पूजा करते समय मधुमक्खी का आना - pooja karate samay madhumakkhee ka aana

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर ऐसा बना हो, जो पूरी तरह से वास्‍तु के हिसाब से हो तथा घर में हमेशा सकारात्‍मकता आए और उसमें रहने वाले हर व्‍यक्‍ति की तरक्‍की हो। अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिये अपनाएं ये उपाय मगर कई बार होता यह है कि हमारा घर तो वास्‍तु केहिसाब से ही बना होता है, मगर हम उसमें रखी कुछ चीज़ों पर ध्‍यान नहीं दे पाते, जो हमारे घर के विनाश का कारण बन जाती है। वास्‍तु के अनुसार, घर में कई ऐसी चीज़ें होती हैं, जिसका बुरा असर सीधे आपके पैसों पर पड़ता है। इन चीज़ों को हटाने पर अगर आपने ध्‍यान नहीं दिया तो, आप कब गरीबी के रास्‍ते चले जाएंगे, आपको खुद ही मालूम नहीं पड़ेगा। जानें, चाणक्‍य के अनुसार किस तरह की लड़की से शादी नहीं करनी चाहिये घर आपका चाहे जैसा हो, पर अगर आप उसमें से इन चीज़ों का सफाया कर देंगे तो, आप जीवन भर खुश और पैसे वाले बनें रहेंगे। आइये जानते हैं क्‍या हैं वे चीज़ें-

मकड़ी का जाला घर में मकड़ी का जाला आपके जीवन में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं का संकेत है --- तुरंत इसे हटाएं और अपने घर को साफ करें।

कबूतर का घोंसला यह कहा जाता है कि घर में कबूतर का घोंसला होने गरीबी के साथ-साथ घर में अस्थिरता भी आ जाती है। अगर आपके घर में ऐसा ही एक घोंसला है, तो रसे घर से दूर रख दें।

मधुमक्‍खी का छत्‍ता एक मधुमक्खी का छत्ता आप के लिए ना सिर्फ खतरनाक ही है, बल्‍कि यह घर में दुर्भाग्य और गरीबी को आकर्षित करता है। इसे घर से जल्‍द से जल्‍द दूर करें।

टूटा शीशा यह ना खराब वास्‍तू का प्रतीक है बल्‍कि यह घर में निगेटिव एनर्जी को भी आकर्षित करता है। इससे घर में गरीबी बनी रहती है।

चमगादड़ चमगादड़ खराब स्वास्थ्य, दुर्भाग्यपूर्ण स्थितियों, गरीबी या यहां तक कि मौत के पदाधिकारी माने माने जाते हैं। यदि आप कि क्षेत्र में चमगादड़ दिखते हैं, तो सूर्यास्त के बाद सभी खिड़कियां और दरवाजे सील कर दें, जिससे वह घर के अंदर ना आ पाएं।

दीवार में सेंध दीवर में दरार या सेंध को तुरंत ठीक करवाएं नहीं तो घर में गरीबी आती है।

सूखी पत्‍तियां घर में लगे पेड़ पौधों की सूखी पत्‍तियों को काट कर अलग कर दिया करें। साथ ही घांस-फूंस को झाडू मार कर बाहर फेक दिया करें नहीं तो गरीबी आ सकती है।

टपकने वाले नल टपकने वाले नल ना सिर्फ पानी वेस्‍ट करते हैं बल्‍कि घर की सकारात्‍मक ऊर्जा को घर के बाहर घसीटने का काम भी करते हैं।

घर की छत पर रखा कबाड़ अक्‍सर लोगों की घरों की छतों पर कूड़ा या पुराना फर्नीचर पड़ा होता है, जिसे तुंरत साफ करना चाहिये नहीं तो गरीबी वास करने लगती है।

पुराने पूजा के फूल रोज भगवान की पूजा करते समय जो फूल आप उन्‍हें चढ़ाती हैं, वह दूसरे दिन पुराने हो जाते हैं। उस जगह को रोज साफ कर के फूलों को हटा दिया कीजिये। नहीं तो इससे घर में गरीबी वास करने लगती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर में निगेटिव एनर्जी होगी तो आपकी सुख-शांति के साथ-साथ धन और सुख-समृद्धि की हानि होती...

Posted by ACHARYA INDU PRAKASH MISRA on Friday, March 26, 2021

मधुमक्खियाँ हमारे बीच इसलिए प्रसिद्ध हैं क्योंकि इनसे हमें एक बेहद पौष्टिक भोजन प्राप्त होता है जिसे हम शहद कहते हैं। दूध के बाद शहद ही एक ऐसा पदार्थ है जिसमें आहार के सभी तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।

प्रस्तुस हैं मधुमक्खियाँ और इनसे प्राप्त होने वाले शहद से जुड़े कुछ रोचक तथ्य जो इनके बारे में आपका ज्ञान बढ़ाएँगे-

मधुमक्खियों के बारे में 14 रोचक तथ्य – Madhumakhi

1. मधुमक्खियाँ छत्ते बनाकर रहती है। इनका छत्ता मोम से बना होता है जो इनके पेट की ग्रंथियों से निकलता है।

2. हर मधुमक्खी के छत्ते में एक रानी मक्खी, कुछ सौ नर और 99 फीसदी मादा मक्खियाँ होती है जो शहद बनाने का काम करती हैं।

3. हर छत्ते में नर मक्खियों की संख्या बेहद कम होती है, उनका काम केवल रानी मधुमक्खी से सेक्स कर गर्भाधान करना है। गर्भाधान के लिए कई नर प्रयास करते हैं जिनमें एक ही सफल हो पाता है।

4. मधुमक्खियाँ सिर्फ आधा किलो शहद बनाने के लिए बीस लाख फूलों का उपयोग करती है और 1 लाख किलोमीटर से भी ज्यादा यात्रा करती हैं। इतनी यात्रा धरती के ढाई चक्कर लगाने के बराबर है।

5. मधुमक्खियों का छत्ता छः कोने आकार वाला होता है जिसे मधुमक्खियाँ कम से कम मोम इस्तेमाल करके हल्का लेकिन मज़बूत बनाती हैं, और इनमें खूब सारा शहद इकट्टठा करती हैं।

6. आज वैज्ञानिक तौर पर भी यह सिद्ध हो चुका है कि छः कोनों वाला आकार त्रिकोण, चौकोर जा किसी भी और आकार से बेहतर होता है जिसमें सबसे कम समान की लागत से ज्यादा से ज्यादा जगह घेरी जा सकती है।

7. आपको जानकर हैरानी होगी कि एक मधुमक्खी औसतन 45 दिन की जिंदगी जीती है और इतने में वह सिर्फ एक चमच के 12वें हिस्से जितना ही शहद बना पाती हैं।

8. मधुमक्खियों के एक छत्ते में 30 से 60 हज़ार मक्खियाँ होती है जो एक साल में 30 से 50 किलो शहद पैदा कर देती हैं।

9. एक मधुमक्खी एक सैंकेड में 183 बार अपना पंख फड़फड़ा सकती है।

10. शहद कीड़ो द्वारा बनाया गया एकलौता ऐसा पदार्थ है जिसे इंसानो द्वारा खाया जाता है।

11. मधुमक्खियाँ खेतीबाड़ी उत्पादन भी कई गुणा बढ़ाने की क्षमता रखती हैं। भारतीय कृषि अनुसंधान, नई दिल्ली ने कुछ फसलों पर मधुमक्खियों का परागीकरण होने दिया तो पाया कि इससे सौंफ का उत्पादन 15 गुणा और सरसो का उत्पादन करीब 7 गुणा बढ़ गया। इसी तरह और फसलों के उत्पादन में भी बढ़ोतरी देखी गई।

12. शहद एक एकलौता ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों सालों तक खराब नही होता। मिसर के पिरामिडों में फैरो बादशाह की कबर में पाया गया शहद जब वैज्ञानिकों ने चखा तो वह ताजे शहद जितना ही स्वाद था, बस उसे थोड़ा गर्म करने की जरूरत थी।

13. मधुमक्खी के डंक से निकला जहर गठिया के लिए काफी फायदेमंद होता है। एक रिसर्च से पता चला है कि मधुमक्खी के डंक के जहर के साथ एक रासायनिक पदार्थ मिलाकर सेवन करने से गठिया रोग ठीक हो सकता है।

14. जब मधुमक्खी डंक मारती है, तो ऐसा करने से उस मधुमक्खी की मौत भी हो सकती है क्योंकि यह डंक मधुमक्खी के पेट को चीर कर के बाहर निकलता है। लेकिन मधुमक्खी को अपने छत्ते को बचाने के लिए ऐसा करना पड़ता है।

मधुमक्खियों से संबंधित अन्य जानकारी

मधुमक्खी का काटना शुभ होता है या अशुभ?

स्वास्थ्य की दृष्टि से, मधुमक्खी का किसी व्यक्ति को काटना शुभ नहीं है। यह काटने वाली मधुमक्खियों की संख्या और व्यक्ति की उम्र, और उसकी प्रतिरोधक क्षमता के हिसाब से भी निर्भर करता है।

विशेषज्ञों के अनुसार मधुमक्खी का खून मानव शरीर के लिए जहरीला होता है, जो उनके डंक मारते ही पीड़ित के शरीर में फैलने लगता है। यह पीड़ित के शरीर के अंगों को प्रभावित करता है। लेकिन सही इलाज से यह ठीक भी हो सकता है।

बच्चे और कमजोर शरीर वाले लोग, मधुमक्खी के डंक को सहन नहीं कर सकते, इसलिए उन्हें तुरंत इलाज की आवश्यकता होती है। कई ऐसे केस भी हैं, जहां इलाज के अभाव में पीड़ितों की मौत हुई है।

Note: अगर आपको किसी मधुमक्खी द्वारा काटा गया है, और आपकी हालत स्थिर नहीं है, तो कृपया तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें।

मधुमक्खी भगाने का मंत्र

अगर आपके घर में मधुमक्खी का छत्ता लग गया है, तो मधुमक्खी भगाने का मंत्र खोजने की बजाय आपको यह पता लगाना चाहिए कि मधुमक्खी का छत्ता कैसे हटाएं या मधुमक्खी का छत्ता तोड़ने का तरीका। इस बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

मधुमक्खी के छत्ते को धुंए की सहायता से हटाया जा सकता है, क्योंकि धुआँ होने पर मधु मक्खियां शांत हो जाती हैं।

लेकिन हमारी आपको सलाह है कि, आप यह काम किसी जानकार व्यक्ति की देखरेख में ही करें या फिर किसी ऐसे व्यक्ति से करवाएं जो इस धंधे में हो, क्योंकि जरा सी गलती से भी आपको मधुमक्खियां काट सकती हैं और ऐसा होना आपकी सेहत के लिए सही नहीं है।

मधुमक्खी घर में आने से क्या होता है?

मधुमक्‍खी का छत्‍ता ऐसा कहा जाता है कि मधुमक्‍खी खराब किस्‍मत और गरीबी को न्‍यौता देती हैं। इसलिए इसे अपने घर से हटा दें। यह चूंकि काफी खतरनाक होती हैं, इसलिए इसे अपने घर से हटाने के लिए पेशेवरों की सहायता लें। माना जाता है कि मधुमक्‍खी के छत्‍ते में अनगिनत छेद आपके जीवन को क्षतविक्षत कर देते हैं।

मधुमक्खी कौन सा संकेत देती है?

गौरतलब है कि मधुमक्खियों में छत्ते के पास आकर नृत्य करने की एक विशिष्ट शैली होती है। इस नृत्य के तरीके से शेष मधुमक्खियों को पता चल जाता है कि भोजन का स्रोत किस दिशा में है और छत्ते से कितनी दूरी पर है। इसके अलावा इसी नृत्य में यह सूचना भी संप्रेषित होती है कि भोजन के उस स्रोत में कितना भोजन उपलब्ध है।

पूजा करते समय क्या नहीं करना चाहिए?

श्रीमद्भागवत गीता में बताया गया है कि पूजा करते समय कभी भी एक हाथ से प्रणाम नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति के सभी पुण्य नष्ट हो जाते हैं। प्रणाम हमेशा दोनो हाथ जोड़कर किया दाता है।

भगवान की पूजा कब नहीं करनी चाहिए?

यदि हम ज्योतिष के नियमों की मानें तो दोपहर 12 से 3 बजे का समय देवताओं के आराम का समय माना जाता है और इस समय यदि पूजन किया जाता है तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इसके साथ ही, इस समय को अभिजीत मुहूर्त कहा जाता है और ये पितरों का समय माना जाता है। इस वजह से इस विशेष समय अवधि में देवताओं की पूजा का विधान नहीं है।