बेल्जियम की मुख्य विशेषता क्या थी? - beljiyam kee mukhy visheshata kya thee?

बेल्जियम यूरोप का एक बहुत खूबसूरत देश हैं जहाँ की राजधानी ब्रुसेल्स है। ब्रुसेल्स यूरोपियन पार्लियामेंट के लिए भी जाना जाता है । बेल्जियम अपने राष्ट्र में भाषाई आधार पर लोकतांत्रिक समन्वय स्थापित करने वाला एक आदर्श राष्ट्र के रूप में भी जाना जाता है। जहां दो राज्य फ्लेमिश व वोलेनिया राज्य हैं जहां क्रमशः डच, फ्रेंच व जर्मन बोले जाने वाली भाषाएं हैं।

हिन्दी में-बेल्जियम की जातीय संरचना बहुत जटिल है। इसकी दो मुख्य भाषाएँ हैं (i) देश की कुल आबादी के डच और फ्रेंच, फ्लेमिश क्षेत्र में 59 प्रतिशत रहते हैं और डच भाषा बोलते हैं, अन्य 40 प्रतिशत लोग वालोनिया क्षेत्र में रहते हैं और फ्रेंच बोलते हैं। शेष 1 प्रतिशत जर्मन बोलते हैं।

लोकतंत्र के परिणाम से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. तानाशाही की परिभाषा दें?

उत्तर- तानाशाही सरकार का एक वह रूप है, जिसमें सत्ता केवल एक ही व्यक्ति (अथवा कुछ व्यक्तियों) के हाथों में केंद्रित होती है तथा वह अपनी इच्छा अनुसार शासन करते हैं।

प्रश्न 2. लोकतंत्र के अर्थ को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकतंत्र का अर्थ ऐसी सरकार से है, जो लोगों के लिए लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों द्वारा चलाई जाती है।

प्रश्न 3. लोकतंत्र तानाशाही से बढ़िया है। कैसे?
अथवा
लोकतंत्र को सरकार का अधिक अच्छा रूप क्यों माना जाता है? कोई दो कारण बताएँ।

उत्तर- लोकतंत्र तानाशाही से अच्छा है क्योंकि लोकतंत्र में जनता को प्रत्येक प्रकार की स्वतंत्रता जैसे कि बोलने की, कार्य करने की, कुछ भी करने की तथा सबसे अधिक इसमें समानता होती है। परंतु यह सभी चीजें तानाशाही में नहीं होती हैं।

प्रश्न 4. लोकतंत्र में पारदर्शिता का क्या अर्थ है?

उत्तर- लोकतंत्र में निर्णय लेने के लिए कुछ नियम होते हैं । इसलिए अगर कोई नागरिक यह जानना चाहे कि अधिकारियों ने क्या निर्णय लिया है तो वह सही तरीके से इसके बारे में आसानी से पता कर सकते हैं। लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को निर्णय लेने की प्रक्रिया को जानने का अधिकार है तथा इसे ही लोकतंत्र में पारदर्शिता कहते हैं।

प्रश्न 5. लोकतांत्रिक राजनीति किसे कहते हैं?

उत्तर- लोकतांत्रिक राजनीति वह होती है जिसमें एक से अधिक राजनीतिक दल अस्तित्व में हों, जिसमें औपचारिक संविधान हो, जिसमें लगातार चुनाव होते हों तथा जो अपने नागरिकों को उनके अधिकारों की गारंटी देता हो।

प्रश्न 6. क्यों लोग लोकतांत्रिक सरकार को सम्मान देते हैं?

उत्तर- लोग केवल एक कारण के कारण लोकतांत्रिक सरकार को सम्मान देते हैं क्योंकि यह वैध सरकार होती है, चाहे यह धीरे-धीरे कार्य करती है तथा कम प्रभावशाली होती है, परंतु इस प्रकार की सरकार जनता की सरकार होती है जिसे जनता द्वारा चुना जाता है।

प्रश्न 7. किन कारकों पर देश की आर्थिक उन्नति निर्भर करती है?

उत्तर- देश की आर्थिक उन्नति बहुत-से कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि देश की जनसंख्या, विश्वव्यापी स्थितियाँ, और देशों का सहयोग, देश की आर्थिक प्राथमिकताएँ, देश के संसाधन और स्रोत इत्यादि।

प्रश्न 8. लोकतंत्र आर्थिक असमानता तथा शोषण को कम नहीं कर सका है? उदाहरण दें।

उत्तर- लोकतंत्र आर्थिक असमानता तथा शोषण को कम नहीं कर सका है परंतु हम देश में किसी को भी आर्थिक रूप से प्रगति करने से रोक नहीं सकते। हरेक व्यक्ति को समान अवसर प्राप्त होते हैं तथा इसीलिए अमीर और अमीर हो रहे हैं तथा निर्धन और निर्धन हो रहे हैं।

प्रश्न 9. किसी भी लोकतंत्र के मुख्य लक्षण क्या हैं?

उत्तर- साधारणतया लोकतंत्र के मुख्य लक्षण होते हैं :

(क) राजनीतिक दल
(ख) लिखित तथा कठोर संविधान
(ग) नियमित तथा निष्पक्ष चुनाव
(घ) हरेक नागरिक के लिए मौलिक अधिकार।

प्रश्न 10. लोकतंत्र का सबसे मौलिक परिणाम क्या होना चाहिए?

उत्तर- लोकतंत्र का सबसे मौलिक परिणाम यह होना चाहिए कि यह एक वैधानिक सरकार का गठन करे, जो जनता की आवश्यकता के अनुरूप हो, जो जनता के प्रति उत्तरदायी हो, जो सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व करती हो तथा जो देश के नागरिकों की आशाओं पर खरी उतरती हो।

प्रश्न 11. लोकतंत्र में आर्थिक असमानता के कौन-कौन से रूप होते हैं?

उत्तर- लोकतंत्र में आर्थिक असमानता के दो रूप होते हैं। एक तरफ तो कुछेक बहुत ही अमीर व्यक्ति होते हैं जिनके पास बेहिसाब संपदा तथा आय होती है। दूसरी तरफ लाखों निर्धन व्यक्ति हैं जो रोज़ाना पैसे कमाते हैं तथा मुश्किल से गुज़ारा करते हैं। कई बार तो वह अपनी आवश्यकताएँ भी पूर्ण नहीं कर पाते हैं।

प्रश्न 12. लोकतंत्र में क्यों सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती हैं ?

उत्तर- लोकतंत्र में सरकारें जनता के प्रति उत्तरदायी होती हैं क्योंकि उन्हें जनता द्वारा चुना तथा बनाया गया है। अगर सरकार जनता के हितों की अनदेखी करनी शुरू कर दे तो जनता के हाथ में शक्ति होती है कि वह सरकार को उखाड़ फेंके। इसलिए ही सरकारें जनता के कल्याण के कार्य करती हैं।

प्रश्न 13. सम्पूर्ण विश्व में लोकतंत्र के प्रति ज़बरदस्त समर्थन का भाव क्यों है? एक कारण स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकतांत्रिक शासन-व्यवस्था लोगों की अपनी शासन-व्यवस्था मानी जाती है। प्रश्न

14. लोकतंत्र में पारदर्शिता का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- लोकतांत्रिक सरकार पारदर्शी होती है, अर्थात् इसमें कोई निर्णय या नीति छुपी नहीं रह सकती। विपक्ष को तथा नागरिकों को सरकार के प्रत्येक निर्णय की जानकारी मिलती रहती है।

प्रश्न 15. लोकतंत्र का कोई एक लाभ लिखें।

उत्तर- लोकतंत्र अपने नागरिकों को प्रत्येक प्रकार की समानता प्रदान करता है।

प्रश्न 16, लोकतंत्र का कोई एक दोष लिखें।

उत्तर- लोकतंत्र हमेशा गुणवत्ता की जगह संख्या को महत्व देता है।

प्रश्न 17. क्या यह मुमकिन है कि लोकतंत्र जनता की सभी सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं का हल कर दे? यदि हाँ तो कैसे?

उत्तर- जी हाँ, यह मुमकिन है कि लोकतंत्र जनता की सभी सामाजिक तथा आर्थिक समस्याओं का हल कर दे, क्योंकि केवल लोकतंत्र ही अपने नागरिकों को सामाजिक तथा आर्थिक उन्नति के समान अवसर देता है।

प्रश्न 18. एक ऐसे देश का नाम बताओ जिसकी आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी में रहती है?

उत्तर- बांग्लादेश की आधे से अधिक जनसंख्या गरीबी में रहती है।

प्रश्न 19. विश्व भर में किस प्रकार की सरकारें विद्यमान हैं?

उत्तर- विश्व भर में राजतंत्र, संविधानिक राजतंत्र, तानाशाही, लोकतंत्र इत्यादि सरकारें विद्यमान हैं।

प्रश्न 20. तानाशाही की दो विशेषताएँ लिखो?

उत्तर- (क) फैसले अधिक तेज़ी से लिए जाते हैं।
(ख) लोगों की राय को विशेष ध्यान से नहीं सुना जाता अथवा ध्यान नहीं दिया जाता।

इस पोस्ट में आपको बेल्जियम की जातीय बनावट किस प्रकार बहुत जटिल है?बेल्जियम की जातीय संरचना क्या है?बेल्जियम में जातीय संरचना जटिल केसे है ? बेल्जियम में सत्ता की साझेदारी श्रीलंका और बेल्जियम के बीच का अंतर बेल्जियम में सामुदायिक सरकार का चुनाव कौन करता है बेल्जियम में किस जातीय समूह की सबसे बड़ी आबादी है लोकतंत्र के प्रश्न उत्तर लोकतंत्र के परिणाम नोट्स लोकतंत्र के परिणाम क्लास १० इन हिंदी से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

बेल्जियन मॉडल की मुख्य विशेषता क्या है?

Solution : बेल्जियम के मॉडल की कुछ मुख्य बातें निम्नलिखित हैं 1. संविधान में इस बात का स्पष्ट प्रावधान है कि केंद्रीय सरकार मेल डच और फ्रेंच भाषी मंत्रियों की संख्या समान रहेगी। कुछ विशेष कानून तभी बन सकते हैं, जब दोनों भाषायी समूह के सांसदों का बहुमत उसके पक्ष में हो।

बेल्जियम का युद्ध कब हुआ था?

Solution : वाटरलू का युद्ध 18 जून, 1815 ई. को बेल्जियम में स्थित . वाटरलू. नामक स्थान पर लड़ा गया था

बेल्जियम में कौन अधिक शक्तिशाली था?

उत्तर : अल्पसंख्यक फ्रेंच-भाषी लोग तुलनात्मक रूप से ज़्यादा समृद्ध और शक्तिशाली थे।

ब्रुसेल्स में किसका मुख्यालय है?

ब्रसेल्स (अंग्रेज़ी: Brussels, फ़्रान्सीसी: फ़्रान्सीसी‎, [bʁysɛl] ( सुनें); डच: Brussel, [ˈbrʏ. səɫ] ( सुनें)), जिसे अधिकृत तौर पर ब्रुसेल्स का क्षेत्र या ब्रुसेल्स-राजधानी क्षेत्र कहा जाता है, बेल्जियम देश की राजधानी, व यूरोपीय संघ की मानी हुई राजधानी है।