता और विभिन्न अनूठी पहलों का प्रदर्शन किया जाएगा.