हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना? - hamen van evan vany jeevan ka sanrakshan kyon karana?

हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?

  • July 13, 2022
  • Q & A

हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना चाहिए ?

उत्तर ⇒  हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण इसलिए करना चाहिए क्योंकि वन ‘जैव विविधता के विशिष्ट (Hotspots) स्थल’ हैं। जैव विविधता का एक आधार उस क्षेत्र में पाई जानेवाली विभिन्न स्पशीज की संख्या है। परंतु जीवों के विभिन्न स्वरूप (जीवाणु, कवक, फर्न, पुष्पी पादप, सूक्ष्मकृमि, कीट, पक्षी, सरीसृप इत्यादि) भी महत्त्वपूर्ण हैं। वंशागत जैव विविधता को संरक्षित करने का प्रयास प्राकृतिक संरक्षण के मुख्य उद्देश्यों में से एक है। प्रयोगों एवं वस्तु स्थिति के अध्ययन से हमें पता चलता है कि विविधता के नष्ट होने से पारिस्थितिक स्थायित्व भी नष्ट हो सकता है। विभिन्न व्यक्ति फल, नट्स तथा औषधि एकत्र करने के साथ-साथ अपने पशुओं को वन में चराते हैं अथवा उनका चारा वनों में एकत्र करते हैं।

हमें वन एवं वन्य जीवन का संरक्षण क्यों करना? - hamen van evan vany jeevan ka sanrakshan kyon karana?