सर्वनाम शब्द ‘सर्व + नाम’ से बना है। यहाँ पर ‘सर्व’ का अर्थ ‘सभी’ अर्थात् ऐसे शब्द जो सभी नामों के लिए प्रयुक्त हो सकते है, सर्वनाम कहलाते है। Show
यहाँ क्लिक करके
सर्वनाम की परिभाषासामान्यतः संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम शब्द कहलाते है, जैसे- पढ़ें :- संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण सर्वनाम के भेदसर्वनाम छः प्रकार के होते हैं –
पुरूषवाचक सर्वनामजो सर्वनाम बोलने वाले, सुनने वाले तथा किसी अन्य के लिए प्रयुक्त होता है, उसे पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। दूसरे शब्दों जिन सर्वनाम का प्रयोग वक्ता श्रोता या अन्य के लिए किया जाता है वह पुरुषवाचक कहलाता है। जैसे – मैं, तू, वह आदि। उत्तम पुरूषवाचक सर्वनामसंवाद के समय वक्ता जिन शब्दों का प्रयोग अपने स्वयं के लिए करता है, उन्हें उत्तम पुरुष कहते हैं। जैसे – मध्यम पुरूषवाचक सर्वनामसंवाद के समय जिन शब्दों का प्रयोग श्रोता/सुनने वाले के लिए किया जाता है, उन्हें मध्यम पुरूषवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – अन्यपुरूषवाचक सर्वनामसंवाद के समय जिसके बारे में बातचीत की जा रही है। दूसरे शब्दों में जिस सर्वनाम शब्दों के प्रयोग से वक्ता और श्रोता का संबंध ना होकर किसी अन्य का संबोधन प्रतीत हो। वहाँ अन्यपुरूषवाचक सर्वनाम है। जैसे – निश्चयवाचक सर्वनामजो सर्वनाम निकट या दूर की किसी वस्तु की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – यह, वह, ये, वे आदि। अनिश्चयवाचक सर्वनामजिस सर्वनाम से किसी निश्चित व्यक्ति या पदार्थ का बोध नहीं होता, उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – कोई, किसी, कुछ आदि। संबंध वाचक सर्वनामवह सर्वनाम शब्द जो किसी वाक्य में प्रयुक्त संज्ञा अथवा सर्वनाम के संबंध का बोध कराएं उसे संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं जैसे – जो, सो, उसी, जब, जैसा, जैसी, जितना, जितनी, उतना, उतनी, जिसका, जिसकी आदि। प्रश्नवाचक सर्वनामवाक्य में प्रयुक्त वह शब्द जिससे किसी व्यक्ति, वस्तु अथवा स्थान के विषय में प्रश्न किया जाए वहां प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है। दूसरे शब्दों में जिस सर्वनाम से प्रश्न पूछें जाने का बोध, हो वहां पर प्रश्नवाचक सर्वनाम होता है। जैसे – कब, कैसे, क्या, कौन, कहां, आदि। निजवाचक सर्वनामजिन शब्दों का प्रयोग वक्ता स्वयं के लिए करता है, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं। दूसरे शब्दों में जो सर्वनाम तीनों पुरूषों (उत्तम, मध्यम और अन्य) में निजत्व का बोध कराता है, उसे निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे – आप, स्वयं, स्वतः, अपना, अपनी, अपने इत्यादि। सर्वनाम के उदाहरण• मुझे घर जाना है। – उत्तम पुरूष वाचक • कोई रो रहा है। – अनिश्चयवाचक सर्वनाम सर्वनाम पहचानने संबंधी विशेष नियमसर्वनाम पहचानने संबंधी कुछ विशेष नियम निम्मलिखित हैं – ‘आप’ शब्द में सर्वनाम की पहचान करना1. ‘आप’ शब्द में तीन सर्वनाम हो सकते हैं – ‘आप’ शब्द में सही सर्वनाम की पहचान करने के लिए निम्न तरीकों का इस्तेमाल कर सकते है – यदि ‘आप’ शब्द का प्रयोग ‘तू’ या ‘तुम’ शब्द के आदर के रूप में किया जा रहा हो। अंग्रेजी बनाने पर यदि इसके लिए ‘you’ शब्द का प्रयोग किया जा सकता हो तो वहाँ इसे मध्यम पुरुष वाचक सर्वनाम माना जाएगा, जैसे –
यदि ‘आप’ शब्द अपनेपन के अर्थ को प्रकट करता है। अंग्रेजी बनाने पर इसके लिये Himself/ Herself/ Myself/Yourself/Ourself/Themselves जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाता हो तो वहाँ इसे निजवाचक सर्वनाम मानना उचित रहेगा जैसे –
यदि ‘आप’ शब्द का प्रयोग किसी व्यक्ति का परिचय करवाने के लिए किया जाता है तो वहाँ इसे अन्य पुरूषवाचक सर्वनाम मानना चाहिए जैसे –
2. ‘वह/वे’ शब्द में सही सर्वनाम की पहचान करनाइन शब्दों का प्रयोग भी निम्न तीन सर्वनामों में किया जाता है – • ये शब्द (वह/वे) प्रायः किसी की ओर संकेत करने के लिए प्रयोग किए जाते है। यदि संकेतित पदार्थ बन शब्दों के तुरंत बाद लिखा हो तो वहाँ इन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम मानना चाहिए। इसके साथ-साथ सर्वनामिक या संकेत वाचक विशेषण भी माना जा सकता है। • यदि संकेतित पदार्थ का वाक्य में कहीं भी उल्लेख न हुआ हो तो वहाँ इसे अन्यपुरूषवाचक सर्वनाम मानना चाहिए। • यदि इन शब्दों का प्रयोग योजक शब्द के रूप में हुआ हो तो वहाँ इनको सह-संबंध वाचक सर्वनाम मानना चाहिए। सर्वनाम के उदाहरण क्या है?जैसे: तुम, हम, आप, उसका, आदि I सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर आता है। सर्वनाम 2 शब्दों का योग करके बनता है: सर्व+नाम, इसका यह अर्थ है कि जो नाम शब्द के स्थान पर उपयुक्त होता है उसे सर्वनाम कहते हैं। उदाहरण: वह मोहन है। इस वाक्य में शब्द वह 'सर्वनाम' है।
सर्वनाम क्या है इसके भेद उदाहरण सहित लिखिए?हिंदी के मूल सर्वनाम 11 हैं- मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई, कुछ। प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम 6 हैं- पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, संबंधवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, निजवाचक सर्वनाम।
सर्वनाम के 6 भेद कौन कौन से हैं?सर्वनाम के भेद. पुरुषवाचक सर्वनाम. निश्चयवाचक सर्वनाम. अनिश्चयवाचक सर्वनाम. प्रश्नवाचक सर्वनाम. संबंधवाचक सर्वनाम. निजवाचक सर्वनाम. |