आश्रम मेंकाम करने करने का कौन सा तरीका गांधीजी अपनाते थे? - aashram menkaam karane karane ka kaun sa tareeka gaandheejee apanaate the?

NCERT Solutions For Class 6 Hindi Chapter 15 – नौकर

NCERT Solutions Class 6 Hindi (Vasant) Chapter 15 नौकर – आज हम आपको कक्षा 6 पाठ-15 नौकर पाठ के प्रश्न-उत्तर (Naukar Question Answer) के बारे में बताने जा रहे है । जो विद्यार्थी 6th कक्षा में पढ़ रहे है उनके लिए यह प्रश्न उत्तर बहुत उपयोगी है . यहाँ एनसीईआरटी कक्षा 6 हिंदी अध्याय 15 (नौकर) का सलूशन दिया गया है. जिसकी मदद से आप अपनी परीक्षा में अछे अंक प्राप्त कर सकते है. इसलिए आप Class 6th Hindi Chapter 15 नौकर के प्रश्न उत्तरों को ध्यान से पढिए ,यह आपकी परीक्षा के लिए फायदेमंद होंगे.

Class 6
Subject Hindi
Book वसंत
Chapter Number 15
Chapter Name नौकर

NCERT Solutions For Class 6 हिंदी (वसंत) Chapter 15 नौकर

अभ्यास के सभी प्रश्नों के उत्तर

निबंध से

प्रश्न 1. आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गाँधी जी ने कौन सा काम करवाया और क्यों ?

उत्तर-आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने उनके मन की बात ताड़कर उनसे गेहूँ बीनने का कार्य करवाया, क्योंकि छात्रों को अपने अंग्रेजी ज्ञान पर बड़ा गर्व था। उन्हें आशा थी कि गांधी जी उन्हें कुछ लिखने-पढ़ने का काम देंगे।

प्रश्न 2. ‘आश्रम में गाँधी जी कई ऐसे काम भी करते थे, जिन्हें आमतौर पर नौकर-चाकर करते हैं।’ पाठ से तीन ऐसे प्रसंगों को अपने शब्दों में लिखो जो इस बात का प्रमाण हों।

उत्तर-(1) एक बार आश्रम के कार्यकर्ता ने जब गांधी जी से कहा कि आश्रम में आटा थोड़ा है तो वे आटा पीसने के लिए फौरन उठ खड़े हुए।

(2) आश्रम में कुछ लोग रसोई के बर्तन बारी-बारी से दल बाँधकर धोते थे। एक दिन गांधी जी ने बड़े-बड़े पतीलों को साफ करने का काम अपने ऊपर ले लिया।

(3) एक बार गाँधी जी के कुछ साथी तालाब की भराई का काम कर रहे थे। एक सुबह जब वे काम समाप्त करके कुदाल, फावड़ा और टोकरियों के साथ वापस लौटे, तो देखा गांधी जी ने उनके लिए नाश्ता तैयार कर रखा है।

प्रश्न 3. लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गाँधी जी ने क्या किया ?

उत्तर-लंदन में भोज पर बुलाए जाने पर गांधी जी.खाना बनाने वालों में शामिल हो गए। वे तश्तरियाँ धोने, सब्जी साफ करने और अन्य छिटपुट कार्यों में उनकी मदद करने लगे।

प्रश्न 4. गाँधी जी ने श्रीमती पोलक के बच्चे का दूध कैसे छुड़वाया ?

उत्तर-गाँधी जी श्रीमती पोलक के बच्चे को अपने बिस्तर पर लिटा लेते थे। वह चारपाई के पास पानी का एक बर्तन रखते ताकि बच्चे को पिला सकें। इस प्रकार एक पखवाड़े तक माँ से अलग सुलाने के बाद बच्चे ने माँ का दूध छोड़ दिया।

प्रश्न 5. आश्रम में काम करने या करवाने का कौन सा तरीका गांधी जी अपनाते थे? इसे पाठ पढ़कर लिखो।

उत्तर- आश्रम में काम करने या करवाने के लिए गांधी जी स्वयं उस काम को करने लगते। वे उस काम को खुद करके बताते कि यह कार्य कैसे किया जाता है। इससे काम न करने की इच्छा रखने वाला व्यक्ति भी काम करने के लिए मजबूर हो जाता था।

निबंध से आगे

प्रश्न 1. गाँधी जी इतना पैदल क्यों चलते थे ? पैदल चलने के क्या लाभ हैं ? लिखो।

उत्तर-गांधी जी इतना पैदल इसलिए चलते थे, क्योंकि हर प्रकार के कार्यों को करने की अद्भुत क्षमता और शक्ति उनमें बनी रहे। पैदल चलने से शारीरिक व्यायाम होता है और आदमी स्वस्थ रहता है।

प्रश्न 2. अपने घर के किन्हीं दस कामों की सूची बनाकर लिखो और यह भी कि उन कामों को घर के कौन-कौन से सदस्य अकसर करते हैं ? तुम तालिका की सहायता ले सकते हो।

काम मैं माँ पिता भाई बहन चाचा दादी अन्य
1. घर का सामान लाना
2. घर की सफाई करना
3. बिस्तर रखना
4. खाना बनाना
5. कपड़े धोना

अब यह देखो कि कौन सबसे ज्यादा काम करता है और कौन सबसे कम। कामों का बराबर बँटवारा हो सके, इसके लिए तुम क्या कर सकते हो ? सोचकर कक्षा में बताओ।

उत्तर-दस कामों की सूची

(1) घर का सामान लाना-पिता जी।
(2) दूध और सब्जियाँ लाना-बड़े भाई।
(3) घर की सफाई करना-माता जी एवं बहनें।
(4) बिजली पानी एवं टेलीफोन बिल जमा करना-पिता जी या बड़े भाई।
(5) मेरी फीस जमा करना-पिता जी।
(6) बिस्तर रखना-मैं स्वयं।
(7) खाना बनाना-माँ एवं बहनें।
(8) चद्दर एवं कपड़े धोना-माँ एवं बहनें।
(9) बैंक से पैसे लाना-पिता जी।
(10) क्यारियों में फूल तथा सब्जियाँ उगाना-पिता जी, मैं एवं बड़े भाई।

अनुमान और कल्पना

प्रश्न 1. गाँधी जी अपने साथियों की जरूरत के मुताबिक हर काम कर देते थे, लेकिन उनका खुद का काम कोई और करे, ये उन्हें पसंद नहीं था। क्यों ? सोचो और अपनी कक्षा में सुनाओ।

उत्तर-गाँधी जी अपने साथियों की जरूरत के मुताबिक हर काम कर देते थे, क्योंकि वे अपने हिस्से का दैनिक श्रम स्वयं करना चाहते थे, जिससे उनमें हर प्रकार के कार्य करने की क्षमता और शक्ति बनी रहे।

प्रश्न 2. ‘नौकरों को हमें वेतनभोगी मज़दूर नहीं, अपने भाई के समान मानना चाहिए। इसमें कुछ कठिनाई हो सकती – है, फिर भी हमारी कोशिश सर्वथा निष्फल नहीं जाएगी।’ गाँधी जी ऐसा क्यों कहते होंगे? तर्क के साथ समझाओ।

उत्तर-नौकरों के विषय में अपने मित्रों को समझाते हुए कहेंगे कि ‘नौकरों’ को अपने भाई के समान मानने पर वे काम को अपना मानकर ज्यादा अच्छी तरह से करेंगे। वे काम को बोझ न समझकर उसमें रुचि लेंगे।

प्रश्न 3. गांधी जी की कही-लिखी बातें लगभग सौ से अधिक किताबों में दर्ज हैं। घर के काम, बीमारों की सेवा, आगंतुकों से बातचीत आदि ढेरों काम करने के बाद गांधी जी को लिखने का समय कब मिलता होगा ? गांधी जी का एक दिन कैसे गुज़रता होगा, इस पर अपनी कल्पना से लिखो।

उत्तर- गांधी जी ने अपने जीवन में अपने प्रत्येक कार्य के लिए समय निश्चित किया होगा। 24 घंटे के समय का विभाजन करके वे निर्धारित समय में ही उस कार्य को करते होंगे। इस प्रकार ढेर सारे काम करने के बाद भी वे लेखन के समय लेखन कार्य करते होंगे।

प्रश्न 4. पाठ में बताया गया है कि गाँधी जी और उनके साथी आश्रम में रहते थे। घर और स्कूल के छात्रावास से गांधी जी का आश्रम किस तरह अलग था ? कुछ वाक्यों में लिखो।

उत्तर-आश्रम शब्द का अर्थ है-कुटिया, झोंपड़ी, संन्यासियों का आवास, इस पाठ में ‘आश्रम’ शब्द का प्रयोग गाँधी जी द्वारा स्थापित ‘सत्याग्रह आश्रम’ के लिए किया गया है। इस आश्रम में गाँधी जी के सिद्धांतों को मानने वाले लोग रहते थे। यहाँ के लोग सत्य, अहिंसा, चोरी न करना, परोपकार की भावना रखना आदि नियमों का पालन करते थे। यह आश्रम छात्रावास से बिल्कुल भिन्न था, क्योंकि छात्रावास में तो केवल अध्ययन करने वाले छात्र ही रहते हैं।

प्रश्न 5. ऐसे कामों की सूची बनाओ जिन्हें तुम हर रोज़ खुद कर सकते हो।

उत्तर-काम जो हम कर सकते हैं

(1) किताब-कापियों को उचित स्थान पर रखना।
(2) बिस्तर लगाना एवं उठाना।
(3) दूध लेकर आना।
(4) सब्जियाँ तथा फल आदि खरीदना।
(5) अपने कमरे की सफाई।

भाषा की बात

प्रश्न 1. (क) “पिसाई’ संज्ञा है। पीसना शब्द से ‘ना’ निकाल देने पर ‘पीस’ धातु रह जाती है। पीस धातु में ‘आई’ प्रत्यय जोड़ने पर ‘पिसाई’ शब्द बनता है। किसी-किसी क्रिया में प्रत्यय जोड़कर उसे संज्ञा बनाने के बाद उसके रूप में बदलाव आ जाता है, जैस- ढोना से ढुलाई, बोना से बुआई।
मूल शब्द के अंत में जुड़कर नया शब्द बनाने वाले शब्दांश को प्रत्यय कहते हैं।
नीचे कुछ संज्ञाएँ दी गई हैं। बताओ ये किन क्रियाओं से बनी हैं?

रोपाई ………..
कटाई ………..
सिंचाई ……….
सिलाई ………..
कताई ……….
रँगाई ………

उत्तर-

रोपाई – रोपना
कटाई – काटना
सिंचाई – सींचना
सिलाई – सिलना
कताई – कातना
रँगाई – रँगना

(ख) हर काम-धंधे के क्षेत्र की अपनी कुछ अलग भाषा और शब्द-भंडार भी होते हैं। पिछले पृष्ठ पर लिखे शब्दों का संबंध दो अलग-अलग कामों से है। पहचानो कि दिए गए शब्दों के संबंध किन-किन कामों से हैं।

उत्तर- बुआई, सिंचाई, कटाई, रोपाई-कृषि क्षेत्र से हैं।
कताई और रंगाई-कपड़ा उद्योग क्षेत्र से हैं।

प्रश्न 2. (क) तुमने कपड़ों को सिलते हुए देखा होगा। नीचे इस काम से जुड़े कुछ शब्द दिए गए हैं। आसपास के बड़ों से या दरजी से इन शब्दों के बारे में पूछो और इन शब्दों को कुछ वाक्यों में समझाओ।

तुरपाई
बखिया
कच्ची सिलाई
चोर सिलाई
उत्तर-

तुरपाई – हाथ से सिलाई करने को तुरपाई कहते हैं।
बखिया – मशीन से की जाने वाली सिलाई को बखिया कहते हैं।
कच्ची सिलाई –वह सिलाई जो पक्की सिलाई करने के बाद हटा दी जाती है।
चोर सिलाई –जो बाहर से दिखाई न दे उसे चोर सिलाई कहते है।

(ख) नीचे लिखे गए शब्द पाठ से लिए गए हैं। इन्हें पाठ में खोजकर बताओ कि ये स्त्रीलिंग हैं या पुल्लिंग।

  • कालिख
  • भराई
  • चक्की
  • रोशनी
  • सेवा
  • पतीला

उत्तर-

स्त्रीलिंग: कालिख, भराई, सेवा, चक्की,और रोशनी

पुल्लिंग: पतीला

इस पोस्ट में हमने आपको Class 6th Hindi naukar class 6 solutions Class 6 Hindi Chapter 15 Question Answer नौकर प्रश्न-उत्तर Naukar Question Answer Class 6 Hindi Chapter 15 Naukar Questions and Answers Class 6 Hindi Chapter 15 नौकर प्रश्न-अभ्यास class 6 hindi chapter 15 extra questions naukar hindi class 6 pdf Class 6 Hindi Vasant NCERT Solutions for Chapter 15 Naukar से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Back to top button

error: Content is protected !!

आश्रम में काम करने या करवाने का कौन सा तरीका गाांधीजी अपनाते र्े?

आश्रम में काम करने या करवाने के लिए वे स्वयं उस काम को करने लगते । उनको काम करते थे सभी लोग खुशी-खुशी उनका अनुकरण करते थे। गांधीजी दूसरों से काम करवाने के लिए अपना उदाहरण दूसरों के सामने काम करके रखते थे, जिससे अन्य लोग काम करने के लिए प्रेरित होते थे।

गांधी आश्रम में कौन कौन सा कार्य करते थे और क्यों?

वे आश्रमवासियों के लिए रोज सुबह चक्की पर आटा पीसा करते थे। कभी-कभी वह चक्की ठीक करने के लिए घंटों मेहनत करते थे। सुबह की प्रार्थना के बाद गांधी जी रसोई में जाकर सब्जियाँ छीला करते थे

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन कौन से काम करवाया और क्यों?

आश्रम में कॉलेज के छात्रों से गांधी जी ने कौन सा काम करवाया और क्यों? आश्रम में गांधी जी ने कॉलेज के छात्रों से गेहूँ बीनने का काम करवाया। उन छात्रों को अंग्रेजी भाषा के ज्ञान पर बड़ा गर्व था। गांधी जी उनके इस अहंकार को तोड़ना चाहते थे।

गांधी जी पैदल क्यों चलते थे पैदल चलने के क्या लाभ हैं?

गांधी जी पैदल चलना ज़्यादा पसंद करते थे। क्योंकि पैदल चलने से शरीर स्वस्थ रहता है, शरीर में कमज़ोरी महसूस नहीं होती है तथा शरीर में फुर्ती आ जाती है।