उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?

UPSC, UPPSC व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण

Show

परिचय

  • इस महाद्वीप की खोज 1492 ई. में कोलंबस ने की थी। इसे नई दुनिया की संज्ञा प्रदान की जाती है। इस महाद्वीप के स्थलीय भाग पर सर्वप्रथम पुर्तगाली नाविक अमेरिगो वेस्पुक्की पहुँचा था जिसके नाम पर इस महाद्वीप के नाम अमेरिका पड़ा।
  • इस महाद्वीप के उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर,पश्चिम में प्रशांत महासागर अवस्थित है। इसके दक्षिण में स्थित पनामा नहर इसे  दक्षिण अमेरिका से अलग करता है।
  • यह महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसका कुल क्षेत्रफल 24256000 वर्ग किमी है। जो विश्व के कुल स्थलीय क्षेत्र का 16.3% है। जनसंख्या की दृष्टि से विश्व का चौथा महाद्वीप है।
  • उत्तरी अमेरिका एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जहां कोई भी देश स्थलरुद्ध नहीं है। इस महाद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैंड है जो प्राकृतिक रूप से उत्तरी अमेरिका के अंतर्गत व राजनीतिक रूप से यूरोप के डेनमार्क के क्षेत्र में आता है।

उत्तरी अमेरिका राजनीतिक

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका राजनीतिक
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में एंग्लो अमेरिका व मध्य अमेरिका को समिल्लित किया जाता है। एंग्लोे अमेरिका के अंतर्गत कनाडा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका सम्मिलित हैं जबकि मध्य अमेरिका के अंतर्गत ग्वाटेमाला, बेलीज, एल साल्वाडोर ,होंडुरास,निकारागुआ,कोस्टारिका, पनामा को समिल्लित किया जाता है। इसके साथ ही पश्चिमी द्वीप समूह के देशों जैसे क्यूबा,हैती, जमैका ,बहामास आदि देशों को भी उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के अंतर्गत शामिल किया जाता है।

उत्तरी अमेरिका – भौतिक विशेषताएँ

  • भौतिक विशेषताओं के आधार पर उत्तरी अमेरिका को चार भागों में विभाजित किया जा सकता है- 1. पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र 2. मध्यवर्ती  विशाल मैदान 3. अप्लेशियन पर्वतीय भाग 4. समुन्द्र तटीय मैदान

1. पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र

  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के पश्चिम में अलास्का की ब्रुस्क श्रेणी से पनामा तक विस्तृत पर्वतीय क्षेत्र को पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में सम्मिलित किया जाता है। इन पर्वतों का निर्माण विभिन्न युगों में विभिन्न प्रकार से होने के कारण इन्हें सम्मिलित रूप से कार्डिलेरा (cordillera) कहा जाता है। इन पर्वत समूहों में केवल सियरा नेवादा एक ब्लॉक पर्वत जबकि अन्य सभी मोड़दार पर्वतों के उदाहरण हैं।
  • अलास्का रेंज की चोटी माउंट मैकिन्ले( सक्रिय ज्वालामुखी) उत्तरी अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है। जो संयुक्त राज्य अमेरिका की भी सर्वोच्च चोटी है।
  • कोस्ट रेंज की सबसे ऊंची चोटी माउंट लोगन कनाडा की सर्वोच्च चोटी है। जो उत्तरी अमेरिका की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।
  • माउंट रेनियर कास्केड रेंज की सबसे ऊंची छोटी है। सिएरा नेवादा पर्वत की सबसे ऊंची चोटी व्हिटनी है।
  • पश्चिमी कॉर्डिलेरा की प्रमुख पर्वत श्रेणी रॉकी है। जो उत्तर से दक्षिण दिशा में 4800 किमी तक विस्तृत है। यह एक नवीनतम मोड़दार पर्वत है जिसकी औसत लंबाई और ऊंचाई अन्य पर्वत श्रृंखलाओं से अधिक है।
  • पश्चिमी पर्वतीय क्षेत्र में कई अंतर पर्वतीय पठार भी अवस्थित है।जैसे-युकान का पठार, ब्रिटिश कोलम्बिया पठार, ग्रेट बेसिन,कोलोरेडो का पठार, मैक्सिको का पठार।
  • कोलंबिया पठार ज्वालामुखी प्रक्रिया के द्वारा निर्मित पठारी संरचना है जहां बेसाल्ट से निर्मित संरचना मिलती है।  ग्रेट बेसिन इस महाद्वीप का सबसे बड़ा अंतरा पर्वतीय पठार है इस पठार की नदियां समुंद्र तक नहीं पहुंच पाती हैं। मृत घाटी इसी बेसिन में स्थित है जो उत्तरी अमेरिका का सबसे गर्म स्थान होने के साथ सबसे नीचा स्थान भी है। ग्रेट बेसिन के दक्षिण में कोलोरेडो का पठार अवस्थित है जहां विश्व प्रसिद्ध ग्रैंड कैनियन स्थित है जो विश्व का सबसे बड़ा कैनियन है। मेक्सिको का पठार विश्व स्तर पर चांदी के भंडार की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।
  • सियरा नेवादा पर्वत और कोस्ट रेंज के मध्य में अवस्थित केंद्रीय घाटी को कैलिफोर्निया की घाटी  कहते हैं जो भूमध्यसागरीय कृषि की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है यहाँ रसदार फलों का सर्वाधिक उत्पादन होता है।
  • पश्चिमी कॉर्डिलेरा में अनेक गर्म जल के स्रोत मिलते हैं जिन्हें गीजर कहा जाता है,येलो स्टोन पार्क में स्थित ओल्ड फैथफुल गीजर विश्व प्रसिद्ध है।
  • अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में मोजावे मरुस्थल स्थित है जो उत्तर अमेरिका का सबसे गर्म मरुस्थल है। वहीं सोनोरन मरुस्थल का विस्तार अमेरिका और मैक्सिको में अवस्थित है।

2. मध्यवर्ती विशाल मैदान

  • इसका विस्तार रॉकी पर्वत के पूर्व में तथा अप्लेसियन पर्वत के पश्चिम में,उत्तर में मैकेंजी नदी के डेल्टा से दक्षिण में मैक्सिको की खाड़ी तक है।इसे कनाडियन शील्ड,आंतरिक निचला मैदान, जलोढ़ निर्मित मैदान में विभाजित किया जाता है।
  • उत्तरी अमेरिका महाद्वीप का सबसे प्राचीन भूखंड कनाडियन शील्ड है, इस संरचना में अनेक दलदली भूमि व झीलें स्थित हैं। जिसमें ग्रेट बियर ,ग्रेट स्लैब, अथाबास्का, रेन्डियर, विनिपेग झीलें सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
  • कनाडियन शील्ड के दक्षिण में पाँच झीलों से निर्मित ग्रेट लेक्स स्थित है। ग्रेट लेक्स के अंतर्गत सुपीरियर, ह्यूरोन, मिशिगन, इरी, ओंटारियो झील को सम्मिलित किया जाता है।सुपीरियर झील विश्व की मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है।
  • ग्रेट लेक्स की झीलों में केवल मिशिगन झील पूर्णरूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में अवस्थित है जबकि अन्य संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा की सीमा पर अवस्थित हैं।
  • सुपीरियर उच्च भूमि उत्तरी अमेरिका में लौह अयस्क के भंडार की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। संयुक्त राज्य अमेरिका में मिशावी रेंज लौह अयस्क के उत्पादन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण क्षेत्र है जहां लौह अयस्क की उपलब्धता के कारण सुपीरियर झील के तट पर अवस्थित Duluth में लौह इस्पात उद्योग का सर्वाधिक विकास हुआ है।
  • सु-कैनाल सुपीरियर झील को ह्यूरोन झील से जोड़ता है। वेललैंड कैनाल एरी झील को ओंटेरियो झील जोड़ता है। इरी और ओंटेरियो झील के मध्य में नियाग्रा जल प्रपात अवस्थित है जो उत्तरी अमेरिका का सबसे ऊंचा जल प्रपात है।
  • ओंटेरियो झील ग्रेट लेक्स की सबसे छोटी झील है जिससे सेंट लॉरेंस नदी का उद्गम होता है।

3. अप्लेशियन पर्वतीय क्षेत्र

  • इस महाद्वीप का पूर्वी उच्च भूमि अप्लेशियन पर्वत कहलाता है । यह एक अवशिष्ट एवं मोड़ दार पर्वत के रूप में स्थित है। इसका विस्तार कनाडा के क्यूबेक से लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका के बर्मिंघम तक है। संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित ब्लू-रिज की चोटी माउंट मिशेल अप्लेशियन पर्वत की सबसे ऊंची चोटी है। एक पर्वत के पूर्वी किनारे को फाल लाइन या प्रपात रेखा कहते हैं जहाँ से नदिया जलप्रपात के रूप में अटलांटिक महासागर के तट पर गिरती है इसलिए उत्तरी अमेरिका का यह क्षेत्र जल विद्युत ऊर्जा के उत्पादन की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
  • अप्लेशियन पर्वत के पूर्वी किनारे पर पीडमांट का पठार स्थित है जो पर्वतपदीय पठार का उदाहरण है।

जलवायु

  • यह महाद्वीप उष्ण तथा शीत दोनों कटिबंधो में विस्तृत है। इस महाद्वीप में मुख्यतः दो ऋतुएँ होती है- ग्रीष्म ऋतु तथा शीत ऋतु।
  • इस महाद्वीप का दक्षिणी भाग उष्ण कटिबन्ध में,मध्यवर्ती भाग शीतोष्ण कटिबन्ध में और उत्तरी भाग ध्रुवीय शीत कटिबन्ध में स्थित है।
  • ग्रीष्म ऋतु के जुलाई माह में 20°C की समताप रेखा उत्तरी अमेरिका के मध्य से होकर गुजरती है,उत्तरी भाग में इस समय 10-15°C तक तापमान पाया जाता है, दक्षिणी भाग में तापमान जून के महीने में 35°C तक पहुंच जाता है। इस समय उत्तरी अमेरिका का सर्वाधिक तापमान डेथ वैली में 55-56°C होता है। पूर्वी तट पर लेब्रोडोर ठंडी धारा के कारण तापमान गिर जाता है जबकि पश्चिमी तट पर प्रशांत ड्रिफ्ट की धारा तापमान को ऊंचा कर देती है। महाद्वीप के मध्यवर्ती भागों में निम्न दाब केंद्र स्थापित हो जाने के कारण पवनें महासागर की ओर से चलती है। ये पवने बहुत तेज होती है जिनसे कभी कभी तूफान उत्पन्न हो जाते हैं, इन तूफानी हवाओं को टॉरनेडो की संज्ञा प्रदान की जाती है। इन तूफानों से मध्यवर्ती भाग में वर्षा होती है ।
  • शीत ऋतु के समय इस महाद्वीप का उत्तरी भाग अत्यंत ठंडा होता है। इसके उत्तरी भाग का तापमान लगभग -20°C हो जाता है इसके साथ ही मध्यवर्ती भाग में 0°C तथा दक्षिणी भाग में तापमान 15°C तक रहता है। महाद्वीप का पश्चिमी भाग शीत ऋतु में उच्च वायुदाब का केंद्र बन जाता है, जिसके कारण हवाएं स्थल से समुद्र की ओर चलती हैं ।शीत ऋतु में वर्षा केवल कैलिफोर्निया मध्य अमेरिका के तटवर्ती भागों में होती है। पछुआ पवनों के द्वारा पश्चिमी तटीय तथा पर्वतीय ढालों पर खूब वर्षा होती है।
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?

वनस्पति एवं कृषि

  • कैलिफोर्निया के उत्तरी भाग में भूमध्यसागरीय वनस्पतियां मिलती हैं।जैसे अंजीर, ज़ैतून, शहतूत, नींबू आदि। शुष्क पठारी क्षेत्रों में मरुस्थलीय वनस्पतियों का विकास हुआ है।
  • मध्य अमेरिका के देशों, पश्चिमी दीप समूह, दक्षिणी फ्लोरिडा में सिनकोना, गटापार्चा, आबनूस, महोगनी, रबर, कोको आदि के उष्ण आद्र सदाबहार वन पाए जाते हैं।
  • अप्लेशियन पर्वत के उच्च भागों पर चीड़, फर, स्प्रूश, लाच आदि कोणधारी वनस्पतियाँ पायी जाती हैं।
  • उत्तरी अमेरिका के मध्यवर्ती भाग में प्रेयरी तुल्य जलवायु प्रदेश में प्रेयरी घास के मैदान पाए जाते हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के उत्तर पूर्वी भाग में चौड़ी पत्ती वाले शीतोष्ण वन के वृक्ष ओक, सीडर, मैपिल, चेस्टनट, एश,एल्म आदि पाए जाते हैं।
  • अलास्का तथा कनाडा के टुंड्रा प्रदेश में बिलो, लीचेन, लाइकेन आदि वनस्पतियों का विकास हुआ है। टुंड्रा प्रदेश के दक्षिण में कोणधारी वनस्पतियां चीड़, फर ,स्प्रूश, लाच आदि मिलते हैं।
  • गेहूँ इस महाद्वीप के सर्वाधिक महत्वपूर्ण फसल है। प्रेयरी का मैदान गेहूँ का प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है। विनिपेग गेंहू की महत्वपूर्ण मंडी है।
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका का कृषि प्रदेश

प्रमुख जलसंधियां,खाड़ी एवं प्रायद्वीप

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
खाड़ी एवं प्रायद्वीप
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
जलसंधियां
  • डेविस जलसंधि बैफिन द्वीप को ग्रीनलैंड से अलग करती है तथा बेफिन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से जोड़ती है।
  • हडसन जलसंधि कनाडा के UNGAVA प्रायद्वीप को बैफिन द्वीप से अलग करता है जबकि हडसन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से जोड़ता है।
  • Belle Isle जलसंधि न्यूफाउंडलैंड को कनाडा से अलग करता है, जबकि लब्रोडोर सागर को सेंट लॉरेंस की खाड़ी से जोड़ता है।  न्यूफाउंडलैंड के महाद्वीपीय मग्नतट को ग्रैंड बैंक कहते हैं, यह विश्व में मछली उत्पादन की दृष्टि से सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
  • Florida जलसंधि क्यूबा को फ्लोरिडा प्रायःद्वीप से अलग करता है जबकि मैक्सिको की खाड़ी को अटलांटिक महासगार से जोड़ता है।
  • Yucatan चैनल मेक्सिको के यूकाटन प्रायःद्वीप को क्यूबा से अलग करता है तथा मैक्सिको की खाड़ी को कैरीबियन सागर से जोड़ता है।
  • पनामा नहर अटलांटिक महासागर में स्थित कैरीबियन सागर को प्रशांत महासागर में  स्थित पनामा की खाड़ी से जोड़ता है।
  • बेरिंग जल संधि अलास्का को रूस के साइबेरिया से अलग करता है जबकि प्रशांत महासागर में स्थित बेरिंग सागर को आर्कटिक महासागर में स्थित ब्यूफोर्ट सागर से जोड़ता है।

उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियां

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका की प्रमुख नदियां
  1. Yucon river
  2. Makenzie river
  3. Churchil river
  4. Nelson river
  5. St Lawrence river
  6. Hudson river
  7. Potomac river
  8. Missessippi river
  9. Missouri river
  10. Riogrande river
  11. Colorado river
  12. San-Jaquin river
  13. Sacramento river
  14. Columbia snake river
  15. Fraser river

क्विज (Quiz)

#1. 49° उत्तरी अक्षांश रेखा किन देशों के मध्य सीमा बनाती है?

अमेरिका एवं कनाडा

अमेरिका एवं कनाडा

अमेरिका एवं मेक्सिको

अमेरिका एवं मेक्सिको

कनाडा एवं रूस

कनाडा एवं रूस

रूस एवं अमेरिका

रूस एवं अमेरिका

अमेरिका एवं कनाडा

Related

#2. ग्रैंडकुली व बोलबिले बांध किस नदी पर अवस्थित है?

रियोग्रांडी नदी

रियोग्रांडी नदी

सेंट लॉरेंस नदी

सेंट लॉरेंस नदी

कोलंबिया नदी

कोलंबिया नदी

कोलोरेडो नदी

कोलोरेडो नदी

कोलंबिया नदी

Related

#3. नियाग्रा जलप्रपात स्थित है-

रियोग्रांडी नदी पर

रियोग्रांडी नदी पर

सेंट लॉरेंस नदी पर

सेंट लॉरेंस नदी पर

कोलंबिया नदी पर

कोलंबिया नदी पर

हडसन नदी पर

हडसन नदी पर

सेंट लॉरेंस नदी पर

Related

#4. एरिजोना मरुस्थल स्थित है-

संयुक्त राज्य अमेरिका में

संयुक्त राज्य अमेरिका में

मेक्सिको में

मेक्सिको में

कनाड़ा में

कनाड़ा में

पनामा में

पनामा में

संयुक्त राज्य अमेरिका में

Related

#5. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप क्षेत्रफल की दृष्टि से किस स्थान पर है?

चतुर्थ

चतुर्थ

इनमें से कोई नहीं

इनमें से कोई नहीं

द्वितीय

द्वितीय

तृतीय

तृतीय

तृतीय

Related

#6. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है?

माउंट रेनियर

माउंट रेनियर

माउंट मिचेल

माउंट मिचेल

माउंट मैकिनले

माउंट मैकिनले

माउंट अल्बर्ट

माउंट अल्बर्ट

माउंट मैकिनले

Related

#7. न्यूयॉर्क शहर स्थित है-

सेंट लॉरेंस नदी के तट पर

सेंट लॉरेंस नदी के तट पर

सुपीरियर झील के तट पर

सुपीरियर झील के तट पर

हडसन नदी के तट

हडसन नदी के तट

इरी झील के तट पर

इरी झील के तट पर

हडसन नदी के तट

Related

#8. रेड नदी किसकी सहायक नदी है?

मिसौरी

मिसौरी

मिसीसिपी

मिसीसिपी

हड़सन

हड़सन

कोलोरेडो

कोलोरेडो

मिसीसिपी

Related

#9. जनसंख्या की दृष्टि से उत्तरी अमेरिका का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?

क्यूबेक

क्यूबेक

वाशिंगटन डीसी

वाशिंगटन डीसी

मैक्सिको सिटी

मैक्सिको सिटी

ओटावा

ओटावा

मैक्सिको सिटी

Related

#10. विश्व का उच्चतम ज्वारीय क्षेत्र स्थित है-

कैलिफोर्निया की खाड़ी में

कैलिफोर्निया की खाड़ी में

अलास्का की खाड़ी में

अलास्का की खाड़ी में

फंडी की खाड़ी में

फंडी की खाड़ी में

व्यूफोर्ट सागर में

व्यूफोर्ट सागर में

फंडी की खाड़ी में

Related

#11. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप में क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा देश कौन सा है?

क्यूबा

क्यूबा

संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका

मेक्सिको

मेक्सिको

कनाडा

कनाडा

कनाडा

Related

#12. बेरिंग जलसंधि जोड़ता है-

आर्कटिक महासागर एवं बेरिंग सागर को

आर्कटिक महासागर एवं बेरिंग सागर को

हडसन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से

हडसन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से

बेफिन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से

बेफिन की खाड़ी को लैब्राडोर सागर से

मेक्सिको की खाड़ी को कैरीबियन सागर से

मेक्सिको की खाड़ी को कैरीबियन सागर से

आर्कटिक महासागर एवं बेरिंग सागर को

Related

#13. विश्व में सर्वाधिक अखबारी कागज उत्पादित करने वाला देश है?

संयुक्त राज्य अमेरिका

संयुक्त राज्य अमेरिका

कनाड़ा

कनाड़ा

मेक्सिको

मेक्सिको

ग्वाटेमाला

ग्वाटेमाला

कनाड़ा

Related

#14. क्वेकर सिटी के रुप में प्रसिद्ध है-

ह्यूस्टन

ह्यूस्टन

फिलाडेल्फिया

फिलाडेल्फिया

सेनडियागो

सेनडियागो

न्यूयार्क

न्यूयार्क

फिलाडेल्फिया

Related

#15. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सबसे लंबी नदी कौन सी है?

मिसौरी नदी

मिसौरी नदी

यूकॉन नदी

यूकॉन नदी

मैकेंजी नदी

मैकेंजी नदी

मिसीसिपी नदी

मिसीसिपी नदी

मिसौरी नदी

Related

Finish

Results

-

Like this:

Related

Like this:

Related

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?
उत्तरी अमेरिका में कौन कौन सा देश है? - uttaree amerika mein kaun kaun sa desh hai?

मानचित्र अध्ययन के लिए नीचे दिये गये लिंक के माध्यम से आप इस पुस्तक को खरीद सकते है।

Share this👉

  • Email
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook

Like this:

Like Loading...

Related

उत्तर अमेरिका में कुल कितने देश हैं?

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार उत्तरी अमेरिका में कुल 23 देश है।

North America में कितने देश हैं उनके नाम?

उत्तरी अमेरिका एक नजर में.

उत्तरी अमेरिका में कौन कौन से देश शामिल है?

उत्तरी अमेरिका के देश और उनकी राजधानी.

उत्तरी अमेरिका में कितने देश हैं उनकी राजधानी?

uttari america ke desh aur unki rajdhani.