काले पैरों को गोरा कैसे करें? - kaale pairon ko gora kaise karen?

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

आज हम आपको पैरों को गोरा या साफ करने के घरेलू उपाय बताने जा रहे है। अकसर हम लोग चेहरे को धूप, गंदगी और कालेपन से बचाने के लिए बहुत से उपाय करते है। फेसवॉश, सनस्क्रीम, मॉयश्चर आदि। ऐसे में हमारे पैर की त्वचा सूरज की यूवीए, और यूवीबी किरणों के शिकार हो जाते है। धूप, प्रदूषण, बैक्टीरिया, और संक्रमण से पैर काले और दूषित हो जाते है। इतना ही नहीं जूतों की वजह से भी हमारे पैरो का रंग गहरा होने लगता है। इसलिए हमें शरीर के बाकी अंगों की तरह पैरों की भी देखभाल करनी चाहिए।

ज्यादातर लोग चेहरे की देखभाल करने में पैरों को भूल ही जाते है। जिसकी वजह से पैर शुष्क, गंदे, टैनिंग, और एड़ियां फटने लग जाती है। इस सभी समस्याओं से बचने के लिए पैरों की देखभाल करना जरूरी होता है। कुछ लोग हफ्ते या महीने में सलून जाकर पेडीक्योर करवाते है। लेकिन हम आपको पैरों को गोरा या साफ करने के घरेलू उपाय बता रहे है, जिससे आप घर पर ही काम पैसों में अपने पैरों को साफ बना सकते है।

पैरों को गोरा करने के घरेलू उपाय – Home Remedies for Feet Whitening at Home in Hindi

1) नींबू और चीनी से पैरों की गोरा करने का उपाय – Lemon and Sugar for Feet Whitening in Hindi

सामग्री:
1 नींबू
1 चम्मच चीनी

विधि:

• एक कटोरी में नींबू और चीनी को मिलाएं।
• इसके बाद 10-15 मिनट तक पैरों पर धीरे धीरे स्क्रब करिए। और फिर ठंडे पानी से पैर धो लें।
• इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं।

फायदा:

नींबू और चीनी दोनों ही पैरों के रूखेपन को दूर करने के लिए मददगार है। चीनी मृत कोशिकाओं को बाहर निकलती है, और नींबू त्वचा में मेलेनिन को कम करने में मददगार है। यह गहरे रंग के पैरों को गोरा करने में काफी मददगार साबित है।

2) पैरों को साफ करें दही और बेसन से – Dahi aur Besan se pair saaf karne ka upay

सामग्री:
1 बड़ा कप बेसन
आधा कप दही
आधा नींबू

विधि:

• एक कटोरी में बेसन, दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
• पेस्ट को अच्छे से दोनों पैरों में लगा ले। और मालिश करें।
• कम से कम 30 से 35 मिनट बाद अपने पैरों को गुनगुने पानी से धो लें। और फिर पैरों पर मॉइश्चर लगा ले।
• इसे आप हफ्ते में दो बार दोहरा सकते है।

फायदा:

दही त्वचा को मुलायम बनाता है, साथ ही यह त्वचा को आवश्यक नमी और मॉइश्चर प्रदान करती है। दही त्वचा को गोरा बनाने में मदद करती है।

3) आलू और नींबू से पैर साफ करने का उपाय – Pair Ko Saaf karne ke liye Patato aur Lemon ka Upyog

सामग्री:
एक आलू
एक निम्बू

विधि:

• एक आलू को कद्दूकस कर उसका रस निकल ले।
• आलू के रस में नींबू का रस मिलाकर पैरों में लगाए।
• करीब 20 मिनट बाद ठंडे पानी से पैरों को धो लें। ऐसा सप्ताह में कम से कम दो बार करें।

फायदा:

नींबू के साथ आलू का उपयोग करने से निश्चित रूप से त्वचा गोरी होती है। क्योंकि आलू में कैटेकोलेस एंजाइम पाया जाता है। यह एंजाइम त्वचा की टोन को गोरा बनाता है।

4) पैर साफ करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग – Glisrin ka upyog pairo ko saaf karne ke liye

सामग्री:
ग्लिसरीन
आधा चम्मच शहद
नींबू
जैतून का तेल अवश्यतानुसार

विधि:

• एक बोतल में ग्लिसरीन, नींबू का रस, शहद और जैतून के तेल को मिलाकर एक लोशन तैयार कर लें।
• रोजाना रात को इस लोशन को अपने पैरों में लगाए।

फायदा:

इस लोशन का नियमित उपयोग करने से पैरा सुंदर, कोमल और गोरे बनते है।

5) कच्चा दूध और क्रीम से पैर साफ करने का घरेलू इलाज – Pair gora karne ka tarika milk aur cream se

सामग्री:
1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध
1 चम्मच क्रीम

विधि:

• एक कटोरी में कच्चे दूध और क्रीम को मिलाएं।
• इस पेस्ट को पैरों में लगाकर 10 मिनट मालिश करे। और रातभर लगा छोड़ दे।
• एक हफ्ते रोजाना इसका उपयोग करने से आपको असर देखने को मिलेगा।

फायदा:

दूध एक प्राकृतिक उपाय है। यह त्वचा को गोरा बनाने का काम आता है। आप केवल दूध के उपयोग से भी पैरों को साफ कर सकते है।

6) पैरों को गोरा करने के लिए घरेलू उपाय पपीता और शहद – Pairo ko Gora Karne ke Gharelu Upay hai Papita aur Shahad

सामग्री:
आधा पका पपीता
एक बड़ा चम्मच शहद

विधि:

• एक कटोरी में पके पपीता को कुचलकर गुदा बना लें। इसमें शहद मिलाकर इस पेस्ट को तैयार कर ले।
• इस पेस्ट को कम से कम 10 मिनट तक मालिश के साथ पैरों में लगाए। करीब आधे घंटे बाद ठंडे पानी से पैरों को धो लें।
• इसके बाद पैरों में मॉइश्चर लगाए, ऐसा हफ्ते में दो बार करें।

फायदा:

पपीता पैरों के टोन को हटाने में काफी मददगार हो सकता है। इसमें एंजाइम होते है, जो त्वचा के कालेपन को दूर कर उसे सुंदरता और कोमलता प्रदान करते है।

पैरों को साफ कैसे रखें?

• सबसे पहले एक टब में गुनगुना पानी लें। उसमे थोड़ी देर के लिए अपने पैरों को डाल लें।
• इसके थोड़ी देर बाद अपने पैरों को रब करें। इससे आपके पैरों की डेड स्किन और गंदगी दूर हो जीती।
• इसके बाद पैरों में साबुन लगाए, पैरों की उंगलियों पर भी अच्छी तरह साबुन लगाए।
• इसके बाद पैरों को साफ पानी से धो ले। और तोलिए से पोंछ लें।
• आखिर में पैरों पर मॉइश्चर लगाकर मालिश करें।

पैरों को गोरा या साफ करने के घरेलू उपाय: FAQ’s

प्रश्न: हाथ पैर की मैल कैसे साफ करें?
उत्तर: नहाने से पहले अपने शरीर पर तेल से मालिश करें। इससे कोमलता बढ़ती है, जिससे मेल आसानी से निकलने लगता है। इसके अलावा दही, हल्दी और बेसन का पेस्ट बनाकर करीब 20 मिनट लगाकर रखे। और फिर हल्का सा रगड़े और साफ पानी से धो लें।

प्रश्न: गर्दन पर जमी मैल को कैसे हटाए?
उत्तर: नहाने से करीब 10 या 15 मिनट पहले गर्दन पर नींबू का टुकड़ा रगड़े। इसमें आप गुलाब जल भी मिला सकते है। इससे गर्दन पर जमी मेल साफ हो जाती है।

प्रश्न: काले हाथ साफ कैसे करें?
उत्तर: आधा कप दही में चुटकी भर हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। फिर इसे हाथ पर रगड़े। 15 मिनट लगे रहने के बाद हाथ को ठंडे पानी से धो लें।

यह भी पढ़े:

Facebook

Twitter

WhatsApp

Linkedin

Telegram

Previous articleदुनिया में कितने देश है 2022 में | Duniya Mein Kitne Desh Hai

Next articleखून की कमी (एनीमिया) के 10 लक्षण और उपाय

Meenakshi Bisht

https://www.samacharsuchna.com/

नमस्कार, दोस्तों मैं मीनाक्षी बिष्ट Samachar Suchna (समाचार सूचना) की Founder और Author हूं। पढ़ाई की बात करे तो मैं B.com Graduate हूं। मैं इस वेबसाइट में लेटेस्ट न्यूज़ और देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी के बारे में लिखती हूं। मुझे बचपन से ही देश दुनिया की जनरल नॉलेज के बारे में पढ़ना और लिखना पसंद है, इसलिए मैं इनसे जुड़ी विभिन्न जानकारियां आपके सामने सरल भाषा में पेश करती हूं।

पैरों का कालापन दूर करने के लिए क्या करें?

पैरों का कालापन दूर करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय.
संतरे के छिलके संतरे के छिलकों के इस्तेमाल से पैरों का कालापन आसानी से दूर किया जा सकता है। ... .
एलोवेरा जेल एलोवेरा जेल पैरों के कालेपन को आसानी से दूर कर सकता है। ... .
आलू का रस आलू का रस शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ... .
नींबू ... .
बेकिंग सोडा.

पैरों की सफाई कैसे करें?

1 नींबू, शहद का मिश्रण - एक कटोरी में थोड़े शहद और नींबू की कुछ बूंदे मिलाएं। इस मिश्रण में एरंड का तेल मिलाकर अपने पैरों पर 15-20 मिनट तक मले। ऐसा करने से पैर साफ-सुथरे व मुलायाम बनते है। 2 हल्दी, बेसन व दही का मिश्रण - दही में हल्दी और बेसन मिलाकर मिश्रण तैयार करें और इसे पैरों पर मले।

हाथ पैरों का रंग कैसे साफ करें?

हाथ-पैर में अगर गंदगी जमा हो जाए तो दही और ओट्स आपके काम आ सकती है. एक बॉउल लें, उसमें 3 चम्मच ओट्स और मात्रा के हिसाब से दही मिक्स करें. अब इसमें नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को हाथ-पैर में लगा लें. अब इसे कुछ देर तक स्क्रब करें और 15 मिनट तक रख लें फिर पानी से धोकर मॉइश्चराइजर लगाकर चलें.

अपने पैरों को गोरा कैसे बनाएं?

इसके लिए करीब दो चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें खीरे, टमाटर और नींबू का रस मिला लें और इसका पेस्ट तैयार कर लें. फिर इस पेस्‍ट को अपने हाथों और पैरों पर लगा लें. कुछ देर के बाद जब यह सूख जाए तो इसे ठंडे पानी से धो लें. इसके इस्‍तेमाल से स्किन का कालापन दूर होने लगेगा.