सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?

केंद्रीय स्तर या राष्ट्रीय स्तर: यह सरकार का सबसे शीर्ष स्तर है। केंद्र सरकार का काम है राष्ट्रीय हितों की देखभाल करना। प्रधान मंत्री केंद्र सरकार का मुखिया होता है। केंद्र सरकार देश की राजधानी नई दिल्ली से काम करती है।

राज्य स्तर: हर राज्य की अपनी एक सरकार होती है। मुख्यमंत्री राज्य सरकार का मुखिया होता है। राज्य के अधीन रहने वाले मुद्दों की देखभाल राज्य सरकार करती है।

जिला स्तर: जिला स्तर पर सरकार चलाने का काम सरकारी अधिकारियों के हाथ में है। इन अधिकारियों को लोक सेवक (सिविल सर्वेंट) कहते हैं। सरकारी अधिकारी का काम है विभिन्न कार्यक्रमों पर अमल करना।

गांव स्तर: गांव के स्तर पर सरकार का मुखिया होता है सरपंच। गांव के स्तर की सरकार को ग्राम पंचायत कहते हैं। इसका काम है स्थानीय महत्व के मुद्दों की देखभाल करना।

केंद्र सरकार को राष्ट्रीय सरकार कहते हैं, जबकि अन्य स्तर की सरकारों को स्थानीय सरकार कहते हैं।

सरकार और कानून

नियमों को लागू करके ही कोई भी सरकार काम कर पाती है। उदाहरण के लिए सरकार ने ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए कुछ नियम बनाये हैं। इन नियमों से यह संभव हो पाता है कि कोई भी व्यक्ति आराम से सड़क का इस्तेमाल कर सकता है। ऐसा करने में उसे न तो किसी से विघ्न मिलेगा और न ही वह किसी अन्य को विघ्न डालेगा।

यदि किसी को लगता है कि देश के कानून का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है तो वह अपनी शिकायत लेकर कोर्ट जा सकता है। कोर्ट को उस केस की सुनवाई करनी पड़ेगी और देश के कानून के अनुसार अपना फैसला देना होगा। कोर्ट के फैसले के बाद सरकारी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कानून सही ढ़ंग से लागू हो।

सरकार के प्रकार

सरकार दो प्रकार की होती है: राजतंत्र और प्रजातंत्र

राजतंत्र: जब सरकार का मुखिया राजा होता है, तो ऐसी सरकार को राजतंत्र कहते हैं। राजा के पास असीम शक्ति होती है। सत्ता एक राजा से दूसरे राजा के हाथ में वंशानुगत तरीके से जाती है। इसका मतलब यह है कि राजा का बेटा या बेटी ही अगला राजा या अगली रानी बनते हैं। इस प्रकार की सरकार के चयन में लोगों की कोई भूमिका नहीं होती है। अभी भी कुछ देशों में राजतंत्र है; जैसे भूटान और सउदी अरब।

प्रजातंत्र: इस तरह की सरकार में शासक का चयन लोगों द्वारा होता है। जो सरकार लोगों द्वारा, लोगों की और लोगों के लिए होती है उसे प्रजातंत्र या लोकतंत्र कहते हैं। इस तरह की सरकार में लोगों की इच्छा के अनुसार सत्ता का हस्तांतरण होता है।

आज अधिकांश देशों में प्रतिनिधि लोकतंत्र देखने को मिलता है। इस प्रकार के तंत्र में लोग अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं। चुनाव के बाद, लोगों की इच्छा के अनुसार एक नई सरकार का गठन होता है। इसे समझने के लिए भारत में केंद्र सरकार के गठन को समझने की कोशिश करते हैं।

भारत में हर पाँच साल पर एक नई सरकार को चुनने के लिये आम चुनाव होते हैं। पूरे देश को 543 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में बाँटा गया है। हर संसदीय क्षेत्र के लोग अपने प्रतिनिधि को चुनते हैं जिसे सांसद (मेम्बर ऑफ पार्लियामेंट) कहते हैं।

जिस राजनैतिक पार्टी या समूह को संसद में कम से कम 272 सीटें (आधे से एक अधिक) आती हैं उसे सरकार बनाने का मौका मिलता है। उसके बाद जीतने वाली पार्टी या गुट के सांसद अपना नेता चुनते हैं। वही नेता प्रधानमंत्री बनता है।

प्रजातंत्र का इतिहास

आज से 300 वर्षों से भी पहले दुनिया के ज्यादातर देशों में राजतंत्र का बोलबाला हुआ करता था। कई देशों के लोगों ने कई वर्षों तक इस बात के लिए संघर्ष किया कि राजतंत्र को हटाकर प्रजातंत्र बहाल हो सके। भारत में विदेशी हुकूमत को उखाड़ फेंकने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी गई। अंग्रेजी राज के अंत के साथ भारत में प्रजातंत्र की शुरुआत हुई।

सबके लिए मताधिकार: आज लगभग हर देश के हर वयस्क को मताधिकार मिला हुआ है। सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार का मतलब है कि देश के हर वयस्क नागरिक को वोट देने का अधिकार है। हर नागरिक के वोट की कीमत एक समान होती है; चाहे वह अमीर या गरीब हो, पुरुष या महिला हो, किसी भी धर्म का हो या किसी भी जाति का हो। अधिकांश देशों में सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार एक लंबे संघर्ष के बाद ही मिल पाया।

चेतावनी: इस टेक्स्ट में गलतियाँ हो सकती हैं। सॉफ्टवेर के द्वारा ऑडियो को टेक्स्ट में बदला गया है। ऑडियो सुन्ना चाहिये।

आपके प्रश्न है सरकार के तीन स्तर कौन से हैं सरकार कितनी न्यायपालिका तथा विधायक का है

aapke prashna hai sarkar ke teen sthar kaun se hain sarkar kitni nyaypalika tatha vidhayak ka hai

आपके प्रश्न है सरकार के तीन स्तर कौन से हैं सरकार कितनी न्यायपालिका तथा विधायक का है

  4      

सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?
 91

सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?

सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?

सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?

सरकार के तीन स्तर क्या हैं? - sarakaar ke teen star kya hain?

This Question Also Answers:

Vokal App bridges the knowledge gap in India in Indian languages by getting the best minds to answer questions of the common man. The Vokal App is available in 11 Indian languages. Users ask questions on 100s of topics related to love, life, career, politics, religion, sports, personal care etc. We have 1000s of experts from different walks of life answering questions on the Vokal App. People can also ask questions directly to experts apart from posting a question to the entire answering community. If you are an expert or are great at something, we invite you to join this knowledge sharing revolution and help India grow. Download the Vokal App!

भारत में सरकार के 3 स्तर कौन कौन से हैं?

Detailed Solution.
केन्द्रीय सरकार,.
राज्य सरकार, और.
स्थानीय निकाय (पंचायत और नगर निगम)।.

सरकार के कितने स्तर है उनके नाम?

राज्यों का संघ होने के कारण शासन के दो स्तर हैं। केन्द्र में सरकार को केन्द्रीय सरकार और राज्य स्तर पर सरकार को राज्य सरकार कहते हैं । संघीय (केन्द्रीय) सरकार के तीन अंग हैं- विधायिका (संसद) कार्यपालिका ( राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्री परिषद) और न्यायपालिका (सर्वोच्च न्यायालय)।

सरकार के तीन अंग कौन कौन से हैं?

प्रायः इसके तीन अंग होते हैं - विधायिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। सरकार के माध्यम से राज्य में राजशासन नीति लागू होती है। सरकार के तंत्र का अभिप्राय उस राजनितिक व्यवस्था से होता है जिसके द्वारा राज्य की सरकार को जाना जाता है।

सरकार कितने प्रकार के होते हैं?

सरकार के चार प्रकार होते हैं....
राजतंत्र.
अधिनायक तंत्र.
कुलीन तंत्र.
लोकतंत्र.