इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?

रमजान का महीना पूरा होने में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। ईद आने ही वाली है। ईद आने से पहले ज्यादातर घरों में रोज की चर्चा का विषय यही होता है कि इस बार कु​र्ता किस डिजाइन का होगा? इत्र कौन सा लगाना है? क्योंकि इत्र तो रोज के लगाने की चीज है, लेकिन ईद के दिन आपका परफ्यूम तो हर किसी से बेहतर होना ही चाहिए। 

इत्र तो पैगंबर मुहम्मद साहब को भी बहुत पसंद था। इस्लाम में इत्र को सुन्नत का दर्जा हासिल है। इसलिए ईदगाह में नमाज अदा करने के लिए जाने वाला हर शख्स इत्र लगाकर ही जाना पसंद करता है। इस मौके पर धार्मिक कारणों के कारण ज्यादातर लोग परफ्यूम का प्रयोग पसंद नहीं करते हैं। 

वैसे तो मार्केट में हजारों खुशबू मौजूद हैं। उनमें से कई बार लोग अपने लिए बेस्ट ब्रांड और खुशबू का चुनाव नहीं कर पाते हैं। क्योंकि दुकान पर इत्र वाला आपको टेस्ट करने के लिए 3-4 खुशबू देता है। इसके बाद हम भ्रमित होने लगते हैं कि ये वाला बेहतर था या पहले वाला बेहतर था। अगर पसंद आ भी जाए तो घर आकर लगता है कि नहीं जो उस शीशी वाला इत्र था, वही बेहतर था।

हर घर में होने वाली इस चिंता को हम इस आर्टिकल में कुछ आसान बनाने की कोशिश करेंगे। क्योंकि, इस आर्टिकल में मैं आपको मेंस के लिए 5 बेस्ट इत्र के बारे में जानकारी दूंगा। 

मेंस के लिए बेस्ट इत्र (Best Attar for Men) 

पुरुषों के लिए हर्बल और एग्जॉटिक इत्र ही अच्छे माने जाते हैं। वैसे तो पुरानी और पारंपरिक खुशबुओं का कोई जोड़ नहीं है। क्योंकि ये क्लासिक होने के साथ ही जानी-पहचानी भी होती हैं। इनकी खुशबू भी तेज और भीनी सी होती है। 

लेकिन अगर आप यूनिक और मनभावन खुशबू की तलाश में हैं, तो आपको ऐसी खुशबू का चुनाव करना चाहिए जिनमें पारंपरिक खुशबू को खुशबूदार फूलों और खुशबूदार मसालों जैसे दालचीनी और जायफल की यूनिक खुशबू के साथ ब्लेंड किया गया हो। ये नोट्स इत्र को विविधता और तेजी देने के साथ ही देर तक टिकने की ताकत भी बढ़ा देते हैं। 

इत्र के बारे में और जानकारी पाने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं।

पुरुषों के लिए 5 बेस्ट इत्र (Top 5 Best Attar/ Ittar for Men)

ईद पर लगाने के लिए इत्र और खुशबू का चुनाव हर किसी की अपनी पसंद पर निर्भर करता है। इस आर्टिकल में मैं सिर्फ आपको सबसे मशहूर इत्र ब्रांड के बारे में जानकारी दूंगा। इस आर्टिकल में बताए गए इत्र इस वक्त मार्केट में ट्रेंड कर रहे हैं। ढेरों पॉजिटिव रिव्यू के साथ इस वक्त ये इत्र मार्केट में बेस्ट सेलर हैं। 

1. अल हरमैन मदीना (Al Haramain Madinah)

इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?
© Shutterstock

ये देर तक खुशबू देने वाला और अल्कोहल फ्री इत्र है। ये ब्रांड दुनिया के सबसे मशहूर और प्रीमियम क्वालिटी के परफ्यूम ऑयल ब्रांड में से एक है। इस इत्र की खुशबू में खट्टी, ऑर्किड, गुलाब, चमेली, केसर, चंदन और सीडरवुड की हिंट मिलती है।  

इस इत्र में फूलों की भीनी सी खुशबू आती है। इस इत्र की खुशबू के साथ किसी को भी इश्क हो सकता है। ये शानदार इत्र कांच की बेहद खूबसूरत बोतल में आता है। बोतल में रोल ऑन और स्क्रू कैप लगी होती है। ये इत्र बेहद मर्दाना खुशबू देता है। ये गर्मियों में लगाने के लिहाज से भी बेहतरीन इत्र है।

यहां से खरीदें।

2. अल हरमैन हजर (Al Haramain Hajar)

इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?
© Shutterstock

अगर आप स्ट्रांग खुशबू वाले ऐसे इत्र की तलाश में हैं जो दिन भर आपका स्ट्रांग स्टेटमेंट बनकर महकता रहे, तो हरमैन हजर आपके लिए परफेक्ट च्वाइस हो सकती है। इस इत्र में ढेर सारी खुशबूओं का परफेक्ट ब्लेंड है, जो आपको शानदार और स्टेटमेंट बनाने लायक खुशबू देता है। 

इस इत्र की एक बूंद ही आपको पूरे दिन तक ताजगी देने के लिए काफी है। अगर आप डेट पर जाने की तैयारी कर रहे हैं या फिर रात के वक्त किसी फंक्शन में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं तब भी ये इत्र आपके लिए बेस्ट है। ये इत्र कांच की बेहद खूबसूरत बोतल में आता है। बोतल में रोल ऑन और स्क्रू कैप लगी होती है।

3. अल हरमैन मस्क (Al Haramain Musk) 

इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?
© Shutterstock

अगर आप स्वीट, हल्की खुशबू और ताजगी देने वाले लेकिन टिकाऊ और मस्की नोट्स वाली खुशबू की तलाश में हैं तो ये इत्र आपके लिए है। अल हरमैन का ये इत्र व्हाइट मस्क वैरायटी में आता है। 

वैसे तो बाजार में ढेरों इत्र व्हाइट मस्क वैरायटी में मौजूद हैं लेकिन इत्र की इस वैरायटी और ब्रांड को आप बाकी सभी से ऊपर पाएंगे। अल हरमैन मस्क की खुशबू मद्धम और शांति का अहसास दिलाने वाली है। ये मस्की इत्र यूनीसेक्स है या​नि कि इसे महिलाएं और पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यहां से खरीदें। 

4. अल हरमैन बदर (Al Haramain Badar)

इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?
© Shutterstock

अल हरमैन का बदर एक पारंपरिक और यूनीसेक्स इत्र है। इस इत्र में पैच्यूली (Patchouli), अंबर, मस्क, शहद, लैवेंडर और गुलाब के नोट्स मिलते हैं। ये खूबसूरत इत्र पारंपरिक होने के बाद भी वेस्टर्न एटीट्यूड के साथ आता है। 

इस इत्र की खुशबू ताजगी से भरपूर, फूलों की भीनी सुगंध के साथ ही पैच्युली और शहद की हिंट देती है। इस इत्र को व्हाइट मस्क बेस पर तैयार किया जाता है। हालांकि ये इत्र यूनीसेक्स होने के बाद भी मर्दाना झुकाव ज्यादा रखता है। 

इस इत्र की खुशबू यूनिक है और गर्मियों के लिए शानदार है। हालांकि पहले बताए इत्र की तरह इसकी खुशबू पूरा दिन आपका साथ नहीं निभाएगी। लेकिन हल्की खुशबू की वैरायटी में ये आपके लिए बेस्ट इत्र है। ये इत्र कांच की बोतल में रोल ऑन के साथ आता है।

यहां से खरीदें।

5. इत्र अल काबा (Attar Al Kaaba)

इत्र पीने से क्या होता है? - itr peene se kya hota hai?
© Shutterstock

ये शानदार इत्र या परफ्यूम ऑयल अल हरमैन रेंज में सबसे बढ़िया माना जाता है। अगर आपको अगर की लकड़ी की खुशबू पसंद है तो ये आपके लिए ही है।

इत्र अल काबा को अरबी परंपरा में बहुत ही ऊंचा दर्जा हासिल है। इस इत्र को गिफ्ट करना सम्मान और गुणवत्ता का प्रतीक समझा जाता है। इस इत्र में अगर की लकड़ी, गुलाब, मस्क और केसर का सेंसुअल और शांति देने वाला कॉम्बिनेशन शामिल किया गया है। 

इत्र अल काबा की खुशबू मर्दाना समझी जाती है। लेकिन इसका उपयोग महिलाएं भी कर सकती हैं। ये उन लोगों के लिए भी बेस्ट खुशबू हो सकती है जिन्हें कंबोडियाई ऊद की खुशबू पसंद है। इत्र अल काबा को ब्लैक ऊद के बेस पर बनाया जाता है। इस इत्र की खुशबू भी खूब देर तक चलती है।

इत्र क्या काम आता है?

वैसे तो इत्र का उपयोग आमतौर पर खुशबू के लिए किया जाता है, लेकिन अलग-अलग चीजों से बना इत्र विभिन्न ज्योतिषीय उपायों में काम आता है। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठानों में भी देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए इत्र का इस्तेमाल किया जाता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी और भगवान हनुमान को भी इत्र बेहद प्रिय है।

इत्र कौन सा अच्छा होता है?

इत्र अल काबा (Attar Al Kaaba) ये शानदार इत्र या परफ्यूम ऑयल अल हरमैन रेंज में सबसे बढ़िया माना जाता है। अगर आपको अगर की लकड़ी की खुशबू पसंद है तो ये आपके लिए ही है। इत्र अल काबा को अरबी परंपरा में बहुत ही ऊंचा दर्जा हासिल है।

परफ्यूम और इत्र में क्या अंतर होता है?

इत्र और परफ्यूम में अंतर की बात करें तो इत्र की सबसे बड़ी खासियत यही होती है कि इसको सीधे शरीर पर छिड़का जा सकता है। कलाई के पीछे, कान के पीछे, एल्बो ज्वाॅइंट के पीछे (बाजुओं में), गर्दन के पीछे के साथ शरीर के कई हिस्सों में इत्र को सीधे लगाया जा सकता है। वहीं परफ्यूम की बात करें तो उसमें शराब का मिश्रण होता है।

नाभि में सेंट लगाने से क्या होता है?

प्रतिदिन घर से निकलने वक्त अपनी नाभि में चंदन, गुलाब व मोगरे का इत्र लगाएं, इससे संपन्नता और वैभव बढ़ता जाएगा। चंदन व मोगरे का इत्र नाभि में लगाने से माइग्रेन, सिरदर्द, क्रोध और नींद से संबंधित समस्याएं छू मंतर हो जाती हैं।