चन्द्रमा पर उतरने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे? - chandrama par utarane vaale pratham vyakti kaun the?

1 उत्तर 2.5k बार देखा गया

5 उत्तर 30.3k बार देखा गया

8 उत्तर 7.9k बार देखा गया

3 उत्तर 5.8k बार देखा गया

11 उत्तर 16.7k बार देखा गया

1 उत्तर 2.6k बार देखा गया

3 उत्तर 9.8k बार देखा गया

9 उत्तर 16.3k बार देखा गया

6 उत्तर 13.5k बार देखा गया

2 उत्तर 3.4k बार देखा गया

31 उत्तर 46.6k बार देखा गया

8 उत्तर 9.5k बार देखा गया

3 उत्तर 5.2k बार देखा गया

2 उत्तर 5.6k बार देखा गया

4 उत्तर 11.5k बार देखा गया

6 उत्तर 40.9k बार देखा गया

1 उत्तर 4.2k बार देखा गया

6 उत्तर 11.8k बार देखा गया

1 उत्तर 3.8k बार देखा गया

3 उत्तर 5.1k बार देखा गया

8 उत्तर 8.2k बार देखा गया

6 उत्तर 8.4k बार देखा गया

5 उत्तर 6.2k बार देखा गया

1 उत्तर 2.9k बार देखा गया

8 उत्तर 9.1k बार देखा गया

1 उत्तर 2.4k बार देखा गया

चन्द्रमा में उतरने वाला विश्व का प्रथम व्यक्ति नील आर्मस्ट्रांग था | आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। युद्ध के दौरान उड़ान का पहला अवसर उन्हें कोरियाई युद्ध के दौरान मिला जब 29 अगस्त 1951 को उन्होंने इसमें उड़ान भरी। यह एक चित्र ग्रहण करने हेतु भरी उड़ान थी।

चंद्रमा की सतह पर पहली बार कदम रखने वाले मानव ने आज अंतिम सांस ले ली. अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री के तौर पर वर्ष 1969 में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान नील आर्मस्ट्रांग का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार, आर्मस्ट्रांग की कुछ हफ्ते पहले हृदय की सर्जरी हुई थी और उनके परिवार ने एक बयान में कहा कि हृदय संबंधी समस्याओं के चलते उनका निधन हो गया. उन्होंने पांच अगस्त को 82वां जन्मदिन मनाया था.

आर्मस्ट्रांग अपोलो 11 अंतरिक्षयान में सवार हुए थे जो 20 जुलाई 1969 को चंद्रमा पर उतरा था. उनके साथ एक अन्य अंतरिक्षयात्री एडविन एल्ड्रिन भी थे.

आर्मस्ट्रॉंग और एल्ड्रिन ने हालांकि करीब तीन घंटे तक चंद्रमा पर चहलकदमी की, लेकिन जायंट लीप के प्रतीक के तौर पर चर्चा हमेशा आर्मस्ट्रॉंग की हुई और कहा गया कि चंद्रमा पर पहला कदम रखने वाले मानव वही थे.

पृथ्वी के उपग्रह से आई ऐतिहासिक खबर में आर्मस्ट्रॉंग को रेडियो पर यह कहते हुए उद्धृत किया गया मानव के लिए यह भले ही छोटा कदम है लेकिन संपूर्ण मानवजाति के लिए यह एक बड़ी छलांग है.

एनबीसी ने अपनी खबर में कहा है कि आर्मस्ट्रॉंग और उनकी पत्नी कैरोल ने 1999 में विवाह किया था. उन्होंने इंडियन हिल के सिनसिनाटी उपनगर में अपना घर बनाया लेकिन हालिया वषरें में वह लंबे समय से लगभग गुमनाम से थे. अपोलो 11 यान में आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन और माइकल कोलिंस सवार थे और इस यान ने चंद्रमा तक पहुंचने के लिए करीब चार लाख किमी की दूरी तय करने में चार दिन लिये थे.

आर्मस्ट्रांग के परिवार ने एक बयान में कहा ‘हमें एक बहुत अच्छे व्यक्ति के निधन का दुख है लेकिन हमें उनकी शानदार जिंदगी पर गर्व है और आशा है कि यह दुनियाभर के युवाओं में मेहनत करके अपने सपने साकार करने के लिए उदाहरण साबित होगी.’ आर्मस्ट्रांग 38 याल के थे जब उन्होंने चंद्रमा पर पहला कदम रखा.

चंद्रमा पर उनका उतरना ऐसे वक्त हुआ जब महाशक्ति अमेरिका और सोवियत संघ के बीच अंतरिक्ष में प्रतिद्वंद्विता छिड़ी थी और चंद्रमा पर पहुंचने से अमेरिका को शीत युद्ध के अपने शत्रु के खिलाफ बड़ी बढत मिली. आर्मस्ट्रांग के निधन की खबर फैलते ही पूर्व अंतरिक्षयात्री के लिए भावभीनी श्रद्धांजलियों का तांता लगना शुरू हो गया.

चन्द्रमा पर जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं?

आर्मस्ट्रांग को मुख्यतः अपोलो अभियान के खगोलयात्री के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है। इससे पहले वे जेमिनी अभियान के दौरान भी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके थे। अपोलो ११, वह अभियान था जिसमें जुलाई १९६९ में पहली बार चंद्रमा पर मानव सहित कोई यान उतरा और आर्मस्ट्रांग इसके कमांडर थे।

चांद पर जाने वाली पहली महिला कौन थी?

इन्हें 1990 के दशक के अंत से हजारों आवेदकों में से चुना गया था। अपाेलाे मिशन में शामिल नील अार्मस्ट्रांग चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति थे। वहीं अमेरिकी महिला सैली राइड अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला थीं।

चंद्रमा पर उतरने वाला पहला अंतरिक्ष यान कौन सा है?

संयुक्त राज्य का अपोलो ११ यान चन्द्रमा पर पहुँचने वाला प्रथम यान था जिसमें तीन यात्री (मानव) थे। यह २० जुलाई १९६९ को चन्द्रमा पर उतरा था। इसके बाद १९७२ तक अमेरिका के ६ मानवसहित तथा अनेकों मानवरहित यान चन्द्रमा पर पहुँचे। १२ अगस्त १९७६ से १४ दिसम्बर २०१३ तक कोई यान चन्द्रमा पर नहीं गया।

चंद्रमा पर मानव भेजने वाला पहला देश कौन सा है?

चन्द्रमा पर मानव भेजने वाला विश्व का प्रथम देश है- अमेरिका है ।