दीपक से हमें क्या प्राप्त होता है? - deepak se hamen kya praapt hota hai?

दीपक जलाने से क्या लाभ मिलता है?

दीपक जलाने से दूर होती है नकारात्मक ऊर्जा वास्तु के हिसाब से नियमित रूप से दीपक जलाने से घर में हमेशा सकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है। इसके साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। शास्त्रों के अनुसार, देवी-देवताओं को दीपक की रोशनी विशेष प्रिय है। इसलिए पूजा करते समय दीपक जलाना शुभ है।

दीपक से हमें क्या सीख मिलती है?

Expert-Verified Answer ऐसा कहा जाता है कि दीपक जलाने से वातावरण में सकारात्मकता आती है। दीपक का प्रकाश जितनी जगह पर जाता है, वहां से नकारात्मकता दूर हो जाती है। इसके अलावा दीपक की जलती लौ व्यक्ति को जीवन में आगे बढ़ने का संदेश देती है। इससे हमें अपने जीवन का अंधकार मिटाने की भी सीख मिलती है।

दीपक का महत्व क्या है?

पूजा में दीपक जलाना शुभ और पवित्र माना जाता है. दीपक सकारात्मकता और तेज का प्रतीक है. शास्त्रों में भी दीपक जलाने का महत्व बताया गया है. दीपक प्रज्ज्वलित करने के बाद उससे निकलने वाला प्रकाश हमारे जीवन में अंधकार को दूर करता है.

दीपक की क्या विशेषता है?

दीपक की एक विशेषता यह भी होती है कि जब तक उसमें एक बूंद भी तेल शेष रहता है, वह प्रज्ज्वलित रहता है। इस तरह एक नन्हा दीपक हमें संदेश देता है कि अपनी क्षमता का पूरा उपयोग करना चाहिए, कभी यह नहीं सोचना चाहिए कि हम किसी काम को करने के लिए सक्षम नहीं हैं। स्वयं की आत्मशक्ति पर, क्षमता पर पूरा विश्वास बनाए रखना चाहिए।