Show
Krishify मादा पशु जेर गिराने में समय लगाए, तो करें यह उपाय
⚫ अक्सर गाय - भैंस 2-4 घंटे में जेर गिरा देती हैं। ⚫ कुछ गाय - भैंस 8-12 घंटे का समय जेर गिराने में ले सकती हैं। ⚫ देर से जेर गिराने की समस्या के लिए यूटेरोटान लिक्विड ताजे पानी के साथ दो बार में दें। ⚫ पशु ब्याने के 14-18 घंटे बाद भी जेर नहीं गिराती तो पशु चिकित्सक को बुलाएं। ⚫ ऐसे पशु को बच्चे दानी की सफाई वाली दवा 100 ml 5 दिन तक दें। ⚫ नवजात पशु के पैदा होते ही उनकी टून्डी (नाभि) पर एंटीसेप्टिक दवा टिंचर आयोडीन, डिटोल या हल्दी पाउडर लगाएं। ⚫ जेर देर से गिरने वाले पशु की देखभाल सही से करें, कुत्ते आदि के खींचने से समस्या हो सकती है। अगर आपने गाय या भैंस पाल रखी है, तो आपको उसका पूरा
ध्यान रखने की जरूरत होती है। ऐसे में पशुओं के ब्याने के बाद उनका जेर गिरना काफी जरूरी होता है। लेकिन कई बार खुद से जेर नहीं गिरती है। आमतौर पर तो गाभिन पशुओं में ब्याने के कुछ ही घंटों में जेर खुद ही बाहर आ जाती है। लेकिन अगर 12 घंटों तक ऐसा नहीं होता है, तो देर गिराने के उपाय करने की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम जेर गिराने के देसी उपाय और चिकित्सक उपायों के बारे में जानेंगे। जब गाय या भैंस में जेर खुद नहीं गिरती है, तो इस स्थिति को जेर का रुकना या रिटेंड प्लेसेंटा कहते हैं। डेरी पशुओं में जेर के अटकने पर तुरंत इलाज करवाने की जरूरत होती है। सबसे पहले जानते हैं पशु में जेर अटकने के कारण। जेर अटकने के कारण
जेर न गिरने के क्या है लक्षण
गाय-भैंस में जेर गिराने के उपायगाय-भैंस में जेर गिराने के देसी उपाय
जेर गिराने के चिकित्सक उपायकई बार ऐसा होता है कि आपकी गाय या भैंस के शरीर में जेर फंस जाती है। जिसके लिए आपको फिर चिकित्सक को बुलाने की जरूरत आ जाती है। लेकिन हमारे किसान भाई डॉक्टर की मदद लेने से डरते हैं। तो अब ऐसे में डरने की जरूरत नहीं है। आप डॉक्टर की मदद लेकर जेर गिरा सकते हैं। ऐसा करने के लिए अटके हुए जेर को हाथ डालकर धीरे से खींचकर निकाला जाता है। इसे डॉक्टर के द्वारा ही करवाए क्योंकि इसमें थोड़ा खतरा रहता है। अंदर हाथ डालने के कारण गर्भाश्य में संक्रमण हो सकता है। जो पशु में बांझपन का कारण बन सकता है। ये रास्ता ब्याने के 12 घंटों के बाद ही अपनाएं। अगर आप भी अपने पशु के लिए इस तरह की परेशानियों का समाधान खोज रहे हैं, तो अब कहीं और परेशान होने की जरूरत नहीं है। Animall ऐप पर आप चिकित्सक से बात कर सकते हैं। साथ ही अगर आप पशु खरीदने या बेचने का विचार कर रहे हैं तो उसके लिए भी Animall ऐप डाउनलोड करें। गाय की जेर गिराने के लिए क्या करना चाहिए?यह जेर के सही समय पर निकलने में सहायता प्रदान करता है। ब्याने के तुंरत बाद पशु को 0.5-1 किलो गुड़ व गेहूँ का दलिया देना चाहिए इससे जेर के निकलने में मदद मिलती है। ये पाया गया है की गर्भावस्था के आखरी महीने में अगर पशु को सेलेनियम और विटामिन E दिया जाए हल्का व्यायाम कराया जाए तो जेर बिलकुल सही समय पर निकल जाता है।
गाय की जड़ कितने घंटे में गिरती है?गाय/भैंस के ब्यात के बाद जेर आमतौर पर 2-3 घंटे में गिर जाती है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा 12 घंटे तक न गिरे तो पशु चिकित्सक को बुलाकर जेर गिराना जाहिए।
जेर कैसे गिरती है?सबसे पहले पशु के ब्याने के दो घंटे तक आपको इंतजार करना होगा । यदि दो घंटे के अंदर ही जेर नहीं गिरती है तो फिर आपको चाहिए कि आप एक किलो मूली नें और उसको छोटे टुकड़ों के अंदर काटकर पशु को नमक डालकर खिलादें । ऐसा करने से अधिकतर केसों मे पशु की जेर गिर जाती है।
गाय ब्याने के बाद क्या करना चाहिए?ब्यानेके बाद यूं रखें पशु का ध्यान: ब्यानेके बाद पशु को गुनगुने पानी से भीगे कपड़े द्वारा साफ करें, ब्याने के बाद पशु को कार्बोहाइड्रेटस युक्त चारे खिलाएं। पशु को गेहूं का दलिया, सोंठ, गुड़ अजवायन पकाकर खिलाएं। ब्याने के 10 घंटे तक पशु जेर गिराए तो पशु चिकित्सक से संपर्क करें। जेर को तुरंग गड्ढे में दबा दें।
|