NCERT Solutions for Class 11 Humanities Hindi Chapter 14 सुमित्रानंदन पंत are provided here with simple step-by-step explanations. These solutions for सुमित्रानंदन पंत are extremely popular among Class 11 Humanities students for Hindi सुमित्रानंदन पंत Solutions come handy for quickly completing your homework and preparing for exams. All questions and answers from the NCERT Book of Class 11 Humanities Hindi Chapter 14 are provided here for you for free. You will also love the ad-free experience on Meritnation’s NCERT Solutions. All NCERT Solutions for class Class 11 Humanities Hindi are prepared by experts and are 100% accurate. Show Page No 149:Question 1:अंधकार की गुहा सरीखी Answer:क. आमतौर पर हमें डर अंधेरे, हमारे द्वारा किए गए गलत कार्य, झूठ के पकड़े जाने इत्यादि से लगता है। ख. उन आँखों से कवि ने किसान की आँखों की ओर संकेत किया गया है। ग. कवि को उन आँखों से डर लगता है क्योंकि उसमें पीड़ा भरी हुई है। घ. डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन किया है क्योंकि वह चाहता है कि पूरा देश उसकी पीड़ा को समझे। ङ. मेरे अनुसार यदि कवि इन आँखों से नहीं डरता, तब भी कवि लिखता। कवि अपना कर्तव्य जानता है। वह किसान के दुख तथा पीड़ा से दुखी है। वह डरता है क्योंकि वह उसके लिए कुछ नहीं कर पा रहा है। अतः कवि कविता में उसका उल्लेख करके अपने कर्तव्य का पालन करना चाहता है। डरना कवि की संवेदनशीलता को दर्शाता है कि वह दूसरों के दुख को समझने की क्षमता रखता है। Page No 149:Question 2:कविता में किसान की पीड़ा के लिए किन्हें जिम्मेदार बताया गया है? Answer:कविता में किसान की पीड़ा के लिए जमींदार, उसके कारकून, सरकार तथा महाजनों को जिम्मेदार बताया गया है। Page No 149:Question 3:'पिछले सुख की स्मृति आँखों में क्षण भर एक चमक है लाती' में किसान के किन पिछले सुखों की ओर संकेत किया गया है? Answer:कविता पढ़कर पता चलता है, जब किसान के जीवन
में ये सुख विद्यमान होगें- Page No 150:Question 4:संदर्भ सहित आशय स्पष्ट करें- (ख) घर में विधवा रही पतोहू (ग) पिछले सुख की स्मृति आँखों में Answer:(क) संदर्भ- पंत द्वारा लिखित कविता 'वे आँखें' से ली गई पंक्तियों में किसान की एक उजरी नाम की एक गाय थी। महाजन द्वारा उसे अपने पैसे की वसूली के लिए बेच दिया गया। (ख) संदर्भ- पंत द्वारा लिखित कविता 'वे आँखें' से ली गई पंक्तियों में किसान के दुर्भाग्य से युक्त जीवन को दर्शाया गया है। जमींदार के कारकुनों ने उसके बेटे को मार दिया था मगर उसका सारा अपराध बहू के सिर मड़ दिया। (ग) संदर्भ- पंत द्वारा लिखित कविता 'वे आँखें' से ली गई पंक्तियों में किसान के दुर्भाग्य आरंभ होने पहले के सुखद दिनों की ओर इशारा करती हैं। आशय- आज किसान का जीवन दुखी है। ऐसा समय भी था, जब वह खुशहाल हुआ करता था। उसी सुख के पलों को याद करके उसकी आँखें चमक से भर जाती है। यथार्थ की याद आते ही उसकी यह चमक आँखों में क्षणभर के लिए ही ठहर पाती है। तब यह उसे तीखी नोंक की चुभन के समान तकलीफ देती है। Page No 150:Question 5:"घर में विधवा रही पतोहू .../ खैर पैर की जूती, जोरु/एक न सही दूजी आती" इन पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए 'वर्तमान समाज और स्त्री' विषय पर एक लेख लिखें। Answer:भारतीय समाज में स्त्री की दशा आज भी वैसी-की-वैसी है। शहरों में इस विषय में सुधार हुआ है मगर ग्रामीण क्षेत्रों में इस विषय पर स्थिति ऐसी है। स्त्री को समाज में पुत्र रत्न देने की मशीन समझा जाता है। मायके में लड़की का ताना मिलता है और उसकी अनदेखी की जाती है। ससुराल में भी स्थिति इससे भी दुखद है। उसे पति पर आश्रित होकर रहना पड़ता है। पति की इच्छा पर जीवन जीना पड़ता है। उसका अपना कोई अस्तित्व नहीं होता है। यदि पति की नज़रें हट जाए, तो ससुराल से बाहर निकाला जा सकता है। विधवा स्त्री का सम्मान अपने ससुराल में नहीं होता है। उसे अपने माता-पिता के पास क्षरण लेनी पड़ती है। उसका जीवन शोषण, अत्याचार और उपेक्षा से भरा पड़ा है। Page No 150:Question 1:किसान अपने व्यवसाय से पलायन कर रहे हैं। इस विषय पर परिचर्चा आयोजित करें तथा कारणों की भी पड़ताल करें। Answer:आज खेती करके किसानों को कुछ मिल नहीं रहा है। मौसम की मार और कर्ज किसानों को डूबा रहा है। सारा-सारा साल मेहनत करके भी उनके हाथ कुछ नहीं लग रहा है। परिणाम किसान आत्महत्या करने पर विवश हैं या गाँवों को छोड़कर शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्हें अपने घर परिवार के पेट भरने के लिए जीविका का साधन चाहिए। अतः वे शहरों में आते हैं और छोटी-मोटी नौकरियाँ करने लगते हैं। यह उनकी लिए मजबूरी है। (परिचर्चा का आयोजन बच्चे स्वयं करें।) View NCERT Solutions for all chapters of Class 14 डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आंखों की पीड़ा का वर्णन क्यों किया है?उत्तर:- डरते हुए भी कवि ने उस किसान की आँखों की पीड़ा का वर्णन समाज को किसान की स्थिति से अवगत कराने के लिए किया है ताकि लोग किसान के प्रति सहानुभूति रखें और अत्याचारी महाजनों और थानेदारों का पर्दाफाश कर सके।
किसान के पुत्र को क्यों मारा गया?उत्तर: किसान के खेतों से उसे बेदखल कर दिया गया। किसान के पुत्र को जमींदार के कारिंदों ने लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
उजरी किसका नाम था?Expert-Verified Answer
✎... कवि 'उजरी' कहकर एक गाय को संबोधित किया है। प्रसिद्ध कवि 'सुमित्रानंदन पंत' द्वारा रचित कविता हुए “वे आँखें” में 'उजरी' एक गाय थी, जो कविता में वर्णित किसान के अत्यन्त प्रिय थी।
किसान पत्नी को क्या समझता है?व्याख्या-किसान को अपनी पत्नी की मृत्यु पर विशेष शोक नहीं है। वह उसे पैर की जूती के समान समझता है।
|